
जयप्रकाश बहुगुणा
*बड़कोट /उत्तरकाशी*
युवा कल्याण एवं शिक्षा विभाग के तत्वावधान में खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत विधानसभा यमुनोत्री के बड़कोट में विधायक चैंपियनशिप ट्राफी का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और संयम के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया!
शुक्रवार को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राइका बड़कोट,हैलीपैड मैदान बड़कोट के प्रांगण में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल एवं शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 18 से 22 सितंबर तक पांच दिवसीय “खेल महाकुंभ – विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2026” का विधिवत उद्घाटन एवं शुभारंभ अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में यमुनोत्री विधानसभा की 12 न्याय पंचायतों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं!इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा युवाओं को खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। विधायक ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और शारीरिक-मानसिक मजबूती का सशक्त माध्यम हैं। हम निरंतर प्रयासरत है कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को उचित मंच, अवसर और सुविधाएँ मिल सकें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी, खंड विकास अधिकारी विजेंद्र चौहान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजबीन पंवार,सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुनील रावत, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अवतार चौहान, ब्लॉक युवा कल्याण अधिकारी लोकेन्द्र नेगी, संदीप राणा, सिद्धि भट्ट, महेश कुमार आदि उपस्थित रहे!