चम्पावत – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com Uttrakhand News Sun, 17 May 2026 03:05:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://uttrakhandexpress.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-utrakhandexpress-news-logo-transperent-32x32.png चम्पावत – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com 32 32 *माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : मुख्यमंत्री* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-19/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-19/#respond Sun, 17 May 2026 03:05:46 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66007   उत्तराखंड Express ब्यूरो  चम्पावत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद चम्पावत के ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध माँ वाराही शक्तिपीठ धाम, देवीधुरा पहुँचकर मंदिर के नवनिर्माण एवं विकास…

The post *माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : मुख्यमंत्री* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

चम्पावत

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद चम्पावत के ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध माँ वाराही शक्तिपीठ धाम, देवीधुरा पहुँचकर मंदिर के नवनिर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि माँ वाराही धाम केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि धाम का विकास इसकी पौराणिक गरिमा एवं मूल स्वरूप को अक्षुण्ण रखते हुए किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ आध्यात्मिक अनुभूति भी प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि माँ वाराही धाम आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने माँ वाराही मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

उल्लेखनीय है कि लगभग ₹15 करोड़ की अनुमानित लागत से माँ वाराही मंदिर के भव्य नवनिर्माण कार्य को चार खाम सात थोक एवं माँ वाराही शक्तिपीठ ट्रस्ट द्वारा आगामी दो से तीन वर्षों में पूर्ण किया जाएगा। मंदिर निर्माण में राजस्थान के विशेष नक्काशीदार पत्थरों का उपयोग किया जाएगा, जबकि मंदिर की स्थापत्य कला एवं शिल्प कार्य गुजरात के विशेषज्ञ कारीगरों की देखरेख में संपन्न होंगे।

निरीक्षण के दौरान जगदीश चंद्र गहतोड़ी ‘नवनीत’ ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत संचालित निपुण भारत अभियान से संबंधित अपनी पुस्तक “निपुण का संगीत” मुख्यमंत्री को भेंट की।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, माँ वाराही मंदिर समिति के संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, समिति अध्यक्ष हीरा बल्लभ जोशी, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

The post *माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : मुख्यमंत्री* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-19/feed/ 0
*बड़ी खबर : फर्जी निकला चम्पावत में नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला, बदले की भावना से रचा गया षड्यंत्र* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-18/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-18/#respond Thu, 07 May 2026 14:47:32 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65816     उत्तराखंड Express ब्यूरो  *चम्पावत* चंपावत के कथित दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस की जांच में साजिश का खुलासा हुआ है। जांच में बदले की भावना से नाबालिग को बहला-फुसलाकर…

The post *बड़ी खबर : फर्जी निकला चम्पावत में नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला, बदले की भावना से रचा गया षड्यंत्र* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

*चम्पावत*

चंपावत के कथित दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस की जांच में साजिश का खुलासा हुआ है। जांच में बदले की भावना से नाबालिग को बहला-फुसलाकर सुनियोजित षड्यंत्र रचने की बात सामने आई है।

दिनांक 06.05.2026 को वादी द्वारा एक लिखित तहरीर प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि दिनांक 05.05.2026 की रात्रि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ तीन व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली चम्पावत में तत्काल पोक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए SP चंपावत श्रीमती रेखा यादव द्वारा तत्काल क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण में 10 सदस्यीय एसआईटी का गठन कर निष्पक्ष एवं गहन विवेचना करने के निर्देश दिए गए। SP द्वारा स्वयं पीड़िता से बातचीत कर और घटनास्थल पर जाकर स्थानीय लोगों से वार्ता कर घटना की जानकारी ली गई।

SIT द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को संरक्षित किया गया तथा RFSL ऊधमसिंह नगर की फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से घटनास्थल का परीक्षण कराया गया।

पीड़िता का तत्काल मेडिकल परीक्षण, CWC के समक्ष काउंसलिंग एवं न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए गए। पीड़िता की देख रेख एवं सुरक्षा हेतु जिलाधिकारी से पत्राचार कर एक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।

विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि पीड़िता ग्राम सल्ली में विवाह समारोह में अपनी इच्छा से अपने दोस्त के साथ गई थी। घटना के दिन पीड़िता का विभिन्न स्थानों पर आवागमन एवं गतिविधियां सीसीटीवी फुटेज व सीडीआर से सत्यापित हुई हैं।

चिकित्सीय परीक्षण में किसी प्रकार की वाह्य अथवा आंतरिक चोट, संघर्ष अथवा जबरदस्ती के स्पष्ट चिकित्सीय संकेत प्राप्त नहीं हुए हैं। कुछ गवाहों के बयान तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से मेल खाते नहीं पाए गए, जिससे घटनाक्रम की सत्यता प्रमाणित नहीं होती है।

कमल रावत, पीड़िता एवं पीड़िता की महिला मित्र के मध्य घटना तिथि पर असामान्य रूप से बार-बार संपर्क/वार्तालाप पाया गया है, जो प्रकरण के घटनाक्रम के संबंध में महत्वपूर्ण संकेत प्रदान करता है।

घटना के दौरान नामजद व्यक्तियों विनोद सिंह रावत, नवीन सिंह रावत और पूरन सिंह रावत की मौजूदगी घटनास्थल पर नहीं पाई गई। गवाहों के बयानों व तकनीकी साक्ष्यों से इस बात की पुष्टि हुई कि घटना के दौरान नामजद व्यक्ति मौके पर नहीं थे।

कमल रावत द्वारा बदले की भावना से प्रेरित होकर एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत नाबालिग बालिका को झूठा प्रलोभन व बहला-फुसलाकर अपने बदले की पूर्ति हेतु षडयंत्र रचा गया था।

SP ने बताया कि विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा प्रत्येक तथ्य का वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष परीक्षण किया गया है। मामले में किसी भी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित न किया जाए तथा दोषी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित हो, इस उद्देश्य से सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच जारी है।

वर्तमान में डिजिटल एवं फॉरेंसिक साक्ष्यों का विस्तृत परीक्षण प्रगति पर है। संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ एवं अन्य साक्ष्यों का संकलन जारी है। यदि जांच के दौरान तथ्यों को भ्रामक/मनगढ़ंत पाया जाता है, तो विधि अनुसार सुसंगत धाराओं में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों के प्रति Zero Tolerance की नीति अपनाई जाती है। साथ ही, किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना/झूठे आरोपों को भी गंभीरता से लेते हुए विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने आम जनमानस एवं मीडिया बंधुओं से अनुरोध किया है कि प्रकरण की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए केवल सत्यापित तथ्यों का ही प्रकाशन/प्रसारण करें।

The post *बड़ी खबर : फर्जी निकला चम्पावत में नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला, बदले की भावना से रचा गया षड्यंत्र* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-18/feed/ 0
*देवभूमि को शर्मसार करती घटना : नाबालिग बालिका के साथ तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने किया आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-17/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-17/#respond Wed, 06 May 2026 11:34:40 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65784     उत्तराखंड Express ब्यूरो  चम्पावत उत्तराखंड के चम्पावत में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है!यहां तीन लोगों ने एक नाबालिक बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया! प्राप्त…

The post *देवभूमि को शर्मसार करती घटना : नाबालिग बालिका के साथ तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने किया आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

चम्पावत

उत्तराखंड के चम्पावत में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है!यहां तीन लोगों ने एक नाबालिक बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया! प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 06.05.2026 को 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिग बालिका जो कल दिनांक 05/05/2026 को अपनी सहेली की शादी में सम्मिलित होने ग्राम सल्ली गयी थी, और लौटकर घर नहीं आई है।
सूचना प्राप्त होते ही *चम्पावत पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।* मौके पर पहुँचकर जानकारी जुटाते हुए पीड़िता की खोजबीन प्रारम्भ की गयी। इसी क्रम में एक डेयरी के पास से बालिका को बरामद किया गया।
*पीड़िता से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि उसके साथ कुछ लोगों द्वारा दुष्कर्म किया गया है।* जिसके पश्चात तत्काल पीड़िता को जिला अस्पताल ले जाकर उपचार एवं मेडिकल परीक्षण कराया गया।

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
– घटनास्थल को तत्काल संरक्षित कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।
– फील्ड यूनिट द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किये गये।
– घटना की गंभीरता को देखते हुए एसओजी एवं स्थानीय पुलिस को क्षेत्र में तैनात किया गया है। टीमों द्वारा तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।
*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत* द्वारा स्वयं भी पीड़िता से बातचीत कर घटना की जानकारी ली गयी। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर तीन व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

वर्तमान में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्रचलित है। संकलित साक्ष्यों के आधार पर शीघ्र वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
चम्पावत पुलिस महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के प्रति संवेदनशील है। ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

The post *देवभूमि को शर्मसार करती घटना : नाबालिग बालिका के साथ तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने किया आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-17/feed/ 0
*काली कुमाऊँ की होली हमारी समृद्ध लोकपरंपरा और सांस्कृतिक पहचान :-मुख्यमंत्री* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-16/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-16/#respond Fri, 27 Feb 2026 14:20:08 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=64473   उत्तराखंड Express ब्यूरो  चम्पावत लोहाघाट के रामलीला मैदान में आयोजित काली कुमाऊँ होली रंग महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को होली की…

The post *काली कुमाऊँ की होली हमारी समृद्ध लोकपरंपरा और सांस्कृतिक पहचान :-मुख्यमंत्री* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

चम्पावत

लोहाघाट के रामलीला मैदान में आयोजित काली कुमाऊँ होली रंग महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक कुमाऊँनी होली, शास्त्रीय होली गायन के साथ जनसमूह के साथ होली गायन में प्रतिभाग किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, परंपराएं और पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान के आधार स्तंभ हैं और चम्पावत के काली कुमाऊँ की होली अपनी विशिष्ट और पारम्परिक होली गायन के लिए विशेष स्थान रखती है।

उन्होने कहा होली समारोह जैसे आयोजन हमारी समृद्ध विरासत को संजोने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सद्भाव और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। चम्पावत में आधुनिक परिवेश के बीच भी पारंपरिक संस्कृति को जीवंत बनाए रखना सराहनीय है।

मुख्यमंत्री ने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे महोत्सव सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ होली खेलकर उत्सव की खुशियों को साझा किया और सभी प्रदेशवासियों को सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण होली की मंगलकामनाएं दीं।

इस दौरान सांसद (लोकसभा) एवं भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे, जिला पंचयात अध्यक्ष आनंद अधिकारी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, प्रेमा पांडे, सहित मुकेश कलखुड़िया, सुभाष बगोली, हिमेश कलखुड़िया, निर्मल महरा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी. एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

The post *काली कुमाऊँ की होली हमारी समृद्ध लोकपरंपरा और सांस्कृतिक पहचान :-मुख्यमंत्री* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-16/feed/ 0
*256 करोड़ की लागत से बन रहे प्रदेश के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-15/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-15/#respond Fri, 27 Feb 2026 11:36:05 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=64466   उत्तराखंड Express ब्यूरो  लोहाघाट /चम्पावत जनपद चम्पावत के लोहाघाट क्षेत्र स्थित छमनिया में लगभग ₹256 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन राज्य के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शुक्रवार को…

The post *256 करोड़ की लागत से बन रहे प्रदेश के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

लोहाघाट /चम्पावत

जनपद चम्पावत के लोहाघाट क्षेत्र स्थित छमनिया में लगभग ₹256 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन राज्य के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत अवलोकन करते हुए कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएँ।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन फुटबॉल ग्राउंड, एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड, वॉलीबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक सहित अन्य खेल मैदानों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही खिलाड़ियों हेतु 300 बालिकाओं की क्षमता वाले छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर, प्रशासनिक भवन, एकेडमिक ब्लॉक, मल्टीपर्पज हॉल, ऑडिटोरियम एवं गेस्ट हाउस के निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि लोहाघाट में स्थापित हो रहा यह महिला स्पोर्ट्स कॉलेज प्रदेश की बेटियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएँ प्रदान करेगा। यहाँ विकसित की जा रही सभी खेल व्यवस्थाएँ अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होंगी, जिससे प्रदेश की महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने कहा कि यह संस्थान प्रशिक्षण, शिक्षा एवं आवास की समग्र व्यवस्था उपलब्ध कराते हुए विशेष रूप से ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बालिकाओं को आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करेगा।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्रीसांसद श्री अजय टम्टा, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित थे।

The post *256 करोड़ की लागत से बन रहे प्रदेश के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-15/feed/ 0
*मुख्यमंत्री ने किया क्षेत्रीय जनता से संवाद, रणकोची धाम से लिया जनकल्याण का संकल्प, चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-14/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-14/#respond Tue, 13 Jan 2026 14:28:13 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=63584   उत्तराखंड Express ब्यूरो देहरादून मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद चम्पावत स्थित पावन माता रणकोची मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना…

The post *मुख्यमंत्री ने किया क्षेत्रीय जनता से संवाद, रणकोची धाम से लिया जनकल्याण का संकल्प, चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

देहरादून

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद चम्पावत स्थित पावन माता रणकोची मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की तथा मंदिर परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर क्षेत्रीय जनता से सीधे संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने ‘‘मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल’’ के अंतर्गत जनपद चम्पावत के ऐतिहासिक मंदिरों के पुजारियों को “कला, परंपरा और पहचान” किट वितरित की, जिसमें वाद्य यंत्र, धार्मिक पुस्तकें, पूजा सामग्री एवं अन्य सांस्कृतिक सामग्री शामिल थीं। इस पहल का उद्देश्य नशा मुक्त भारत एवं नशा मुक्त देवभूमि के संकल्प को साकार करना है।

मुख्यमंत्री ने माता रणकोची मंदिर परिसर से जनपद चम्पावत के लिये ₹ 170.15 करोड़ की लागत की 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें ₹ 33.95 करोड़ की 9 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹136.20 करोड़ की लागत की 11 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं सहायता सामग्री भी वितरित की गई।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत के विकास हेतु 7 महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं जिसमें सीम, खेत, चूका एवं सौराई क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य, तल्लादेश क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों का सौंदर्यीकरण कार्य, पूर्णागिरि मेला 2026 के सुचारु संचालन हेतु ₹2.5 करोड़ की धनराशि दिये जाने के साथ विधानसभा चम्पावत के मंचकारी मोटर मार्ग तथा रमैला-गागरी-दमतोला मोटर मार्ग का डामरीकरण कार्य, जिला चिकित्सालय चम्पावत की निर्माणाधीन क्रिटिकल यूनिट में लिफ्ट सहित अन्य मरीज सुविधाओं के विस्तार का कार्य, ग्राम सभा नीड में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएनएम उपकेंद्र) की स्थापना सहित चम्पावत में इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण हेतु 15 नाली भूमि उपलब्ध कराई जाने की घोषणा शामिल हैं।

जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि चम्पावत आस्था, संस्कृति और इतिहास से समृद्ध भूमि है, जहाँ आस्था केवल पूजा का माध्यम नहीं बल्कि जीवन को दिशा देने वाली चेतना है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की वास्तविक शक्ति उसकी संस्कृति में निहित होती है। माता रणकोची मंदिर का विकास केवल निर्माण कार्य नहीं बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण का सशक्त प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने जनपद चम्पावत में किये जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार का मूल मंत्र “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” है। जनपद चम्पावत में न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से बड़ी संख्या में जनसमस्याओं का समाधान हुआ है और पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिला है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आस्था, संस्कृति, संवाद और विकास के समन्वित प्रयास से जनपद चम्पावत आने वाले वर्षों में उत्तराखण्ड का एक आदर्श, सशक्त और आत्मनिर्भर जनपद बनेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से संस्कृति संरक्षण, विकास और जनभागीदारी के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा गोविन्द सामन्त, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन वर्मा, नगर पंचायत बनबसा अध्यक्ष रेखा देवी, क्षेत्र पंचायत प्रमुख चम्पावत अंचला बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष चम्पावत प्रेमा पाण्डेय, प्रदेश मंत्री भाजपा निर्मल माहरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव, सूरज प्रहरी, शंकर पांडे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

The post *मुख्यमंत्री ने किया क्षेत्रीय जनता से संवाद, रणकोची धाम से लिया जनकल्याण का संकल्प, चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-14/feed/ 0
Big Breaking : गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन – पांच लोगों की मौत, पांच घायल https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-13/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-13/#respond Fri, 05 Dec 2025 03:20:36 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=62880 उत्तराखंड Express ब्यूरो चम्पावत आज दिनांक 05/12/25 तड़के आपदा नियंत्रण कक्ष चंपावत से सूचना प्राप्त हुई कि घाट से पहले बागधार नामक स्थान पर एक बोलेरो वाहन (UK04TB-2074) अनियंत्रित होकर…

The post Big Breaking : गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन – पांच लोगों की मौत, पांच घायल appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो

चम्पावत

आज दिनांक 05/12/25 तड़के आपदा नियंत्रण कक्ष चंपावत से सूचना प्राप्त हुई कि घाट से पहले बागधार नामक स्थान पर एक बोलेरो वाहन (UK04TB-2074) अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन बारात बुसेल से थाना गंगोलीहाट क्षेत्र के बलाताड़ी की ओर गया था, तथा वापस लौटते समय प्रातःकाल यह दुर्घटना घटित हुई।

सूचना मिलते ही पोस्ट चंपावत से CT राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम बिना विलंब घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

मौके पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि वाहन में कुल 10 लोग सवार थे। इनमें से 05 घायलों को स्थानीय नागरिकों व जिला पुलिस द्वारा सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया, शेष 05 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

कठिन भू-भाग और खड़ी ढलान में SDRF टीम ने रोप सिस्टम व स्ट्रेचर की सहायता से गहरी खाई में उतरकर मृतकों के शवों को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया। सभी शवों को निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतकों की सूची

1. प्रकाश चंद्र उनियाल, 40 वर्ष, निवासी दिबडिब्बा विलासपुर
2. केवल चंद्र उनियाल, 35 वर्ष, निवासी उपरोक्त
3. सुरेश नौटियाल, 32 वर्ष, निवासी पंतनगर
4. प्रियांशु चौबे, 6 वर्ष, पुत्र सुरेश चौबे, निवासी सियालदेह, भिक्यासेन, अल्मोड़ा
5. भावना चौबे, 28 वर्ष, पत्नी सुरेश चौबे, निवासी सियालदेह, बिखयासेन, अल्मोड़ा

घायलों की सूची
1. देवीदत्त पांडे, 38 वर्ष, निवासी सारघाट, अल्मोड़ा
2. धीरज उनियाल, 12 वर्ष, निवासी अल्मोड़ा
3. राजेश जोशी, 14 वर्ष, निवासी पिथौरागढ़
4. चेतन चौबे, 5 वर्ष, निवासी दिल्ली
5. भास्कर पांडा, (निवासी विवरण अप्राप्त)

The post Big Breaking : गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन – पांच लोगों की मौत, पांच घायल appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-13/feed/ 0
दुखद: सीमा पर उत्तराखंड का 23 वर्षीय जवान गोली लगने से हुआ शहीद, अग्निवीर था जवान https://uttrakhandexpress.com/vivid/champawat-12/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/champawat-12/#respond Sun, 23 Nov 2025 13:46:41 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=62793   उत्तराखंड Express ब्यूरो चंपावत उत्तराखंड के एक जवान को जम्मू कश्मीर में सीमा पर गोली लगने से शहीद होने की दुखद सूचना है! जवान दो साल पहले ही बतौर…

The post दुखद: सीमा पर उत्तराखंड का 23 वर्षीय जवान गोली लगने से हुआ शहीद, अग्निवीर था जवान appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

चंपावत

उत्तराखंड के एक जवान को जम्मू कश्मीर में सीमा पर गोली लगने से शहीद होने की दुखद सूचना है! जवान दो साल पहले ही बतौर अग्निवीर भर्ती हुआ था! जो वर्तमान में जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास सेना की अग्रिम चौकी में तैनात था!वहीं, अग्निवीर जवान के निधन की सूचना से पूरे जिले में शोक की लहर है तो उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है! बताया जा रहा जवान का पार्थिव शरीर सोमवार तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है! जानकारी के मुताबिक, चंपावत जिले के पाटी विकासखंड के खरही गांव निवासी अग्निवीर जवान दीपक सिंह पुत्र शिवराज सिंह (उम्र 23 वर्ष) का संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से निधन हो गया. दीपक सिंह अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती हुआ था. ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्हें जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले की मेंढर तहसील में नियंत्रण रेखा के पास सेना की अग्रिम चौकी में तैनाती मिली थी!

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शनिवार 22 नवंबर की दोपहर करीब 2.30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में दीपक सिंह को गोली लगी. चौकी पर गोली चलने की आवाज सुनते ही सेना के अन्य जवान तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने खून से लथपथ दीपक को बटालियन चिकित्सा शिविर में पहुंचाया. जहां सेना के डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद दीपक को मृत घोषित कर दिया!

हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना दुर्घटनावश गोली चलने से हुई है या फिर कोई अन्य वजह है! फिलहाल, सेना एवं स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दीपक हाल ही में छुट्टी लेकर घर आया था. जिसने खरही मेले में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था. 10 दिन पहले ही छुट्टी पूरी कर ड्यूटी में वापस लौटा था!

The post दुखद: सीमा पर उत्तराखंड का 23 वर्षीय जवान गोली लगने से हुआ शहीद, अग्निवीर था जवान appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/champawat-12/feed/ 0
“शारदा कॉरिडोर आस्था, धरोहर और विकास का संगम” : पुष्कर सिंह धामी https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-11/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-11/#respond Fri, 24 Oct 2025 23:32:20 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=62284   उत्तराखंड Express ब्यूरो टनकपुर/चम्पावत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शारदा घाट टनकपुर पहुंचकर शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह…

The post “शारदा कॉरिडोर आस्था, धरोहर और विकास का संगम” : पुष्कर सिंह धामी appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

टनकपुर/चम्पावत

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शारदा घाट टनकपुर पहुंचकर शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा शारदा कॉरिडोर परियोजना केवल एक अवसंरचनात्मक विकास योजना नहीं, बल्कि हमारी आस्था, हमारी सांस्कृतिक धरोहर और सतत विकास के प्रति एक सामूहिक संकल्प है।

मुख्यमंत्री ने कहा, यह केवल एक परियोजना की शुरुआत नहीं है, बल्कि हमारी आस्था, हमारी विरासत और हमारे विकास के प्रति एक प्रतिज्ञा है।” उन्होंने कहा शारदा कॉरिडोर का उद्देश्य बनबसा से माता रंकोची तक की घाटी को धर्म, प्रकृति और रोजगार के सुंदर संगम के रूप में विकसित करना है। यह भूमि अब केवल आस्था का केंद्र नहीं रहेगी, बल्कि यहाँ के लोगों के जीवन में आर्थिक समृद्धि और अवसरों की नई धारा भी प्रवाहित होगी।

शारदा नदी के तट को पर्यावरण – संवेदनशील, स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक स्वरूप देने के लिए शारदा घाट पुनर्विकास परियोजना को प्रथम चरण के रूप (अनुमानित लागत ₹185.20 करोड़) में प्रारंभ किया जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत सुरक्षित स्नान घाट, आरती स्थल, स्वच्छता एवं विश्राम की सुविधाएँ, सुंदर घाट, सुगम पहुँच मार्ग, पैदल पथ, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे। आरती स्थल का पवेलियन अंतरराष्ट्रीय स्तर की सामग्री और तकनीक से निर्मित होगा, जिसमें रेनवाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था और फ्लोर कूलिंग सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएँ होंगी। बाढ़ प्रतिरोधी संरचनाओं से नदी के प्रवाह को नियंत्रित कर आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना धार्मिक पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन में नई गति लाएगी। उन्होंने इसे सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय दृष्टि से एक अद्वितीय मॉडल बताया, जो पूरे क्षेत्र के लिए विकास का प्रतीक बनेगा।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने शारदा कॉरिडोर के तहत कई महत्वपूर्ण परियोजनाएँ के प्रथम चरण का शुभारम्भ किया जिसके अंतर्गत:

किरोड़ा नाला पारिस्थितिक कॉरिडोर (₹109.57 करोड़)- क्षेत्र की जैव विविधता संरक्षण और आपदा प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाने हेतु पारिस्थितिक कॉरिडोर विकसित किया जाएगा।

सिटी ड्रेनेज योजना – चरण 1 (₹62.11 करोड़): शहरी जल निकासी प्रणाली को सुदृढ़ कर बाढ़ की घटनाओं में कमी और वर्षा जल प्रबंधन को व्यवस्थित किया जाएगा।

थाक गाँव तक वैकल्पिक मार्ग (₹5.34 करोड़)- कोर्बेट के अंतिम शिकार मार्ग के रूप में प्रसिद्ध यह मार्ग तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित और सुगम पहुँच मार्ग बनेगा।

थुलिगाड़ में मल्टी-लेवल कार पार्किंग (₹33.57 करोड़) – बढ़ते यातायात दबाव को कम करने हेतु आधुनिक पार्किंग सुविधा विकसित की जाएगी।

पूर्णागिरि मंदिर क्षेत्र में वन सूचना केंद्र (₹5.34 करोड़)- तीर्थयात्रियों के लिए प्राकृतिक और धार्मिक जानकारी केंद्र एवं सहायक सुविधाएँ विकसित की जाएँगी।

रंकोची मंदिर पर्यटन एवं नवीनीकरण (₹4.57 करोड़)- रंकोची मंदिर का पर्यटन विकास और अवसंरचना सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।

बूम, थुलिगाड़, खालडुंगा और चूका में ईको-रिसॉर्ट (₹46 करोड़)- चार स्थानों पर ईको-रिसॉर्ट विकसित किए जाएंगे। चूका को विवाह स्थल (Wedding Destination) के रूप में भी विकसित किया जाएगा।

एडवेंचर गतिविधियाँ (₹300 करोड़)- पैरामोटरिंग, राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधियाँ विकसित की जाएँगी, जिनसे स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिलेंगे।

लालकोठी से धनुष पुल तक मार्ग नवीनीकरण (₹25 करोड़)- लगभग 5 किलोमीटर लंबा मार्ग चौड़ा और सुरक्षित बनाया जाएगा, जिससे तीर्थयात्रियों और स्थानीय निवासियों की सुगमता बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदा कॉरिडोर परियोजना के कुछ क्षेत्र वन भूमि में आते हैं, जिनके भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया वन विभाग के साथ प्रगति पर है। यह परियोजना यूआईआईडीबी के माध्यम से संचालित की जा रही है। डांडा और चूका जैसे राजस्व भूमि वाले क्षेत्रों का हस्तांतरण भी शीघ्र पूरा किया जाएगा, जिससे कार्यों में विलंब न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्णागिरि और माता रंकोची क्षेत्र, जो शारदा कॉरिडोर के धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र बनेंगे, वहाँ श्रद्धा के साथ-साथ वन, जीव-जंतु और प्रकृति शिक्षा का अनुभव भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पर्यावरण-संवेदनशील विकास का उदाहरण बनेगा, जहाँ नदी की पवित्रता, हरियाली और प्राकृतिक संतुलन सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि शारदा कॉरिडोर का विकास जन-सहभागिता, पारदर्शिता और पर्यावरणीय संतुलन के साथ किया जाएगा। हर निर्णय में स्थानीय नागरिकों की राय और भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा, “शारदा कॉरिडोर केवल भौगोलिक विकास नहीं है, यह हमारी आस्था और आत्मा का पुनर्जागरण है। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए ऐसा उदाहरण बनेगा, जहाँ परंपरा और प्रगति, आस्था और आधुनिकता एक साथ चलें।”

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों को धार्मिक, आर्थिक और सांस्कृतिक समृद्धि का नया स्वरूप देगी।

The post “शारदा कॉरिडोर आस्था, धरोहर और विकास का संगम” : पुष्कर सिंह धामी appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-11/feed/ 0
*सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हमारे जवान देश की शान: सीएम धामी https://uttrakhandexpress.com/vivid/champawat-10/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/champawat-10/#respond Sun, 11 May 2025 14:01:49 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=57039   उत्तराखंड Express ब्यूरो चम्पावत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित 57 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बनबसा का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने सीमा…

The post *सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हमारे जवान देश की शान: सीएम धामी appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

चम्पावत

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित 57 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बनबसा का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (एस.एस.बी.) के अधिकारियों एवं जवानों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने एस.एस.बी. जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हमारे जवान देश की शान हैं। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए राज्य सरकार, केंद्र सरकार एवं सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूर्ण समन्वय में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सीमाएं, हमारे सुरक्षाबलों की सहायता से पूरी तरह अभेद हैं, और इनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री धामी ने सीमा चौकियों की अवस्थापना सुविधाओं, संचार व्यवस्था और जवानों के लिए उपलब्ध अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक सुधारों हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने माणा जैसे सीमावर्ती गांवों को “प्रथम गांव” की संज्ञा दी है, जो राष्ट्र की सीमाओं और संस्कृति की पहली पहचान हैं। इन गांवों और सीमाओं की रक्षा में जुटे सभी जवानों को उन्होंने धन्यवाद दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जवानों से वार्ता भी की, उनकी समस्याओं, अनुभवों और ज़मीनी परिस्थितियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की निंदा करते हुए हाल ही में हुए पहलगाम हमले को कायरतापूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इसका मुँहतोड़ जवाब हमारी सेना और सुरक्षाबलों ने दिया है। उन्होंने कहा कि इस समय देशवासियों ने सामूहिक एकता और राष्ट्रवाद का परिचय दिया है—जो किसी भी हथियार से अधिक शक्तिशाली है।

मुख्यमंत्री ने सभी सशस्त्र बलों और सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए राष्ट्र सेवा में उनके समर्पण को नमन किया।

इस दौरान डीआईजी एसएसबी अमित शर्मा, जिलाधिकारी चंपावत नवनीत पांडे, जिलाधिकारी उधम सिंह नगर नितिन भदोरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति सहित एसएसबी के अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

The post *सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हमारे जवान देश की शान: सीएम धामी appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/champawat-10/feed/ 0