
जयप्रकाश बहुगुणा
*चिन्यालीसौड़ /उत्तरकाशी*
उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी उ ने प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद जारी सूची में उत्तरकाशी के डॉ. विजय बडोनी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. विजय बडोनी को भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ का सह-संयोजक घोषित किया गया है। पार्टी की ओर से शुक्रवार 18 सितंबर 2026 को जारी सूची में उनका नाम चिकित्सा प्रकोष्ठ के अंतर्गत दर्ज है।
डॉ. विजय बडोनी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्त्ता रहे हैं, तथा क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। इससे पहले भी भाजपा की ओर से उन्हें संगठन से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियां दी जा चुकी हैं।
यह नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है।डॉ बडोनी पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, जिलाध्यक्ष सहित पार्टी नेतृत्व का आभार ब्यक्त किया है!