अपराध – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com Uttrakhand News Tue, 21 Jul 2026 15:05:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://uttrakhandexpress.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-utrakhandexpress-news-logo-transperent-32x32.png अपराध – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com 32 32 *CRIME News : 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को  पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-255/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-255/#respond Tue, 21 Jul 2026 15:05:54 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=67017   उत्तराखंड Express ब्यूरो  चमोली पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है!पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20.07.2026 को थाना नन्दानगर क्षेत्र निवासी…

The post *CRIME News : 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को  पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

चमोली

पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है!पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20.07.2026 को थाना नन्दानगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना नन्दानगर में लिखित तहरीर दी गई कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अभियुक्त विकास पुत्र शिवालाल, निवासी ग्राम नारंगी, थाना नन्दानगर, उम्र 24 वर्ष द्वारा बहला-फुसलाकर उसके साथ जबरदस्ती/दुष्कर्म किया गया।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नन्दानगर में तत्काल मु0अ0सं0-14/2026 पंजीकृत करते हुए धारा 137(2), 65(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 3/4(2) पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी चमोली के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर अभियुक्त विकास पुत्र शिवालाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह
2- कां0 अनूप चौहान
3- चालक जगमोहन सिंह

The post *CRIME News : 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को  पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-255/feed/ 0
*उत्तरकाशी : नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस का प्रहार लगातार जारी, पुलिस ने 15.95 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1915/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1915/#respond Tue, 21 Jul 2026 09:26:16 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=67000   जयप्रकाश बहुगुणा  नौगांव /उत्तरकाशी “ड्रग्स फ्री देवभूमि” एवं “नशामुक्त भारत अभियान” के तहत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में जनपदभर में अवैध नशे तथा मादक पदार्थों…

The post *उत्तरकाशी : नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस का प्रहार लगातार जारी, पुलिस ने 15.95 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

नौगांव /उत्तरकाशी

“ड्रग्स फ्री देवभूमि” एवं “नशामुक्त भारत अभियान” के तहत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में जनपदभर में अवैध नशे तथा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी है। उत्तरकाशी पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। *थाना पुरोला पुलिस टीम द्वारा सटीक सूचना के आधार पर दिनांक 20 जुलाई, 2026 की रात्रि को नौगांव स्थित विल्ला रुद्रेश्वर मंदिर के समीप वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी संख्या UK 10A 8168 पर अवैध स्मैक की तस्करी कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से 15.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।*

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पुरोला में *एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21/60* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है तथा अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. सूरज रावत पुत्र महिदेव सिंह रावत, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी (आयु 26 वर्ष)
2. कुलदीप रावत पुत्र श्री जगवीर सिंह रावत, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी (आयु 38 वर्ष)

*बरामद माल-* 15.95 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत करीब ₹4.80 लाख)

*पुलिस टीम-*
• उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह रावत
• हे0कानि0 राजेन्द्र कुमार
• कानि0 अरुण कुमार

अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर उत्तरकाशी पुलिस जनपद में लगातार एक्शन ले रही है। वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस अधिनियम के 24 मामलों में 30 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान लगभग ₹49 लाख मूल्य की 8 किलोग्राम से अधिक चरस जबकि 80.67 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

इसके अतिरिक्त, नशे के अवैध कारोबार में लगातार संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कठोर कार्रवाई की जा रही है। अब तक 04 नशा तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित की जा चुकी है।

नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

The post *उत्तरकाशी : नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस का प्रहार लगातार जारी, पुलिस ने 15.95 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1915/feed/ 0
*उत्तरकाशी : ऑपरेशन प्रहार- यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 25 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने पर एक गिरफ्तार* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1911/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1911/#respond Sun, 19 Jul 2026 10:15:05 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66968   जयप्रकाश बहुगुणा  *उत्तरकाशी* पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़, संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन तथा नियमित…

The post *उत्तरकाशी : ऑपरेशन प्रहार- यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 25 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने पर एक गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़, संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन तथा नियमित चेकिंग अभियान के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन तथा उपद्रव मचाने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में यातायात पुलिस एवं कोतवाली उत्तरकाशी की संयुक्त टीम द्वारा जनपद मुख्यालय, ज्ञानसू, गैस गोदाम, सब्जी मंडी, सिंगोटी सहित विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान ओवर स्पीड, बिना हेलमेट वाहन चलाना, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 25 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत चालानी कार्रवाई की गई। नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर एक मोटरसाइकिल चालक को गिरफ्तार करते हुए उसका वाहन सीज किया गया।

The post *उत्तरकाशी : ऑपरेशन प्रहार- यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 25 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने पर एक गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1911/feed/ 0
*श्री बद्रीनाथ धाम थाली भेंट वित्तीय अनियमितता प्रकरण में SIT की एक और बड़ी कार्रवाई, सह-अभियुक्त राजेन्द्र चौहान गिरफ्तार* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-254/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-254/#respond Fri, 17 Jul 2026 11:26:45 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66941   उत्तराखंड Express ब्यूरो  चमोली श्री बद्रीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि एवं भेंट सामग्री में हुई वित्तीय अनियमितता के प्रकरण में गठित विशेष जांच टीम (SIT) द्वारा साक्ष्य…

The post *श्री बद्रीनाथ धाम थाली भेंट वित्तीय अनियमितता प्रकरण में SIT की एक और बड़ी कार्रवाई, सह-अभियुक्त राजेन्द्र चौहान गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

चमोली

श्री बद्रीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि एवं भेंट सामग्री में हुई वित्तीय अनियमितता के प्रकरण में गठित विशेष जांच टीम (SIT) द्वारा साक्ष्य आधारित विवेचना लगातार जारी है। *पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार* द्वारा प्रकरण की गंभीरता एवं श्रद्धालुओं की आस्था को दृष्टिगत रखते हुए जांच को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए गए थे। विवेचना के क्रम में उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक, दस्तावेजी एवं मौखिक साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में एक अन्य आरोपी की संलिप्तता प्रमाणित होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली श्री बद्रीनाथ में मु0अ0सं0-06/2026 अंतर्गत धारा 306 एवं 316(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की प्रारंभिक विवेचना एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर *पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12.07.2026 को नामजद अभियुक्त प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार किया गया था, जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध है।*

विवेचना को आगे बढ़ाते हुए विशेष जांच टीम द्वारा *थाली भेंट गणना कक्ष की विभिन्न तिथियों की सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया* तथा संबंधित गवाहों के बयान दर्ज किए गए। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि बीकेटीसी (BKTC) के स्थायी कर्मचारी एवं तत्कालीन मंदिर अधिकारी/थाली भेंट गणना प्रभारी राजेन्द्र चौहान ने नामजद अभियुक्त प्रमोद नौटियाल के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र के तहत थाली भेंट गणना के दौरान प्राप्त धनराशि एवं अन्य दान सामग्री का कुछ हिस्सा अपने कब्जे में लिया।

*सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन में दिनांक 22, 25 एवं 29 जून 2026 को राजेन्द्र चौहान को कई अवसरों पर ₹500 के नोटों की गड्डियां, दान सामग्री एवं आभूषण अपनी जेब में रखते हुए स्पष्ट रूप से देखा गया।* उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 61(2)(क) BNS की वृद्धि की गई तथा राजेन्द्र चौहान का नाम सह-अभियुक्त के रूप में प्रकाश में आया।

प्रकाश में आए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु *दिनांक 17.07.2026 को पुलिस टीम द्वारा राजेन्द्र चौहान को ज्योतिर्मठ से गिरफ्तार कर थाना श्री बद्रीनाथ लाया गया।*

वर्तमान में अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना धारा 306, 316(5), 317(2) एवं 61(2)(क) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत जारी है। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

*चमोली पुलिस द्वारा प्रकरण के प्रत्येक पहलू की निष्पक्ष एवं साक्ष्य आधारित जांच सुनिश्चित की जा रही है तथा जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।*

The post *श्री बद्रीनाथ धाम थाली भेंट वित्तीय अनियमितता प्रकरण में SIT की एक और बड़ी कार्रवाई, सह-अभियुक्त राजेन्द्र चौहान गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-254/feed/ 0
*शर्मनाक कुकृत्य : नशे में धुत नाती ने 95 साल की नानी से किया दुष्कर्म, हत्या की भी करी कोशिश* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/haridwar-53/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/haridwar-53/#respond Fri, 17 Jul 2026 10:23:41 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66939     उत्तराखंड Express ब्यूरो सुरेंद्र दाबसे  *रुड़की-मंगलौर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना नारसन चौकी क्षेत्र में सामने आई है। यहां एक नशे में धुत नाती ने अपनी ही…

The post *शर्मनाक कुकृत्य : नशे में धुत नाती ने 95 साल की नानी से किया दुष्कर्म, हत्या की भी करी कोशिश* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

सुरेंद्र दाबसे 

*रुड़की-मंगलौर

इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना नारसन चौकी क्षेत्र में सामने आई है। यहां एक नशे में धुत नाती ने अपनी ही 95 वर्षीय नानी के साथ दुष्कर्म किया।

जब बुजुर्ग महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास भी किया। इस दौरान नानी बेहोश हो गईं।

परिजनों को जब घटना की भनक लगी तो उन्होंने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित महिला का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The post *शर्मनाक कुकृत्य : नशे में धुत नाती ने 95 साल की नानी से किया दुष्कर्म, हत्या की भी करी कोशिश* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/haridwar-53/feed/ 0
*उत्तरकाशी क्राइम न्यूज : पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, ₹1.80 लाख कीमत की स्मैक बरामद* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1905/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1905/#respond Fri, 17 Jul 2026 09:30:28 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66936   जयप्रकाश बहुगुणा  *उत्तरकाशी* “ड्रग्स फ्री देवभूमि” एवं “नशामुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। नशा तस्करों पर…

The post *उत्तरकाशी क्राइम न्यूज : पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, ₹1.80 लाख कीमत की स्मैक बरामद* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

“ड्रग्स फ्री देवभूमि” एवं “नशामुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। नशा तस्करों पर लगातार लगाम कसी जा रही है,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार के नेतृत्व में *कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस टीम द्वारा सटीक सूचना के आधार पर विगत रात्रि मनेरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अमित रावत नामक युवक को अवैध स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया। युवक के कब्जे से 6.12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है ।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमित रावत पुत्र रणवीर सिंह रावत, निवासी ग्राम बग्सारी धनारी, उत्तरकाशी, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है!पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद पंवार, कांस्टेबल नीरज, सोमेश पंत’होमगार्ड संतोष शामिल रहे ”

उत्तरकाशी पुलिस अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार एक्शन ले रही है। वर्ष 2026 से अब तक जनपद पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के 23 मामलों में 28 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान करीब ₹44 लाख मूल्य की 8 किलोग्राम से अधिक चरस एवं 64.72 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।इसके अतिरिक्त नशे के कारोबार में लगातार संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अब तक 04 नशा तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जा चुकी है।

The post *उत्तरकाशी क्राइम न्यूज : पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, ₹1.80 लाख कीमत की स्मैक बरामद* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1905/feed/ 0
*रिश्वतखोरी : सिविल कोर्ट का नायब नाजिर साढ़े तीन हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/usnagar-28/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/usnagar-28/#respond Thu, 16 Jul 2026 10:08:31 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66923 उत्तराखंड Express ब्यूरो  उधमसिंह नगर उत्तराखंड में भ्रष्टाचार केमामले बढ़ते जा रहे हैं, हर माह किसी न किसी कार्यालय में रिश्वतखोरों को दबोचा जा रहा है! भ्र्ष्टाचार के खिलाफ सतर्कता…

The post *रिश्वतखोरी : सिविल कोर्ट का नायब नाजिर साढ़े तीन हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो 

उधमसिंह नगर

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार केमामले बढ़ते जा रहे हैं, हर माह किसी न किसी कार्यालय में रिश्वतखोरों को दबोचा जा रहा है! भ्र्ष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर स्थित सिविल कोर्ट (जूनियर डिवीजन) में नियुक्त नायब नाजिर ओम चौहान को कोर्ट फीस के नाम पर ₹3500 की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी विजिलेंस सेक्टर की ट्रैप टीम ने गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को यह कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय परिसर स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और विस्तृत विवेचना जारी है।

The post *रिश्वतखोरी : सिविल कोर्ट का नायब नाजिर साढ़े तीन हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/usnagar-28/feed/ 0
CRIME News : बीएसएफ जवान ने मार डाला प्रेमिका को, खुद भी खाया जहर* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1227/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1227/#respond Thu, 16 Jul 2026 09:01:01 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66920 उत्तराखंड Express ब्यूरो देहरादून   देहरादून के मियां वाला से एक संसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक होम स्टे में एक फ़ौजी जवान ने अपनी प्रेमिका को मारकर खुद…

The post CRIME News : बीएसएफ जवान ने मार डाला प्रेमिका को, खुद भी खाया जहर* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो

देहरादून

 

देहरादून के मियां वाला से एक संसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक होम स्टे में एक फ़ौजी जवान ने अपनी प्रेमिका को मारकर खुद भी जहर खा लिया!प्राप्त जानकारी के अनुसार फ़ौजी जवान पत्नी के मोबाइल पर पति की लोकेशन पहुंचती है। इसके बाद फोन पर पति ऐसी बात कहता है, जिससे पत्नी के होश उड़ जाते हैं। वह बताता है कि उसका एक अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसने महिला को मार दिया है और खुद भी जहर खा लिया है। घबराई पत्नी पुलिस के पास पहुंचती है। लोकेशन के आधार पर पुलिस मियांवाला के एक होमस्टे में पहुंचती है तो कमरे के भीतर एक महिला मृत मिलती है, जबकि बीएसएफ जवान बेसुध अवस्था में पड़ा होता है।

देहरादून में बुधवार को सामने आई इस सनसनीखेज घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका की पहचान 40 वर्षीय आरती निवासी गूलरघाटी, नकरौंदा के रूप में हुई है। वहीं, बेसुध मिले 38 वर्षीय परमेंद्र नेगी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, वह बीएसएफ में तैनात है और इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को एक महिला क्लेमेनटाउन थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसके पति परमेंद्र नेगी ने उसे अपनी लोकेशन भेजी है। फोन पर परमेंद्र ने कथित रूप से बताया कि उसका पिछले कुछ समय से एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसने महिला को मार दिया है। साथ ही उसने खुद भी जहर खाने की बात कही।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल भेजी गई लोकेशन की जांच की। लोकेशन माल आफ देहरादून से आगे मियांवाला चौक के पास स्थित एक होमस्टे की निकली। क्लेमेनटाउन पुलिस ने हर्रावाला चौकी को सूचना दी और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

कमरे में मृत पड़ी थी आरती, बेसुध मिला परमेंद्र:
पुलिस ने होमस्टे की तलाशी ली तो एक कमरे के भीतर का दृश्य चौंकाने वाला था। आरती मृत अवस्था में पड़ी थी, जबकि परमेंद्र बेसुध मिला। पुलिस ने तत्काल उसे 108 एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत को देखते हुए दून अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि परमेंद्र और आरती के बीच पिछले कुछ समय से संबंध थे। पुलिस के अनुसार, दोनों पिछले दो दिनों से इसी होमस्टे में ठहरे हुए थे। इस दौरान कमरे के भीतर आखिर क्या हुआ और आरती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, अब यही जांच का सबसे अहम सवाल है।

मृतका के पति का आरोप- जहर देकर की गई हत्या:
घटना के बाद आरती के पति पंकज सिंह ने डोईवाला कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी और परमेंद्र के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम संबंध थे और इसकी जानकारी परमेंद्र के परिवार को भी थी।

तहरीर में आरोप लगाया गया कि इसी विवाद के चलते परमेंद्र ने आरती को जहर देकर उसकी हत्या कर दी और बाद में स्वयं भी जहर खा लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आरती की मौत का वास्तविक कारण चिकित्सकीय जांच और अन्य साक्ष्यों से स्पष्ट होगा!

कमरे में क्या हुआ? आरोपित के होश में आने का इंतजार:
घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट की टीम भी होमस्टे पहुंची और कमरे की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करने के साथ साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

फिलहाल परमेंद्र की हालत ऐसी नहीं है कि उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा सके। उसके बयान के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि होमस्टे के कमरे में दोनों के बीच क्या हुआ था और आरती की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

पुलिस के सामने अब कई सवाल हैं—क्या आरती को वास्तव में जहर दिया गया था? कमरे में दोनों के बीच कोई विवाद हुआ था? परमेंद्र ने अपनी पत्नी को फोन कर जो बताया, उसके पीछे पूरा घटनाक्रम क्या था? इन सवालों के जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और परमेंद्र से पूछताछ के बाद सामने आने की उम्मीद है।

फिलहाल पुलिस ने हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर सामने आने का इंतजार है।

The post CRIME News : बीएसएफ जवान ने मार डाला प्रेमिका को, खुद भी खाया जहर* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1227/feed/ 0
*Big breaking : रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुआ उत्तराखंड का अग्निवीर जवान, जांच में जुटी पुलिस* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-81/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-81/#respond Wed, 08 Jul 2026 01:24:05 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66847   उत्तराखंड Express ब्यूरो  धनौल्टी/टिहरी गढ़वाल जनपद टिहरी गढ़वाल के कण्डीसौड़ तहसील के सांकरी गांव निवासी दार्जिलिंग में सेना में तैनात अग्नीवीर सूरज भट्ट डूयूटी पर लौटते वक्त रहस्यमय परिस्थितियों…

The post *Big breaking : रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुआ उत्तराखंड का अग्निवीर जवान, जांच में जुटी पुलिस* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

धनौल्टी/टिहरी गढ़वाल

जनपद टिहरी गढ़वाल के कण्डीसौड़ तहसील के सांकरी गांव निवासी दार्जिलिंग में सेना में तैनात अग्नीवीर सूरज भट्ट डूयूटी पर लौटते वक्त रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया. जिसकी गुमशुदगी सूरज भट्ट के परिजनों ने छाम थाने में दर्ज करवाई है. अग्नीवीर सूरज भट्ट की गुमशुददी के बाद से ही परिजन परेशान हैं.

सूरज के पिता सोहनलाल भट्ट ने बताया उनके बेटे सूरज ने अग्निवीर में भर्ती होकर अप्रैल 2024 को नियुक्ति स्थल दार्जिलिंग में ज्वाइन किया. जिसके बाद उनका बेटा 12 जून 2026 की शाम को दार्जिलिंग ड्यूटी से घर पहुंचा. 16 जून को सूरज घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से चला गया. जिसके कुछ दिन बाद उसका फोन स्विच आफ आने लगा. उन्होंने उसकी दार्जिलिंग स्थित सैन्य यूनिट से सम्पर्क किया गया तो पता चला कि वह वहां नहीं पहुंचा. उसके बाद सूरज के पिता ने दिल्ली के एक होटल में नौकरी कर रहे अपने बड़े बेटे को यह बात बताई. काफी खोजबीन करने के बाद सूरज का अभी तक कुछ पता नहीं चला. इसके बाद सूरज के पिता ने 27 जून को थाना छाम में गुमशुदगी दर्ज करवाई.

थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया सूरज भट्ट के पिता तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई है. पुलिस ने सूरज के तैनाती स्थल दार्जिलिंग से जानकारी ली है. उन्होंने दार्जिलिंग से सूरज के बिना बताये चलें जाने की बात कही है. उसके बाद से सूरज अभी तक वहां नहीं पहुंचा है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. सूरज की आखिरी लोकेशन को भी ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है.

टिहरी पुलिस अग्निवीर जवान सूरज की खोजबीन के लिए पूरे जोर शोर से जुटी हुई है. जगह जगह सूरज की गुमशुदगी के इश्तिहार लगा दिये गये हैं. उससे जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने अपने तंत्र को एक्टिव कर दिया है. थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने कहा ने इस मामले में एक्टिव होकर काम कर रहे हैं. जल्द ही सूरज भट्ट का पता चल जाएगा।

 

The post *Big breaking : रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुआ उत्तराखंड का अग्निवीर जवान, जांच में जुटी पुलिस* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-81/feed/ 0
*CRIME News : एक सप्ताह में नकली नोटों के दो रैकट, गिरफ्त में, ₹500 के 169 नकली नोट बरामद, चार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/haridwar-52/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/haridwar-52/#respond Tue, 07 Jul 2026 06:28:53 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66831   उत्तराखंड Express ब्यूरो हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने…

The post *CRIME News : एक सप्ताह में नकली नोटों के दो रैकट, गिरफ्त में, ₹500 के 169 नकली नोट बरामद, चार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

हरिद्वार

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ₹500-₹500 के 169 नकली नोट यानी कुल ₹84,500 के साथ गुरदासपुर, पंजाब निवासी चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से नकली करेंसी का पूरा नेटवर्क हिल गया है।पुलिस के अनुसार 5/6 जुलाई की रात मेला अस्पताल की ओर से आ रहे चार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चारों भागने लगे, लेकिन बिल्केश्वर तिराहे से टिबड़ी तिराहे के बीच घेराबंदी कर पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी में उनके कब्जे से ₹500 के 169 जाली नोट बरामद हुए। इसी प्रकार से लाखों रुपए की नकलीकरेंसी सहित एक सप्ताह पूर्व कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर इस गिरोह की कमर तोड़ने का काम किया था।
हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने एक जानकारी में बताया की वर्तमान में चार धाम सीजन यात्रा और आगामी महाकुंभ को लेकर पुलिस सूत्रों के अनुसार और और पुलिस मुखबिर के नेटवर्क के द्वारा बताया गया था कि देवभूमि हरिद्वार और उत्तराखंड में नकली नोटों का धंधा करने वाले कुछ गिरोह सक्रिय हैं और मार्केट में तथा आने वाले तीर्थ यात्रियों को निशाना बनाने के लिए सक्रियहो गया है इसी क्रम में पुलिस ने पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान और ऑपरेशन प्रहार चलाया हुआ है जिसके अंतर्गत यह नकली नोट छापने वालागिरोह पुलिस की गिरफ्तमें आया है।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने ₹20 हजार देकर गुरदासपुर के एक सप्लायर से ₹1 लाख के नकली नोट खरीदे थे। इन्हें असली नोट के रूप में बाजार में चलाने के लिए वे हरिद्वार आए थे। आरोपियों ने कुछ नकली नोटों से खरीदारी करने की बात भी स्वीकारी है।एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पूरे सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने और मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। नकली नोटों की बरामदगी के बाद केंद्रीय एजेंसियां भी मामले की गोपनीय जांच में जुट गई हैं।

1. सरजीत सिंह पुत्र करनाल सिंह
2. टिंकू पुत्र सरजीत सिंह
3. सुमित कुमार पुत्र संजीव कुमार
4. संजीव कुमार पुत्र रघुवीर सिंह
सभी निवासी गुरदासपुर, पंजाब।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट, उपनिरीक्षक संजीत कण्डारी, ऋषिकांत पटवाल, नवीन नेगी, नवीन चौहान, राधाकृष्ण रतूड़ी, कांस्टेबल विनोद कुमार, सचिन सिंह, सचिन पाण्डेय, नवीन जोशी शामिल रहे।

The post *CRIME News : एक सप्ताह में नकली नोटों के दो रैकट, गिरफ्त में, ₹500 के 169 नकली नोट बरामद, चार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/haridwar-52/feed/ 0