*उत्तरकाशी : राजस्व व खनन विभाग की कार्यवाही में स्टोन क्रेशर में अनियमितता व अवैध खनन की शिकायत में एक स्टोन क्रेशर सीज*

 

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट /उत्तरकाशी*

जनपद उत्तरकाशी के तहसील बड़कोट में 1-2 दिनों पूर्व सूचना प्राप्त हुयी थी की ग्राम पौटी कि इदेली तोक में स्थित एक स्टोन क्रेशर द्वारा रात्री को यमुना नदी में अवैध खनन किये जाने की सूचना प्राप्त हुयी थी, जिसमें उपजिलाधिकारी बड़कोट व जिला खान अधिकारी उत्तरकाशी द्वारा आज दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को टीम गठित कर पौटी कि इदेली तोक के शिवम स्टोन क्रेशर में छापा मारा गया जिसमें प्लांट से नदी तक को पूर्व में बंद किया गया रास्ता खुला पाया गया जिसमें नदी से उपखनिज अवैध रूप से उपखनिज आर0 बी0 एम0 लाकर प्लांट परिसर में जमा पाया गया, जिसमें स्टोन क्रेशर परिसर में जमा उपखनिज का मिलान किया गया जिसमें ई रवन्ना पोर्टल में दर्शित मात्रा 8984.26 टन के सापेक्ष मौके पर 08 ढेरियो में कुल 9744.30 टन उपखनिज पाया गया, जिसमें ई रवन्ना पोर्टल से 760.04 टन अधिक उपखनिज पाये जाने पर अवैध खनन, परिवहन भंडारण का निवारण नियमावली -2021 यथा संशोधित 2024 के नियम 5(ग) के नियम 14 (5) क के तहत कार्यवाही कर रु0 2,43,213 का जुर्माना आरोपित किया गया है तथा स्टोन क्रेशर को अग्रिम आदेशों तक सीज किया गया है, स्टोन क्रेशर का पोर्टल बंद कर दिया गया है! स्टोन क्रेशर स्वामी को हिदायत दी गयी है की अग्रिम आदेशों तक स्टोन क्रेशर में कोई भी गतिविधि न की जाय! सूचना पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी!

उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी का कहना है की तहसील क्षेत्र में लगातार अवैध खनन व अवैध परिवहन के तहत औचक निरिक्षण किया जाता है जो भी सूचना प्राप्त होती है तत्काल टीम भेजकर व स्वंय कार्यवाही की जाती है!

जिला खान अधिकारी उत्तरकाशी प्रदीप कुमार का कहना है की जनपद में अवैध खनन व परिवहन की रोकथाम में लगातार निगरानी की जाती है किसी भी प्रकार की अवैध खनन व परिवहन की सूचना या संज्ञान आता है तो तत्काल विभाग द्वारा कार्यवाही की जाती है जिस क्षेत्र में टीम को पहुंचने में समय लगने की संभावना होती है वंहा संबंधित उपजिलाधिकारी से अनुरोध कर कार्यवाही की जाती है, जिससे जनपद में किसी को भी अवैध खनन की छूट प्रदान नहीं है, सूचना मिलने पर कार्यवाही होनी निश्चित है, सभी खनन उधमियों को निर्देशित किया गया है नियमानुसार कार्य करें अन्यथा कार्यवाही होंगी! जनपद में लगातार कार्यवाही किये जाने से गत 02 वर्षो से लगातार राजस्व बढ़ोतरी हुयी है!

बड़कोट स्थित शिवम स्टोन क्रेशर की जाँच, पैमाइश व सीज की कार्यवाही में उपजिलाधिकारी बड़कोट के साथ राजस्व उपनिरीक्षक पौटी, सहायक खनिज पर्यवेक्षक, खनन विभाग, नायब तहसीलदार बड़कोट आदि उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *