*उत्तरकाशी : भूकंप के तेज झटके से हिली धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग*

जयप्रकाश बहुगुणा 
उत्तरकाशी
आज शनिवार रात उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों से हलचल मच गई।लोग दहशत में घरों से बाहर निकल पड़े!रात 8 बजकर 7 मिनट पर धरती डोली तो प्रशासनिक अमला भी अलर्ट हो गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 दर्ज की गई, जबकि इसका केंद्र जमीन से करीब 11 किलोमीटर की गहराई पर बताया गया है। राहत की बात यह है कि फिलहाल जिले में कहीं से भी जन-धन की क्षति की सूचना नहीं मिली है।
भूकंप के झटकों की सूचना मिलते ही आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिले की सभी तहसीलों, थानों और चौकियों से स्थिति की जानकारी जुटाई। प्रशासन के अनुसार, अब तक किसी भी क्षेत्र से नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। जनपद में स्थिति सामान्य बताई गई है।
मोरी-पुरोला में नहीं महसूस हुए झटके
जिले के सभी क्षेत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मोरी और पुरोला तहसील में भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए। अन्य क्षेत्रों में स्थिति का जायजा लिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *