
जयप्रकाश बहुगुणा
*बड़कोट /उत्तरकाशी*
बड़कोट तहसील के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत राना चट्टी से दांगुड़ गांव -पिंडकी- मदेश -निशनी मोटर मार्ग पर दांगुड़ गांव के पास विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से सरकार के पैसे को ठिकाने लगाने का काम इन दिनों जोर शोर से चल रहा है! यहां विभागीय लापरवाही का आलम यह है कि उक्त मोटर मार्ग पर सीधे मिट्टी के उपर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है! डामरीकरण कार्य की लीपा पोती से ग्रामीणों में आक्रोश ब्याप्त है!
ग्रामीणों का कहना है कि आखिर किस की सह पर ठेकेदार द्वारा इस तरह से घटिया गुणवत्ता के साथ मिट्टी के ऊपर डामरीकरण का कार्य हो रहा है! ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उक्त घटिया गुणवत्ता के कार्य में संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी लिप्त हैं या ठेकदार अगर गलत है तो ब्लैक लिस्ट होना चाहिए और कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ।
ग्रामीणों ने घटिया गुणवत्ता पर रोष जताया है, ग्रामीण ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष रावत, कुपदीप रावत , अनिल रावत, मुकेश रावत, गिरीश रावत, आदि ने कहा कि ऐसा घटिया निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्त्ता महाबीर पंवार माही ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी और संबंधित विभाग से तत्काल निम्न गुणवत्ता का कार्य करने के लिए संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई करने और उक्त कार्य को बेहतर गुणवत्ता के साथ करवाने का अनुरोध किया है, पंवार ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग और ठेकेदार मिलकर लापरवाही करते हैं और गुणवत्ता में सुधार नहीं करते हैं तो सरकार के बजट के दुरूपयोग करने के लिए संबंधित विभाग पर और ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा और धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जायेगा।
