*उत्तरकाशी : भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई घास काट रही महिला, हेली एम्बुलेंस के द्वारा हायर सेंटर रेफर*

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी प्रखंड के उत्तरों गाँव मे भालू ने अचानक हमला कर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। भालू के हमले में घायल शकुंतला पत्नी राजबीर सिंह उम्र 52 वर्ष की हालात गंभीर हो गईं । भालू ने महिला के शरीर के कई हिस्सों में वार किया है। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हेली एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया है!जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार
शनिवार को समय लगभग अपराह्न 12ः30 बजे श्रीमति शकुन्तला देबी पत्नी श्री राजबीर सिहं मखलोगा उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम उत्तरों तहसील भटवाड़ी पर खरादी नामें तोक में घास काटते समय अचानक भालू द्वारा हमला किया गया, जिस कारण उक्त महिला गम्भीर रूप से घायल हो गईं,जिसे परिजनों एवं वन विभाग की टीम द्वारा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पुहंचाया गया! चिकित्सकों द्वारा महिला को प्राथामिक उपचार दिया गया,जिसके पश्चात चिकित्सकों द्वारा हैली एम्बूलेंसं के माध्यम से उक्त महिला को हायर सेन्टर हेतु रेफर किया गया! परिजनों द्वारा जिला प्रशासन से हैली एंम्बूलेंस उपलब्ध कराये जाने हेतु अनुरोध किया गया। परिजनों के अुनरोध पर जिला प्रशासन द्वारा युकाड़ा से आवश्यक समन्वय कर घायल महिला हेतु हैली एंम्बूलेंस की व्यवस्था कर जोशियाड़ा हैलीपैड से समय लगभग सांयः 4ः15 बजे एम्स ऋषिकेश हेतु भेजा गया है।
फायर सर्विस उत्तरकाशी एवं पुलिस द्वारा आवश्यक सहयोग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *