मानेंद्र कुमार
*रुद्रप्रयाग*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से प्रारम्भ हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने हेतु पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में विश्व प्रसिद्ध श्री तृतीय केदार तुंगनाथ धाम एवं पैदल यात्रा मार्ग पर केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल जी के नेतृत्व में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस स्वच्छता अभियान में विभिन्न गांवों की मातृशक्ति, विकासखंड ऊखीमठ के कर्मचारियों, वन विभाग के कर्मचारियों एवं स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने मिलकर धाम परिसर एवं पैदल मार्ग के आसपास से कूड़ा-कचरा एकत्रित कर स्वच्छता की तथा श्रद्धालुओं से भी यात्रा मार्ग एवं प्राकृतिक परिवेश को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि “देवभूमि के धार्मिक स्थलों की पवित्रता के साथ-साथ हिमालयी पर्यावरण की सुरक्षा भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। श्री तुंगनाथ धाम हमारी आस्था, संस्कृति और हिमालयी विरासत का गौरव है। यहाँ देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं, ऐसे में धाम और यात्रा मार्ग को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना हम सभी का दायित्व है।
इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी , महिला आयोग सदस्य श्रीमती दर्शनी पंवार , खंड विकास अधिकारी अनुष्का , मंडल अध्यक्ष दलबीर नेगी , महामंत्री जगदीश लाल , श्रीमती गीता देवी , श्रीमती हेमलता नौटियाल , सभासद चन्द्रमोहन उखियाल , नंदराम सेमवाल , नंदन रावत, मातृशक्ति सहित विकासखंड एवं वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे!