चमोली – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com Uttrakhand News Fri, 05 Jun 2026 04:50:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://uttrakhandexpress.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-utrakhandexpress-news-logo-transperent-32x32.png चमोली – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com 32 32 Accident : चारधाम यात्रामार्ग पर श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत सोलह श्रद्धालु घायल* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-242/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-242/#respond Fri, 05 Jun 2026 04:50:42 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66306 उत्तराखंड Express ब्यूरो  चमोली   उत्तराखंड में आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनायें कम नहीं हो रही है, आज चमोली जनपद अंतर्गत बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्योतिर्मठ के पास पैनी…

The post Accident : चारधाम यात्रामार्ग पर श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत सोलह श्रद्धालु घायल* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो 

चमोली

 

उत्तराखंड में आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनायें कम नहीं हो रही है, आज चमोली जनपद अंतर्गत बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्योतिर्मठ के पास पैनी क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में गाजियाबाद निवासी महिला तीर्थयात्री आरती की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद से बदरीनाथ धाम जा रहे टेंपो ट्रैवलर में चालक समेत 18 लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को वाहन से निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सभी घायलों का उपचार जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

The post Accident : चारधाम यात्रामार्ग पर श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत सोलह श्रद्धालु घायल* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-242/feed/ 0
*ब्रैडकुल का बड़ा कारनामा: कागजों पर सड़क पूरी, डकार गए ₹16 करोड़; RRP ने PWD सचिव को पत्र भेजकर की कार्यवाही की मांग*  https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1170/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1170/#respond Tue, 02 Jun 2026 15:51:14 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66273   उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून उत्तराखंड में भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में लापरवाही का एक और बड़ा मामला सामने आया है। ब्रैडकुल (BRIDCUL) के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY)…

The post *ब्रैडकुल का बड़ा कारनामा: कागजों पर सड़क पूरी, डकार गए ₹16 करोड़; RRP ने PWD सचिव को पत्र भेजकर की कार्यवाही की मांग*  appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में लापरवाही का एक और बड़ा मामला सामने आया है। ब्रैडकुल (BRIDCUL) के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत स्वीकृत, चमोली जिले के थराली विधानसभा मे कंडवाल गाँव से कफूली मल्ला (चरण-1 एवं चरण-2) मोटर मार्ग के निर्माण में ₹16 करोड़ के भारी-भरकम बजट को डकारने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है।
इस विषय को लेकर उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने साक्ष्यों के साथ लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों और ठेकेदार की सांठगांठ का पर्दाफाश किया। पार्टी ने इस संबंध में पीडब्ल्यूडी सचिव पंकज कुमार पांडे को पत्र भेजकर विस्तृत जाँच और कार्रवाई की मांग की है।

कागजों में चमचमा रही सड़क, धरातल पर गड्ढे और अधूरा काम
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने विभागीय अधिकारियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “यह सीधे-सीधे जनता के पैसे की डकैती है। मोटर मार्ग के लिए आवंटित लगभग ₹16 करोड़ का शत-प्रतिशत भुगतान ठेकेदार को कर दिया गया है, लेकिन धरातल पर इसका एक छोटा हिस्सा भी काम के रूप में नजर नहीं आता। पूरे मार्ग में से केवल 2-3 किलोमीटर पर अत्यंत घटिया स्तर का पीसी (PC) कार्य किया गया है। जेई संदीप शर्मा, एई नरेश कुमार और अधिशासी अभियंता अजय कुमार पिछले 3 साल से उच्च अधिकारियों को झूठी कंप्लीशन रिपोर्ट भेजकर गुमराह कर रहे हैं। हमारी मांग है कि इन तीनों को तत्काल निलंबित किया जाए और फाइलों को तुरंत सील किया जाए ताकि साक्ष्यों से छेड़छाड़ न हो।”

अधिकारियों की उदासीनता से त्रस्त है क्षेत्र की जनता
पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना इष्टवाल ने इस घोटाले के सामाजिक और क्षेत्रीय प्रभाव पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “ठेकेदार ने पिछले 1 साल से साइट पर काम पूरी तरह बंद कर रखा है। जब त्रस्त जनता संबंधित अधिकारियों को फोन करती है, तो वे फोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझते। यह अधिकारियों की घोर संवेदनहीनता और ठेकेदार के साथ उनकी मिलीभगत को साफ दर्शाता है। पहाड़ की जनता को इस तरह उनके अधिकारों से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।”
विशेष भौतिक-वित्तीय ऑडिट की मांग
पार्टी के पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश ईष्टवाल ने इस पूरे मामले में पारदर्शी और निष्पक्ष जाँच की प्रक्रिया पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “हमने लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडे जी को पत्र लिखकर इस मामले में एक विशेष भौतिक और वित्तीय ऑडिट (Physical-Financial Audit) कराने की मांग की है। ठेकेदार को मिले भुगतान का मिलान साइट पर हुए वास्तविक कार्य से आमने-सामने कराया जाना चाहिए, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।”
भ्रष्टाचार के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी
वहीं, पार्टी के जिला सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भगवती प्रसाद गोस्वामी ने सरकार और प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, “अगर इस पत्र पर तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई नहीं की गई और जनता के लिए सड़क का निर्माण तय मानकों के अनुसार दोबारा शुरू नहीं हुआ, तो राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी चुप नहीं बैठेगी। हम इस भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे और एक उग्र जन-आंदोलन खड़ा करेंगे।”
प्रेस वार्ता में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश ईष्टवाल, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष शशि रावत, सुरेंद्र सिंह चौहान एवं गिरीश भद्री आदि मौजूद थे।

मुख्य मांगें जो सचिव (PWD) पंकज कुमार पांडे को भेजी गईं:
संबंधित मोटर मार्ग की सभी सरकारी फाइलों, एमबी (Measurement Book) और बिलों को तुरंत सील (Lock & Seal) किया जाए।वित्तीय भुगतान के सापेक्ष वास्तविक कार्य के मिलान हेतु विशेष भौतिक-वित्तीय ऑडिट हो।प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए जाने पर जेई, एई और अधिशासी अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए।

The post *ब्रैडकुल का बड़ा कारनामा: कागजों पर सड़क पूरी, डकार गए ₹16 करोड़; RRP ने PWD सचिव को पत्र भेजकर की कार्यवाही की मांग*  appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1170/feed/ 0
*उत्तराखंड पर्यटन : इंतजार खत्म,पर्यटकों के दीदार के लिए खुली चमोली में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी* https://uttrakhandexpress.com/vivid/chamoli-241/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/chamoli-241/#respond Mon, 01 Jun 2026 09:20:42 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66239   उत्तराखंड Express ब्यूरो  चमोली चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Valley of Flowers National Park) आज से पर्यटकों के दीदार के लिए खोल दिया…

The post *उत्तराखंड पर्यटन : इंतजार खत्म,पर्यटकों के दीदार के लिए खुली चमोली में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

चमोली

चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Valley of Flowers National Park) आज से पर्यटकों के दीदार के लिए खोल दिया गया है। प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए यह किसी जन्नत से कम नहीं है, जहां उन्हें हजारों प्रकार के रंग-बिरंगे फूल एक साथ देखने को मिलते हैं। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल इस घाटी के खुलने से स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को भी नई ऊर्जा मिली है।

प्रत्येक वर्ष की तरह, इस वर्ष भी घाटी को जून महीने के शुरुआती सप्ताह में पर्यटकों के लिए खोला गया है। यह घाटी आमतौर पर अक्टूबर के अंत तक या बर्फबारी शुरू होने तक पर्यटकों के लिए खुली रहती है। मानसून के आगमन के साथ ही घाटी में फूलों की बहार आने लगती है, जो सितंबर तक अपने चरम पर होती है। इस दौरान यहां ब्रह्म कमल, ब्लू पोस्ता (Blue Poppy), कोबरा लिली जैसे सैकड़ों प्रजातियों के फूल खिलते हैं, जिससे पूरी घाटी एक रंगीन कालीन का रूप ले लेती है।

गोविंदघाट से लगभग 13 किलोमीटर की पैदल चढ़ाई (ट्रेक) करके बेस कैंप घांघरिया तक पहुंचते हैं, और फिर घांघरिया से फूलों की घाटी का प्रवेश द्वार लगभग 3 किलोमीटर दूर है। घाटी के अंदर केवल दिन के समय ही रहने की अनुमति होती है, और सूर्यास्त से पहले वापस आना होता है।

इस दौरान रेंजर चेतना कांडपाल,चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह,वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी व पर्यटक मौजूद रहे ।

The post *उत्तराखंड पर्यटन : इंतजार खत्म,पर्यटकों के दीदार के लिए खुली चमोली में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/chamoli-241/feed/ 0
*अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों पर पुलिस कार्यवाही जारी :- 709 ग्राम चरस क़े साथ एक तस्कर गिरफ्तार* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-240/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-240/#respond Mon, 25 May 2026 07:35:51 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66145   उत्तराखंड Express ब्यूरो  #कर्णप्रयाग /चमोली जनपद में नशे का जहर घोलने वाले नशा तस्करों के खिलाफ *पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार* के कुशल नेतृत्व में चमोली पुलिस लगातार…

The post *अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों पर पुलिस कार्यवाही जारी :- 709 ग्राम चरस क़े साथ एक तस्कर गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

#कर्णप्रयाग /चमोली

जनपद में नशे का जहर घोलने वाले नशा तस्करों के खिलाफ *पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार* के कुशल नेतृत्व में चमोली पुलिस लगातार अवैध नशे के कारोबारियों पर कड़ा शिकंजा कस रही है। एसपी चमोली के कड़े दिशा-निर्देशों के अनुपालन व ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत थाना थराली पुलिस ने अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई न केवल तस्करों के लिए एक बड़ा सबक है, बल्कि युवाओं को नशे की गर्त में जाने से बचाने की दिशा में एक ठोस कदम है।

*पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा* के पर्यवेक्षण में थाना थराली की पुलिस टीम डाक बंगला वन्यडॉन थराली के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि बेराधार की ओर से एक व्यक्ति सड़क की तरफ आ रहा है, जो अवैध मादक पदार्थ लेकर कहीं जाने की फिराक में है। कुछ ही देर बाद उक्त स्थान से एक संदिग्ध व्यक्ति जंगल के रास्ते से सड़क पर आता दिखाई दिया।

पुलिस टीम द्वारा उसे आवाज देकर रुकने को कहा गया, लेकिन वह पुलिस को देखकर घबरा गया और तेजी से आगे बढ़ने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तथा बार-बार रुकने के लिए चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं रूका, जिस पर पुलिस टीम ने उसे चारों ओर से घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पूछताछ व्यक्ति ने अपना नाम *प्रताप सिंह पुत्र स्व0 बलवन्त सिंह निवासी ग्राम बेराधार, तहसील थराली, उम्र 48 वर्ष* बताया। उसके कंधे पर लटके बैग के संबंध में पूछने पर वह बार-बार अपने बयान बदलने लगा तथा गोलमोल जवाब देने लगा। व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस टीम ने जब बैग की तलाशी ली तो उसके अन्दर से पारदर्शी पन्नी से *709 ग्राम अवैध चरस* बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना थराली में *मु0अ0सं0-11/2026, धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समझ पेश किया जा रहा है।

*चमोली पुलिस का स्पष्ट संदेश* —“नशे का कारोबार करने वालों के लिए जनपद में कोई जगह नहीं… अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।”

*पुलिस टीम-*

1-थानाध्यक्ष थराली विनोद चौरसिया
2-चौकी प्रभारी ग्वालदम अ0उ0नि0 लक्ष्मण सिंह
3-HCP दौलत सिंह
4-कानि0 दीपक
5- कानि0 चालक खुशहाल

The post *अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों पर पुलिस कार्यवाही जारी :- 709 ग्राम चरस क़े साथ एक तस्कर गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-240/feed/ 0
*श्री बद्रीनाथ : कंचनगंगा हिमस्खलन से किसी प्रकार का नुकसान नहीं, स्थिति पूरी तरह सामान्य : जिलाधिकारी* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-239/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-239/#respond Sun, 24 May 2026 07:34:16 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66136   उत्तराखंड Express ब्यूरो गोपेश्वर / चमोली जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि कंचनगंगा क्षेत्र में हुए हिमस्खलन से किसी प्रकार की जनहानि अथवा संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ है।…

The post *श्री बद्रीनाथ : कंचनगंगा हिमस्खलन से किसी प्रकार का नुकसान नहीं, स्थिति पूरी तरह सामान्य : जिलाधिकारी* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

गोपेश्वर / चमोली

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि कंचनगंगा क्षेत्र में हुए हिमस्खलन से किसी प्रकार की जनहानि अथवा संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है तथा इस प्रकार की घटनाएं समय-समय पर होती रहती हैं। संबंधित स्थान पर हिमस्खलन सड़क तक नहीं पहुंचा और खाई क्षेत्र में ही रुक गया, जिससे यातायात एवं आम जनजीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।वहीं पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने बयान जारी कर कहा है की गळेशियर टूटने से यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा है, बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह से सुचारु है!
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। प्रशासन द्वारा क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है और स्थिति पूर्णतः सामान्य है।

The post *श्री बद्रीनाथ : कंचनगंगा हिमस्खलन से किसी प्रकार का नुकसान नहीं, स्थिति पूरी तरह सामान्य : जिलाधिकारी* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-239/feed/ 0
*उत्तराखंड चारधाम यात्रा में आस्था का सैलाब : दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 20.76 लाख के पार* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1163/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1163/#respond Sun, 24 May 2026 00:27:46 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66129     उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त…

The post *उत्तराखंड चारधाम यात्रा में आस्था का सैलाब : दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 20.76 लाख के पार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त होने से यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। आज शनिवार को रिकॉर्ड 96 हजार 116 तीर्थयात्रियों ने चारधाम दर्शन किए। कुल दर्शनार्थियों का आंकड़ा 20 लाख 76 हजार को पार कर चुका है जबकि केदारनाथ में 08 लाख 11 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र की यात्रा होने से आपदा प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने पर हर एक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।

धामी सरकार के कुशल यात्रा प्रबंधन के चलते चारधाम यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यात्रा का विगत 19 अप्रैल को श्रीगणेश हुआ था और आज शनिवार 23 मई तक यानी 35 दिनों में 20 लाख 76 हजार 553 श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं। इनमें केदारनाथ में 8,11,923, बद्रीनाथ में 5,56,437, गंगोत्री में 3,52,162 और यमुनोत्री धाम में 3,56,031तीर्थयात्री पहुंचे हैं।

आज शनिवार को एक दिन में ही चारों धामों में 96 हजार 116 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बद्रीनाथ में सर्वाधिक 32,219 तीर्थयात्री पहुंचे। जबकि केदारनाथ में 29,787, यमुनोत्री में 16,213 और गंगोत्री धाम में 17,897 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

*हेमकुंट साहिब में कपाटोद्घाटन के साक्षी बने 6605 श्रद्धालु*

विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री हेमकुंट साहिब के कपाट आज शनिवार को आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। पहले दिन 06 हजार 605 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पंच प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था शनिवार सुबह रवाना होकर हेमकुंट साहिब पहुंचा. ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों से पूरी लोकपाल घाटी गूंज उठी।

The post *उत्तराखंड चारधाम यात्रा में आस्था का सैलाब : दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 20.76 लाख के पार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1163/feed/ 0
*Accident : मोटरसाईकिल दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-238/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-238/#respond Sat, 23 May 2026 08:19:40 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66118 उत्तराखंड Express ब्यूरो  कर्णप्रयाग /चमोली   शनिवार को कर्णप्रयाग क्षेत्र में एक मोटरसाईकिल क़े दुर्घटना ग्रस्त होने से उस पर सवार एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक…

The post *Accident : मोटरसाईकिल दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो 

कर्णप्रयाग /चमोली

 

शनिवार को कर्णप्रयाग क्षेत्र में एक मोटरसाईकिल क़े दुर्घटना ग्रस्त होने से उस पर सवार एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक युवक घायल हुआ है!पुलिस से मिली जानकारी क़े अनुसार आज 23 मई को कोतवाली कर्णप्रयाग क्षेत्र अंतर्गत 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गलनाऊ के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई है तथा बाइक सवार दो व्यक्ति सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गए हैं।

सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एक गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय लोगों की सहायता से स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस की सहायता से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया।
दूसरे युवक का SDRF एवं NDRF टीमों की सहायता से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा उसे भी उपचार हेतु 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया।
दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी बाजार कर्णप्रयाग में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।
उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा सोम बोस्या पुत्र रोबिन बोस्या निवासी जोराहाट, असम उम्र 25 वर्ष को मृत घोषित किया गया। जबकि ऋतिक पुत्र धनंजय निवासी बक्सर, बिहार उम्र 25 वर्ष को हल्की चोटें आई हैं, जिनका उपचार जारी है।

The post *Accident : मोटरसाईकिल दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-238/feed/ 0
दुखद खबर : जंगल की आग बुझाते समय युवक की झुलसने से मौत, परिजनों में कोहराम https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-237/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-237/#respond Thu, 21 May 2026 03:34:08 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66058   उत्तराखंड Express ब्यूरो  जोशीमठ /चमोली चमोली जिले में जंगलों की आग अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिरही क्षेत्र के जंगलों में लगी आग बुझाने के दौरान जोशीमठ विकासखंड…

The post दुखद खबर : जंगल की आग बुझाते समय युवक की झुलसने से मौत, परिजनों में कोहराम appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

जोशीमठ /चमोली

चमोली जिले में जंगलों की आग अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिरही क्षेत्र के जंगलों में लगी आग बुझाने के दौरान जोशीमठ विकासखंड के पाखी गांव निवासी एक युवक राजेंद्र नेगी पुत्र नंदन सिंह गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार बिरही के समीप जंगलों में आग लगने के बाद स्थानीय लोग और वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी थी। इसी दौरान पाखी गांव निवासी युवक आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

फायर वाचर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने वन विभाग और प्रशासन से उचित मुआवजा देने के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक ने जंगल की आग बुझाने में सहयोग करते हुए अपनी जान गंवाई है, इसलिए सरकार को परिवार की हरसंभव मदद करनी चाहिए।

ग्रामीणों ने कहा कि जिले में लगातार बढ़ रही वनाग्नि की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। जंगलों में लग रही आग से वन संपदा के साथ लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है। उन्होंने सरकार से वनाग्नि रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

वहीं वन विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना पर दुख जताते हुए नियमानुसार सहायता दिलाने का भरोसा दिया है।

The post दुखद खबर : जंगल की आग बुझाते समय युवक की झुलसने से मौत, परिजनों में कोहराम appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-237/feed/ 0
*राज्यपाल ने बैकुण्ठ धाम श्री बद्रीनाथ जी के किए दर्शन,पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-236/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-236/#respond Sat, 09 May 2026 11:10:11 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65861   उत्तराखंड Express ब्यूरो  बद्रीनाथ /चमोली राज्यपाल उत्तराखंड, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.)* ने आज शनिवार को भू-वैकुण्ठ श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बद्री विशाल के दर्शन एवं पूजन किए।…

The post *राज्यपाल ने बैकुण्ठ धाम श्री बद्रीनाथ जी के किए दर्शन,पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

बद्रीनाथ /चमोली

राज्यपाल उत्तराखंड, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.)* ने आज शनिवार को भू-वैकुण्ठ श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बद्री विशाल के दर्शन एवं पूजन किए। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न की और देश तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं सर्वांगीण खुशहाली हेतु मंगलकामना की।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बद्रीनाथ धाम पहुंचने पर हेलीपैड पर *पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार* एवं *मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी* द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर महामहिम का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुलिस के जवानों ने सेरिमोनियल यूनिफॉर्म में  को सलामी दी। राज्यपाल महोदय ने जवानों के उत्कृष्ट टर्नआउट और सटीक शस्त्र कवायद की खुले मन से सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।

दर्शन के पश्चात  राज्यपाल ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें *मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया गया।* राज्यपाल  ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन एवं संबंधित विभागों के समर्पण से *धाम की व्यवस्थाओं में निरंतर गुणात्मक सुधार हो रहा है।*

राज्यपाल ने *चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन हेतु विभिन्न हितधारकों होटल एसोसिएशन, व्यापार संघ,टैक्सी यूनियन के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए।* उन्होंने श्रद्धालुओं से विशेष अपील करते हुए कहा, “जब भी आप श्री बद्रीनाथ धाम आएं, *यहाँ की स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार हस्तशिल्प उत्पादों को अवश्य खरीदें।* इससे हमारी मातृशक्ति को स्वरोजगार मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।”

राज्यपाल  ने मंदिर में *लगभग दो मिनट तक पूजा-अर्चना* कर सभी श्रद्धालुओं को एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि *भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा और भाव ही सर्वोपरि है* इसके लिए लंबे समय तक पूजा करना आवश्यक नहीं है। उन्होंने अनुशासन और सेवा भाव के साथ दर्शन करने पर जोर देते हुए कहा कि *’बद्री विशाल’ का स्वरूप हमें विशालता, समर्पण और मानवता का संदेश देता है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।*

राज्यपाल  ने *थानाध्यक्ष बद्रीनाथ, नवनीत भंडारी* द्वारा पूर्ण समर्पण, तत्परता और सेवा भाव के साथ यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने के प्रयासों की विशेष रूप से सराहना की। राज्यपाल महोदय ने कहा कि जमीनी स्तर पर पुलिस अधिकारियों का ऐसा कर्तव्यनिष्ठा भरा व्यवहार ही श्रद्धालुओं के अनुभव को सुखद और सुरक्षित बनाता है।

इस दौरान ऋषि प्रसाद सती ( उपाध्यक्ष बीकेटीसी), सोहन सिंह रांगड़ (मुख्य कार्याधिकारी बीकेटीसी), सुनील पुरोहित (ईओ नगर पंचायत बद्रीनाथ) व अन्य मौजूद रहे ।

बद्रीनाथ धाम के कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल *औली* पहुंचे, जहाँ असम रेजिमेंट और आईटीबीपी (ITBP) द्वारा आयोजित एक संयुक्त गरिमामय कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। इस विशेष समारोह में राज्यपाल ने उन जांबाज जवानों को सम्मानित किया, जिन्होंने *थराली आपदा* के दौरान अत्यंत विषम परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए और *माणा हिमस्खलन* के समय अपनी त्वरित कार्रवाई से जन-धन की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम कर्णप्रयाग अल्केश नौडियाल एवं पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा मौजूद रहे

The post *राज्यपाल ने बैकुण्ठ धाम श्री बद्रीनाथ जी के किए दर्शन,पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-236/feed/ 0
*युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने की पहल,  महाविद्यालय में हुआ देवभूमि उद्यमिता योजना का ओरिएंटेशन कार्यक्रम* https://uttrakhandexpress.com/vivid/chamoli-235/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/chamoli-235/#respond Wed, 06 May 2026 08:14:40 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65772   उत्तराखंड Express ब्यूरो  कर्णप्रयाग/चमोली डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग में बुधवार 6 मई 2026 को देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया…

The post *युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने की पहल,  महाविद्यालय में हुआ देवभूमि उद्यमिता योजना का ओरिएंटेशन कार्यक्रम* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

कर्णप्रयाग/चमोली

डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग में बुधवार 6 मई 2026 को देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता के प्रति जागरूक करना तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम में देवभूमि उद्यमिता योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर चमोली विनोद नेगी ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन व व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को योजना के विभिन्न आयामों, स्टार्टअप स्थापना, वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को स्थानीय संसाधनों एवं पारंपरिक उत्पादों को आधुनिक उद्यम से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोo राम अवतार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नई शिक्षा नीति में कौशल विकास और उद्यमिता को विशेष महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित न रहे, बल्कि अपने ज्ञान, नवाचार और रचनात्मक सोच के माध्यम से स्वरोजगार के नए अवसर विकसित करे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पहाड़ की स्थानीय संस्कृति, कृषि, पर्यटन एवं हस्तशिल्प आधारित उद्यमों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी डॉ. हरीश बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखंड में स्वरोजगार एवं स्टार्टअप की अपार संभावनाएं हैं। यदि युवा सही मार्गदर्शन, तकनीकी ज्ञान और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें तो वे न केवल आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को योजना का लाभ लेकर उद्यमिता की दिशा में सकारात्मक पहल करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत अपना पंजीकरण कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरीश बहुगुणा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर देवभूमि उद्यमिता योजना समिति के सदस्य डॉ.कीर्तिराम डंगवाल, डॉ. कमल किशोर द्विवेदी, डॉ. हिना नौटियाल व एनसीसी प्रभारी डॉ. नरेंद्र पंघाल सहित महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

The post *युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने की पहल,  महाविद्यालय में हुआ देवभूमि उद्यमिता योजना का ओरिएंटेशन कार्यक्रम* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/chamoli-235/feed/ 0