उत्तराखंड Express ब्यूरो
*ज्योतिर्मठ/चमोली*
उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित सिखों के पवित्र तीर्थ श्री हेमकुंड साहिब के कपाट इस साल 10 अक्टूबर को बंद होंगे। इस वर्ष यात्रा करीब साढ़े चार माह चली!तथा लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र तीर्थ स्थल पर मत्था ठेका!
कपाट बंदी की जानकारी देते हुए गोविंदघाट गुरुद्वारे के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि 10 अक्टूबर को शीतकाल के लिए कपाट बंद करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ट्रस्ट को उम्मीद है कि कपाटबंदी के दिन करीब पांच हजार श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। यात्रा के बचे दिनों में करीब दस हजार और श्रद्धालुओं के हेमकुंड साहिब पहुंचने की उम्मीद है। कपाटबंदी के दिन सुबह 10 बजे सुखमणि साहिब का पाठ शुरू होगा। 11:20 बजे शबद कीर्तन और दोपहर 12 बजे वर्ष की अंतिम अरदास होगी!