Uttarakhand Express – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com Uttrakhand News Tue, 27 Oct 2026 11:53:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/expatriate-people-from-uttarakhand-living-in-birmingham-danced-with-great-enthusiasm-to-the-folk-songs-of-uttarakhand/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/expatriate-people-from-uttarakhand-living-in-birmingham-danced-with-great-enthusiasm-to-the-folk-songs-of-uttarakhand/#respond Tue, 27 Oct 2026 11:53:46 +0000 https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/expatriate-people-from-uttarakhand-living-in-birmingham-danced-with-great-enthusiasm-to-the-folk-songs-of-uttarakhand/ बर्मिंघम में प्रीतम भरतवाण के जागर और विवेक नौटियाल व अंजली खरे के लोक गीतों पर जमकर झूमे 700 प्रवासी उत्तराखंडी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो संदेश जारी कर…

The post बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
बर्मिंघम में प्रीतम भरतवाण के जागर और विवेक नौटियाल व अंजली खरे के लोक गीतों पर जमकर झूमे 700 प्रवासी उत्तराखंडी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो संदेश जारी कर प्रवासी उत्तराखण्डवासियों को बग्वाल महोत्सव की दी बधाई

अपनी लोक संस्कृति, परम्पराओं और जड़ों से जोड़ने का यह सराहनीय प्रयास है – मुख्यमंत्री

शिल्पा प्रोडक्शन, देहरादून की बड़ी धमक, बर्मिंघम में आयोजित किया बग्वाल महोत्सव

बर्मिंघम, यूनाइटेड किंगडम। सात समंदर पार जब पहाड़ की संस्कृति, लोकसंगीत और परंपराओं का संगम हुआ, तो पूरा माहौल उत्तराखंडमय हो गया। शिल्पा प्रोडक्शंस एवं शैलेंद्र लस्याल के नेतृत्व वाले उत्तराखंड वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन द्वारा विगत 26 अक्टूबर 2026 को बर्मिंघम में आयोजित भव्य बग्वाल महोत्सव में प्रवासी उत्तराखंडियों ने जमकर उत्सव मनाया। करीब 700 लोगों की जुटान के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने उत्तराखंड की लोकसंस्कृति की ऐसी छटा बिखेरी कि हर कोई झूमने पर मजबूर हो गया।

सी.एम.धामी ने वीडियो संदेश से दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी, द्वारा वीडियो संदेश के माध्यम से प्रवासी उत्तराखण्डवासियों को दी बग्वाल महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमे हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और परम्पराओं को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह बग्वाल महोत्सव उत्तराखण्ड की संस्कृति, लोक संगीत और हमारी विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ विदेशों में रह रहे उत्तराखंडियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने का माध्यम है।

प्रीतम भरतवाण के जागर ने बांधा समां
बग्वाल महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहे उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक प्रीतम भरतवाण के जागर रहे, जिससे लोगों को अपनी मिट्टी, परंपराओं और पहाड़ की सांस्कृतिक विरासत की याद दिला दी। वहीं, विवेक नौटियाल और अंजलि खरे की दमदार आवाज़ ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। गीत-संगीत की धुनों पर लोग झूमते नजर आए और पूरा माहौल उत्साह, उमंग और उत्तराखंडी रंग में रंग गया।

विदेश में भी जीवंत रही देवभूमि की संस्कृति
बग्वाल महोत्सव सिर्फ मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि विदेश में रह रहे उत्तराखंडी भाई-बहनों को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक खास अवसर बना। लोकगीतों, जागर और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच लोगों ने अपनी परंपराओं का उत्सव मनाया। बर्मिंघम की धरती पर पहाड़ की संस्कृति की यह गूंज प्रवासी समुदाय के लिए यादगार अनुभव बनी।

शिल्पा भट्ट बहुगुणा ने जताया आगे भी ऐसे आयोजन कराने का संकल्प
कार्यक्रम के बाद शिल्पा भट्ट बहुगुणा ने प्रवासी उत्तराखंडी समुदाय के सांस्कृतिक जुड़ाव को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विदेश में रह रहे उत्तराखंडी भाई-बहनों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़े रखना बेहद जरूरी है। वह भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को मंच देती रहेंगी, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी रहें।

शिल्पा प्रोडक्शन की पहल ने बिखेरे पहाड़ी संस्कृति के रंग
शिल्पा प्रोडक्शंस और उत्तराखंड वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की इस पहल ने बर्मिंघम में उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को एक मंच पर लाने का काम किया। जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के जागर, विवेक नौटियाल और अंजलि खरे की आवाज़ तथा प्रवासी उत्तराखंडियों के उत्साह ने इस महोत्सव को खास बना दिया। बर्मिंघम में गूंजा पहाड़ का जागर, लोकगीतों पर झूमे प्रवासी उत्तराखंडी और सात समंदर पार फिर जीवंत हुई देवभूमि की संस्कृति! विदेश में भी अपनी मिट्टी, अपनी संस्कृति और अपने पहाड़ से जुड़ाव की एक शानदार पहल।

The post बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/expatriate-people-from-uttarakhand-living-in-birmingham-danced-with-great-enthusiasm-to-the-folk-songs-of-uttarakhand/feed/ 0
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/department-remains-vigilant-regarding-food-safety-during-the-festive-season-conducts-inspections-of-establishments-in-srinagar/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/department-remains-vigilant-regarding-food-safety-during-the-festive-season-conducts-inspections-of-establishments-in-srinagar/#respond Tue, 27 Oct 2026 11:27:39 +0000 https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/department-remains-vigilant-regarding-food-safety-during-the-festive-season-conducts-inspections-of-establishments-in-srinagar/ मिठाई विक्रेताओं को निर्माण तिथि और उपयोग की अवधि अंकित करने के निर्देश पौड़ी- आगामी त्योहारी सीजन में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य…

The post त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
मिठाई विक्रेताओं को निर्माण तिथि और उपयोग की अवधि अंकित करने के निर्देश

पौड़ी- आगामी त्योहारी सीजन में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने श्रीनगर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिठाई विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा पीसी जोशी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मिठाई विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में मिठाइयों पर निर्माण तिथि और उपयोग की अवधि अंकित किए जाने की जांच की गई। अधिकांश मिठाई निर्माताओं द्वारा निर्धारित प्रावधानों का पालन किया जा रहा था, जबकि कुछ दुकानों पर इसका अनुपालन नहीं पाया गया। इस पर संबंधित दुकानदारों को मिठाइयों पर निर्माण तिथि एवं उपयोग की अवधि स्पष्ट रूप से अंकित करने के निर्देश दिए गए। खाद्य व्यापारियों की के साथ जागरूकता गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। गोष्ठी में सहायक आयुक्त ने व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों, मिठाइयों के सुरक्षित भंडारण, उचित तापमान पर रखरखाव और बिक्री के संबंध में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसके लिए सभी खाद्य कारोबारियों को निर्धारित नियमों का पालन करना चाहिए। गोष्ठी में पान मसाला एवं गुटखा से संबंधित प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। उन्होंने व्यापारियों से खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की।

इस अवसर पर व्यापार मंडल से छवि अग्रवाल, अमित पाल, बलबीर कंडारी, राकेश आहूजा, हर्ष अग्रवाल, रविन्द्र चौहान, पुनीत मित्तल सहित अन्य खाद्य व्यापारी उपस्थित रहे।

The post त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/department-remains-vigilant-regarding-food-safety-during-the-festive-season-conducts-inspections-of-establishments-in-srinagar/feed/ 0
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/the-first-level-check-process-for-evms-vvpats-and-control-units-is-underway/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/the-first-level-check-process-for-evms-vvpats-and-control-units-is-underway/#respond Tue, 27 Oct 2026 11:21:54 +0000 https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/the-first-level-check-process-for-evms-vvpats-and-control-units-is-underway/ वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी- आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग/ मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के दिशानिर्देशों…

The post ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न

पौड़ी- आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग/ मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के दिशानिर्देशों और निर्धारित कार्यक्रमानुसार जनपद पौड़ी गढ़वाल में ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) की प्रक्रिया जारी है। यह जांच राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति एवं ईसीआईएल के इंजीनियरों द्वारा में की जा रही है, ताकि निर्वाचन उपकरणों की जांच प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एफएलसी सुपरवाइजर) पी आर चौहान ने बताया कि जनपद में उपलब्ध निर्वाचन उपकरणों के विवरण के अनुसार कुल 1,626 बैलेट यूनिट, 1998 कंट्रोल यूनिट तथा 2,117 वीवीपैट हैं। वर्तमान 26 अक्टूबर 2026 तक 546 बैलेट यूनिट में से 528 सही पाई गईं। इसी प्रकार 635 कंट्रोल यूनिट में से 190 तथा 559 वीवीपैट में से 527 जांच में सही पाए गए।

उन्होंने बताया कि जांच प्रक्रिया के दौरान ईवीएम वीवीपैट की तकनीकी स्थिति का परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है। एफएलसी में 15 सुपरवाइजर एवं स्टाफ, 15 ईवीएम नोडल स्टाफ, 10 ईसीआईएल के इंजीनियर तथा 40 श्रमिक शामिल हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में वेयरहाउस में एफएलसी (प्रथम स्तरीय जांच) का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एफएलसी का कार्य प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक किया जा रहा है। कार्य की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया की लगातार वेबकास्टिंग भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सही पाई जाने वाली बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित रखा जा रहा है।

The post ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/the-first-level-check-process-for-evms-vvpats-and-control-units-is-underway/feed/ 0
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा https://uttrakhandexpress.com/health/do-not-ignore-persistent-constipation-it-can-also-affect-your-skin-and-may-increase-the-risk-of-eczema/ https://uttrakhandexpress.com/health/do-not-ignore-persistent-constipation-it-can-also-affect-your-skin-and-may-increase-the-risk-of-eczema/#respond Tue, 27 Oct 2026 11:05:31 +0000 https://uttrakhandexpress.com/health/do-not-ignore-persistent-constipation-it-can-also-affect-your-skin-and-may-increase-the-risk-of-eczema/  कब्ज को अक्सर पाचन से जुड़ी सामान्य परेशानी मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन लंबे समय तक बनी रहने वाली यह समस्या सेहत के दूसरे पहलुओं से भी जुड़ी…

The post लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 कब्ज को अक्सर पाचन से जुड़ी सामान्य परेशानी मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन लंबे समय तक बनी रहने वाली यह समस्या सेहत के दूसरे पहलुओं से भी जुड़ी हो सकती है। शोध में क्रोनिक कब्ज और एक्जिमा जैसी त्वचा संबंधी बीमारी के बीच संभावित संबंध सामने आया है। ऐसे में पेट की परेशानी को लंबे समय तक अनदेखा करने के बजाय उसके कारणों को समझना और समय पर उचित उपचार लेना जरूरी है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कब्ज होने पर मल त्याग में कठिनाई, पेट में भारीपन और असहजता जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके पीछे खानपान में फाइबर की कमी, पर्याप्त तरल पदार्थ न लेना, शारीरिक गतिविधियों का अभाव और कुछ दवाओं का प्रभाव जैसे कारण हो सकते हैं। यदि यह परेशानी बार-बार होती है, तो चिकित्सकीय सलाह लेना उचित रहता है।

अध्ययन में कब्ज और एक्जिमा के बीच क्या मिला?

ताइवान में एक लाख 70 हजार से अधिक लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि कब्ज से परेशान लोगों में एक्जिमा होने का जोखिम उन लोगों की तुलना में लगभग दोगुना था, जिन्हें कब्ज की समस्या नहीं थी। हालांकि, इस निष्कर्ष से यह साबित नहीं होता कि कब्ज सीधे तौर पर एक्जिमा का कारण बनता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, दोनों समस्याओं के बीच संबंध को बेहतर ढंग से समझने के लिए और शोध की जरूरत है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि एक्जिमा से पीड़ित लोगों में कब्ज होने की आशंका अधिक रहती है या नहीं।

आंतों की सेहत और त्वचा के बीच क्या है संबंध?

आंतों और त्वचा का संबंध समझने के लिए शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली और सूजन से जुड़ी प्रक्रियाओं पर ध्यान देना जरूरी है। आंतों में मौजूद सूक्ष्मजीव पाचन के साथ-साथ प्रतिरक्षा प्रणाली के कामकाज में भी भूमिका निभाते हैं। इनके संतुलन में बदलाव कुछ लोगों में सूजन और त्वचा संबंधी समस्याओं से जुड़ा हो सकता है।

एक्जिमा त्वचा की ऐसी स्थिति है, जिसमें खुजली, रूखापन, लालिमा और सूजन हो सकती है। इसके पीछे आनुवंशिक कारण, त्वचा की सुरक्षात्मक परत में कमजोरी, प्रतिरक्षा संबंधी प्रतिक्रियाएं और पर्यावरणीय कारक भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए त्वचा पर होने वाले हर दाने या चकत्ते को कब्ज का परिणाम मानना सही नहीं है।

फाइबर और संतुलित खानपान से मिल सकती है मदद

कब्ज से बचाव के लिए रोजाना के खानपान और दिनचर्या में कुछ बदलाव उपयोगी हो सकते हैं। विशेषज्ञ आमतौर पर निम्न उपायों की सलाह देते हैं:

फाइबर युक्त भोजन: फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और अन्य फाइबर वाले खाद्य पदार्थ आहार में शामिल करें। फाइबर की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाएं।

पर्याप्त पानी: दिनभर पर्याप्त तरल पदार्थ लें। जरूरत व्यक्ति की उम्र, गतिविधि और स्वास्थ्य के अनुसार अलग हो सकती है।

नियमित शारीरिक गतिविधि: टहलने और सक्रिय दिनचर्या अपनाने से आंतों की सामान्य गतिविधियों को सहारा मिल सकता है।

नियमित शौच की आदत: मल त्याग की इच्छा को बार-बार न टालें और इसके लिए पर्याप्त समय दें।

प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ: दही जैसे खाद्य पदार्थ संतुलित आहार का हिस्सा हो सकते हैं, हालांकि कब्ज में इनका लाभ हर व्यक्ति के लिए समान नहीं होता।

कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

यदि कब्ज लंबे समय से बनी हुई है, बार-बार लौटती है या घरेलू उपायों से राहत नहीं मिल रही है, तो डॉक्टर से परामर्श लें। मल में खून आने, बिना कारण वजन घटने, लगातार पेट दर्द या अचानक मल त्याग की आदत बदलने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। तेज पेट दर्द के साथ उल्टी या पेट में बहुत अधिक सूजन होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें।

इसी तरह, त्वचा पर लगातार खुजली, सूजन या चकत्ते बने रहने पर त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना उचित है। पाचन और त्वचा की समस्याओं का अलग-अलग मूल्यांकन जरूरी हो सकता है।

The post लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/health/do-not-ignore-persistent-constipation-it-can-also-affect-your-skin-and-may-increase-the-risk-of-eczema/feed/ 0
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता https://uttrakhandexpress.com/politics/uproar-on-the-first-day-of-the-legislative-assembly-session-in-bhararisain-congress-and-ukd-stage-a-protest-party-workers-clash-with-the-police/ https://uttrakhandexpress.com/politics/uproar-on-the-first-day-of-the-legislative-assembly-session-in-bhararisain-congress-and-ukd-stage-a-protest-party-workers-clash-with-the-police/#respond Tue, 27 Oct 2026 10:18:22 +0000 https://uttrakhandexpress.com/politics/uproar-on-the-first-day-of-the-legislative-assembly-session-in-bhararisain-congress-and-ukd-stage-a-protest-party-workers-clash-with-the-police/ भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के पहले दिन भराड़ीसैंण में राजनीतिक माहौल गरमा गया। प्रदेश कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनहित के मुद्दों…

The post भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के पहले दिन भराड़ीसैंण में राजनीतिक माहौल गरमा गया। प्रदेश कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई स्थानों पर तीखी झड़प हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बल प्रयोग किया और पानी की बौछारें छोड़ीं। वहीं, बैरिकेडिंग के दौरान एक उक्रांद कार्यकर्ता के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर सामने आई है।

कांग्रेस ने प्रदेश में भ्रष्टाचार, बदहाल सड़कों, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, बेरोजगारी, भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं, महिला अपराध, पलायन और बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय, चंदा चोरी, वोट चोरी और जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक जैसे मामलों को भी प्रमुखता से उठाया।

दिवालीखाल में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

विधानसभा सत्र के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए भराड़ीसैंण विधानसभा भवन से करीब 30 किलोमीटर पहले विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग की थी। इसका उद्देश्य प्रदर्शनकारियों को विधानसभा परिसर तक पहुंचने से रोकना था। हालांकि, पुलिस की रोक के बावजूद कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता दिवालीखाल पहुंच गए, जहां उनकी पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई।

प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य करण माहरा, प्रदेश सहप्रभारी मनोज यादव, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, मुकेश नेगी और हरिकृष्ण भट्ट समेत कई नेता शामिल हुए। इस दौरान पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

विधानसभा परिसर के बाहर विधायकों ने दिखाई तख्तियां

कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा भवन के बाहर हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधायकों ने प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, जनसमस्याओं और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की। वहीं, विधानसभा के भीतर भी विपक्षी विधायकों ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास किया।

कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार जनता से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों का संतोषजनक जवाब देने में विफल रही है।

गणेश गोदियाल बोले- जनता के सवालों का जवाब दे सरकार

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में उत्तराखंड की जनता अनेक बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है। सड़कों की बदहाली, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, बेरोजगारी, भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं, महिला सुरक्षा और जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक जैसे मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर इन मुद्दों को विधानसभा के भीतर और बाहर लगातार उठाती रहेगी। सरकार को जनता से किए गए वादों, प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों, सामाजिक सुरक्षा और लोकतांत्रिक जवाबदेही से जुड़े सवालों पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।

गोदियाल ने कहा कि गैरसैंण उत्तराखंड की जनभावनाओं और राज्य आंदोलन के सपनों का प्रतीक है। ऐसे में विधानसभा सत्र के दौरान जनता की वास्तविक समस्याओं पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए और सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं, महिलाओं, किसानों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाती रहेगी। साथ ही अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय सहित प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर जवाबदेही की मांग जारी रखेगी।

उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी तोड़ी बैरिकेडिंग

दूसरी ओर, उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने भी विधानसभा भवन की ओर बढ़ने का प्रयास किया। युवा उक्रांद नेता आशीष नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बल प्रयोग किया और पानी की बौछारें छोड़ीं। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

बताया जा रहा है कि उक्रांद कार्यकर्ताओं ने पुलिस को छकाते हुए दोपहर करीब तीन बजे तक विधानसभा परिसर के आसपास पहुंचने का प्रयास जारी रखा। बैरिकेडिंग में फंसने से एक कार्यकर्ता के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है।

विधानसभा सत्र के पहले दिन हुए इन प्रदर्शनों के चलते भराड़ीसैंण और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। विपक्ष ने जहां जनहित के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा, वहीं पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियों को विधानसभा परिसर तक पहुंचने से रोकने में जुटा रहा।

The post भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/politics/uproar-on-the-first-day-of-the-legislative-assembly-session-in-bhararisain-congress-and-ukd-stage-a-protest-party-workers-clash-with-the-police/feed/ 0
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/cm-dhami-paid-a-heartfelt-tribute-to-former-chief-minister-the-late-major-general-bhuwan-chandra-khanduri-in-the-legislative-assembly/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/cm-dhami-paid-a-heartfelt-tribute-to-former-chief-minister-the-late-major-general-bhuwan-chandra-khanduri-in-the-legislative-assembly/#respond Tue, 27 Oct 2026 07:06:03 +0000 https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/cm-dhami-paid-a-heartfelt-tribute-to-former-chief-minister-the-late-major-general-bhuwan-chandra-khanduri-in-the-legislative-assembly/ पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल- मुख्यमंत्री देश की रक्षा से लेकर उत्तराखण्ड के विकास तक उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर…

The post सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल- मुख्यमंत्री

देश की रक्षा से लेकर उत्तराखण्ड के विकास तक उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) स्थित विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय खण्डूड़ी जी एक अनुशासित सैनिक, समर्पित जनसेवक और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया। उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सदन में ऐसे महान व्यक्तित्व का स्मरण करना अत्यंत भावुक क्षण है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि एक बेटी के लिए उसके पिता ही उसके पहले नायक होते हैं, लेकिन जनरल खण्डूड़ी जी केवल उत्तराखण्ड के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के नायक रहे। उन्होंने जीवन में जो भी जिम्मेदारी संभाली, उसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया। उच्च पदों पर रहते हुए भी उन्होंने कभी अपने मूल्यों और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय खण्डूड़ी ने भारतीय सेना में रहते हुए वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में अपने साहस और रणनीतिक कौशल का परिचय दिया। सेना की इंजीनियरिंग सेवाओं में रहते हुए उन्होंने सीमांत क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। सेना में उनका अनुशासित और समर्पित जीवन देशसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद खण्डूड़ी ने जनसेवा के क्षेत्र में नई पारी शुरू की। वर्ष 1991 में वे गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए और पांच बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने संसद में उत्तराखण्ड की आकांक्षाओं और पृथक राज्य की मांग को मजबूती से उठाया। उनके ओजस्वी वक्तव्यों और स्पष्ट विचारों ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन को नई गति और वैचारिक मजबूती प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के रूप में भी खण्डूड़ी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी महत्वपूर्ण पहलों को आगे बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका रही। देश में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने के उनके प्रयासों का लाभ आज भी करोड़ों लोगों को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2007 और वर्ष 2011 में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और अनुशासित शासन की मिसाल पेश की। प्रदेश में मजबूत लोकायुक्त व्यवस्था की दिशा में उनकी पहल भ्रष्टाचार के विरुद्ध उनके सख्त रुख और स्वच्छ प्रशासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उनका मानना था कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भी है। उनकी कार्यशैली में सेना के अनुशासन और जनता के प्रति संवेदनशीलता एवं सेवाभाव का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खण्डूड़ी ने उत्तराखण्ड की राजनीति और जनमानस में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनके व्यक्तित्व और कार्यों ने मेरे जैसे अनेक युवाओं को भी देवभूमि की सेवा के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनका सौभाग्य रहा कि उन्हें खण्डूड़ी का स्नेह और मार्गदर्शन निरंतर प्राप्त होता रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 मई 2026 को 91 वर्ष की आयु में खण्डूड़ी का निधन प्रदेश और राष्ट्र के सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से वास्तव में एक युग का अंत हुआ है। महान व्यक्तित्व अपने कार्यों और आदर्शों के माध्यम से सदैव जनमानस के हृदय में जीवित रहते हैं। स्वर्गीय खण्डूड़ी का अनुशासित जीवन, ईमानदार कार्यशैली और प्रदेश के विकास के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करता रहेगा।

The post सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/cm-dhami-paid-a-heartfelt-tribute-to-former-chief-minister-the-late-major-general-bhuwan-chandra-khanduri-in-the-legislative-assembly/feed/ 0
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/major-accident-in-bageshwar-scooter-falls-into-gomti-river-body-of-25-year-old-man-recovered/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/major-accident-in-bageshwar-scooter-falls-into-gomti-river-body-of-25-year-old-man-recovered/#respond Tue, 27 Oct 2026 06:51:19 +0000 https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/major-accident-in-bageshwar-scooter-falls-into-gomti-river-body-of-25-year-old-man-recovered/ बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गई, जिससे एक युवक लापता हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने गोमती…

The post बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गई, जिससे एक युवक लापता हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने गोमती नदी में तलाश अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी के साथ युवक का शव भी बरामद कर लिया। हादसे के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ब्यानगढ़ के समीप रात के समय एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गोमती नदी में जा गिरी। हादसे के बाद स्कूटी सवार युवक का कोई पता नहीं चल पाया। घटना की सूचना थाना बागेश्वर को दी गई, जिसके बाद एसडीआरएफ को तलाश अभियान के लिए रवाना किया गया।

हेड कांस्टेबल दिनेश पुरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और गोमती नदी में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान टीम ने नदी में तलाश करते हुए दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी और युवक का शव बरामद कर लिया।

मृतक की पहचान मोहित मेहरा (25 वर्ष), पुत्र मोहन सिंह, निवासी अरोड़, रानीखेत के रूप में हुई है। एसडीआरएफ के जवानों ने शव को नदी से बाहर निकालने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

The post बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/major-accident-in-bageshwar-scooter-falls-into-gomti-river-body-of-25-year-old-man-recovered/feed/ 0
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल https://uttrakhandexpress.com/entertainment/with-a-gun-amidst-the-flames-and-a-rose-in-his-mouth-shah-rukh-khans-king-avatar-has-created-quite-a-stir/ https://uttrakhandexpress.com/entertainment/with-a-gun-amidst-the-flames-and-a-rose-in-his-mouth-shah-rukh-khans-king-avatar-has-created-quite-a-stir/#respond Tue, 27 Oct 2026 06:28:36 +0000 https://uttrakhandexpress.com/entertainment/with-a-gun-amidst-the-flames-and-a-rose-in-his-mouth-shah-rukh-khans-king-avatar-has-created-quite-a-stir/ बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। इसी बीच अभिनेता…

The post आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। इसी बीच अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर साझा किया है, जिसमें उनका दमदार एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि खतरनाक माहौल के बीच शाहरुख का रोमांटिक अंदाज भी प्रशंसकों का ध्यान खींच रहा है।

आग की लपटों के बीच शाहरुख का एक्शन अवतार

शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर जारी किया है। इसमें अभिनेता एक आग से घिरी फ्लाइट के अंदर नजर आ रहे हैं। काले रंग के कपड़ों में उनका अंदाज काफी दमदार दिखाई दे रहा है। हाथ में बंदूक लिए शाहरुख एक्शन के लिए तैयार नजर आते हैं। वहीं, उनके मुंह में दबा गुलाब का फूल इस पोस्टर को एक अलग ही अंदाज देता है। एक तरफ जहां पोस्टर में खतरा और रोमांच दिखाई दे रहा है, वहीं दूसरी ओर अभिनेता का रोमांटिक अंदाज भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने लुटाया प्यार

शाहरुख खान के इस नए पोस्टर को सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की खूब प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कई लोगों ने कमेंट के जरिए अभिनेता के अंदाज की तारीफ की है। अभिनेत्री करीना कपूर ने दिल वाले इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी, जबकि भूमि पेडनेकर ने आग वाले इमोजी के जरिए पोस्ट पर प्रतिक्रिया जताई। वहीं, एक प्रशंसक ने शाहरुख को बॉलीवुड का असली किंग बताया, तो दूसरे ने लिखा कि किंग हमेशा किंग ही रहता है।

24 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘किंग’

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए उनकी बेटी सुहाना खान भी बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। फिल्म में शाहरुख और सुहाना के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। शाहरुख खान के एक्शन अवतार और दमदार स्टारकास्ट को देखते हुए फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी दिलचस्पी बनी हुई है। अब प्रशंसकों को इसकी रिलीज का इंतजार है।

The post आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/entertainment/with-a-gun-amidst-the-flames-and-a-rose-in-his-mouth-shah-rukh-khans-king-avatar-has-created-quite-a-stir/feed/ 0
देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-police-recovered-8-missing-mobile-phones-and-returned-the-lost-property-to-their-owners/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-police-recovered-8-missing-mobile-phones-and-returned-the-lost-property-to-their-owners/#respond Tue, 27 Oct 2026 06:09:30 +0000 https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-police-recovered-8-missing-mobile-phones-and-returned-the-lost-property-to-their-owners/ देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे हैं। कैंट कोतवाली पुलिस ने भारत सरकार के CEIR पोर्टल की सहायता…

The post देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे हैं। कैंट कोतवाली पुलिस ने भारत सरकार के CEIR पोर्टल की सहायता से आठ मोबाइल फोन खोज निकाले, जिनकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। लंबे समय से अपने मोबाइल वापस मिलने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह राहत की खबर रही।

पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले में खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रक्रिया में CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसके माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस करने के प्रयास किए जाते हैं।

तकनीकी मदद से बरामद हुए मोबाइल

कैंट कोतवाली पुलिस ने पहले दर्ज हुई गुमशुदगी की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए CEIR पोर्टल के जरिए आठ मोबाइल फोन बरामद किए। इन सभी फोन की अनुमानित कुल कीमत चार लाख रुपये है। बरामदगी के बाद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुरक्षित वापस सौंप दिए गए।

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने जताया आभार

खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिलने पर उनके मालिकों और परिजनों ने राहत जताई। उन्होंने देहरादून पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

पुलिस के अनुसार, मोबाइल गुम होने की शिकायत मिलने पर संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज की जाती है और फोन को CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू की जाती है। इस पहल का उद्देश्य गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना है।

कैंट कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से आठ लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिल सके।

The post देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-police-recovered-8-missing-mobile-phones-and-returned-the-lost-property-to-their-owners/feed/ 0