*उत्तरकाशी : यमुना नदी में क्रेसर प्लांट द्वारा अवैध खनन व अनियमितता पर रोक लगाने को डीएम को भेजा ज्ञापन*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

यमुना नदी में क्रेसर प्लांट द्वारा किये जा रहे अवैध खनन को रोकने के लिए ग्राम -कृष्णा के ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसम्मिति सदस्य देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी उत्तरकाशी को ज्ञापन दिया!
ज्ञापन में कहा गया है कि काफी लम्बे समय से शिवम क्रेसर द्वारा यमुना नदी में अवैध खनन किया जा रहा है। तथा नदी के तल को अवैध ढंग से मशीनों द्वारा चीरा जा रहा है!उक्त प्लांट को 5 साल का खनन पट्टा निर्गत न किया जाय इससे अधिक मात्रा में खनन किया जायेगा और ग्रामिणों की कृषि योग्य भूमि नष्ट होगी!ग्रामीणों ने ज्ञापन में मांग की है कि रिवर डेजिंग पट्टा देते समय स्थाई सीमांकन के लिए बेड पिलर खड़े किये जये जिस से अवैध खन‌न नही हो पायेगा।
क्रेसर प्लांट द्वारा धूल व शोर नियंत्रण के उपाय किये जाये! ताकी आसपास के गावों, स्कूल और पालिटेक्नीक संस्थान के बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े।स्वीकृत क्षमता के अनुसार ही उत्पादन करने दिया जाय और खनिज के परिवहन व भंडारण के लिए सभी नियमों का पालन कराया जाए।तथा ग्रीन बेल्ट का निर्माण कराया जाय। ज्ञापन देने वालों में गजेंद्र सिंह, विनोद बर्थवाल, प्रवीन रावत, राकेश, विनोद शाह आदि लोग शामिल थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *