Covid -19 अपडेट – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com Uttrakhand News Sat, 24 May 2025 03:44:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://uttrakhandexpress.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-utrakhandexpress-news-logo-transperent-32x32.png Covid -19 अपडेट – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com 32 32 उत्तराखंड में कोविड को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट,एडवाइजरी जारी,कोविड संक्रमण बढ़ने पर राज्य सरकार सतर्क, सभी जिलों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-632/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-632/#respond Sat, 24 May 2025 03:44:37 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=57370   उत्तराखंड Express ब्यूरो देहरादून उत्तराखंड में इस समय पयर्टन सीज़न पीक पर है साथ ही चारधाम यात्रा में भी देश भर से श्रद्धालू देवभूमि में दर्शन को आ रहे…

The post उत्तराखंड में कोविड को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट,एडवाइजरी जारी,कोविड संक्रमण बढ़ने पर राज्य सरकार सतर्क, सभी जिलों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

देहरादून

उत्तराखंड में इस समय पयर्टन सीज़न पीक पर है साथ ही चारधाम यात्रा में भी देश भर से श्रद्धालू देवभूमि में दर्शन को आ रहे हैं। इस बीच देश के कुछ राज्यों में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि ने प्रदेश सरकार की चिंता बढ़ा दी है। विशेष रूप से महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में बीते एक सप्ताह से कोविड मामलों में निरंतर बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसे देखते हुए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) और एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) ने राज्य सरकारों को कोविड की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ाने और निगरानी प्रणाली को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

इस समय प्रदेश में चारधाम यात्रा जोरों पर है और पर्यटन सीजन भी चरम पर है। ऐसे में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री और पर्यटक देश-विदेश से प्रदेश में आ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि तीर्थयात्रियों में बड़ी संख्या महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु जैसे कोविड प्रभावित राज्यों से आ रही है। भीड़भाड़ और बाहरी लोगों की आवाजाही के चलते संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने जानकारी दी कि कोविड प्रबंधन को लेकर सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य में स्थिति सामान्य है, लेकिन आगामी परिस्थितियों को देखते हुए सतर्कता और निगरानी अत्यंत आवश्यक है।

कोविड संक्रमण की जांच में यदि कोई पॉजिटिव मामला मिलता है तो उस मरीज के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग करवाई जाए ताकि वायरस के प्रकार की जानकारी मिल सके।

कोविड टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई जाए और संदिग्ध मामलों की तुरंत जांच हो।

संक्रमित मरीजों की संख्या, अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की जानकारी नियमित रूप से IDSP पोर्टल पर अपडेट की जाए।

सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने, हाथ धोने और सामाजिक दूरी जैसे नियमों के पालन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाए।

स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे लापरवाही न करें और कोविड से बचाव के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। विशेषकर जिन लोगों को बुखार, खांसी, गले में खराश जैसी लक्षण महसूस हों वे तुरंत जांच कराएं और सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि कोविड से निपटने की व्यवस्था पूरी तरह से तैयार है, लेकिन संक्रमण की रोकथाम में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कदम भी उठाए जाएंगे।

The post उत्तराखंड में कोविड को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट,एडवाइजरी जारी,कोविड संक्रमण बढ़ने पर राज्य सरकार सतर्क, सभी जिलों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-632/feed/ 0
Covid -19 अपडेट :उत्तराखंड में सामने आये कोरोना पॉजिटिव दो मरीज https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-32/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-32/#respond Mon, 01 Jan 2024 21:24:12 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=48534   उत्तराखंड Express ब्यूरो देहरादून* उत्तराखंड में लंबे समय बाद कोरोना के 02 मामले सामने आये हैं। देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती रहे 77 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट शनिवार…

The post Covid -19 अपडेट :उत्तराखंड में सामने आये कोरोना पॉजिटिव दो मरीज appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो
देहरादून*

उत्तराखंड में लंबे समय बाद कोरोना के 02 मामले सामने आये हैं। देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती रहे 77 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई थी। वहीं, रविवार को 72 वर्ष की महिला मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोविड के नए वेरिएंट जेएन.1 की पहचान के लिए दोनों संक्रमित मरीजों के सैंपल को जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।
देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती रहे 77 वर्षीय व्यक्ति में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मरीज पूर्व से ही कई अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं। जिनका उपचार अस्पताल से चल है। मरीज के परिजनों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है। स्वास्थ्य में पहले के मुकाबले सुधार है। और वह घर पर ही होम आईशूलेशन में हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के परिजनों के सम्पर्क में है और उनके स्वास्थ्य पर नज़रे बनाये हुए हैं।
वहीं दून अस्पताल में भर्ती 72 वर्षीय महिला में भी कोविड की पुष्टि हुई है। महिला को दून अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम महिला के स्वास्थ्य पर नज़रें बनाई हुई है। सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ आर राजेश कुमार ने बताया की स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों रोगियों एवं उनके परिवारजनों से निरंतर संपर्क में है तथा चिंता का कोई विषय नहीं हैस
स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देश पर कोविड प्रबंधन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूर्ण रूप से तैयार है सभी जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों तथा चिकित्सा अधीक्षकों को चिकित्सालय स्तर पर कोविड के उपचार को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण रखने के निरंतर निर्देश दिए गए हैं तथा मॉक ड्रिल के माध्यम से तैयारी की निगरानी भी की जा रही है। माननीय मुख्यमंत्री जी कोविड प्रबंधन को लगातार फीडबैक ले रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम रोगी के निवास स्थान पर नियंत्रण एवं रोकथाम कार्यवाही के लिए भेजी गई हैं। सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को कोविड प्रबंधन के लिए की जाने वाली किसी भी कार्यवाही में कोताही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य सचिव द्वारा सर्दी के मौसम में आम जनमानस से कोविड एवं इन्फ्लूएंजा जैसे रोगों को लेकर सावधानी एवं सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

The post Covid -19 अपडेट :उत्तराखंड में सामने आये कोरोना पॉजिटिव दो मरीज appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-32/feed/ 0
उत्तरकाशी :जिलाधिकारी ने दिये कोविड-19 के नए वेरिएंट को लेकर जिले में सतर्कता बरतने के निर्देश https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-31/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-31/#respond Sat, 23 Dec 2023 05:32:37 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=48253     जयप्रकाश बहुगुणा उत्तरकाशी जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अभिषेक रूहेला ने कोविड-19 के नए वेरिएंट को लेकर जिले में भी सतर्कता बरतने के साथ ही…

The post उत्तरकाशी :जिलाधिकारी ने दिये कोविड-19 के नए वेरिएंट को लेकर जिले में सतर्कता बरतने के निर्देश appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अभिषेक रूहेला ने कोविड-19 के नए वेरिएंट को लेकर जिले में भी सतर्कता बरतने के साथ ही कोविड से बचाव के लिए जरूरी तैयारी किए जाने की हिदायत देते हुए आम लोगों को जागरूक किए जाने पर जोर दिया है।
जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने देश के कुछ राज्यों में कोविड-19 के वेरिएंट जेएन-1 को रोगियों की संख्या में वृद्धि होने के कारण पर्याप्त सतर्कता बरते जाने एवं जरूरी तैयारियां किए जाने की आवश्यकता बताते हुए इस सिलसिले में जिला प्रशासन, पुूलिस एवं स्वास्थ्य विभाग सहित जिला पंचायत, नगर निकायों एवं जिले के सभी अधिकारियों ंके लिए आदेश जारी कर तय दिशा-निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन करने की अपेक्षा की है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को कोविड-19 की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य सुविधाओं को सुव्यवस्थित रखने और टेस्टिंग व उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। आदेश में जिले में सभी अस्पतालों में चिन्हित व्यक्तियों की शत्-प्रतिशत सैम्पलिंग करने और पॉजीटिव व्यक्तियों के सैम्पल को जीनोम सीक्वेंसिंग हेतु भेजे जाने की हिदायत दी है। जिलाधिकारी ने भारत विकास संकल्प यात्रा के दौरान कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाए जाने और लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने, मास्क पहनने तथा हाथों को नियमित रूप से सेनेटाईज करने की अपेक्षा की है। जिलाधिकारी ने बाहरी प्रदेशों व जिलो से आने वाले व्यक्तियों की मॉनीटरिंग कर श्वांस रोग व इन्फ्लूएंजा के लक्षणों से ग्रस्त व्यक्तियों की सैम्पलिंग किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

The post उत्तरकाशी :जिलाधिकारी ने दिये कोविड-19 के नए वेरिएंट को लेकर जिले में सतर्कता बरतने के निर्देश appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-31/feed/ 0