देहरादून` – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com Uttrakhand News Tue, 21 Jul 2026 15:31:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://uttrakhandexpress.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-utrakhandexpress-news-logo-transperent-32x32.png देहरादून` – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com 32 32 *पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को मिलेंगे ₹ 05-05 लाख की सहायता, तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की हुई संस्तुति* https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1235/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1235/#respond Tue, 21 Jul 2026 15:31:12 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=67021   उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार…

The post *पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को मिलेंगे ₹ 05-05 लाख की सहायता, तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की हुई संस्तुति* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रस्तुत प्रकरणों पर विचार करते हुए समिति द्वारा पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹ 05-05 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने की संस्तुति की गई है।
बैठक में समिति द्वारा मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अन्तर्गत तीन वरिष्ठ पत्रकारों को ₹ 8 हजार प्रतिमाह की दर से पेंशन दिए जाने की संस्तुति भी की गई है। इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के दृष्टिगत पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के प्रकरणों पर सूचना विभाग के द्वारा तत्परता से कार्यवाही की जा रही है। संकटग्रस्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को यथासंभव मदद प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए नियमित रूप से समिति की बैठकों का आयोजन कर प्राप्त मामलों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जा रहा है।
बैठक में अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस.चौहान, वरिष्ठ वित्त अधिकारी श्रीमती शशि सिंह एवं समितियों के सदस्यगण लक्ष्मण सिंह नेगी, अमित शर्मा एवं श्रीमती शशि शर्मा उपस्थित रहे।

The post *पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को मिलेंगे ₹ 05-05 लाख की सहायता, तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की हुई संस्तुति* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1235/feed/ 0
*चकराता में ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ* https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1234/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1234/#respond Tue, 21 Jul 2026 11:51:33 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=67009   उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून, भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा चिल्ड्रन्स पार्क, चकराता में आयोजित तीन दिवसीय ‘विकसित भारत – गारंटी…

The post *चकराता में ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून,

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा चिल्ड्रन्स पार्क, चकराता में आयोजित तीन दिवसीय ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ विषयक एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कैंट बोर्ड, चकराता के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिपु दमन सिंह, कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष अनिल चांदना तथा खंड विकास अधिकारी राकेश बिष्ट उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि मुन्ना सिंह चौहान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पहल देश के ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का स्पष्ट प्रयास है कि विकसित भारत का मार्ग विकसित ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरे, जिसके लिए ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आजीविका संवर्धन पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि एवं खंड विकास अधिकारी राकेश बिष्ट ने कार्यक्रम के उद्देश्य और ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह पहल गांवों के समग्र विकास, आजीविका के नए अवसर सृजित करने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों और जनभागीदारी को कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक बताया।

कार्यक्रम के अंतर्गत जौनसार पब्लिक स्कूल, चकराता के विद्यार्थियों के बीच ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ विषय पर पोस्टर मेकिंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति का संदेश देते हुए आकर्षक एवं प्रेरणादायक पोस्टर और चित्र तैयार किए।

कार्यक्रम स्थल पर बाल विकास विभाग, खंड विकास विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित सूचना स्टॉल लगाए गए, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान चित्र प्रदर्शनी, जन-जागरूकता गतिविधियां, प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं पर आधारित सूचना स्टॉल के माध्यम से आमजन को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

The post *चकराता में ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1234/feed/ 0
Breaking news : उत्तराखंड चारधाम यात्रा दोबारा से हुई सुचारु, प्रशासन की अपील – प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतः पालन करें श्रद्धालु https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1233/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1233/#respond Tue, 21 Jul 2026 06:35:59 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66997 उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून। यात्रा मार्गों पर आवश्यक समीक्षा के उपरांत चारधाम यात्रा, जिसे 20 जुलाई 2026 को एहतियातन अस्थायी रूप से स्थगित किया गया था, पुनः सुचारु रूप से…

The post Breaking news : उत्तराखंड चारधाम यात्रा दोबारा से हुई सुचारु, प्रशासन की अपील – प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतः पालन करें श्रद्धालु appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

यात्रा मार्गों पर आवश्यक समीक्षा के उपरांत चारधाम यात्रा, जिसे 20 जुलाई 2026 को एहतियातन अस्थायी रूप से स्थगित किया गया था, पुनः सुचारु रूप से संचालित कर दी गई है।

गढ़वाल आयुक्त श्री आनंद स्वरूप ने बताया कि चारधाम यात्रा से जुड़े सभी जनपदों के जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर यात्रा का संचालन किया जा रहा है। यात्रा मार्गों की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान यदि किसी स्थान पर भारी वर्षा, भूस्खलन अथवा अन्य कारणों से यात्रा मार्ग अस्थायी रूप से बाधित होता है, तो वे प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थानों अथवा होल्डिंग एरिया में ही रुकें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ही यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा।

गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभागों को मौसम की स्थिति तथा यात्रा मार्गों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व मौसम की ताजा जानकारी प्राप्त करें तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

The post Breaking news : उत्तराखंड चारधाम यात्रा दोबारा से हुई सुचारु, प्रशासन की अपील – प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतः पालन करें श्रद्धालु appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1233/feed/ 0
*Breaking news : मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए स्वीकृत की ₹51 करोड़ की धनराशि* https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1232/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1232/#respond Mon, 20 Jul 2026 15:28:07 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66995 उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क संपर्क, आपदा…

The post *Breaking news : मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए स्वीकृत की ₹51 करोड़ की धनराशि* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क संपर्क, आपदा प्रबंधन, पुलिस आधुनिकीकरण तथा न्यायिक एवं कारागार अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए कुल ₹ 51 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क, हवाई संपर्क, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, आपदा राहत एवं बचाव कार्यों को गति मिलेगी, पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं अधिक प्रभावी होंगी तथा प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद बागेश्वर के बेड़ा-मझेड़ा (करीमपुर) हैलीपैड निर्माण हेतु ₹ 8.91 करोड़, जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड मोरी के ग्राम सुनकुण्डी (जखोल) में हैलीपैड निर्माण हेतु ₹ 1.08 करोड़ तथा विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के अन्तर्गत डौन परेवा में हैलीपैड निर्माण कार्य किए जाने के लिए 02 कि०मी० पहुंच मार्ग व हैलीपैड साईट डेवलपमेंट हेतु प्रथम चरण में ₹ 8.30 लाख के साथ ही सहस्त्रधारा हैलीपोर्ट, देहरादून पी०टी०बी० में विद्युतीकरण एवं सिविल कार्यों के निष्पादन हेतु अवशेष धनराशि ₹ 50 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद चम्पावत के विधानसभा चम्पावत मंच तामली मोटर मार्ग से मुख्य तोक कारी मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण किए जाने हेतु ₹ 2.64 करोड़, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के विकासखण्ड हवालबाग में लोधिया से चौगू (4.500 से 9.500 तक 5 किमी०) मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण हेतु ₹ 3.84 करोड़ तथा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अंतर्गत न्यू कैंट मोटर मार्ग पर सालावाला पुल से विजय कालोनी पुल तक मार्ग को दो लेन से 10.50 मी० चौड़ाई में परिवर्तित किए जाने हेतु ₹ 16.87 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल में एसडीआरएफ पोस्ट-नैनीडांडा ग्राम उठिडागांव के निर्माण कार्य हेतु प्रथम किस्त में ₹ 1.62 करोड़, जिला कारागार, टिहरी में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग हॉल (वी०सी०क्यूबिकल्स एवं आवश्यक उपकरण सहित) निर्माण हेतु ₹ 2.14 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹ 85.72 लाख के साथ ही पुलिस मुख्यालय के मशीन उपकरण, संयन्त्र एवं साज-सज्जा हेतु ₹ 25.00 करोड़ के सापेक्ष ₹ 15.00 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

The post *Breaking news : मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए स्वीकृत की ₹51 करोड़ की धनराशि* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1232/feed/ 0
Big Breaking : चारधाम यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए अस्थाई रूप से रोकी गई उत्तराखंड चारधाम यात्रा* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1231/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1231/#respond Mon, 20 Jul 2026 05:43:50 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66982 उत्तराखंड Express ब्यूरो देहरादून प्रदेश में लगातार हो रही भारी वर्षा, भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट तथा चारधाम यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन…

The post Big Breaking : चारधाम यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए अस्थाई रूप से रोकी गई उत्तराखंड चारधाम यात्रा* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो

देहरादून

प्रदेश में लगातार हो रही भारी वर्षा, भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट तथा चारधाम यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए सोमवार को एहतियात के तौर पर चारधाम यात्रा का संचालन अस्थायी रूप से कुछ समय के लिए रोकने का निर्णय लिया गया है।

गढ़वाल आयुक्त ने संबंधित जिलाधिकारियों एवं अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्गों पर मौजूद तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जाए तथा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही आगे की यात्रा कराई जाए। साथ ही मीडिया एवं अन्य माध्यमों से जनसामान्य और तीर्थयात्रियों तक समय पर सही जानकारी पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय केवल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वर्तमान मौसम एवं मार्ग की स्थिति के मद्देनज़र एहतियाती उपाय के रूप में लिया गया है। मार्ग सुरक्षित होने और परिस्थितियां सामान्य होने पर यात्रा का संचालन पुनः शुरू किया जाएगा।

तीर्थयात्रियों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करें तथा मौसम और मार्ग की स्थिति सामान्य होने तक संबंधित जनपद प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें।

The post Big Breaking : चारधाम यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए अस्थाई रूप से रोकी गई उत्तराखंड चारधाम यात्रा* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1231/feed/ 0
*देवदूत बनी एसडीआरएफ : उफनती नदी के बीच टापू पर फंसे सात व्यक्तियों को एसडीआरएफ ने साहसिक अभियान चलाकर सकुशल बचाया* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1230/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1230/#respond Sun, 19 Jul 2026 15:08:39 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66974   उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून   आज दिनांक 19.07.2026 को सीसीआर, देहरादून के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कैंट क्षेत्रान्तर्गत संतला देवी मंदिर के समीप नदी…

The post *देवदूत बनी एसडीआरएफ : उफनती नदी के बीच टापू पर फंसे सात व्यक्तियों को एसडीआरएफ ने साहसिक अभियान चलाकर सकुशल बचाया* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

 

आज दिनांक 19.07.2026 को सीसीआर, देहरादून के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कैंट क्षेत्रान्तर्गत संतला देवी मंदिर के समीप नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण 07 व्यक्ति नदी के बीच बने टापू पर फंस गए हैं तथा तत्काल रेस्क्यू की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से उप निरीक्षक राजबर राणा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि लगातार हो रही वर्षा के कारण नदी का जलस्तर एवं बहाव अत्यधिक बढ़ चुका था। चारों ओर से उफनती धारा से घिरे सभी व्यक्ति नदी के बीच बने टापू पर फंस गए थे तथा किसी भी प्रकार स्वयं सुरक्षित बाहर निकल पाना संभव नहीं था। परिस्थितियों की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ टीम ने सिविल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर बिना विलंब रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया।

तेज बहाव, फिसलनयुक्त तट एवं प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ के प्रशिक्षित जवानों ने उच्च स्तरीय पेशेवर दक्षता, सूझबूझ एवं साहस का परिचय देते हुए विशेष रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से सभी 07 व्यक्तियों तक सुरक्षित पहुंच बनाई। सुनियोजित एवं जोखिमपूर्ण अभियान के दौरान सभी व्यक्तियों को एक-एक कर सुरक्षित नदी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

एसडीआरएफ की त्वरित प्रतिक्रिया, उत्कृष्ट समन्वय एवं कुशल रेस्क्यू क्षमता के परिणामस्वरूप एक संभावित जनहानि को टालते हुए सभी 07 व्यक्तियों का जीवन सुरक्षित बचाया गया।

रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों के नाम निम्नवत हैं—

1. मुकेश पुत्र श्री महादेव, निवासी बल्लीवाला, उम्र 35 वर्ष।
2. सुशील पुत्र श्री इंद्रदेव, निवासी सीमा द्वार, उम्र 36 वर्ष।
3. प्रेम कुमार पुत्र श्री महेंद्र, निवासी सीमा द्वार, उम्र 27 वर्ष।
4. रोशन गुप्ता पुत्र श्री जनार्दन गुप्ता, निवासी सीमा द्वार, उम्र 32 वर्ष।
5. राजीव पुत्र श्री महेंद्र सिंह, निवासी सीमा द्वार, उम्र 30 वर्ष।
6. पवन सिंह पुत्र श्री इंद्रदेव, निवासी सीमा द्वार, उम्र 25 वर्ष।
7. सूरज साहनी पुत्र श्री सिताराम साहनी, निवासी सीमा द्वार, उम्र 30 वर्ष।

The post *देवदूत बनी एसडीआरएफ : उफनती नदी के बीच टापू पर फंसे सात व्यक्तियों को एसडीआरएफ ने साहसिक अभियान चलाकर सकुशल बचाया* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1230/feed/ 0
*मुख्यमंत्री ने किया शाइन अवी लर्निंग “समावेशी शिक्षा मिशन-2030” का शुभारंभ* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1229/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1229/#respond Sun, 19 Jul 2026 11:20:13 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66971 उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड, देहरादून स्थित एक निजी होटल में शाइन अवी लर्निंग “समावेशी शिक्षा मिशन-2030” का शुभारंभ किया। इस…

The post *मुख्यमंत्री ने किया शाइन अवी लर्निंग “समावेशी शिक्षा मिशन-2030” का शुभारंभ* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड, देहरादून स्थित एक निजी होटल में शाइन अवी लर्निंग “समावेशी शिक्षा मिशन-2030” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विशेष बच्चों के लिए विजुअल लर्निंग करिकुलम पर आधारित विभिन्न पुस्तकों एवं शिक्षण सामग्री का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा शाइन अवी लर्निंग की पहल, शिक्षा को और अधिक सरल, प्रभावी और समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार ने हमेशा शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू की है। जिसका उद्देश्य बच्चों को पढ़ाने के साथ समझने, सोचने, नवाचार और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने योग्य बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, पीएम श्री विद्यालय, अटल उत्कृष्ट विद्यालय, डिजिटल शिक्षण सामग्री और विज्ञान एवं नवाचार आधारित शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। समावेशी शिक्षा को हर बच्चे तक पहुँचाने के लिए सरकार विद्यालयों में रैम्प, रेलिंग, सुगम शौचालय, अनुकूलित फर्नीचर, स्वच्छ पेयजल जैसी सुविधाओं को सुदृढ़ किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लगभग 5,800 विशेष आवश्यकता वाले बच्चे विभिन्न स्तरों पर विद्यालयों में पंजीकृत हैं। सरकार द्वारा संचालित 11 विशेष विद्यालयों के माध्यम से 1,300 से अधिक बच्चों को विशेष शिक्षण एवं पुनर्वास संबंधी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा प्रारम्भिक एवं माध्यमिक स्तर पर 300 से अधिक विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की है और शेष रिक्त पदों पर भी भर्ती की प्रक्रिया जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है, जिसमें राज्य का प्रत्येक बच्चा, अपनी पूर्ण क्षमता के साथ आगे बढ़ सके और नए भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सके। हमें अपने बच्चों को केवल परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि जीवन के लिए तैयार करना है।

मुख्यमंत्री ने शिक्षाविद श्रीमती अनीता शर्मा और शाइन अवी लर्निंग की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीमती अनीता ने विदेश से रिवर्स पलायन कर उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार किया है। उन्होंने कहा यह कदम अन्य प्रवासियों के लिए भी एक उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते सालों में कई प्रवासियों ने अपने गांव घर लौटकर काम करने की इच्छा जताई है और कई लोग ऐसा कर भी रहे हैं। उन्होंने हम सब ने अपनी विरासत को संरक्षित करना है और अपनी सभ्यता को आगे बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड राज्य, पूरे भारत के लोगों को आत्मसात करता है। हमारे राज्य के लोग व्यक्ति की सोच और उसके कामों को देखते है। तमाम चुनौतियों के बाद भी राज्य, निरंतर विकास के पथ पर आगे चला है। उत्तराखंड की जनता ने हमेशा सरकार को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा हमारा राज्य पूरे देश के लिए कई मामलों में उदाहरण बन कर रहा है। राज्य में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता लागू हुआ। सतत विकास लक्ष्यों की सूची में उत्तराखंड में प्रथम स्थान हासिल किया। साथ ही सख्त नकल विरोधी कानून, जैसे कड़े फैसले भी राज्य सरकार ने लिए हैं।

इस अवसर पर विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी, मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री धीरेंद्र पंवार, श्रीमती अनीता शर्मा,
श्री रमेश भट्ट, श्री सुधीर नौटियाल , श्री पीसी नैनवाल, श्री मनोज पंत, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

The post *मुख्यमंत्री ने किया शाइन अवी लर्निंग “समावेशी शिक्षा मिशन-2030” का शुभारंभ* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1229/feed/ 0
*मौसम अपडेट : कुछ जनपदों में 22 जुलाई तक के लिए जारी हुई भारी से अत्यंत भारी बारिस की चेतावनी* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1228/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1228/#respond Sat, 18 Jul 2026 15:00:11 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66962 उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों में आगामी दिनों के दौरान भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली एवं तेज वर्षा की…

The post *मौसम अपडेट : कुछ जनपदों में 22 जुलाई तक के लिए जारी हुई भारी से अत्यंत भारी बारिस की चेतावनी* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों में आगामी दिनों के दौरान भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली एवं तेज वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक एहतियाती एवं निवारक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

पत्र में 18 से 22 जुलाई तक जारी मौसम चेतावनी के अनुरूप जनपद स्तर पर सतर्कता बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों की निरंतर निगरानी रखने तथा राहत एवं बचाव दलों को पूर्ण रूप से तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

19 जुलाई को मौसम विभाग ने नैनीताल, चम्पावत एवं उधमसिंह नगर जनपद के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जहां कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार एवं बागेश्वर में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा आकाशीय बिजली के साथ अत्यंत तीव्र वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ जनपदों में भारी वर्षा की संभावना के मद्देनजर यलो अलर्ट घोषित किया गया है।
20 जुलाई को देहरादून, हरिद्वार एवं टिहरी जनपदों के कुछ क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं टिहरी, उत्तरकाशी एवं पौड़ी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

21 जुलाई को देहरादून एवं बागेश्वर जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा आकाशीय बिजली के साथ अत्यंत तीव्र वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों में भारी वर्षा की संभावना के कारण यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

22 जुलाई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली एवं तेज वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने, जिला आपदा परिचालन केंद्रों को 24×7 सक्रिय रखने, राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखने तथा भूस्खलन संभावित मार्गों पर आवश्यक मशीनरी एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सचिव श्री विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों, चारधाम यात्रियों एवं पर्यटकों से अपील करते हुए कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों को गंभीरता से लें तथा अनावश्यक यात्रा से बचें। यात्रा पर निकलने से पहले मौसम एवं सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

उन्होंने कहा है कि भारी वर्षा के दौरान नदी-नालों, गदेरों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा भूस्खलन संभावित स्थानों पर विशेष सावधानी बरतें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचित करें तथा सहायता के लिए 112, 1070 एवं 1077 पर संपर्क करें।

The post *मौसम अपडेट : कुछ जनपदों में 22 जुलाई तक के लिए जारी हुई भारी से अत्यंत भारी बारिस की चेतावनी* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1228/feed/ 0
CRIME News : बीएसएफ जवान ने मार डाला प्रेमिका को, खुद भी खाया जहर* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1227/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1227/#respond Thu, 16 Jul 2026 09:01:01 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66920 उत्तराखंड Express ब्यूरो देहरादून   देहरादून के मियां वाला से एक संसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक होम स्टे में एक फ़ौजी जवान ने अपनी प्रेमिका को मारकर खुद…

The post CRIME News : बीएसएफ जवान ने मार डाला प्रेमिका को, खुद भी खाया जहर* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो

देहरादून

 

देहरादून के मियां वाला से एक संसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक होम स्टे में एक फ़ौजी जवान ने अपनी प्रेमिका को मारकर खुद भी जहर खा लिया!प्राप्त जानकारी के अनुसार फ़ौजी जवान पत्नी के मोबाइल पर पति की लोकेशन पहुंचती है। इसके बाद फोन पर पति ऐसी बात कहता है, जिससे पत्नी के होश उड़ जाते हैं। वह बताता है कि उसका एक अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसने महिला को मार दिया है और खुद भी जहर खा लिया है। घबराई पत्नी पुलिस के पास पहुंचती है। लोकेशन के आधार पर पुलिस मियांवाला के एक होमस्टे में पहुंचती है तो कमरे के भीतर एक महिला मृत मिलती है, जबकि बीएसएफ जवान बेसुध अवस्था में पड़ा होता है।

देहरादून में बुधवार को सामने आई इस सनसनीखेज घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका की पहचान 40 वर्षीय आरती निवासी गूलरघाटी, नकरौंदा के रूप में हुई है। वहीं, बेसुध मिले 38 वर्षीय परमेंद्र नेगी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, वह बीएसएफ में तैनात है और इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को एक महिला क्लेमेनटाउन थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसके पति परमेंद्र नेगी ने उसे अपनी लोकेशन भेजी है। फोन पर परमेंद्र ने कथित रूप से बताया कि उसका पिछले कुछ समय से एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसने महिला को मार दिया है। साथ ही उसने खुद भी जहर खाने की बात कही।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल भेजी गई लोकेशन की जांच की। लोकेशन माल आफ देहरादून से आगे मियांवाला चौक के पास स्थित एक होमस्टे की निकली। क्लेमेनटाउन पुलिस ने हर्रावाला चौकी को सूचना दी और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

कमरे में मृत पड़ी थी आरती, बेसुध मिला परमेंद्र:
पुलिस ने होमस्टे की तलाशी ली तो एक कमरे के भीतर का दृश्य चौंकाने वाला था। आरती मृत अवस्था में पड़ी थी, जबकि परमेंद्र बेसुध मिला। पुलिस ने तत्काल उसे 108 एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत को देखते हुए दून अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि परमेंद्र और आरती के बीच पिछले कुछ समय से संबंध थे। पुलिस के अनुसार, दोनों पिछले दो दिनों से इसी होमस्टे में ठहरे हुए थे। इस दौरान कमरे के भीतर आखिर क्या हुआ और आरती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, अब यही जांच का सबसे अहम सवाल है।

मृतका के पति का आरोप- जहर देकर की गई हत्या:
घटना के बाद आरती के पति पंकज सिंह ने डोईवाला कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी और परमेंद्र के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम संबंध थे और इसकी जानकारी परमेंद्र के परिवार को भी थी।

तहरीर में आरोप लगाया गया कि इसी विवाद के चलते परमेंद्र ने आरती को जहर देकर उसकी हत्या कर दी और बाद में स्वयं भी जहर खा लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आरती की मौत का वास्तविक कारण चिकित्सकीय जांच और अन्य साक्ष्यों से स्पष्ट होगा!

कमरे में क्या हुआ? आरोपित के होश में आने का इंतजार:
घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट की टीम भी होमस्टे पहुंची और कमरे की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करने के साथ साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

फिलहाल परमेंद्र की हालत ऐसी नहीं है कि उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा सके। उसके बयान के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि होमस्टे के कमरे में दोनों के बीच क्या हुआ था और आरती की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

पुलिस के सामने अब कई सवाल हैं—क्या आरती को वास्तव में जहर दिया गया था? कमरे में दोनों के बीच कोई विवाद हुआ था? परमेंद्र ने अपनी पत्नी को फोन कर जो बताया, उसके पीछे पूरा घटनाक्रम क्या था? इन सवालों के जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और परमेंद्र से पूछताछ के बाद सामने आने की उम्मीद है।

फिलहाल पुलिस ने हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर सामने आने का इंतजार है।

The post CRIME News : बीएसएफ जवान ने मार डाला प्रेमिका को, खुद भी खाया जहर* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1227/feed/ 0
 *दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान* https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1226/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1226/#respond Wed, 15 Jul 2026 09:33:14 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66898   उत्तराखंड Express ब्यूरो  *देहरादून दिव्यांगजनों के सामाजिक सशक्तिकरण, आर्थिक सहयोग एवं सम्मानजनक वैवाहिक जीवन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग, देहरादून द्वारा संचालित दिव्यांग वैवाहिक प्रोत्साहन…

The post  *दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

*देहरादून

दिव्यांगजनों के सामाजिक सशक्तिकरण, आर्थिक सहयोग एवं सम्मानजनक वैवाहिक जीवन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग, देहरादून द्वारा संचालित दिव्यांग वैवाहिक प्रोत्साहन अनुदान योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जा रही है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान द्वारा श्री अमजद, पुत्र श्री अब्दुल हमीद, निवासी शंकरपुर, हकूमतपुर, देहरादून को योजना के अंतर्गत ₹50,000 की प्रोत्साहन धनराशि स्वीकृत की गई है। यह सहायता दिव्यांगजनों को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ उनके वैवाहिक जीवन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने जनपद के पात्र दिव्यांगजनों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए बताया कि ऐसे दंपति, जिनका विवाह आवेदन की तिथि से पूर्व निर्धारित अवधि के भीतर संपन्न हुआ हो तथा जिन मामलों में पति-पत्नी दोनों दिव्यांग हों अथवा पति-पत्नी में से कोई एक दिव्यांग हो, वे निर्धारित प्रपत्र पर आवश्यक अभिलेख संलग्न कर अपने संबंधित विकासखण्ड कार्यालय में तैनात सहायक समाज कल्याण अधिकारी के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराते हुए उन्हें सामाजिक मुख्यधारा से जोड़ना तथा आत्मनिर्भर एवं सम्मानपूर्ण जीवन के लिए प्रोत्साहित करना है। पात्र आवेदकों से अनुरोध किया गया है कि वे समयबद्ध रूप से आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि नियमानुसार परीक्षण के उपरांत उन्हें शीघ्र योजना का लाभ प्रदान किया जा सके।

योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक जिला समाज कल्याण कार्यालय, देहरादून अथवा अपने संबंधित विकासखण्ड के सहायक समाज कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

 

The post  *दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1226/feed/ 0