संस्कृति – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com Uttrakhand News Thu, 23 Apr 2026 13:01:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://uttrakhandexpress.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-utrakhandexpress-news-logo-transperent-32x32.png संस्कृति – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com 32 32  *महाविद्यालय का 45 वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-229/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-229/#respond Thu, 23 Apr 2026 13:01:29 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65502 उत्तराखंड Express ब्यूरो  कर्णप्रयाग /चमोली डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली का 45वाॅ वार्षिकोत्सव समारोह मे मुख्य अतिथि  राजेन्द्र सिंह भंडारी पूर्व कैबिनेट मंत्री,एंव  सतीश लखेडा प्रदेश मंत्री…

The post  *महाविद्यालय का 45 वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो 

कर्णप्रयाग /चमोली

डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली का 45वाॅ वार्षिकोत्सव समारोह मे मुख्य अतिथि  राजेन्द्र सिंह भंडारी पूर्व कैबिनेट मंत्री,एंव  सतीश लखेडा प्रदेश मंत्री राष्ट्रीय मिडिया पैनिलिस्ट हिन्दी सलाहकार समिति उड्डयन मंत्रालय भारत सरकार एंव महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राम अवतार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। महाविद्यालय की छात्राओ द्वारा अतिथियों के स्वागत हेतु सरस्वती वन्दना एंव स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र एंव स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया ।छात्र संघ द्वारा समस्त अतिथियो का माल्यार्पण पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत एंव अभिनन्दन कर महाविद्यालय की प्रगति आख्या राजेन्द्र मंच के माध्यम से अतिथियो के समक्ष पडी गयी।  राजेन्द्र सिंह भंडारी पूर्व कैबिनेट मंत्री द्वारा उनकी विधायक निधि से निमित्त एक अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया गया एंव छात्राओ को सम्बोधित कर शुभकामनाएं दी गयी  सतीश लखेडा द्वारा गढ़वाल सांसद  अनिल बलूनी से हुई वार्ता के क्रम मे कहा कि महाविद्यालय मे स्मार्ट क्लासरूम फर्नीचर एंव छात्र संघ कक्ष के लिए कम्प्यूटर देने की धोषणा की। महाविद्यालय मे विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिसमे एकल गीत एंव एकल नृत्य, समूह गीत एंव समूह नृत्य सांस्कृतिक परिधान प्रतियोगिता एंव हास्य नाटिका, मेंहदी प्रतियोगिता , रंगोली प्रतियोगिता एंव भाषण प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल मे डॉ राधा रावत, डॉ एच सी रतूड़ी डॉ सी एम जंस्वाण उपस्थित रहे।डॉ एम एस कंडारी द्वारा निर्णायक मंडल द्वारा दिये गये अंको के आधार पर प्रतिभागी छात्र एंव छात्राओ के वरियता क्रम मे प्रथम द्वितीय एंव तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एंव छात्राओ की रिपोर्ट तैयार की ।डॉ शीतल देशवाल एंव डॉ पूजा भट्ट द्वारा प्रतियोगिताओ मे प्रतिभाग करने वाले छात्र एंव छात्राओ के प्रमाण पत्र तैयार किये गये ।प्रतियोगिताओ मे प्रथम द्वितीय एंव तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एंव छात्राओ को प्रमाण पत्र एंव पुरस्कार प्रदान किये ।विश्वविद्यालय मे स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले चार छात्र छात्राओ , एन सी सी के कैडेट्स गणतन्त्र दिवस मे परेड मे भाग लेने वाले दो छात्राओ । एन एस एस की स्वयंसेवी एंव भारत बौध्दिक ज्ञान परीक्षा मे एक छात्रा द्वारा राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने मुख्यमन्त्री राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले 60 छात्र एंव छात्राओ को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की रुपरेखा डॉ चन्दावती टम्टा एंव उनकी टीम द्वारा तैयार किये गये।कार्यक्रम का संचालन डॉ आर सी भट्ट एंव डॉ वी आर अंन्थवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे  चिंतामणी सेमवाल, भास्कर सेमवाल, दिनेश सेमवाल, अनिल नेगी (फौजी),शुभम गैरोला, अनूप नेगी, तेजेन्द्र रावत, महावीर रावत,दीपक, लक्ष्मी प्रसाद कुमेडी सहित महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ के छात्र एंव छात्राये उपस्थित रहे । महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एंव कर्मचारी छात्र एंव छात्राये उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सम्पन्न पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ।

The post  *महाविद्यालय का 45 वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-229/feed/ 0
*सराहनीय पहल : बौंगाण में पहली बार आयोजित हुआ एक अनोखा पुस्तक मेला “किताबिउं रौ बिशु”* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1714/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1714/#respond Fri, 17 Apr 2026 01:19:16 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65337   जयप्रकाश बहुगुणा  आराकोट /उत्तरकाशी उत्तराखंड के हिमाचल प्रदेश से लगे उत्तरकाशी जनपद के बौंगाण क्षेत्र में एक ऐसा पुस्तक मेला आयोजित हुआ जैसा अब तक सुना नहीं गया है।…

The post *सराहनीय पहल : बौंगाण में पहली बार आयोजित हुआ एक अनोखा पुस्तक मेला “किताबिउं रौ बिशु”* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

आराकोट /उत्तरकाशी

उत्तराखंड के हिमाचल प्रदेश से लगे उत्तरकाशी जनपद के बौंगाण क्षेत्र में एक ऐसा पुस्तक मेला आयोजित हुआ जैसा अब तक सुना नहीं गया है। इस “किताबिउँ रौ बिशु” (अपनी किस्म का एक अनूठा पुस्तक मेला) ने ग्रामीण लोगों के बीच किताबों के प्रति कौतूहल जगाने की दिशा में शानदार किस्म का प्रयास किया। स्थानीय लोक उत्सव “बिशु” के अवसर पर भुटाणु में आयोजित इस विशेष पुस्तक मेले में सैकड़ों पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया तथा इच्छुक लोगों को पुस्तकें निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई।

भुटाणू गांव के मंदिर परिसर में होने वाले “बिशु” उत्सव में पारंपरिक धनुष-बाण का खेल “ठोटै” और लोकगीत-नृत्य का मौइंजौणी, किरोलि, पाउलि, डेलूण, गमरी आदि गांवों से पहुंचे लोगों ने सामूहिक आनंद लिया। इसी दौरान यह पुस्तक मेला सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा, जहां बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकें प्राप्त कीं।

इस अभिनव पहल के मूल विचारक, मौंइंजौणी गांव (बौंगाण) निवासी शुबा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों में पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करना और वैचारिक परिपक्वता विकसित करना है। उन्होंने कहा कि “किताबें पढ़ना आत्म-विकास और सकारात्मक चिंतन का सशक्त माध्यम है। जिन परिवारों में विद्यालयी पुस्तकों के अतिरिक्त अन्य साहित्य उपलब्ध नहीं है या पुस्तकें खरीदना जिनकी प्राथमिकता में नहीं है, वहां निःशुल्क पुस्तकें पहुंचाना हमारा मुख्य लक्ष्य है।” उन्होंने यह भी बताया कि वह यह पहल बौंगाण में ही करना चाहते थे इसलिए इसका बौंगाणी नाम “किताबिउँ रौ बिशु” रखा गया। बौंगाणी भाषा में बिशु का एक अर्थ मेला या जमघट भी होता है। बैसाखी पर्व पर बसंत ऋतु के आगमन एवं नई फसल की खुशी व उल्लास में, ढोल- दमांऊ, रण सिंघा और पारंपरिक वेशभूषा में गीत- नृत्य के साथ “बिशु” मेला मनाया जाता है।

इस पुस्तक मेले की सारी की सारी पुस्तकें शुबा की निजी पुस्तकें थीं, लेकिन उनका कहना है कि ये तो एक छोटी सी शुरुआत है, वो इस आयोजन को बृहद रूप देने के लिए अन्य कई लोगों से सहयोग लेंगे ।

उन्होंने ये भी कहा कि इस पहल को अपेक्षा से कहीं अधिक उत्साह, सहयोग और स्नेह प्राप्त हुआ जिससे इसे बौंगाण के दूसरे गांव में आयोजित करने की इच्छा को और अधिक बल मिला है।

आयोजन के सहयोगी शिक्षक और कलाकर्मी सुरक्षा रावत ने जानकारी दी कि यदि गांववासियों का इसी प्रकार सहयोग मिलता रहा, तो इस अभियान को अन्य गांवों तक भी विस्तारित किया जाएगा। साथ ही, बच्चों की ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन अवकाश के अतिरिक्त अन्य पर्व-त्योहारों पर भी इस ढंग के पुस्तक मेलों का आयोजन किया जाएगा जहां कोई भी बच्चा या बड़ा अपनी पसंद की पुस्तक मुफ़्त में ले जा सकता है। एक व्यक्ति को एक ही किताब दी जा रही थी, जबकि कुछ युवा एक से अधिक किताबें लेना चाहते थे। यह भी देखा गया कि कोई कोई युवा, वहीं बैठकर पढ़ रहे थे ताकि पुस्तकों का अधिक से अधिक लाभ उठाया जा सके।

इस सफल आयोजन में आर.पी. विशाल, प्रभु सिंह पंवार, फते सिंह पंवार, सम्यक रावत और दीपक पंवार का विशेष योगदान रहा। आयोजन के सूत्रधार शुबा ने शिक्षक दीवान सिंह चौहान, गौरव नौटियाल, बृजमोहन, रमेशी, रीना, रेखा पंवार तथा समस्त ग्रामवासियों का उनके सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

The post *सराहनीय पहल : बौंगाण में पहली बार आयोजित हुआ एक अनोखा पुस्तक मेला “किताबिउं रौ बिशु”* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1714/feed/ 0
*”उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान 2025″ से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार शीशपाल गुसाईं का प्रेस क्लब में हुआ अभिनंदन,स्मृति चिन्ह, शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया सम्मानित* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1089/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1089/#respond Fri, 03 Apr 2026 15:17:40 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65115   उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून उत्तरांचल प्रेस क्लब, देहरादून में अपने सदस्यों को सम्मानित करने की गौरवशाली परंपरा के अंतर्गत शुक्रवार को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।…

The post *”उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान 2025″ से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार शीशपाल गुसाईं का प्रेस क्लब में हुआ अभिनंदन,स्मृति चिन्ह, शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया सम्मानित* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

उत्तरांचल प्रेस क्लब, देहरादून में अपने सदस्यों को सम्मानित करने की गौरवशाली परंपरा के अंतर्गत शुक्रवार को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार शीशपाल गुसाईं को “उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान 2025” प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में किया गया, जिसमें पत्रकारिता, साहित्य और अकादमिक जगत से जुड़े अनेक वरिष्ठ व्यक्तित्व उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने की।

प्रेस क्लब की ओर से श्री गुसाईं को स्मृति चिन्ह, शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान का प्रतीक था, बल्कि उत्तरांचल प्रेस क्लब की सामूहिक उपलब्धि के रूप में भी देखा गया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि यह क्लब के लिए गर्व का विषय है कि उसके एक सक्रिय सदस्य को राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में नए पत्रकारों की पढ़ने और लिखने में रुचि कम होती जा रही है, जो कि पत्रकारिता के भविष्य के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने युवा पत्रकारों से अध्ययन और लेखन की परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

वरिष्ठ संपादक दिनेश शास्त्री ने अपने वक्तव्य में श्री गुसाईं के लेखन की सराहना करते हुए कहा कि उनके लेख शोधपूर्ण, तथ्यात्मक और इतिहास के प्रति गहरी समझ को दर्शाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से अल्मोड़ा जनपद में 30 वर्षों बाद लौटे महिपाल सिंह रजवार की कहानी को रामी बौराणी से जोड़ने वाले उनके लेख का उल्लेख किया, जिसे उन्होंने एक अद्भुत साहित्यिक प्रस्तुति बताया।

साहित्यकार एवं प्रोफेसर सुशील उपाध्याय ने कहा कि प्रेस क्लब की यह परंपरा सराहनीय है, जिससे लेखन और शोध को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने श्री गुसाईं की कृति “मध्य हिमालय उत्तराखंड की ऐतिहासिक महिलाएं” का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि यह पुस्तक मुगल काल से लेकर वर्तमान तक की महिलाओं के योगदान को गहराई से प्रस्तुत करती है और यह शोधपरक साहित्य का उत्कृष्ट उदाहरण है।

वरिष्ठ पत्रकार रवि बीएस नेगी ने कहा कि श्री गुसाईं के लेखन ने उन्हें टिहरी जनपद के भूगोल और इतिहास से गहराई से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि 15-20 वर्ष पूर्व तक जिन विषयों की जानकारी सीमित थी, आज वे उनके लेखन के माध्यम से व्यापक रूप से सामने आए हैं।

वरिष्ठ पत्रकार ज्योत्सना ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सहारा टीवी के समय से उनका श्री गुसाईं से जुड़ाव रहा है और उन्होंने गढ़वाल एवं टिहरी के इतिहास को उन्हीं के माध्यम से गहरी समझ के साथ समझा। उन्होंने कहा कि ऐसे लेखन से नई पीढ़ी को पढ़ने के लिए समृद्ध सामग्री मिलती है।

वरिष्ठ पत्रकार अरुण शर्मा ने भाषा संस्थान द्वारा दिए गए इस सम्मान को पूर्णतः मेरिट आधारित बताया। वहीं, वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी प्रसाद बडोनी ने कहा कि इतिहास और पुरातत्व के क्षेत्र में श्री गुसाईं का योगदान अद्वितीय है और उनके मौलिक लेख समाज के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज का कार्य करते हैं।

वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र डसीला ने कहा कि यह सम्मान न केवल श्री गुसाईं का, बल्कि पूरे प्रेस क्लब का सम्मान है। उन्होंने उनके लेखों के माध्यम से देहरादून के इतिहास के अनेक पहलुओं को जानने का उल्लेख किया, जैसे कर्णावती द्वारा बनाए गए मार्गों की ऐतिहासिक जानकारी।

वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण ने कहा कि इस सम्मान से उत्तरांचल प्रेस क्लब की प्रतिष्ठा और साख में वृद्धि हुई है। उन्होंने शोध, इतिहास और पुरातत्व पर निरंतर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।

वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र अंथवाल ने कहा कि श्री गुसाईं के लेखन से उन्हें निरंतर नई जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने मियांवाला नाम परिवर्तन प्रकरण का उदाहरण देते हुए कहा कि श्री गुसाईं के ऐतिहासिक तथ्यों के कारण उस नाम को यथावत बनाए रखने में सहायता मिली।

वरिष्ठ पत्रकार इंद्रभूषण बडोनी ने कहा कि यह खुशी की बात है कि शीशपाल गुसाई के पिता 75 वर्षीय राजपाल सिंह गुसाईं भी अमर उजाला के सक्रिय पत्रकार हैं और वह गांव में रहकर पत्रकारिता कर रहे हैं.

कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन लखेड़ा ने अपनी संबोधन में कहा कि लिखने पढ़ने की आदत युवा पीढ़ी छोड़ रही है मोबाइल के दौर में पठन-पाठन काम हो रहा है ऐसे वक्त में यदि गुसाईं कोई कृति लिखते हैं तो यह बहुत बड़ी बात है उन्होंने कहा कि उनके इतिहास एवं पुरातत्व के लेखन उन्हें नियमित व्हाट्सएप पर मिलते हैं जो अच्छी बात है.

समारोह के अंत में अपने संबोधन में शीशपाल गुसाईं ने यह सम्मान उत्तरांचल प्रेस क्लब के हर सदस्य, साहित्यकार, पत्रकार, लेखक, बुद्धिजीवी का है जिन से उन्होंने हर दिन कुछ न कुछ सीखा। उन्होंने कहा कि उनका लेखन इतिहास और पुरातत्व की खोज की एक सतत यात्रा है, जिसे वे आगे भी जारी रखेंगे। उन्होंने युवा लेखकों और पत्रकारों से आग्रह किया कि वे तथ्यों पर आधारित लेखन करें और सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा, “सत्य वही है जो प्रमाणित हो, और हमें उसी सत्य की खोज में निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।”

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त करने के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित अतिथियों और सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। यह सम्मान समारोह न केवल एक व्यक्ति के योगदान का उत्सव था, बल्कि पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी बना।

कार्यक्रम का संचालन क्लब महामंत्री योगेश सेमवाल ने किया।

इस अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, संयुक्त मंत्री मीना नेगी, संप्रेक्षक विजय जोशी, कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन लखेड़ा, रश्मि खत्री, मनोज सिंह जयाडा, हरीश थपलियाल, मनबर सिंह रावत, ओम प्रकाश जोशी, सुरेंद्र डसीला के साथ ही कई पत्रकार सदस्य मौजूद रहे।

 

The post *”उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान 2025″ से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार शीशपाल गुसाईं का प्रेस क्लब में हुआ अभिनंदन,स्मृति चिन्ह, शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया सम्मानित* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1089/feed/ 0
*दूरदर्शन कार्यक्रम प्रमुख अनिल भारती व इतिहासकार डॉ योगेश धस्माना ने किया साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका के 20 वें अंक का  विमोचन* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1076/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1076/#respond Tue, 31 Mar 2026 08:44:59 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65018   उत्तराखंड Express ब्यूरो  *देहरादून* साहित्य, संस्कृति और सृजनात्मक अभिव्यक्ति को समर्पित ‘साईं सृजन पटल’ मासिक पत्रिका के 20वें अंक का भव्य एवं गरिमामयी विमोचन प्रख्यात लेखक एवं इतिहासकार डॉ.…

The post *दूरदर्शन कार्यक्रम प्रमुख अनिल भारती व इतिहासकार डॉ योगेश धस्माना ने किया साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका के 20 वें अंक का  विमोचन* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

*देहरादून*

साहित्य, संस्कृति और सृजनात्मक अभिव्यक्ति को समर्पित ‘साईं सृजन पटल’ मासिक पत्रिका के 20वें अंक का भव्य एवं गरिमामयी विमोचन प्रख्यात लेखक एवं इतिहासकार डॉ. योगेश धस्माना और दूरदर्शन कार्यक्रम प्रमुख अनिल भारती द्वारा किया गया। यह अवसर साहित्य प्रेमियों, बुद्धिजीवियों और रचनाकारों के लिए एक प्रेरणादायक संगम के रूप में सामने आया, जहाँ साहित्य के विभिन्न आयामों पर सार्थक चर्चा हुई।

जिसने पूरे वातावरण को साहित्यिक और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इसके पश्चात पत्रिका के नवीन अंक का औपचारिक विमोचन किया गया, जिसमें उपस्थित अतिथियों ने पत्रिका के विषय-वस्तु, प्रस्तुति एवं गुणवत्ता की सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. योगेश धस्माना ने कहा कि ‘साईं सृजन पटल’ जैसी पत्रिकाएँ न केवल साहित्यिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती हैं, बल्कि समाज में वैचारिक जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का कार्य भी करती हैं।

दूरदर्शन कार्यक्रम प्रमुख अनिल भारती ने कहा कि वर्तमान समय में जब डिजिटल माध्यम तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में प्रिंट मीडिया के माध्यम से साहित्य को संरक्षित करना और नई पीढ़ी तक पहुँचाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे लेखन के माध्यम से समाज की सकारात्मक दिशा में योगदान दें।

पटल के संस्थापक एवं पत्रिका के संपादक प्रो. (डॉ.) के. एल. तलवाड़ ने कहा कि साईं सृजन पटल की स्थापना का उद्देश्य साहित्य के क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार करना और नवोदित रचनाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि पिछले 20 अंकों की यात्रा में पत्रिका ने विभिन्न विषयों— साहित्य, संस्कृति, समाज और समसामयिक मुद्दों— पर सारगर्भित सामग्री प्रस्तुत की है, जिसे पाठकों का भरपूर स्नेह मिला है। उन्होंने सभी सहयोगियों, लेखकों और पाठकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा आगे भी इसी उत्साह के साथ जारी रहेगी।

इस अवसर पर पत्रिका के उपसंपादक अंकित तिवारी ने कहा कि 20वां अंक ‘साईं सृजन पटल’ के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि पत्रिका के माध्यम से न केवल साहित्यिक रचनाओं को स्थान दिया जा रहा है, बल्कि समाज के विभिन्न पहलुओं— जैसे शिक्षा, संस्कृति, युवा सोच और सामाजिक सरोकार— को भी प्रमुखता से उठाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में पत्रिका को और अधिक व्यापक एवं प्रभावशाली बनाने के लिए नवीन प्रयोग किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने पत्रिका में प्रकाशित रचनाओं की सराहना करते हुए इसे साहित्यिक जगत के लिए एक उपयोगी पहल बताया। उपस्थित रचनाकारों ने भी अपने अनुभव साझा किए और पत्रिका के साथ जुड़ाव को अपने लिए गर्व का विषय बताया।इस अवसर पर पटल से जुड़ी नीलम तलवाड़ तथा इनसाइडी क्रिएटिव मीडिया के सीईओ अक्षत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। ।

The post *दूरदर्शन कार्यक्रम प्रमुख अनिल भारती व इतिहासकार डॉ योगेश धस्माना ने किया साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका के 20 वें अंक का  विमोचन* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1076/feed/ 0
*महाविद्यालय  एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समारोहपूर्वक हुआ समापन* https://uttrakhandexpress.com/vivid/chamoli-220/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/chamoli-220/#respond Mon, 30 Mar 2026 09:24:04 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=64992 उत्तराखंड Express ब्यूरो  कर्णप्रयाग(चमोली) डाॅ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण हुआ। यह शिविर ग्राम…

The post *महाविद्यालय  एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समारोहपूर्वक हुआ समापन* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

कर्णप्रयाग(चमोली)

डाॅ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण हुआ। यह शिविर ग्राम गिरसा में 24 से 30 मार्च तक आयोजित किया गया, जिसमें स्वयंसेवियों ने समाजसेवा,जागरूकता एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित विविध गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम के पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह गुसाईं उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में स्वयंसेवियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा युवाओं में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के गुणों का विकास करते हैं। उन्होंने स्वयंसेवियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें पारंपरिक नाटी नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यार्थियों ने उत्साह एवं उल्लास के साथ नाटी प्रस्तुत कर स्थानीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की, जिससे कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत जीवंत एवं आनंदमय हो उठा।
इस अवसर पर शिविरावधि में संपादित गतिविधियों की संक्षिप्त आख्या भी प्रस्तुत की गई। जिसमें सात दिनों के दौरान आयोजित सामाजिक–आर्थिक सर्वेक्षण, स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम, योग सत्र एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी गई।
अंत में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया। इस क्रम में ऑलराउंडर का पुरस्कार सौरभ को प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक छात्र के रूप में शुभम तथा सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक छात्रा के रूप में रिया कठैत को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु आदर्श को सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक कलाकार (छात्र) तथा सारिका को सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक कलाकार (छात्रा) के रूप में पुरस्कृत किया गया। नृत्य प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में नरेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्रा वर्ग में दिव्या एवं अंशिका प्रथम, हिमानी द्वितीय तथा प्रिया व भावना तृतीय स्थान पर रहीं। शिविर समापन के अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. चंद्रावती ने सभी अतिथियों, ग्रामवासियों एवं स्वयंसेवियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रवींद्र कुमार, डॉ. नेहा तिवारी एवं अनुसेवक बद्रीश, हरपाल एवं विपिन सहित समस्त शिविरार्थी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

The post *महाविद्यालय  एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समारोहपूर्वक हुआ समापन* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/chamoli-220/feed/ 0
*लिख्वार -गितार – अमर कलाकार स्व. चंद्रसिंह राही के योगदान का भावपूर्ण स्मरण,दूरदर्शन ने किया चंद्र सिंह राही परिवार की चार पीढ़ियों का अभिनंदन* https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1069/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1069/#respond Thu, 26 Mar 2026 09:19:06 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=64962   दिनेश शास्त्री, वरिष्ठ पत्रकार  *देहरादून* उत्तराखंड की लोक संस्कृति के शिखर पुरुष स्वर्गीय चंद्र सिंह राही की जयंती पर लिखवार गितार – अमर कलाकार स्व. चंद्र सिंह राही शीर्षक…

The post *लिख्वार -गितार – अमर कलाकार स्व. चंद्रसिंह राही के योगदान का भावपूर्ण स्मरण,दूरदर्शन ने किया चंद्र सिंह राही परिवार की चार पीढ़ियों का अभिनंदन* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

दिनेश शास्त्री, वरिष्ठ पत्रकार 

*देहरादून*

उत्तराखंड की लोक संस्कृति के शिखर पुरुष स्वर्गीय चंद्र सिंह राही की जयंती पर लिखवार गितार – अमर कलाकार स्व. चंद्र सिंह राही शीर्षक से देहरादून दूरदर्शन केंद्र ने एक विशेष कार्यक्रम तैयार किया है। इसका प्रसारण स्व. राही की जयंती पर 28 मार्च 2026 को किया जाएगा। उत्तराखंड की लोकधुनों को देश-दुनिया तक पहुँचाने वाले महान लोकगायक स्व. चंद्र सिंह राही की जयंती के अवसर पर दूरदर्शन उत्तराखंड द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग की गई। कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि इसमें स्व. राही के पूरे परिवार की चार पीढ़ियाँ एक साथ मंच पर मौजूद थीं। यह उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को निरंतर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का प्रतीक है। यह निर्विवाद है कि लोकसंगीत की साधना और संरक्षण में राही परिवार ने सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है। चंद्र सिंह राही ने अपने जीवन को लोक धुनों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों, गाथाओं और पहाड़ी संगीत की मौलिक पहचान को संरक्षित करने में समर्पित किया और आज उनका परिवार उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड की सांस्कृतिक जड़ों को नई पीढ़ी तक पहुँचा रहा है।
इस विशेष कार्यक्रम में राही परिवार द्वारा पारंपरिक कुमाऊँनी और गढ़वाली लोकगीत, वाद्य प्रस्तुतियाँ, और राही जी के अप्रकाशित/ दुर्लभ लोकगीतों का विशेष प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर दूरदर्शन उत्तराखंड के क्लस्टर हेड एस. के. मीणा तथा कार्यक्रम प्रमुख अनिल कुमार भारती ने राही परिवार की चार पीढ़ियों का अभिनंदन किया। श्री एस.के. मीणा और श्री अनिल भारती ने स्व. चंद्र सिंह राही की धर्मपत्नी सुधा देवी को शाल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संयोजन और निर्माण प्रोग्राम एक्जीक्यूटिव नरेन्द्र सिंह रावत ने किया। इस मौके पर लोकसंगीत से जुड़े विशेषज्ञ, कलाकार और अनेक सांस्कृतिक प्रेमी भी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि राही परिवार की चार पीढ़ियों का एक साथ मंच पर आना न केवल उत्तराखंड के लोकसंगीत की जीवंत परंपरा का उत्सव है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि हमारी सांस्कृतिक जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य उतना ही सशक्त होगा।

The post *लिख्वार -गितार – अमर कलाकार स्व. चंद्रसिंह राही के योगदान का भावपूर्ण स्मरण,दूरदर्शन ने किया चंद्र सिंह राही परिवार की चार पीढ़ियों का अभिनंदन* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1069/feed/ 0
रुद्रप्रयाग : फूलदेई महोत्सव व घोघा जातरा में 52 टीमों ने बिखेरे लोकसंस्कृति के रंग, उमंग व उल्लास के साथ महोत्सव का हुआ समापन https://uttrakhandexpress.com/vivid/rudrapryag-107/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/rudrapryag-107/#respond Mon, 23 Mar 2026 00:58:02 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=64886 मानेंद्र कुमार  अगस्त्यमुनि/रुद्रप्रयाग दस्तक परिवार अगस्त्यमुनि द्वारा आयोजित फूलदेई महोत्सव एवं घोघा जातरा का भव्य आयोजन उत्साह, उमंग और लोकसंस्कृति की शानदार छटा के बीच संपन्न हो गया। जनपद के…

The post रुद्रप्रयाग : फूलदेई महोत्सव व घोघा जातरा में 52 टीमों ने बिखेरे लोकसंस्कृति के रंग, उमंग व उल्लास के साथ महोत्सव का हुआ समापन appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

मानेंद्र कुमार 

अगस्त्यमुनि/रुद्रप्रयाग

दस्तक परिवार अगस्त्यमुनि द्वारा आयोजित फूलदेई महोत्सव एवं घोघा जातरा का भव्य आयोजन उत्साह, उमंग और लोकसंस्कृति की शानदार छटा के बीच संपन्न हो गया। जनपद के विभिन्न गांवों से आई 52 टीमों ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। बच्चों और युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से चैत्र संक्रांति से शुरू होने वाले बालपर्व को जीवंत रूप दिया।
दस्तक परिवार द्वारा यह आयोजन वर्ष 2010 से प्रतिवर्ष कराया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू नववर्ष चैत्र संक्रांति से शुरू होने वाले पारंपरिक बालपर्व को भव्य स्वरूप देना, नई पीढ़ी को लोकसंस्कृति से जोड़ना तथा महिला सशक्तिकरण और बाल विकास को बढ़ावा देना है। आयोजन को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग रुद्रप्रयाग, रिन्यू पावर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान और जिला प्रशासन का सहयोग प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर अतिथियों ने दस्तक परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि फूलदेई और घोघा जातरा जैसे आयोजन हमारी लोक परंपराओं को जीवित रखने का सशक्त माध्यम हैं। महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं और बालिकाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देते हैं तथा समाज में सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि लोकसंस्कृति के संरक्षण में समाज की भागीदारी बेहद जरूरी है और दस्तक परिवार इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह आयोजन संस्कृति, शिक्षा और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संगम है। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी ने इसे अगस्त्यमुनि की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने वाला प्रयास बताया। उप जिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने कहा कि बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष रूप से जीवंत बना दिया।
प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में गुरुकुल नेशनल स्कूल, अगस्त्यमुनि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कुष्मांडा घोघा टीम द्वितीय और अभिषेक घोघा टीम, जवाहर नगर तृतीय स्थान पर रही। वहीं सीनियर वर्ग में प्रेरणा घोघा टीम, कौशलपुर बसुकेदार ने प्रथम, राइका मणिपुर ने द्वितीय तथा गुरुकुल नेशनल स्कूल अगस्त्यमुनि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विशेष पुरस्कारों में अनिरुद्ध घोघा टीम और बीना सजवाण घोघा टीम, सौड़ी को सर्वश्रेष्ठ घोघा डोली पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा बेस्ट फुलारी भुली का सम्मान अक्षिता बर्तवाल को तथा बेस्ट फुलारी भुला का सम्मान अग्रिम को दिया गया।
कार्यक्रम में डायट रतूड़ा से ममता रावत, दीपक बुटोला, सूरज नेगी,
खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह झिंक्वाण, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी, कार्तिक स्वामी मंदिर समिति के अध्यक्ष विक्रम नेगी, रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब समिति अध्यक्ष कुलदीप राणा आज़ाद, सचिव भूपेंद्र भण्डारी, कोषाध्यक्ष प्रदीप सेमवाल, पत्रकार सतीश भट्ट, हिमांशु भट्ट, वीरांगना संगठन अध्यक्ष माधुरी नेगी,दस्तक पहाड़ के प्रधान संपादक हरीश गुसाईं, अनिकेत समाचार पत्र के संपादक अनसूया प्रसाद मलासी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। निर्णायक के रूप में डाॅ अंजना फर्स्वाण, अश्विनी गौड़, संचालन कुसुम भट्ट और कालिका काण्डपाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में एन एस एस पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि प्रभारी डाॅ विष्णु कुमार शर्मा, एन एस एस प्रभारी चिल्ड्रन ऐकेडमी हीरा सिंह नेगी, दस्तक पहाड़ परिवार से सुधीर बर्त्वाल, गजेंद्र रौतेला, ललिता रौतेला, अखिलेश गोस्वामी, विनीता रौतेला, प्रकाश बड़वाल, सुशील गोस्वामी, दीपक सेमवाल, हेमन्त फर्स्वाण, रजत थपलियाल, दमयन्ती भट्ट, दिनेश बेंजवाल, दीपक बेंजवाल आदि मौजूद रहे। छात्र कृष ने ढोल-दमाऊ की थाप पर जागर को दर्शको ने सराहा।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगी संस्थाओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। पूरे आयोजन में लोकसंस्कृति, बाल उत्साह और सामाजिक सहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिला।

The post रुद्रप्रयाग : फूलदेई महोत्सव व घोघा जातरा में 52 टीमों ने बिखेरे लोकसंस्कृति के रंग, उमंग व उल्लास के साथ महोत्सव का हुआ समापन appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/rudrapryag-107/feed/ 0
*खूबसूरती व प्रतिभा : वैष्णवी लोहनी ने किया ‘मिस टैलेंटेड’ का ख़िताब अपने नाम* https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1057/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1057/#respond Sun, 22 Mar 2026 08:55:33 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=64866   *उत्तराखंड Express ब्यूरो* *देहरादून* सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2026 के ग्रैंड फिनाले में वैष्णवी लोहनी ने ‘मिस टैलेंटेड’ का खिताब अपने नाम कर एक…

The post *खूबसूरती व प्रतिभा : वैष्णवी लोहनी ने किया ‘मिस टैलेंटेड’ का ख़िताब अपने नाम* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

*उत्तराखंड Express ब्यूरो*

*देहरादून*

सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2026 के ग्रैंड फिनाले में वैष्णवी लोहनी ने ‘मिस टैलेंटेड’ का खिताब अपने नाम कर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह उपलब्धि न केवल उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रतीक है।

गौरतलब है कि वैष्णवी इससे पहले मिस उत्तराखंड 2025 में फर्स्ट रनरअप रह चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने मिस अल्मोड़ा, मिस फोटोजेनिक, मिस ब्यूटीफुल स्माइल और मिस ब्यूटीफुल स्किन जैसे कई प्रतिष्ठित खिताब भी अपने नाम किए हैं, जो उनकी बहुआयामी प्रतिभा को दर्शाते हैं।

इस बार के टैलेंट राउंड में वैष्णवी ने प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर के भजन बम लहरी पर योग और नृत्य का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति में भारतीय संस्कृति की झलक, लय और आध्यात्मिक भाव का अनूठा समावेश देखने को मिला, जिसने सभी को अचंभित कर दिया।

वैष्णवी का कहना है कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं उन्हें न केवल आत्मविश्वास देती हैं, बल्कि अपनी अलग पहचान बनाने का भी अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि योग और नृत्य जैसी कलाओं के माध्यम से वह भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाना चाहती हैं और लोगों को इसके महत्व से अवगत कराना उनका लक्ष्य है।

साईं सृजन पटल परिवार ने वैष्णवी लोहनी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह दिखाती है कि समर्पण और संस्कार के साथ सफलता अवश्य मिलती है।

वहीं, पटल के संस्थापक प्रो.(डॉ.) के. एल. तलवाड़ ने कहा कि वैष्णवी ने अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति से पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने यह भी बताया कि साईं सृजन पटल द्वारा वैष्णवी को सम्मानित किया जाएगा।

The post *खूबसूरती व प्रतिभा : वैष्णवी लोहनी ने किया ‘मिस टैलेंटेड’ का ख़िताब अपने नाम* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1057/feed/ 0
*उत्तरकाशी : एनआईएम में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस; विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं की गई सम्मानित* https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1631/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1631/#respond Sun, 08 Mar 2026 10:28:01 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=64595   जयप्रकाश बहुगुणा  *उत्तरकाशी* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जनपद में महिला सशक्तिकरण की थीम पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर नारी शक्ति के योगदान को…

The post *उत्तरकाशी : एनआईएम में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस; विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं की गई सम्मानित* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जनपद में महिला सशक्तिकरण की थीम पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर नारी शक्ति के योगदान को नमन किया गया। इस अवसर पर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग तथा जिला प्रोबेशन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र उपस्थित रहे । इस दौरान जनपद की उन प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अमूल्य पहचान बनाई है। सम्मानित होने वालों में जनपद की प्रथम महिला ग्राम प्रधान माहेश्वरी भट्ट (समाज सेवा व पर्यावरण संरक्षण), पंचामृत प्रसाद के माध्यम से स्वरोजगार की मिसाल पेश करने वाली गायत्री देवी सेमवाल (उद्यमिता व स्वरोजगार), तिलु रौतेली पुरस्कार से सम्मानित सुलोचना गौड़ (कृषि, उद्यानिकी,पशुपालन) तथा श्रीमती सुराजी देवी (जन स्वास्थ्य ,समाज सेवा) शामिल रहीं। इन विभूतियों ने मंच से अपने अनुभव साझा करते हुए उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया।
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं बल्कि समाज के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा आज की महिलाएं अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से हर बाधा को पार कर रही हैं। हमारे जनपद की ये मातृशक्ति चाहे वह खेती-किसानी हो स्वरोजगार हो या सामाजिक नेतृत्व हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर की महिला तक पहुंचे ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज को नई दिशा दे सकें तथा हर महिला सशक्त और जनपद समृद्ध बनें।
एडीएम मुक्ता मिश्र ने भी महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने हेतु प्रोत्साहित किया।
​समारोह के दौरान महिला सशक्तिकरण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रेरणादायी गीत और अभिनय की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। मंच का कुशल संचालन संसद में भाषण देने वाली स्वाती नौटियाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित भारी संख्या में महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग किया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण और समाज में उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी यशोदा बिष्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी शोयब हुसैन, बीईओ हर्षा रावत, अजीमजी प्रेमजी फाउंडेशन से खजान दास सहित अन्य उपस्थित रहे ।

The post *उत्तरकाशी : एनआईएम में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस; विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं की गई सम्मानित* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1631/feed/ 0
*मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1040/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1040/#respond Sun, 08 Mar 2026 08:57:40 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=64591   उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वरिष्ठ मातृशक्ति का सम्मान “नारी तू…

The post *मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वरिष्ठ मातृशक्ति का सम्मान “नारी तू नारायणी” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा, समाज सेवा, उद्यमिता, पर्यावरण संरक्षण, कृषि, संस्कृति, जल संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली राज्यभर से 38 वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज उन महिलाओं का सम्मान हो रहा है, जिनके त्याग, संघर्ष, स्नेह और संस्कारों ने परिवार, समाज और राष्ट्र की नींव को मजबूत किया है। उन्होंने कहा महिलाओं के स्नेह, त्याग और आशीर्वाद से पीढ़ियाँ आगे बढ़ती हैं और समाज निरंतर प्रगति करता है। महिलाएं, मां के रूप में अपने जीवन के प्रत्येक सुख को त्यागकर अपने बच्चों को आगे बढ़ाती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा वरिष्ठ महिलाएं, परिवारों के साथ संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों की रक्षक भी हैं।उन्होंने कहा उत्तराखंड की मातृशक्ति का योगदान और भी अधिक प्रेरणादायी और गौरवपूर्ण है। हमारे प्रदेश की महिलाएं परिवार को संभालने के साथ खेत-खलिहानों को संवारती हैं। राज्य की महिलाएं कठिन परिस्थिति में भी मजबूती से आगे बढ़ती हैं। उत्तराखंड की माताओं ने अपने त्याग, परिश्रम और अदम्य साहस से इस राज्य को आगे बढ़ाया है। पहाड़ की असली ताकत उसकी मातृशक्ति है।

मुख्यमंत्री ने कहा वरिष्ठ नागरिकों, वृद्ध माताओं की सेवा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। राज्य सरकार, महिलाओं-विशेषकर वरिष्ठ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएँ चला रही है। राज्य सरकार, वृद्धावस्था पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के साथ राज्य के विभिन्न जिलों में वृद्धाश्रमों की व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क धार्मिक यात्राओं की सुविधा दे रही है। उन्होंने कहा सरकार का संकल्प है कि उत्तराखंड की हर वृद्ध माता को सम्मान, सुरक्षा और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का पूरा अवसर मिल सके।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाएं समाज के लिए भी प्रेरणादाई होती हैं। उन्होंने कहा जो व्यक्ति सक्रिय रहेगा वही जीवंत भी रहेगा। सक्रियता जीवन को संपन्न बनती है। उन्होंने कहा महिला सशक्तिकरण की शुरूआत स्वयं अपने घर से शुरू होकर समाज और देश में जाएगी। महिलाएं हमेशा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करती है। महिला शक्ति ही वह शक्ति है जो परिवार के साथ समाज और देश का भी निर्माण करती हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आज जिन वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है, उनका जीवन संघर्ष, धैर्य और समाज के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका अनुभव और मार्गदर्शन समाज की अमूल्य धरोहर है।

सचिव श्री चंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम की मुख्य थीम “Give to Gain निर्धारित की गई है। इस थीम के अनुरूप ऐसे वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है, जो 60 वर्ष से अधिक आयु होने के बावजूद भी सक्रिय, आत्मनिर्भर और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। वरिष्ठ महिलाओं के चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रतिनिधिक बनाने के लिए प्रत्येक जनपद से निम्न आय वर्ग, मध्यम आय वर्ग एवं उच्च आय वर्ग से एक-एक महिला का चयन किया गया है। इसके लिए जनपद स्तर पर समिति का गठन करते हुए पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से चयन सुनिश्चित किया गया है, ताकि समाज के विभिन्न वर्गों की प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया जा सके।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून से श्रीमती पार्वती देवी नेगी, श्रीमती मीना रवि, श्रीमती डा० ज्योति मरवाह, जनपद नैनीताल से श्रीमती धनुली नेगी, श्रीमती मीनू जोशी, श्रीमती लता हर्बोला, जनपद रुद्रप्रयाग से श्रीमती भादी देवी, श्रीमती गीता नौटीयाल, श्रीमती रामेश्वरी भट्ट जनपद चंपावत से श्रीमती उर्मिला चन्द, जनपद पौड़ी गढ़वाल से डॉ कु० उर्मिला राणा, श्रीमती कमला नेगी, श्रीमती पार्वती देवी, जनपद अल्मोडा से श्रीमती मनोरमा जोशी, सुश्री हेमलता वर्मा, श्रीमती कामिनी कश्यप, जनपद उत्तरकाशी से श्रीमती सरतमा देवी, श्रीमती विशाला भण्डारी, श्रीमती शन्ति ठाकुर।

जनपद चमोली से सुशीला सेमवाल, श्रीमती चद्रकला बिष्ट, श्रीमती कलावती देवी, श्रीमती मुन्नी देवी, जनपद बागेश्वर से श्रीमती नीमा दफौटी, श्रीमती नारायणी देवी, श्रीमती गंगा राम, जनपद टिहरी गढ़वाल से श्रीमती सोबती देवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती प्रभा रतूड़ी, जनपद ऊधम सिंह नगर से श्रीमती मीना शर्मा, श्रीमती आशा मुन्जाल, श्रीमती इन्द्रा मिश्रा, हरिद्वार से सैयदा खातुन, श्रीमती बाला देवी उर्फ ब्रज किशोरी, श्रीमती कान्ति एवं पिथौरागढ़ श्रीमती दुर्गा खड़ावत, श्रीमती शकुलन्ता दयाल, श्रीमती देवकी जोशी को सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद श्री गीता राम गौड़, निदेशक श्री बीएल राणा, श्री विक्रम सिंह , श्री एस के त्रिपाठी, श्री मोहित चौधरी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

The post *मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1040/feed/ 0