जयप्रकाश बहुगुणा
*बड़कोट /उत्तरकाशी*
वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के तहत अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट की रंवाई रेंज के अंतर्गत प्रभागीय वनाधिकारी अजय लिंगवाल के निर्देश पर उप प्रभागीय वनाधिकारी साधुलाल पलियाल के पर्यवेक्षण में वन क्षेत्राधिकारी आशीष नौटियाल की देखरेख में वनकर्मियों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम सभा गोना में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया!गोष्ठी में वनकर्मियों ने उपस्थित छात्र – छात्राओं व ग्रामीणों को वन्यजीवों की सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी! वनकर्मियों ने कहा कि मानव समाज के अस्तित्व व पर्यावरण सरंक्षण के लिए वन्यजीवों का सरंक्षण महत्वपूर्ण है! तथा इनकी रक्षा करना मानव समुदाय का फर्ज है!वन्यजीवों के संरक्षण से परिस्थिकी संतुलन बना रहता है व हमारे आसपास का पर्यावरण संतुलन भी बना रहता है!जागरूकता गोष्ठी में वनकर्मियों द्वारा छात्र – छात्राओं के बीच वन्यजीव संरक्षण संबंधी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया!वनकर्मियों द्वारा गोष्ठी में उपस्थित छात्रों व ग्रामीणों को वन्यजीव सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई!
वनकर्मियों ने बताया कि वन्यजीव सप्ताह के तहत 2 से 8 अक्टूबर तक अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। समापन के दिन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को वन विभाग के अधिकारी सम्मानित करेंगे।इस अवसर पर भगवती प्रसाद नौटियाल प्रधनाध्यापक, सतीश रावत वन दरोगा अंकित राणा वन वीट अधिकारी, नरेश चौहान वन कार्मिक एवं समस्त स्टाफ उच्च प्राथमिक विद्यालय गोना एवं प्राथमिक विद्यालय गोना, छात्र – छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे!