शिक्षा – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com Uttrakhand News Thu, 23 Apr 2026 14:16:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://uttrakhandexpress.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-utrakhandexpress-news-logo-transperent-32x32.png शिक्षा – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com 32 32 *उत्तरकाशी :महाविद्यालय बड़कोट के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा शेक्सपियर जयंती पर किया गया पोस्टर एवं संवाद वाचन प्रतियोगिता का आयोजन* https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1738/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1738/#respond Thu, 23 Apr 2026 14:16:51 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65510 जयप्रकाश बहुगुणा  *बड़कोट/उत्तरकाशी* विश्वप्रसिद्ध नाटककार विलियम शेक्सपियर की जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय बड़कोट के अंग्रेज़ी विभाग की विभागीय परिषद द्वारा IQAC के तत्वाधान में आज महाविद्यालय परिसर में…

The post *उत्तरकाशी :महाविद्यालय बड़कोट के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा शेक्सपियर जयंती पर किया गया पोस्टर एवं संवाद वाचन प्रतियोगिता का आयोजन* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट/उत्तरकाशी*

विश्वप्रसिद्ध नाटककार विलियम शेक्सपियर की जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय बड़कोट के अंग्रेज़ी विभाग की विभागीय परिषद द्वारा IQAC के तत्वाधान में आज महाविद्यालय परिसर में दो विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया — ‘शेक्सपियर पोस्टर प्रतियोगिता’ एवं ‘संवाद वाचन प्रतियोगिता’।

कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ अंजु भट्ट द्वारा शेक्सपियर के साहित्यिक योगदान पर संक्षिप्त व्याख्यान के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि शेक्सपियर के नाटक आज भी मानवीय संवेदनाओं को सबसे सटीक रूप में व्यक्त करते हैं। उन्होंने शेक्सपीयर के नाटकों की आज के युग में प्रासंगिकता विषय पर छात्रों को उद्बोधित किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘मैकबेथ’, ‘हैमलेट’, ‘रोमियो एंड जूलियट’ एवं ‘द टेम्पेस्ट’ जैसे नाटकों के प्रमुख दृश्यों व उद्धरणों को रचनात्मकता के साथ प्रस्तुत किया। वहीं संवाद वाचन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शेक्सपियर के प्रसिद्ध एकालापों जैसे “To be, or not to be” और “All the world’s a stage” का सजीव मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
डॉ पुष्पेंद्र सेमवाल ने छात्रों को साहित्य और समाज के अनोखे बंधन के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें लोक साहित्य के महत्व के बारे में बताया। आशीष नौटियाल ने साहित्य को मनुष्य को एक दूसरे का पूरक बताते हुए उन्हें कालिदास द्वारा रचित नाटकों के बारे मे जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को साहित्य से जुड़े रहने हेतु प्रेरित किया। डॉ रश्मि उनियाल ने मनुष्य के जीवन में भावनाओं के महत्त्व को बताते हुए छात्रों को साहित्यिक अभिरुचि बनाए रखने हेतु प्रोत्साहित किया। दया प्रसाद गैरोला ने शेक्सपीयर की रचनाओं में जीवन मूल्यों के बारे में छात्रों को उद्बोधित किया।

निर्णायक मंडल में डॉ. पुष्पेंद्र सेमवाल, श्री आशीष नौटियाल एवं श्री दया प्रसाद गैरोला शामिल रहे। पोस्टर वर्ग में बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर की दिया रावत ने प्रथम, बी ए चतुर्थ सेमेस्टर के अखिलेश ने द्वितीय स्थान एवं बी ए द्वितीय सेमेस्टर की राखी रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद वाचन में बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की नेहा ने प्रथम, बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की सिमरन ने द्वितीय स्थान एवं बी ए द्वितीय सेमेस्टर की दीपशिखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य ने विजेताओं प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में साहित्य के प्रति रुचि और अंग्रेज़ी भाषा कौशल को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों द्वारा लोकनृत्य में प्रतिभाग किया गया। छात्र छात्राओं ने उल्लासपूर्वक तांदी, नाटी आदि लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के पूर्व छात्र अमित कोरंगा, जयदीप तथा संपन्न ने छात्रों को अपने अनुभवों से प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजु भट्ट के द्वारा किया गया”

The post *उत्तरकाशी :महाविद्यालय बड़कोट के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा शेक्सपियर जयंती पर किया गया पोस्टर एवं संवाद वाचन प्रतियोगिता का आयोजन* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1738/feed/ 0
 *महाविद्यालय का 45 वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-229/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-229/#respond Thu, 23 Apr 2026 13:01:29 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65502 उत्तराखंड Express ब्यूरो  कर्णप्रयाग /चमोली डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली का 45वाॅ वार्षिकोत्सव समारोह मे मुख्य अतिथि  राजेन्द्र सिंह भंडारी पूर्व कैबिनेट मंत्री,एंव  सतीश लखेडा प्रदेश मंत्री…

The post  *महाविद्यालय का 45 वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो 

कर्णप्रयाग /चमोली

डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली का 45वाॅ वार्षिकोत्सव समारोह मे मुख्य अतिथि  राजेन्द्र सिंह भंडारी पूर्व कैबिनेट मंत्री,एंव  सतीश लखेडा प्रदेश मंत्री राष्ट्रीय मिडिया पैनिलिस्ट हिन्दी सलाहकार समिति उड्डयन मंत्रालय भारत सरकार एंव महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राम अवतार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। महाविद्यालय की छात्राओ द्वारा अतिथियों के स्वागत हेतु सरस्वती वन्दना एंव स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र एंव स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया ।छात्र संघ द्वारा समस्त अतिथियो का माल्यार्पण पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत एंव अभिनन्दन कर महाविद्यालय की प्रगति आख्या राजेन्द्र मंच के माध्यम से अतिथियो के समक्ष पडी गयी।  राजेन्द्र सिंह भंडारी पूर्व कैबिनेट मंत्री द्वारा उनकी विधायक निधि से निमित्त एक अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया गया एंव छात्राओ को सम्बोधित कर शुभकामनाएं दी गयी  सतीश लखेडा द्वारा गढ़वाल सांसद  अनिल बलूनी से हुई वार्ता के क्रम मे कहा कि महाविद्यालय मे स्मार्ट क्लासरूम फर्नीचर एंव छात्र संघ कक्ष के लिए कम्प्यूटर देने की धोषणा की। महाविद्यालय मे विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिसमे एकल गीत एंव एकल नृत्य, समूह गीत एंव समूह नृत्य सांस्कृतिक परिधान प्रतियोगिता एंव हास्य नाटिका, मेंहदी प्रतियोगिता , रंगोली प्रतियोगिता एंव भाषण प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल मे डॉ राधा रावत, डॉ एच सी रतूड़ी डॉ सी एम जंस्वाण उपस्थित रहे।डॉ एम एस कंडारी द्वारा निर्णायक मंडल द्वारा दिये गये अंको के आधार पर प्रतिभागी छात्र एंव छात्राओ के वरियता क्रम मे प्रथम द्वितीय एंव तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एंव छात्राओ की रिपोर्ट तैयार की ।डॉ शीतल देशवाल एंव डॉ पूजा भट्ट द्वारा प्रतियोगिताओ मे प्रतिभाग करने वाले छात्र एंव छात्राओ के प्रमाण पत्र तैयार किये गये ।प्रतियोगिताओ मे प्रथम द्वितीय एंव तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एंव छात्राओ को प्रमाण पत्र एंव पुरस्कार प्रदान किये ।विश्वविद्यालय मे स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले चार छात्र छात्राओ , एन सी सी के कैडेट्स गणतन्त्र दिवस मे परेड मे भाग लेने वाले दो छात्राओ । एन एस एस की स्वयंसेवी एंव भारत बौध्दिक ज्ञान परीक्षा मे एक छात्रा द्वारा राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने मुख्यमन्त्री राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले 60 छात्र एंव छात्राओ को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की रुपरेखा डॉ चन्दावती टम्टा एंव उनकी टीम द्वारा तैयार किये गये।कार्यक्रम का संचालन डॉ आर सी भट्ट एंव डॉ वी आर अंन्थवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे  चिंतामणी सेमवाल, भास्कर सेमवाल, दिनेश सेमवाल, अनिल नेगी (फौजी),शुभम गैरोला, अनूप नेगी, तेजेन्द्र रावत, महावीर रावत,दीपक, लक्ष्मी प्रसाद कुमेडी सहित महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ के छात्र एंव छात्राये उपस्थित रहे । महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एंव कर्मचारी छात्र एंव छात्राये उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सम्पन्न पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ।

The post  *महाविद्यालय का 45 वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-229/feed/ 0
*उत्तरकाशी : जीआईसी कण्डारी व धौंतरी में पृथ्वी दिवस पर हुआ विभिन्न कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1735/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1735/#respond Wed, 22 Apr 2026 13:41:13 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65474 जयप्रकाश बहुगुणा  *नौगांव /धौंतरी/उत्तरकाशी* पृथ्वी दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज कण्डारी, नौगांव,उत्तरकाशी के छात्र- छात्राओं द्वारा गांव के एक प्राकृतिक जल स्रोत की सफ़ाई एवं धारा पूजन का…

The post *उत्तरकाशी : जीआईसी कण्डारी व धौंतरी में पृथ्वी दिवस पर हुआ विभिन्न कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

जयप्रकाश बहुगुणा 

*नौगांव /धौंतरी/उत्तरकाशी*

पृथ्वी दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज कण्डारी, नौगांव,उत्तरकाशी के छात्र- छात्राओं द्वारा गांव के एक प्राकृतिक जल स्रोत की सफ़ाई एवं धारा पूजन का सराहनीय आयोजन किया गया।इस अभियान की शुरुआत कुछ वर्ष पूर्व शिक्षक सुरक्षा रावत के मार्गदर्शन में हुई थी, जब छात्र- छात्राओं के साथ मिलकर गांव में लुप्त हो रहे जल स्रोतों के जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ किया गया। समय के साथ यह प्रयास जनसहभागिता का स्वरूप लेता गया। कण्डारी गांव के मुंबई प्रवासी व्यवसायी सुभाष गौड़ ने भी इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करते हुए अपनी माता स्व. कमला देवी एवं स्व. बालम राम गौड़ की स्मृति में जल स्रोत के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सहयोग से आज उस स्थल का स्वरूप पूर्णतः परिवर्तित हो चुका है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश रावत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए, अपने संबोधन में पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसकी शुरुआत 22 अप्रैल 1970 को अमेरिका से हुई थी और तब से इसे प्रतिवर्ष एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण, जल स्रोतों के महत्व तथा पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।

मुख्य अतिथि इंदिरा जोशी ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर कुसुम सेमवाल, सुशील गौड़ एवं अनिल प्रसाद बहुगुणा ने भी अपने विचार साझा करते हुए स्थानीय पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के संयोजक सुरक्षा रावत ने इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सभी छात्र- छात्राओं, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने “जल, जंगल और ज़मीन” के संरक्षण की अनिवार्यता पर बल देते हुए इस वर्ष की थीम “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” के अनुरूप ठोस प्रयास करने का आह्वान किया।विद्यालय के शिक्षक इंदर सिंह नेगी, विशंबर नौटियाल एवं प्रकाश सिंह भण्डारी ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में नितेश सिंह चौहान, दीवान सिंह नेगी, अनिता नौटियाल, कुसुम रावत, श्रीप्रकाश नौटियाल, कुलभूषण गौड़ एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही!

जबकी पीएम श्री कमलाराम नौटियाल राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज धौन्तरी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण, निबंध, पोस्टर एवं हस्तशिल्प प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विज्ञान शिक्षक डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल ने इस अवसर पर विश्व पृथ्वी दिवस की थीम “हमारा ग्रह, हमारी शक्ति” का उद्देश्य बताते हुए छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और पृथ्वी के सतत संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
भाषण प्रतियोगिता में इशांत ने प्रथम, अंकिता ने द्वितीय तथा आईशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रशांत प्रथम, अंशुल द्वितीय तथा हिमांशू तृतीय स्थान पर रहे।निबंध प्रतियोगिता में जानवी ने प्रथम, नीरज ने द्वितीय तथा मोहित राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हस्तशिल्प में अर्नव नौटियाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शांति प्रसाद नौटियाल ने सभी को पृथ्वी संरक्षण की शपथ दिलाते हुए पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में शिक्षक डॉ. अचला चन्दोक, राजेश पनियाल, मुकेश गोसाई, गम्भीर सिंह, विकास पंवार, सुनीता शाह, नीता राणा, उतीश नौटियाल, ध्रुवपाल सिंह, कुलदीप विष्ट, अरुण नौटियाल सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

The post *उत्तरकाशी : जीआईसी कण्डारी व धौंतरी में पृथ्वी दिवस पर हुआ विभिन्न कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1735/feed/ 0
*उत्तरकाशी : फॉरेंसिक साइंस में करियर की अपार संभावनाएं विषय पर मंजीरा देवी विश्वविद्यालय में हुआ सेमिनार आयोजित* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1733/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1733/#respond Wed, 22 Apr 2026 08:27:12 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65461   जयप्रकाश बहुगुणा  *उत्तरकाशी* श्रीमती मंजीरा देवी विश्वविद्यालय में “फॉरेंसिक साइंस और करियर के अवसरों में इसकी संभावनाए” विषय पर आयोजित सेमिनार का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कुलाधिपति डॉ.…

The post *उत्तरकाशी : फॉरेंसिक साइंस में करियर की अपार संभावनाएं विषय पर मंजीरा देवी विश्वविद्यालय में हुआ सेमिनार आयोजित* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

श्रीमती मंजीरा देवी विश्वविद्यालय में “फॉरेंसिक साइंस और करियर के अवसरों में इसकी संभावनाए” विषय पर आयोजित सेमिनार का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कुलाधिपति डॉ. हरिशंकर नौटियाल, गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं विश्वविद्यालय के एडवाइजर प्रोफेसर डॉ. जे. पी. पचौरी तथा शिक्षाविद डॉ. योगेश कुमार शर्मा एवं विश्वविद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर अधिवक्ता पवन नौटियाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. भगवन नौटियाल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेमिनार विद्यार्थियों को नवीन वैज्ञानिक क्षेत्रों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सेमिनार के मुख्य वक्ता व विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति व फॉरेंसिक साइंस के पूर्व अतिरिक्त निदेशक डॉ. राजेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आने वाले वर्षों में फॉरेंसिक साइंस का दायरा और अधिक विस्तृत होगा तथा यह क्षेत्र युवाओं के लिए नए-नए अवसरों के द्वार खोलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सरकारी फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं, पुलिस विभाग, न्यायालयों, केंद्रीय जांच एजेंसियों, अनुसंधान संस्थानों एवं निजी क्षेत्र में प्रशिक्षित विशेषज्ञों की मांग तेजी से बढ़ रही है। साथ ही साइबर अपराधों में वृद्धि के कारण साइबर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की आवश्यकता भी विशेष रूप से बढ़ी है।

बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के फॉरेंसिक साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार यादव ने कहा कि फॉरेंसिक साइंस का मूल उद्देश्य वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से अपराधों की जांच को सटीक एवं निष्पक्ष बनाना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में डीएनए विश्लेषण, फिंगरप्रिंट जांच, साइबर फॉरेंसिक, टॉक्सिकोलॉजी एवं डिजिटल फॉरेंसिक जैसे क्षेत्रों ने अपराध जांच को नई दिशा प्रदान की है। इन तकनीकों के माध्यम से साक्ष्यों का सूक्ष्म परीक्षण कर न्याय प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन रजिस्ट्रार डॉ. कपिल मोहन व डॉ शंभू प्रसाद नौटियाल ने किया। इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी जी सी मधुवाल सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, फैकल्टी मेंबर्स व डॉ. राघवेंद्र उनियाल सहित विश्वविद्यालय के छात्र व प्रतिभागी मौजूद थे।

The post *उत्तरकाशी : फॉरेंसिक साइंस में करियर की अपार संभावनाएं विषय पर मंजीरा देवी विश्वविद्यालय में हुआ सेमिनार आयोजित* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1733/feed/ 0
*उत्तरकाशी : महाविद्यालय में कैरियर काउंसलिंग सेल के तत्त्वाधान में राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों ने सुझाए कैरियर चुनने के गुर* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1726/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1726/#respond Mon, 20 Apr 2026 11:23:58 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65418     जयप्रकाश बहुगुणा  *उत्तरकाशी*   सोमवार को रामचन्द्र उनियाल राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी में कैरियर काउंसलिंग सेल के तत्त्वाधान कैरियर काउंसलिंग पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई ।…

The post *उत्तरकाशी : महाविद्यालय में कैरियर काउंसलिंग सेल के तत्त्वाधान में राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों ने सुझाए कैरियर चुनने के गुर* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

 

सोमवार को रामचन्द्र उनियाल राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी में कैरियर काउंसलिंग सेल के तत्त्वाधान कैरियर काउंसलिंग पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई ।
कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो पंकज पंत की अध्यक्षता में कार्यक्रम की नोडल प्रो मधु थपलियाल के नेतृत्व में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएफओ
डी पी बलूनी, अति विशिष्ठ अतिथि रिटायर्ड मेजर आर एस जमनाल, एडिशनल डायरेक्टर एस एफ एस एल जयपुर डॉ राजे सिंह, शौर्य चक्र विजेता हवलदार खेमराज सिंह,पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधक अक्षय कुमार तथा कैरियर काउंसलिंग सेल के समस्त सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया तत्पश्चात सभी अतिथियों का बैज अलंकरण कर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम के शुरुआत में प्राचार्य प्रो पंकज पंत ने छात्र छात्राओं को उनके कैरियर के प्रति दूरदृष्टि रखते हुए आत्मनिर्भर बनने प्रेरणा दी और साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन की शुभकामनाएँ प्रेषित की
पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक अक्षय कुमार ने छात्र छात्राओं को बेकिंग सेक्टर से संबंधित जॉब्स और कैरियर के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित किया उन्होने डेटा और फ़िगर के साथ बैंकिंग जॉब्स की तैयारी किस स्तर की और कैसे करनी है, यह बताते हुए आईबीपीएस की भी विस्तार से जानकारी साझा किया।
एडिशनल डायरेक्टर एस एफ एस एल जयपुर डॉ राजे सिंह ने विज्ञान के क्षेत्र में विभिन्न अवसरों पर प्रकाश डालते हुए अपने अनुभव साझा किए । साइबर क्राइम, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों में साइंटिस्ट के रूप में कार्य करने के अवसर के लिए उन्होंने छात्र छात्राओं को जागरूक किया। फोरेंसिक साइंस में पर्याप्त अवसरों और चुनौतियों की भी चर्चा की ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएफओ डीपी बलूनी ने कहा कि छात्र छात्राओं को अपने अभिरुचि के अनुसार व अपनी क्षमता के अनुरूप कैरियर चुनना चाहिए
मेजर आर एस जमनाल का सम्बोधन विद्यार्थियों के लिए उत्साहवर्धक रहा ।उन्होंने रक्षा के क्षेत्र में अवसरों को छात्र छात्राओं के समक्ष रखा । भारतीय सेना में शामिल होने की प्रक्रिया एवं सेना में मिलने वाली सुविधाओं को साझा किया । उन्होंने वीडियो के माध्यम से भी विद्यार्थीयों को भारतीय सेना में जाने के प्रेरित किया

रसायन विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ गिरीश बिष्ट ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विदेश में कैरियर के विभिन्न अवसरों से अवगत कराया ।
अंत में कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रो मधु थपलियाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया और विद्यार्थियों के पाँच लक्षणों को बताते हुए कहा कि हमे जीवन में वही चुनना चाहिए जिससे हम ख़ुशी मिले । कार्यक्रम का संचालन डॉ अनामिका क्षेत्री ने किया ।
इस अवसर पर डॉ प्रियंका संगल, डॉ नरेंद्र जहाँगीड, डॉ शिक्षा सेमवाल, डॉ नीतू राज, डॉ शिवम, डॉ मनीष सेमवाल, डॉ गम्भीर तोमर, और सैकड़ों छात्र छात्राएँ ऑनलाइन ऑफलाइन माध्यम से उपस्थित रहे ।

The post *उत्तरकाशी : महाविद्यालय में कैरियर काउंसलिंग सेल के तत्त्वाधान में राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों ने सुझाए कैरियर चुनने के गुर* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1726/feed/ 0
*सराहनीय पहल : बौंगाण में पहली बार आयोजित हुआ एक अनोखा पुस्तक मेला “किताबिउं रौ बिशु”* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1714/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1714/#respond Fri, 17 Apr 2026 01:19:16 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65337   जयप्रकाश बहुगुणा  आराकोट /उत्तरकाशी उत्तराखंड के हिमाचल प्रदेश से लगे उत्तरकाशी जनपद के बौंगाण क्षेत्र में एक ऐसा पुस्तक मेला आयोजित हुआ जैसा अब तक सुना नहीं गया है।…

The post *सराहनीय पहल : बौंगाण में पहली बार आयोजित हुआ एक अनोखा पुस्तक मेला “किताबिउं रौ बिशु”* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

आराकोट /उत्तरकाशी

उत्तराखंड के हिमाचल प्रदेश से लगे उत्तरकाशी जनपद के बौंगाण क्षेत्र में एक ऐसा पुस्तक मेला आयोजित हुआ जैसा अब तक सुना नहीं गया है। इस “किताबिउँ रौ बिशु” (अपनी किस्म का एक अनूठा पुस्तक मेला) ने ग्रामीण लोगों के बीच किताबों के प्रति कौतूहल जगाने की दिशा में शानदार किस्म का प्रयास किया। स्थानीय लोक उत्सव “बिशु” के अवसर पर भुटाणु में आयोजित इस विशेष पुस्तक मेले में सैकड़ों पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया तथा इच्छुक लोगों को पुस्तकें निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई।

भुटाणू गांव के मंदिर परिसर में होने वाले “बिशु” उत्सव में पारंपरिक धनुष-बाण का खेल “ठोटै” और लोकगीत-नृत्य का मौइंजौणी, किरोलि, पाउलि, डेलूण, गमरी आदि गांवों से पहुंचे लोगों ने सामूहिक आनंद लिया। इसी दौरान यह पुस्तक मेला सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा, जहां बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकें प्राप्त कीं।

इस अभिनव पहल के मूल विचारक, मौंइंजौणी गांव (बौंगाण) निवासी शुबा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों में पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करना और वैचारिक परिपक्वता विकसित करना है। उन्होंने कहा कि “किताबें पढ़ना आत्म-विकास और सकारात्मक चिंतन का सशक्त माध्यम है। जिन परिवारों में विद्यालयी पुस्तकों के अतिरिक्त अन्य साहित्य उपलब्ध नहीं है या पुस्तकें खरीदना जिनकी प्राथमिकता में नहीं है, वहां निःशुल्क पुस्तकें पहुंचाना हमारा मुख्य लक्ष्य है।” उन्होंने यह भी बताया कि वह यह पहल बौंगाण में ही करना चाहते थे इसलिए इसका बौंगाणी नाम “किताबिउँ रौ बिशु” रखा गया। बौंगाणी भाषा में बिशु का एक अर्थ मेला या जमघट भी होता है। बैसाखी पर्व पर बसंत ऋतु के आगमन एवं नई फसल की खुशी व उल्लास में, ढोल- दमांऊ, रण सिंघा और पारंपरिक वेशभूषा में गीत- नृत्य के साथ “बिशु” मेला मनाया जाता है।

इस पुस्तक मेले की सारी की सारी पुस्तकें शुबा की निजी पुस्तकें थीं, लेकिन उनका कहना है कि ये तो एक छोटी सी शुरुआत है, वो इस आयोजन को बृहद रूप देने के लिए अन्य कई लोगों से सहयोग लेंगे ।

उन्होंने ये भी कहा कि इस पहल को अपेक्षा से कहीं अधिक उत्साह, सहयोग और स्नेह प्राप्त हुआ जिससे इसे बौंगाण के दूसरे गांव में आयोजित करने की इच्छा को और अधिक बल मिला है।

आयोजन के सहयोगी शिक्षक और कलाकर्मी सुरक्षा रावत ने जानकारी दी कि यदि गांववासियों का इसी प्रकार सहयोग मिलता रहा, तो इस अभियान को अन्य गांवों तक भी विस्तारित किया जाएगा। साथ ही, बच्चों की ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन अवकाश के अतिरिक्त अन्य पर्व-त्योहारों पर भी इस ढंग के पुस्तक मेलों का आयोजन किया जाएगा जहां कोई भी बच्चा या बड़ा अपनी पसंद की पुस्तक मुफ़्त में ले जा सकता है। एक व्यक्ति को एक ही किताब दी जा रही थी, जबकि कुछ युवा एक से अधिक किताबें लेना चाहते थे। यह भी देखा गया कि कोई कोई युवा, वहीं बैठकर पढ़ रहे थे ताकि पुस्तकों का अधिक से अधिक लाभ उठाया जा सके।

इस सफल आयोजन में आर.पी. विशाल, प्रभु सिंह पंवार, फते सिंह पंवार, सम्यक रावत और दीपक पंवार का विशेष योगदान रहा। आयोजन के सूत्रधार शुबा ने शिक्षक दीवान सिंह चौहान, गौरव नौटियाल, बृजमोहन, रमेशी, रीना, रेखा पंवार तथा समस्त ग्रामवासियों का उनके सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

The post *सराहनीय पहल : बौंगाण में पहली बार आयोजित हुआ एक अनोखा पुस्तक मेला “किताबिउं रौ बिशु”* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1714/feed/ 0
*उत्तरकाशी : महाविद्यालय में हुआ एक दिवसीय देव भूमि उद्यमिता के तत्वावधान में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1709/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1709/#respond Thu, 16 Apr 2026 09:39:05 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65312   जयप्रकाश बहुगुणा  *उत्तरकाशी* राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में एक दिवसीय देव भूमि उद्यमिता के तत्वावधान में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ कार्यक्रम के महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो…

The post *उत्तरकाशी : महाविद्यालय में हुआ एक दिवसीय देव भूमि उद्यमिता के तत्वावधान में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 
*उत्तरकाशी*

राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में एक दिवसीय देव भूमि उद्यमिता के तत्वावधान में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ कार्यक्रम के महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो पंकज पंत, मुख्य वक्ता देव भूमि उद्यमिता उत्तरकाशी जिला कॉर्डिनेटर श्रीमती सपना नेगी, नोडल अधिकारी प्रो मधु थपलियाल एवं टीम के समस्त सदस्य विनोद कुमार, पवन कुमार बिजल्वाण, गम्भीर सिंह तोमर, श्रीमती सोनम भट्ट, श्रीमती अंजलि नौटियाल द्वारा किया गया जिसमें अतिथियों का बैज अलंकरण और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया ।उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित देव भूमि उद्यमिता योजना भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद द्वारा कार्यान्वित किया जाता है ।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रो मधु थपलियाल द्वारा की गई, जिसमें उन्होंने महाविद्यालय द्वारा देवभूमि उधमीता योजना में गत वर्षों की गतिविधियों को सबके समक्ष रखा।सरकार द्वारा संचालित इस योजना से छात्र छात्राएँ कैसे लाभान्वित हुए हैं और भविष्य में कैसे ओर लाभ ले सकते हैं इस विषय पर छात्रों को जागरूक किया। प्रो मधु थपलियाल के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में देवभूमि उधमीता योजना के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जिसमें EDP, बूट कैंप, मेगा स्टार्टअप आदि शामिल हैं । देहरादून में मेगा स्टार्टअप इवेंट में भी छात्रों ने प्रतिभाग किया ।अभी तक महाविद्यालय के चार सौ से अधिक छात्र छात्राएँ देवभूमि उधमीता योजना से लाभान्वित हुए हैं ।
इसी क्रम में प्राचार्य प्रो पंकज पंत द्वारा छात्र छात्राओं को उद्यमिता को कई जीवंत उदाहरणों से प्रस्तुत किया। उन्होंने यह भी बताया कि उद्यमी बनना केवल बिज़नेस करना नहीं होता बल्कि समस्याओं को अवसर में बदलना एंटरप्रेन्योर होता हैं।उनका वक्तव्य बेहद प्रेरणादायक और ऊर्जावान रहा जिसमें उन्होंने छात्रों को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित कर कार्यक्रम के फलीभूत होने की शुभकामनाएँ दी
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता जिला कॉर्डिनेटर श्रीमती सपना नेगी का प्रस्तुतीकरण बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने छात्रों के बीच इंटरैक्टिव सेशन किया जिसमें छात्रों ने बड़े उत्साह से बढ़ चढ़कर चर्चा की। उन्होंने देवभूमि उधमीता योजना लाभान्वित प्रदेश भर के लाभार्थियों के उदाहरण देते हुए छात्रों को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया ।
कार्यक्रम के अंत में बूटकैंप में चयनित होने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों ने टेस्ट दिया ।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंजलि नौटियाल ने किया ।कार्यक्रम के अंत में  गम्भीर तोमर द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के कैरियर काउंसिलिगं समिति के सदस्य डॉ प्रियंका संगल,समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं सौ से अधिक छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।

The post *उत्तरकाशी : महाविद्यालय में हुआ एक दिवसीय देव भूमि उद्यमिता के तत्वावधान में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1709/feed/ 0
*उत्तरकाशी : पीजी कॉलेज में ‘विश्व कला दिवस’ पर हुआ नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1706/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1706/#respond Wed, 15 Apr 2026 11:18:24 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65292   जयप्रकाश बहुगुणा  *उत्तरकाशी* रामचन्द्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त समिति के अंतर्गत स्थापित ‘ग्लू एंड गिगल क्लब’ द्वारा ‘विश्व कला दिवस’ के अवसर पर नशा मुक्त जागरूकता…

The post *उत्तरकाशी : पीजी कॉलेज में ‘विश्व कला दिवस’ पर हुआ नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

रामचन्द्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त समिति के अंतर्गत स्थापित ‘ग्लू एंड गिगल क्लब’ द्वारा ‘विश्व कला दिवस’ के अवसर पर नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूरोप के महान चित्रकार लियोनार्दो दा विंची की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ और संचालन महाविद्यालय की नशा मुक्त समिति के नोडल डॉ. एम.पी.एस. राणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कलात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नशा मुक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. मनीष सेमवाल ने लियोनार्दो दा विंची के जीवन और कला के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। डॉ. एम.पी.एस. राणा ने अपने संबोधन में कहा कि रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर युवा न केवल सकारात्मक दिशा प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि कला के माध्यम से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से भी दूरी बना सकते हैं। उन्होंने नशा की लत से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों को भी छात्र-छात्राओं के बीच साझा किया।
विश्व कला दिवस 2026 की थीम— “The garden of expression, cultivating community through art” —पर विस्तार से चर्चा करते हुए डॉ. नेहा गोस्वामी ने बताया कि सामुदायिक विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवाओं के कौशल को सही दिशा देना आज की मूलभूत आवश्यकता है ताकि वे नशे से दूर रहकर देश की उन्नति में भागीदार बन सकें। डॉ. नेहा तिवारी ने अपने वक्तव्य में स्पष्ट किया कि कला केवल चित्रकला तक सीमित नहीं है, बल्कि निष्ठा से किया गया प्रत्येक कार्य कला है। उन्होंने निरंतर अभ्यास से बहुमुखी विकास और कला के माध्यम से आजीविका के अवसरों पर भी जोर दिया। इस अवसर पर डॉo मधु बहुगुणा द्वारा छात्र छात्राओं को क्ले के द्वारा कलाकृतियों के निर्माण की जानकारी प्रदत्त की गई।
इस अवसर पर बबीता राणा, जयदेव कुमार, अरुण, अक्षिता, आरती, अनामिका, अंशुल सिंह और निर्मला रावत आदि छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति को समर्पित अपनी पेंटिंग्स का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर क्लब संयोजक एवम विभागाध्यक्ष गृह विज्ञान, डॉ. नीतू राज ने वर्तमान समय में मोबाइल के अत्यधिक उपयोग को भी एक गंभीर नशा बताते हुए छात्रों को सृजनात्मक कार्यों की ओर मुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई और उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार की रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

The post *उत्तरकाशी : पीजी कॉलेज में ‘विश्व कला दिवस’ पर हुआ नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1706/feed/ 0
*युवाओं की ऊर्जा, संकल्प और नवाचार की सोच ही भारत के विकास की दिशा निर्धारित करती है : मुख्यमंत्री* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1097/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1097/#respond Sat, 11 Apr 2026 08:12:44 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65225 उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को डी०ए०वी० पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में प्रतिभाग करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस अवसर…

The post *युवाओं की ऊर्जा, संकल्प और नवाचार की सोच ही भारत के विकास की दिशा निर्धारित करती है : मुख्यमंत्री* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को डी०ए०वी० पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में प्रतिभाग करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्य शक्ति बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी हैं। उनकी ऊर्जा, संकल्प और नवाचार की सोच ही भारत के विकास की दिशा निर्धारित करती है। उन्होंने छात्र राजनीति को नेतृत्व विकास, संगठन क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे संगठनों से जुड़कर युवाओं में राष्ट्र सेवा, चरित्र निर्माण और सामाजिक चेतना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि परिषद के कार्यकर्ता, शिक्षा संस्थानों से लेकर देश की सीमाओं तक राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महान समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण करना भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में युवाओं को केंद्र में रखकर अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें ‘मेक इन इंडिया’, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्किल इंडिया जैसी पहलें शामिल हैं, जिन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नई शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, जैसे आधुनिक पाठ्यक्रमों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही, साइंस सिटी और एस्ट्रो पार्क जैसे परियोजनाओं के माध्यम से वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है। 9 नए महाविद्यालयों की स्थापना, 20 मॉडल कॉलेजों का निर्माण, महिला छात्रावास, आईटी लैब एवं परीक्षा भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए नई भर्तियां भी की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा के लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डी०ए०वी० पीजी कॉलेज के अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शैक्षणिक ब्लॉक की छत पर दो अतिरिक्त तल (प्रथम एवं द्वितीय) के निर्माण की घोषणा भी की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास, श्री रामसिंह कैड़ा, विधायक श्री उमेश कुमार, प्राचार्य डी.ए.वी पीजी कॉलेज प्रो. कौशल कुमार, छात्र संघ अध्यक्ष श्री ऋषभ मल्होत्रा, महामंत्री श्री करन नेगी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

The post *युवाओं की ऊर्जा, संकल्प और नवाचार की सोच ही भारत के विकास की दिशा निर्धारित करती है : मुख्यमंत्री* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1097/feed/ 0
 *पलायन रोकने के लिए श्रमिकों को स्थानीय आवश्यकता के अनुसार दिया जाए कौशल प्रशिक्षण : पुष्कर सिंह धामी* https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1095/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1095/#respond Fri, 10 Apr 2026 09:04:42 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65204   उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा विकसित श्रमिक सेवा मोबाइल एप का लोकापर्ण करने…

The post  *पलायन रोकने के लिए श्रमिकों को स्थानीय आवश्यकता के अनुसार दिया जाए कौशल प्रशिक्षण : पुष्कर सिंह धामी* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा विकसित श्रमिक सेवा मोबाइल एप का लोकापर्ण करने के साथ ही 8005 श्रमिकों के खाते में 17 करोड़ से अधिक राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तातंरण किया।

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बोर्ड को अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि, अनुदान वितरण में पारदर्शिता बरते जाने के क्रम में ऑफलाईन अनुदान वितरण बन्द कर ऑनलाईन निस्तारण एवं डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में धनराशि का हस्तांतरण किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के जरिए अब तक 11828 लाभार्थियों को कुल 29.89 करोड़ की धनराशि वितरित की जा चुकी है। आज 8005 लाभार्थियों को कुल 17.25 करोड़ की धनराशि वितरित की जा रही है। इस प्रकार विगत 06 माह में अब तक कुल 19833 लाभार्थियों को 47.14 करोड़ की धनराशि वितरित की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के कौशल प्रशिक्षण पर ध्यान दिया जाए, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए स्थानीय श्रमिकों को पलम्बर, इलैक्ट्रिशियन, मिस्त्री, कारपेन्टर आदि क्षेत्रों में कौशल प्रदान किया जाए। इसी तरह योगा एंव वेलनेस में रोजगार की सम्भावना को देखते हुए आगामी सत्र में श्रमिकों के बच्चों को योग एवं वेलनेस में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को कौशल प्रशिक्षण उपरान्त विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी प्रयास करे। इसके लिए विदेश मंत्रालय भारत सरकार में पंजीकृत एजेन्सी के माध्यम कार्यवाही की जाए। साथ ही श्रमिकों को पीएम स्वनिधि योजना से जोड़ने और उनका समय- समय पर स्वास्थ्य परीक्षण पर भी ध्यान दिया जाए। इस हेतू श्रमिकों के कार्य स्थल पर ही चिकित्सा परीक्षण की व्यवस्था की जाए, ताकि उनके रोजगार में व्यवधान उपलब्ध न हो।

इस मौके पर श्रमायुक्त श्री पीसी दुम्का ने बताया कि UKLCCMS Portal पोर्टल के माध्यम से अब तक 16000 अधिष्ठानों का पंजीकरण हो चुका है, जिसके जरिए शुल्क के रूप में 80,00000.00 (रूपये अस्सी लाख मात्र) धनराशि जमा हो चुकी है, साथ ही बोर्ड के पास अब तक कुल 324 करोड़ की धनराशि सेस के रूप में जमा हो चुकी है। जिसे श्रमिकों के कल्याण में उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्माण श्रमिकों के बीच सामग्री वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की जा रही है। जिससे लाभार्थियों का लाईव फोटो एवं जियो ट्रेकिंग द्वारा सामग्री वितरण सुनिश्चित किया जायेगा। इस मौके पर उपायुक्त विपिन कुमार सहित बोर्ड के अन्य अधिकारी उपस्थित हुए।

The post  *पलायन रोकने के लिए श्रमिकों को स्थानीय आवश्यकता के अनुसार दिया जाए कौशल प्रशिक्षण : पुष्कर सिंह धामी* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1095/feed/ 0