जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी*
राज्य आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में 774 छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय कार्मिकों हेतु आपदा संबंधी जन-जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के अनुपालन एवं अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र के कुशल मार्गदर्शन में तथा आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुंसाई द्वारा तैयार कार्यक्रम रूप-रेखा अनुसार,राज्य आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उत्तरकाशी के द्वारा तथा लोक चेतना मंच संस्था के संयुक्त तत्वावधान से जनपद के शिक्षण संस्थान में आपदा संबंधी जन-जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसी क्रम में शनिवार को गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर, लक्ष्येश्वर में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय कार्मिकों सहित कुल 774 – बालिका 321 एवं बालक 453 ने आपदा संबंधी जन जागरूकता कार्यक्रम में सफलतापूर्वक प्रतिभाग करते हुए कही महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की गई।आपदा प्रबंधन मास्टर ट्रेनर मस्तान भण्डारी के नेतृत्व में तथा क्यूआरटी टीम के सहयोग से भूकंप से पूर्व, दौरान एवं पश्चात सुरक्षा उपायों, खोज एवं बचाव उपकरणों के उपयोग, प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर, अस्थायी स्ट्रेचर निर्माण, वनाग्नि एवं घरेलू आग से बचाव, सेटेलाइट फोन संचालन तथा राज्य एव जनपद के आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जाएगी।भूदेव ऐप एवं डाउनलोड करने संबंधी जानकारी के साथ साथ-साथ आपदा संबंधी पंपलेट भी अधिक जानकारी अर्जित करने हेतु वितरित की गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य दिनेश रावत एवं लोक चेतना मंच से अनमोल बिष्ट सहित विद्यालय के समस्त कार्मिक भी उपस्थित रहें।प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं विद्यालय कार्मिकों को आपदा के प्रति जागरूक करना, सुरक्षा एवं बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए तैयार करना है।
