*उपलब्धि : राष्ट्रीय स्तर पर 50 मीटर .22 फ्री पिस्टल स्पर्धा में उत्तराखंड पुलिस के संदीप कवि ने जीता रजत पदक*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

**देहरादून/उत्तरकाशी*

35वीं ऑल इंडिया जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड पुलिस के निशानेबाज संदीप कवि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर .22 फ्री पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक (सिल्वर मेडल) हासिल कर प्रदेश एवं उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया है।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित शूटिंग प्रतियोगिता में संदीप कवि की इस उपलब्धि से उत्तराखंड पुलिस में खुशी और गर्व का माहौल है।

इस सफलता में टीम कोच हेमलता सेमवाल का कुशल मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण भी सराहनीय रहा।संदीप कवि की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें विभाग व खेल प्रेमियों द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उनकी यह सफलता निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।
उत्तराखंड पुलिस के लिए यह उपलब्धि गर्व और सम्मान का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *