*उत्तरकाशी : पुरोला विधायक ने चौपाल लगाकर वितरित किए विधायक निधि से किये जाने वाले कार्यों के स्वीकृति पत्र*

जयप्रकाश बहुगुणा 

*पुरोला/उत्तरकाशी*

पुरोला विधानसभा क्षेत्र के विधायक दुर्गेश्वर लाल ने विकासखंड पुरोला की भड़गांव पट्टी के ग्राम कन्ताड़ी, सौंदाड़ी, नैलाड़ी, दोणी, बेणाई, सुनारा एवं कंसोला तथा विकासखंड नौगांव के ग्राम कंडाऊ में पूर्व में की गई घोषणाओं के क्रम में विधायक निधि से स्वीकृत विकास कार्यों के स्वीकृति पत्र चौपाल लगाकर ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र के ग्रामीणों के मध्य वितरित किए।

इस अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। विधायक निधि के माध्यम से गांवों में आवश्यक जनसुविधाओं का विस्तार करने तथा स्थानीय जनसमस्याओं का समाधान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की आवश्यकताओं एवं जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे गांवों के विकास को नई गति मिल सके।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता शाह, शीशपाल रावत, गोविंदराम नौटियाल, श्री हेमराज रावत , श्रीमती विनोद असवाल, सुचिंद्र राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य रुकम राणा, संबंधित ग्रामों के प्रधान, पूर्व मंडल महामंत्री राजेश भंडारी, जगमोहन परमार, केदार सिंह राणा, पूर्व प्रधान दयाल सिंह रावत, बर्थवाल, मनोज, सुभाष कुमार, ममराज भंडारी, दिनेश भंडारी एवं मनिंदर राणा सहित क्षेत्र के अनेक पूर्व प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास, सहयोग और सुझाव ही उनकी कार्यशक्ति है। पुरोला विधानसभा के समग्र एवं सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *