**वारदात : दरांती से गला काटकर की पत्नी की निर्ममता से हत्या, हत्यारोपी फरार*

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

विकासनगर /देहरादून

विकासनगर अंतर्गत कालसी तहसील के कचटा गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सिर फिरे पति ने धारदार हथियार से अपनी ही पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी और खुद मौके से फरार हो गया। गांव में अचानक हुई इस घटना से सनसनी फ़ैल गई।
घटना कालसी के कचटा गांव की है, जहां आरोपी 25 वर्षीय मनोज ने अपनी पत्नी 22 वर्षीय नीलम की बड़ी ही निर्ममता से हत्या कर दी। बताया जा रहा है मनोज ने घर में रखी पाठल से नीलम के गले पर वार कर अचानक हमला बोल दिया, नीलम की चीख-पुकार सुनकर घर वाले और आप पड़ोस के लोग मौके पहुंचे तो तब तक नीलम ने दम तोड़ दिया था, जबकि आरोपी पति मनोज फरार हो चुका था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग ने शव को कब्जे में कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जबकि शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। एसडीएम कालसी प्रेम लाल के मुताबिक मनोज और नीलम की शादी पांच साल पहले हुई थी, प्रथमदृष्टया हत्या का कारण गृहक्लेश सामने आया है। बताया कि मामले की सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल जारी है और फरार आरोपी मनोज की तलाश की जा रही है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *