*उत्तरकाशी : एचपीवी टीकाकरण अभियान में उत्तरकाशी की शत-प्रतिशत उपलब्धि, निर्धारित लक्ष्य किया हासिल*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उत्तरकाशी डॉ. श्याम विजय के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 में संचालित एच.पी.वी. (HPV) टीकाकरण अभियान के अंतर्गत जनपद उत्तरकाशी ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की लक्षित 2,821 बालिकाओं के सापेक्ष शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग की टीमों के समन्वित प्रयासों, प्रभावी कार्ययोजना एवं अभियान के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।

उन्होंने इस उपलब्धि पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पी. एस. पोखरियाल, सहायक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी श्री संजय बिजलवान, श्रीमती प्रीति गौर, वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर श्री एम. पी. भट्ट सहित जनपद एवं ब्लॉक स्तर की समस्त प्रतिरक्षण टीमों तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

डॉ. श्याम विजय ने कहा कि एच.पी.वी. टीकाकरण बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस प्रकार के टीकाकरण अभियान भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समस्त स्वास्थ्यकर्मियों एवं संबंधित टीमों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐसी उपलब्धियां विभाग की सामूहिक प्रतिबद्धता और बेहतर कार्यप्रणाली को दर्शाती हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद के समस्त स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भविष्य में भी इसी समर्पण, समन्वय एवं कार्यकुशलता के साथ स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *