*उत्तरकाशी : बड़कोट महाविद्यालय में “एनएसएस अभिमुखीकरण एवं MY Bharat पोर्टल पंजीकरण जागरूकता विषय पर हुआ शिविर का आयोजन*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

 

राजेन्द्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट, उत्तरकाशी में बुधवार को प्राचार्य की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “एन एस एस अभिमुखीकरण एवं MY Bharat पोर्टल पंजीकरण जागरूकता कार्यक्रम” विषय पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, सामाजिक सेवा, सामुदायिक सहभागिता तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पेन्द्र सेमवाल एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूजा द्वारा विद्यार्थियों को एन एस एस की गतिविधियों, स्वयंसेवा के महत्व तथा MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को पोर्टल पर पंजीकरण कर विभिन्न युवा सहभागिता, सामाजिक सेवा एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि एन एस एस युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सहयोग, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। MY Bharat पोर्टल युवाओं को अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न गतिविधियों से जुड़ने तथा राष्ट्र के विकास में योगदान देने के अवसर प्रदान करता है।शिविर के सफल आयोजन में महाविद्यालय कर्मचारी दीपेन्द्र रावत का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को सूक्ष्म जलपान वितरित किया गया।

इस प्रकार शिविर का समापन विद्यार्थियों को समाज सेवा, युवा सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक और प्रेरित करने के उद्देश्य के साथ हुआ। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में एन एस एस की भावना को सुदृढ़ करने तथा MY Bharat पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध अवसरों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *