निकाय चुनाव – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com Uttrakhand News Fri, 07 Mar 2025 06:23:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://uttrakhandexpress.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-utrakhandexpress-news-logo-transperent-32x32.png निकाय चुनाव – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com 32 32 स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशी 24 तक करें खर्चे का ब्यौरा जमा, अन्यथा होगी कार्यवाही https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-814/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-814/#respond Sat, 15 Feb 2025 11:32:26 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=55341     जयप्रकाश बहुगुणा  उत्तरकाशी प्रभारी अधिकारी व्यय लेखा एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि स्थानीय नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 के अंतर्गत जनपद उत्तरकाशी के विभिन्न…

The post स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशी 24 तक करें खर्चे का ब्यौरा जमा, अन्यथा होगी कार्यवाही appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

उत्तरकाशी

प्रभारी अधिकारी व्यय लेखा एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि स्थानीय नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 के अंतर्गत जनपद उत्तरकाशी के विभिन्न नगर निकायों से चुनाव लड़ने वाले समस्त उम्मीदवारों को निर्देश दिए है कि वह अपने व्यय लेखा विवरण कोषागार/उपकोषागार से सत्यापित करवाने के उपरान्त पंचस्थानी चुनावालय कार्यालय, विकास भवन उत्तरकाशी में दिनांक 24 फरवरी 2025 अपराह्न 05:00 बजे से पूर्व जमा करवाना सुनिश्चित करें।
प्रभारी अधिकारी व्यय लेखा एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा कहा गया है कि प्रत्याशियों द्वारा समय पर लेखा प्रस्तुत न किये जाने की स्थिति में ‘अधिकतम निर्वाचन व्यय और उसकी लेखा प्रस्तुति आदेश, 2019 एवं समय-समय पर यथा संशोधित प्राविधानों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

The post स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशी 24 तक करें खर्चे का ब्यौरा जमा, अन्यथा होगी कार्यवाही appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-814/feed/ 0
उत्तरकाशी :पांच निकायों में तीन पर निर्दलीय एक पर भाजपा, एक कांग्रेस को https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-774/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-774/#respond Sat, 25 Jan 2025 22:28:57 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=55052     जयप्रकाश बहुगुणा  उत्तरकाशी उत्तरकाशी जनपद के पांच नगर निकायों के परिणाम भाजपा के लिए निरशाजनक रहे है!यहां नगरपालिका की चारों सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना…

The post उत्तरकाशी :पांच निकायों में तीन पर निर्दलीय एक पर भाजपा, एक कांग्रेस को appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जनपद के पांच नगर निकायों के परिणाम भाजपा के लिए निरशाजनक रहे है!यहां नगरपालिका की चारों सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है, एकमात्र नगर पंचायत नौगांव में ही भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है!जबकि नगरपालिका पुरोला में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के बिहारी लाल ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्यारेलाल हिमानी को छह सौ से अधिक मतों से पराजित कर विजय हासिल की है, तथा चिन्याली सौड़ में निर्दलीय मनोज कोली ने भाजपा प्रत्याशी को पराजित कर जीत हासिल की!नगरपालिका बड़कोट में निर्दलीय प्रत्याशी विनोद डोभाल ने भाजपा प्रत्याशी अतोल रावत को एक हजार नौ सौ चौबीस मतों से पटखनी देकर विजय श्री हासिल की!एक मात्र नगर पंचायत नौगांव में ही भाजपा को जीत हासिल हुई है!जिला मुख्यालय की नगरपालिका बाड़ाहाट पर भी भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री के खासम खास माने जाने वाले किशोर भट्ट को भी निर्दलीय भूपेंद्र चौहान ने पराजित कर जीत हासिल की है!

जबकि बड़कोट के सात वार्डों में
वार्ड नं0 एक से रोहित रावत, वार्ड नं0 2 से राजकुमारी,वार्ड नं0 3 से संजीव राणा वार्ड नं0 4 से प्रीति चौहान,वार्ड नं0 5 से अमिता पंवार
,वार्ड नं0 6 से पवेन्द्र राणा व वार्ड नं0 7 से सचिन राणा ने जीत हासिल की!उत्तरकाशी जिला मुख्यालय की बाड़ाहाट नगरपालिका में वार्ड नंबर 1 से सुषमा डंगवाल, 2 नंबर वार्ड से अमरीकन पुरी,.वार्ड 9 लदाडी से निर्दलीय वंदना नौटियाल,वार्ड नंबर 4 गंगानगर से निर्दलीय मधु भट्ट,वार्ड नंबर 3 तिलोथ से आदित्य चौहान,
नंबर 5 चिकित्सालय क्षेत्र से महावीर चौहान,वार्ड नंबर 11 ज्ञानशू क्षेत्र में मनीष पंवार,वार्ड नंबर 7 पाडुली से बिजोरा देवी,.वार्ड नंबर 6 से संतोषी राणा ने जीत हासिल की है!

The post उत्तरकाशी :पांच निकायों में तीन पर निर्दलीय एक पर भाजपा, एक कांग्रेस को appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-774/feed/ 0
भाजपा प्रत्याशीयों को जिताकर क्षेत्र में विकास कार्यों को गतिमान रखें : धामी https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-769/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-769/#respond Tue, 21 Jan 2025 09:37:39 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=55030     जयप्रकाश बहुगुणा बड़कोट /उत्तरकाशी   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बड़कोट में जनसभा को सम्भोदित करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशीयों को विजय बनाने से क्षेत्र का…

The post भाजपा प्रत्याशीयों को जिताकर क्षेत्र में विकास कार्यों को गतिमान रखें : धामी appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

 

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट /उत्तरकाशी

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बड़कोट में जनसभा को सम्भोदित करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशीयों को विजय बनाने से क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा, बड़कोट की पेयजल समस्या का शीघ्र निस्तारण होगा, मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में इसी माह यू सी सी लागू, होगा, तथा शशक्त भू क़ानून भी राज्य में लागू होगा, देवभूमि की डेमोग्राफी चेंज नहीं होने देंगे, मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने नकल विरोधी क़ानून बनाकर नकल माफियाओ की कमर तोड़ी है, कांग्रेस व निर्दलीयों ने प्रदेश की विकास गति रोकने के काम किये है, उन्होंने बड़कोट, नौगांव, पुरोला में भाजपा प्रत्याशीयो को विजय बनाने की अपील की!इससे पहले मुख्यमंत्री का बड़कोट पहुंचने पर कार्यकर्ताओ ने ढ़ोल बजों के साथ व माल्यार्पण कर स्वागत किया!
पुरोला विधायक ने अपने सम्भोदन में कहा कि देश में जहाँ भी मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में गए वहाँ भाजपा की विजय हुई है!उत्तराखंड में नकल विरोधी क़ानून बनाकर युवाओं का भविष्य सुरक्षित किया है!

नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी अतोल रावत ने कहा कि मेरी विजय होने पर मुख्यमंत्री के माध्यम से बड़कोट की पेयजल समस्या का समाधान, बड़कोट अस्पताल में सभी ब्यवस्था दूर की जाएगी, उन्होंने कहा कि जो फर्जी वोटो के माध्यम से जीत हासिल करना चाहते है उनके मंसूबे पूरे नहीं होंगे!मुझे पूरा विश्वास हैँ कि बड़कोट की जनता भाजपा को विजय श्री दिलायेगी!
जनसभा में भाजपा प्रदेश मिडिया प्रभारी मनवीर चौहान,पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, जिलाध्यक्ष सत्येंद्र राणा,पूर्व विधायक मालचंद, रमेश चौहान,यशोदा राणा, पवन नौटियाल, हरिमोहन सिंह, मीनाक्षी रौटा, श्रीमती कृष्णा राणा,भरत सिंह रावत, सते सिंह,प्यारेलाल हिमानी,विजय कुमार, जगत चौहान,मुकेश टमटा, अमित रावत, जयप्रकाश रावत, प्रवीण रावत, सरत चौहान,गजेंद्र राणा, जयबीर सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे!

The post भाजपा प्रत्याशीयों को जिताकर क्षेत्र में विकास कार्यों को गतिमान रखें : धामी appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-769/feed/ 0
प्रचार में लगे बाहरी व्यक्ति मतदान से 48 घंटे पूर्व निकाय छोड दें,जिला निर्वाचन अधिकारी ने की सार्वजनिक सूचना जारी https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-98/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-98/#respond Mon, 20 Jan 2025 13:13:52 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=55027     उत्तराखंड Express ब्यूरो  चमोली   जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए बताया कि जनपद चमोली की 04 नगर पालिका परिषद और 06…

The post प्रचार में लगे बाहरी व्यक्ति मतदान से 48 घंटे पूर्व निकाय छोड दें,जिला निर्वाचन अधिकारी ने की सार्वजनिक सूचना जारी appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

चमोली

 

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए बताया कि जनपद चमोली की 04 नगर पालिका परिषद और 06 नगर पंचायतों में 23 जनवरी 2025 को अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए मतदान संपन्न कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान की समाप्ति के 48 घंटे पूर्व अर्थात 21 जनवरी,2025 की सायं 5 बजे चुनाव प्रचार में लगा कोई भी व्यक्ति जो उस निकाय का निवासी या मतदाता नहीं है, संबंधित निकाय को छोड देंगे। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन प्रकाश में आने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951, भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम 2023 और अन्य विधियों की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

The post प्रचार में लगे बाहरी व्यक्ति मतदान से 48 घंटे पूर्व निकाय छोड दें,जिला निर्वाचन अधिकारी ने की सार्वजनिक सूचना जारी appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-98/feed/ 0
“जनता के समर्थन और विश्वास से उत्तरकाशी में खिलेगा कमल : मुख्यमंत्री https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-768/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-768/#respond Mon, 20 Jan 2025 11:27:18 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=55022   जयप्रकाश बहुगुणा  उत्तरकाशी   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी पहुंचकर भाजपा नगरपालिका अध्यक्ष व वार्ड सभासद प्रत्याशीयों के समर्थन में रोड़ शो कर जनसभा को सम्भोदित किया!…

The post “जनता के समर्थन और विश्वास से उत्तरकाशी में खिलेगा कमल : मुख्यमंत्री appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

उत्तरकाशी

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी पहुंचकर भाजपा नगरपालिका अध्यक्ष व वार्ड सभासद प्रत्याशीयों के समर्थन में रोड़ शो कर जनसभा को सम्भोदित किया!
देवाधिदेव महादेव काशी विश्वनाथ व माँ आदिशक्ति की पावन भूमि उत्तरकाशी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने बाड़ाहाट नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट एवं सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित रोड शो में सम्मिलित होकर वोट देने की अपील की ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव ही तुष्टिकरण की राजनीति की है, अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए कांग्रेस ने प्रदेश की डेमोग्राफी को खराब करने का कार्य किया है। हमारी डबल इंजन सरकार ने राज्य के सांस्कृतिक पुनरुत्थान के साथ ही देवभूमि की समृद्ध सभ्यता एवं परंपरा को संरक्षित करने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोड शो एवं जनसभा में अपना समर्थन देने पहुंची जनता के असीम स्नेह और प्रेम से यह स्पष्ट है कि निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय तय है। जनता का उत्साह बता रहा है कि काशी विश्वनाथ की नगरी में कमल का खिलना तय है!उन्होंने जनता का आह्वान किया की विकास की गति को और अधिक बढ़ाने के लिए भाजपा प्रत्याशीयों के पक्ष में मतदान कर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाये!इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जिलाध्यक्ष सत्येंद्र राणा, पूर्व विधायक विजयपाल सजवान, जिला महामंत्री हरीश ढंगवाल, बुद्धि सिंह पँवार,स्वराज विद्वान,जयप्रकाश भट्ट, राजीव बहुगुणा, श्रीमती शांति रावत, सुधा गुप्ता, महेश पँवार सहित भाजपा के स्थानीय पदाधिकारीगण अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

The post “जनता के समर्थन और विश्वास से उत्तरकाशी में खिलेगा कमल : मुख्यमंत्री appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-768/feed/ 0
निकाय चुनाव : यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल की सोशल मिडिया में लोग खूब कर रहे हैं तारीफ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-767/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-767/#respond Mon, 20 Jan 2025 05:12:05 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=55010   जयप्रकाश बहुगुणा बड़कोट /उत्तरकाशी आजकल जहाँ एक तरफ सोशल मिडिया के माध्यम से निकाय चुनाव में दावेदारों के वोटर सपोर्टर अपने प्रत्याशीयों को जिताने की अपील कर रहे हैँ…

The post निकाय चुनाव : यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल की सोशल मिडिया में लोग खूब कर रहे हैं तारीफ appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

 

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट /उत्तरकाशी

आजकल जहाँ एक तरफ सोशल मिडिया के माध्यम से निकाय चुनाव में दावेदारों के वोटर सपोर्टर अपने प्रत्याशीयों को जिताने की अपील कर रहे हैँ तो यमुनोत्री से निर्दलीय विधायक अपने सौम्य ब्यवहार के अनुरूप अलग ही अपील से चर्चा में हैँ, हालांकि उनके भाई विनोद डोभाल बड़कोट नगर पालिका से अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी हैँ, लेकिन विधायक संजय डोभाल अपने अंदाज में लोगों से अपील कर रहे हैँ!

यहां पढ़ें विधायक यमुनोत्री की सोशल मिडिया पर पोस्ट पूरी अपील….

*इन दिनों उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव चल रहे है, मैं अपने उन सभी साथियों से निवेदन करता हूं जो इस बार नगर निकाय चुनाव में प्रतिभाग कर रहे है, कि चुनाव को खेल की भावना से देखते हुए आपसी संबंध न बिगाड़े और भाईचारा बनाकर रखें, इतने उत्साहित न हों कि दूसरों को ठेस पहुंचे, क्योंकि चुनाव संपन्न होने के बाद हारने वाले भी हमारे ही है, और जीतने वाले भी हमारे ही है ,, आपसी मतभेद खत्म करके गांव व क्षेत्र के विकास में सभी लोग भागीदार बनें, जो बन जायेगा वह सबका, और उसके लिए सब है,, राजनीति में सिद्धांतो के सवाल पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं होना चाहिए कि हम लोग एक दूसरे के ख़ून के प्यासे हो जाएं या एक दूसरे पर इस प्रकार कीचड़ उछालें कि हमारे लिए कोई ईमान ही न रह जाए। मैं मानता हूँ कि राजनीति हमारे जीवन का 10-12 प्रतिशत हिस्सा ही हो सकता है । 80 प्रतिशत तो मानव ऐसा ही होता है, जिसमें व्यक्तिगत संबंध , एक दूसरे के लिए सदभाव स्नेह और ममत्व होता है। यही मूल्य हमारे जीवन को एक दिशा में ले जाते हैं। अगर इनसे विहीन हमारा जीवन हो और केवल राजनीतिक मतभेदों के कारण हम एक दूसरे के बारे में कुछ भी अच्छा न सोच सकें तो यह एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति होगी ।
राजनीति में किसी भी अप्रिय शब्दों या भावनाओं से एक दूसरे को कष्ट न पहुंचाएं और राजनीति में आपसी संबंध को खराब ना करें, सब के विचार एक जैसे नहीं होते लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम राजनीति के चक्कर में एक दूसरे का सम्मान भूल जाएं।
एक अच्छे नेता का मकसद साफ-सुथरी राजनीति के साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना, लोगों की आवाज को जगह देना और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सुनिश्चित करना होता है।
सब इंसान बराबर हैं, चाहे वो किसी धर्म या जाति के हों । हमें ऐसा उत्तराखंड बनाना है जहाँ सभी धर्म और जाति के लोगों में भाईचारा और मोहब्बत हो, न कि नफ़रत और बैर हो।
और मैं जनता जनार्दन से भी निवेदन करता हूं की जब राजनीति हमारी ज़िंदगी के तमाम पहलुओं को प्रभावित करती है, तो यह तय करना हमारी ज़िम्मेदारी है कि हमारी राजनीति कैसी होगी* ।
🙏🙏🇮🇳🇮🇳

(साभार :संजय डोभाल की फेसबुक वाल से )

The post निकाय चुनाव : यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल की सोशल मिडिया में लोग खूब कर रहे हैं तारीफ appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-767/feed/ 0
बड़कोट में अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी सुनील थपलियाल ने रोड़ शो कर मांगा वोट – सपोर्ट https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-766/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-766/#respond Sun, 19 Jan 2025 14:38:08 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=55006     जयप्रकाश बहुगुणा बड़कोट /उत्तरकाशी   आसन स्थानीय निकाय चुनाव में अपनी जीत पक्की करने के लिए प्रचार के अंतिम व निर्णायक चरण में सभी प्रत्याशीयों ने पूरी ताकत…

The post बड़कोट में अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी सुनील थपलियाल ने रोड़ शो कर मांगा वोट – सपोर्ट appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

 

आसन स्थानीय निकाय चुनाव में अपनी जीत पक्की करने के लिए प्रचार के अंतिम व निर्णायक चरण में सभी प्रत्याशीयों ने पूरी ताकत झोंक दी है! उत्तरकाशी जनपद की यमुना घाटी की बहु चर्चित बड़कोट सीट पर भी सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ घर घर दस्तक देकर प्रचार में जुटे हुए है!आज रविवार को नगरपालिका बड़कोट अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पत्रकार सुनील थपलियाल के रोड़ शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा”

रोड़ शो के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी सुनील थपलियाल ने मुख्य चौराहे पर एक जनसभा को संबोधित किया और नगरपालिका के मतदाताओं के सामने अपना विजन रखा और वोट करने की अपील की।

थपलियाल ने सभा के सम्बोधित करते हुये कहा कि वह पिछले दस सालों से बड़कोट नगरपालिका में जन सेवा कर रहे हैं ओर लगातार जनहित के मुद्दों को उठा रहे हैं।

सुनील थपलियाल ने बताया कि बड़कोट पंपिंग योजना की स्वीकृति के 48 दिन तक धरने पर रहे और उसके बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अपार सफलताएं प्राप्त हुई।

सुनील थपलियाल ने अपने जीत का दावा किया और मतदाताओं से वोट की अपील की।

निर्दलीय प्रत्याशी सुनील थपलियाल के रोड़ सो में सैकड़ों लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा और आगामी होने वाले 23 जनवरी के मतदान में अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों व युवाओं सहित बुजुर्गों ने हिस्सा लिया तथा थपलियाल के पक्ष में उनके चुनाव निशान गैस सिलेंडर पर मोहर लगाकर विजय दिलाने की अपील की!

The post बड़कोट में अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी सुनील थपलियाल ने रोड़ शो कर मांगा वोट – सपोर्ट appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-766/feed/ 0
नगर निकाय चुनाव के मध्यनजर बड़कोट बाजार मे पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च,निर्भीक मतदान का दिया संदेश https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-765/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-765/#respond Sun, 19 Jan 2025 13:07:40 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=55002   जयप्रकाश बहुगुणा  बड़कोट /उत्तरकाशी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत  पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी  के निर्देशन में आज उत्तरकाशी पुलिस द्वारा बड़कोट बाजार में फ्लैग मार्च निकालकर आम जनमानस को…

The post नगर निकाय चुनाव के मध्यनजर बड़कोट बाजार मे पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च,निर्भीक मतदान का दिया संदेश appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

बड़कोट /उत्तरकाशी

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत  पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी  के निर्देशन में आज उत्तरकाशी पुलिस द्वारा बड़कोट बाजार में फ्लैग मार्च निकालकर आम जनमानस को पारदर्शी तथा भयमुक्त चुनाव का भरोसा दिलाया गया।
*पुलिस उपाधीक्षक  संजय चौहान* के नेतृत्व मे पुलिस के जवानों द्वारा बड़कोट बाजार क्षेत्र मे फ्लैग मार्च करते हुये आमजनता से बिना किसी भय व प्रलोभन के निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग करने तथा आदर्श आचार संहिता के पालन करने की अपील की गयी।

फ्लैग मार्च मे *प्रभारी निरीक्षक(साइबर)  प्रमोद उनियाल, थानाध्यक्ष बड़कोट  दीपक कठैत, थानाध्यक्ष पुरोला  मोहन सिंह कठैत सहित अन्य अधिकारी व जवानों* द्वारा प्रतिभाग किया गया।

The post नगर निकाय चुनाव के मध्यनजर बड़कोट बाजार मे पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च,निर्भीक मतदान का दिया संदेश appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-765/feed/ 0
ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर बनबसा में तीना गुना होगी विकास की रफ्तार,  धामी ने बनबसा में रोड शो कर जनता से की वोट की अपील,भारी ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे लोग https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-8/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-8/#respond Sun, 19 Jan 2025 06:47:52 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=54992     उत्तराखंड Express ब्यूरो    बनवसा /चम्पावत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा, चंपावत नगर पंचायत से भाजपा की अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्रीमती रेखा देवी एवं अन्य सभासद…

The post ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर बनबसा में तीना गुना होगी विकास की रफ्तार,  धामी ने बनबसा में रोड शो कर जनता से की वोट की अपील,भारी ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे लोग appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

 

बनवसा /चम्पावत

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा, चंपावत नगर पंचायत से भाजपा की अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्रीमती रेखा देवी एवं अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में रोडशो कर वोट अपील की। रोडशो के बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि बनबसा के नगर निकाय में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद क्षेत्रीय विकास में तेजी आएगी। यहां पर विकास के जो काम अधर में लटके हैं, उन्हें तेजी से पूरा कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि कांग्रेस के पास क्षेत्रीय विकास का कोई विजन नहीं है। यदि ये लोग सत्ता में आ गए तो भ्रष्टाचार को बढ़ावा देंगे। उनके पास विकास के नाम पर सिर्फ यही बहाना होगा कि उनकी केंद्र और राज्य में सरकार नहीं है, जिस कारण वह क्षेत्र का विकास नहीं करा सकते। उन्होंने जनता से आगामी 23 जनवरी को भाजपा को प्रचंड मतों से जिताने की अपील की।

The post ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर बनबसा में तीना गुना होगी विकास की रफ्तार,  धामी ने बनबसा में रोड शो कर जनता से की वोट की अपील,भारी ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे लोग appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-8/feed/ 0
उत्तरकाशी : नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च,निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव का दिया संदेश https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-760/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-760/#respond Sat, 18 Jan 2025 11:48:04 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=54979     जयप्रकाश बहुगुणा  उत्तरकाशी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में आज उत्तरकाशी पुलिस द्वारा उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में फ्लैग मार्च निकालकर आम जनमानस…

The post उत्तरकाशी : नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च,निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव का दिया संदेश appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

उत्तरकाशी

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में आज उत्तरकाशी पुलिस द्वारा उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में फ्लैग मार्च निकालकर आम जनमानस से निर्भीक होकर मतदान करने तथा बिना किसी प्रलोबन, लालच तथा भय के लोक तंत्र के पर्व में शामिल होने की अपील की गयी।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अमरजीत सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक माघ मेला दिनेश कुमार के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस के जवानों द्वारा जिला मुख्यालय में कोतवाली, विश्वनाथ चौक, कोर्ट रोड़, हनुमान चौक, मुख्य बाजार, बस अड्डा, सब्जी मण्डी, भैरवचौक आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च करते हुये आमजनता को निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव का संदेश दिया गया, सभी को मताधिकार के प्रति जागरुक करते हुये आदर्श आचार संहिता के पालन करने की अपील की गयी।

The post उत्तरकाशी : नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च,निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव का दिया संदेश appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-760/feed/ 0