पौड़ी, – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com Uttrakhand News Thu, 23 Apr 2026 06:21:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://uttrakhandexpress.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-utrakhandexpress-news-logo-transperent-32x32.png पौड़ी, – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com 32 32 *दुखद घटना : घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, क्षेत्र में दहशत व आक्रोश* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pauri-129/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pauri-129/#respond Thu, 23 Apr 2026 06:21:53 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65487 उत्तराखंड Express ब्यूरो  पौड़ीगढ़वाल उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं नहीं थम रही है, आये दिन किसी न किसी क्षेत्र से वन्य जीवों द्वारा मानव पर हमलों की सूचना…

The post *दुखद घटना : घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, क्षेत्र में दहशत व आक्रोश* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो 

पौड़ीगढ़वाल

उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं नहीं थम रही है, आये दिन किसी न किसी क्षेत्र से वन्य जीवों द्वारा मानव पर हमलों की सूचना मिल रही है, आज पौड़ी जनपद के मुख्यालय से सटे बमठी गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक गुलदार ने 60 वर्षीय महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे महिला घर के पास खेत में चारा-पत्ती लेने गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक गुलदार उसे घसीटकर ले जा चुका था। बाद में ग्रामीणों ने महिला का शव बरामद किया।

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है और लगभग हर महीने किसी न किसी व्यक्ति को इसका शिकार बनना पड़ रहा है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने वन विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने या मारने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

वहीं, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच के साथ ही गुलदार की तलाश शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाने की अपील की है।

The post *दुखद घटना : घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, क्षेत्र में दहशत व आक्रोश* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pauri-129/feed/ 0
ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता: सत्यनिष्ठ आर्य निकला बांग्लादेशी नागरिक, पुलिस ने किया गिरफ्तार https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pauri-128/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pauri-128/#respond Fri, 17 Apr 2026 09:44:02 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65344   उत्तराखंड Express ब्यूरो  ऋषिकेश /पौड़ी उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पौड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सघन चेकिंग…

The post ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता: सत्यनिष्ठ आर्य निकला बांग्लादेशी नागरिक, पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

ऋषिकेश /पौड़ी

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पौड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सघन चेकिंग अभियान के दौरान लक्ष्मणझूला क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो फर्जी पहचान के सहारे भारत में अवैध रूप से रह रहा था।
पुलिस के अनुसार, 16 अप्रैल को कोतवाली लक्ष्मणझूला और अभिसूचना इकाई द्वारा रामझूला क्षेत्र में संयुक्त सत्यापन अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की गई, जिसकी जानकारी विरोधाभासी पाई गई। गहन पूछताछ में उसने अपना असली नाम सनीउर रहमान (39 वर्ष), निवासी फरीदपुर, बांग्लादेश बताया।
जांच में सामने आया कि वह वर्ष 2016 से बिना वैध वीजा के भारत में रह रहा था और “सत्यनिष्ठ आर्य” नाम से फर्जी आधार कार्ड बनाकर अपनी पहचान छुपा रहा था। उसके पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट (2018 में समाप्त), आधार कार्ड, मोबाइल फोन और टैबलेट बरामद किए गए।
पूछताछ में यह भी पता चला कि वह दिल्ली, गाजियाबाद, बंगाल सहित कई स्थानों पर रह चुका है और हाल ही में लक्ष्मणझूला घूमने आया था।
पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली लक्ष्मणझूला में विभिन्न धाराओं सहित इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस अभियान के तहत पुलिस लगातार अवैध रूप से निवास कर रहे व्यक्तियों, फर्जी दस्तावेज धारकों और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

The post ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता: सत्यनिष्ठ आर्य निकला बांग्लादेशी नागरिक, पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pauri-128/feed/ 0
  *गुलदार का आतंक :  नौनीहालों की सुरक्षा को विद्यालयों में अवकाश घोषित* https://uttrakhandexpress.com/vivid/pauri-127/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/pauri-127/#respond Fri, 03 Apr 2026 11:22:04 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65105   उत्तराखंड Express ब्यूरो  पौड़ी गढ़वाल जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पोखड़ा एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में नरभक्षी गुलदार के बढ़ते आतंक को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एहतियातन…

The post   *गुलदार का आतंक :  नौनीहालों की सुरक्षा को विद्यालयों में अवकाश घोषित* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

पौड़ी गढ़वाल

जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पोखड़ा एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में नरभक्षी गुलदार के बढ़ते आतंक को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एहतियातन विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा एवं बीरोंखाल मनोज कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों के अंतर्गत न्याय पंचायत कोलाखाल के अंतर्गत संचालित रा०प्रा०वि० पाटल्यूं, मयलगांव, पटोटी तथा जनता इंटर कॉलेज कुण्जखाल में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में दिनांक 04 अप्रैल 2026 (शनिवार) एवं 06 अप्रैल 2026 (सोमवार) को अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में विकासखंड बीरोंखाल अंतर्गत रा०प्रा०वि० तिमली, कण्डूली बड़ी, ढिस्वाणी, भरपूर बड़ा तथा रा०उ०प्रा०वि० तिमली एवं कण्डूली बड़ी में भी कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में उपरोक्त तिथियों (04 एवं 06 अप्रैल 2026) को अवकाश रहेगा।

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय क्षेत्र में उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया है कि आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

 

The post   *गुलदार का आतंक :  नौनीहालों की सुरक्षा को विद्यालयों में अवकाश घोषित* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/pauri-127/feed/ 0
*महिलाओं की दिया गया लीसा निकालने का प्रशिक्षण : बोर होल पद्धति’ से महिलाओं को मिलेगा रोजगार का मौका, जल्द शुरू होगा लीसा विदोहन कार्य* https://uttrakhandexpress.com/vivid/pauri-126/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/pauri-126/#respond Fri, 03 Apr 2026 07:52:59 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65097   उत्तराखंड Express ब्यूरो  पौड़ी गढ़वाल ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और वन आधारित आजीविका को मजबूत करने की दिशा में गढ़वाल वन प्रभाग, पौड़ी ने एक अहम पहल…

The post *महिलाओं की दिया गया लीसा निकालने का प्रशिक्षण : बोर होल पद्धति’ से महिलाओं को मिलेगा रोजगार का मौका, जल्द शुरू होगा लीसा विदोहन कार्य* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

पौड़ी गढ़वाल

ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और वन आधारित आजीविका को मजबूत करने की दिशा में गढ़वाल वन प्रभाग, पौड़ी ने एक अहम पहल की है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में वन विभाग ने कंडोलिया वन पंचायत के अंतर्गत पंचायती वन क्षेत्र में बोर होल पद्धति से लीसा विदोहन के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया, जिससे अब क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होने जा रहे हैं।

एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पौड़ी, खिर्सू और कोट विकासखंड की विभिन्न महिला समूहों की करीब 60 से 70 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को लीसा विदोहन की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराया गया। साथ ही बोर होल पद्धति के सुरक्षित उपयोग और उपकरणों के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया, जिससे वे स्वयं इस कार्य को करने के लिए सक्षम हो सकें।

डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव ने बताया कि यह विधि पारंपरिक तरीकों की तुलना में अधिक सुरक्षित, प्रभावी और वन संरक्षण के अनुकूल है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अब वन विभाग और ग्राम पंचायत द्वारा चिह्नित स्थलों पर जल्द ही लीसा विदोहन का कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे महिलाओं को सीधे तौर पर रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। उन्होंने बताया कि महिला समूहों को स्वरोजगार से जोड़ते हुए उनकी आय में स्थायी वृद्धि हो इसके लिए वन विभाग द्वारा यह कार्य अपनाया गया है। इसके लिए वन पंचायतों में क्लस्टर लेवल फेडरेशन के माध्यम से इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तार भी किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सके।

डीएफओ गढ़वाल ने बताया कि यह प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बोर होल पद्धति से लीसा विदोहन के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है और अब वन विभाग व पंचायत द्वारा चिह्नित स्थलों पर शीघ्र ही कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के सहयोग से इस पहल को गति मिली है, जिससे महिलाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।

वहीं जिला पंचायत सदस्य अनुज कुमार ने विभागीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि बमठी गांव में इस पद्धति से कार्य शुरू होने के बाद सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, जो अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणादायक हैं।

इस अवसर पर उप प्रभागीय वनाधिकारी आयशा बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी नक्षत्र शाह, खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद, क्षेत्र पंचायत सदस्य यशोदा नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि और समूह की महिलाएं उपस्थित रहे।

The post *महिलाओं की दिया गया लीसा निकालने का प्रशिक्षण : बोर होल पद्धति’ से महिलाओं को मिलेगा रोजगार का मौका, जल्द शुरू होगा लीसा विदोहन कार्य* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/pauri-126/feed/ 0
*दुखद घटना : घर के आँगन में खेल रही चार वर्ष की मासूम को गुलदार ने बनाया निवाला* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pauri-125/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pauri-125/#respond Fri, 03 Apr 2026 00:04:13 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65095   उत्तराखंड Express ब्यूरो  पौड़ी गढ़वाल गुरुवार देर रात को पौड़ी गढ़वाल जनपद से एक बहुत ही दुखद खबर मिली है, यहां घर के आँगन में खेल रही एक चार…

The post *दुखद घटना : घर के आँगन में खेल रही चार वर्ष की मासूम को गुलदार ने बनाया निवाला* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

पौड़ी गढ़वाल

गुरुवार देर रात को पौड़ी गढ़वाल जनपद से एक बहुत ही दुखद खबर मिली है, यहां घर के आँगन में खेल रही एक चार साल की मासूम को गुलदार ने अपना निवाला बना डाला!जनपद पौड़ी में गुलदार की दहशत बनी हुई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलदार ने चौबट्टाखाल क्षेत्र के ग्रामसभा तिमली स्थित भतकोट गांव में चार वर्ष की बच्ची को निवाला बना दिया। घटना रात करीब नौ बजे की है। ग्राम भतकोट निवासी हरेंद्र की 4 वर्षीय पुत्री दृष्टि रात को खाना खाने के बाद घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उसे जबड़े में जकड़ लिया। गुलदार उसे आंगन से नीचे खेतों की ओर ले गया। स्वजनों का शोर सुन अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और दृष्टि की तलाश शुरू कर दी। काफी कोशिश के बाद घर से कुछ दूर झाड़ियों में दृष्टि का शव बरामद हो गया।गुलदार की दहशत से ग्रामीण आक्रोषित हैं!उत्तराखंड में आये दिन हो रहे जंगली जानवरों के हमले चिंता का विषय हैं, मानव व वन्यजीवों के बीच पढ़ते संघर्ष के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है, लोगों को अपने खेती बाड़ी के काम करने व अन्य कार्यों के लिए घर से बाहर जाना बेहद जोखिम भरा हो गया है!राज्य सरकार को उत्तराखंड में गुलदारों व अन्य जंगली जानबरों की बढ़ती जनसंख्या व हिंसक होती प्रवीर्ती को रोकने के लिए ठोस उपाय करने होंगे!

The post *दुखद घटना : घर के आँगन में खेल रही चार वर्ष की मासूम को गुलदार ने बनाया निवाला* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pauri-125/feed/ 0
*गैस आपूर्ति को लेकर अफवाहों पर न दें ध्यान, एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा है गैस: जिला पूर्ति अधिकारी* https://uttrakhandexpress.com/vivid/pauri-124/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/pauri-124/#respond Thu, 19 Mar 2026 11:58:16 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=64793   उत्तराखंड Express ब्यूरो  पौड़ी गढ़वाल जनपद में घरेलू गैस की कमी की अफवाहों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया है कि सभी गैस एजेंसियों…

The post *गैस आपूर्ति को लेकर अफवाहों पर न दें ध्यान, एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा है गैस: जिला पूर्ति अधिकारी* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

पौड़ी गढ़वाल

जनपद में घरेलू गैस की कमी की अफवाहों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया है कि सभी गैस एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि आमजन किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशों के क्रम में जनपद में गैस आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है। उपभोक्ताओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि गैस बुकिंग के लिए ऑनलाइन माध्यम जैसे कंपनी की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, टोल फ्री नंबर या एसएमएस का उपयोग करें। बुकिंग के बाद निर्धारित समयावधि में डोर-टू-डोर डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है, इसलिए अनावश्यक रूप से एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं।

जिला पूर्ति अधिकारी ने खाद्य निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में गैस आपूर्ति की नियमित निगरानी करें, किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही इस संबंध में जारी सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार भी करें, ताकि आमजन तक सही जानकारी पहुंच सके।

*एलपीजी आपूर्ति पर सख्त निगरानी, 78 प्रतिष्ठानों की जांच, पौड़ी में 3 सिलेंडर जब्त*

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने व अनियमितताओं पर अंकुश हेतु जिला प्रशासन और पूर्ति विभाग ने व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों व विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
अभियान के तहत जनपद में कुल 78 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 10 गैस गोदाम व 68 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि कोटद्वार में 2 गैस गोदाम, दुगड्डा में 1, कोट–खोलाचौरी में 1 गैस गोदाम व 5 प्रतिष्ठान, चेलूसैंण में 5 प्रतिष्ठान, पाबौ में 1 गैस गोदाम व 20 प्रतिष्ठान, धुमाकोट में 8 प्रतिष्ठान, लैंसडाउन में 3, लक्ष्मणझूला में 8, नौगांवखाल में 1 गैस गोदाम व 8 प्रतिष्ठान, थलीसैंण में 1 गैस गोदाम तथा उफरैंखाल में 2 गैस गोदामों का निरीक्षण किया गया। वहीं पौड़ी में 1 गैस गोदाम, 11 व्यवसायिक प्रतिष्ठान और अनियमितता पाए जाने पर 3 सिलेंडर जब्त किए गए।

The post *गैस आपूर्ति को लेकर अफवाहों पर न दें ध्यान, एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा है गैस: जिला पूर्ति अधिकारी* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/pauri-124/feed/ 0
*अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला से  1.5 लाख मांगने वाला युवक पुलिस ने किया  गिरफ्तार* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pauri-123/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pauri-123/#respond Sat, 14 Mar 2026 05:31:41 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=64703   उत्तराखंड Express ब्यूरो  कोटद्वार/पौड़ी महिला के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 1.5 लाख रुपये की मांग करने वाले आरोपी को कोटद्वार पुलिस ने गिरफ्तार…

The post *अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला से  1.5 लाख मांगने वाला युवक पुलिस ने किया  गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

कोटद्वार/पौड़ी

महिला के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 1.5 लाख रुपये की मांग करने वाले आरोपी को कोटद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फोन पर महिला को गाली-गलौज करते हुए लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और पैसे न देने पर फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपी को नोएडा से दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार 7 मार्च 2026 को कोटद्वार निवासी एक महिला ने कोतवाली में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि विनय सैनी नाम का व्यक्ति उसे लगातार फोन कर गाली-गलौज कर रहा है तथा जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी महिला के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल करने की धमकी देते हुए अभद्र टिप्पणी कर रहा था। साथ ही फोटो व वीडियो वायरल न करने के बदले आरोपी द्वारा 1.5 लाख रुपये की मांग की जा रही थी।
महिला की शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु.अ.सं. 48/2026 के तहत धारा 351(2), 352, 308(4), 35(3) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में आईटी एक्ट की धारा 67 भी बढ़ाई गई।
महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और सुरागसी-पतारसी के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे नोएडा (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनय सैनी पुत्र ओमदत्त सैनी, निवासी कुलेसरा गांव, ग्रेटर नोएडा, जिला गौतमबुद्धनगर (उ.प्र.) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल चौहान, उपनिरीक्षक शोएब अली, हेड कांस्टेबल संतोष और कांस्टेबल चंद्रपाल शामिल रहे।

The post *अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला से  1.5 लाख मांगने वाला युवक पुलिस ने किया  गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pauri-123/feed/ 0
*Breaking News : पिकअप वाहन से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई,डीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pauri-122/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pauri-122/#respond Fri, 13 Mar 2026 11:27:44 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=64684   उत्तराखंड Express ब्यूरो कोटद्वार /पौड़ी जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने और घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग…

The post *Breaking News : पिकअप वाहन से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई,डीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

कोटद्वार /पौड़ी

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने और घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन व पूर्ति विभाग की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान कोटद्वार में लालबत्ती चौराहे पर एक पिकअप वाहन से 20 खाली व्यावसायिक गैस सिलेंडर और 15 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए।

उपजिलाधिकारी संदीप कुमार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार, बाट-माप निरीक्षक और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर वाहन को पकड़कर सिलेंडरों को जब्त किया। मामले में वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत जिले में कुल 203 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 8 गैस गोदाम, 3 पेट्रोल पंप और 189 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे। जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर दो मामलों में 4600-4600 रुपये का अर्थदंड लगाया गया, जबकि दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

श्रीनगर में सीओ पुलिस अनुज कुमार, तहसीलदार दीपक भंडारी और पूर्ति निरीक्षक विवेक कैन्तुरा की संयुक्त टीम ने एक गैस गोदाम और दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध रूप से उपयोग में लाए जा रहे दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इसके अलावा पूर्ति निरीक्षक केसी बौंठियाल ने दुगड्डा क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप और 16 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल ने पौड़ी क्षेत्र में 11 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। तहसीलदार धुमाकोट कुंदन सिंह नयाल और पूर्ति विभाग की टीम ने धुमाकोट व नैनीडांडा क्षेत्र में एक गैस गोदाम और 19 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की। पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल ने चाकीसैंण क्षेत्र में 16 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया, जहां अनियमितता मिलने पर दो मामलों में 4600 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। पूर्ति निरीक्षक राकेश पंत ने कोट व खोलाचौरी क्षेत्र में 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दो मामलों में 4600 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। पूर्ति निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने चैलूसैंण क्षेत्र में सात प्रतिष्ठानों, पूर्ति निरीक्षक हेमेंद्र कुमार ने पाबौ क्षेत्र में 13 प्रतिष्ठानों तथा अभिषेक कर्णवाल ने लैंसडाउन क्षेत्र में आठ प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

वहीं उपजिलाधिकारी रेखा आर्य के नेतृत्व में सतपुली क्षेत्र में 13 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। पूर्ति निरीक्षक दिग्विजय राणा ने नौगांवखाल व पोखड़ा क्षेत्र में एक गैस गोदाम, दो पेट्रोल पंप और 27 प्रतिष्ठानों की जांच की। पूर्ति निरीक्षक सचिन भट्ट ने थलीसैंण क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप और छह प्रतिष्ठानों, जबकि पूर्ति निरीक्षक प्रियंका बिष्ट और विशेष राठौर ने उफ़रैंखाल व रिखणीखाल क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप और 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इसके अलावा पूर्ति निरीक्षक दिव्या मुखिया ने लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 16 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और तीन आश्रमों का निरीक्षण किया।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि वर्तमान में अन्तर्राष्ट्रीय परिस्थितियों के दृष्टिगत भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के कम में सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है, कि जनपद पौड़ी गढ़वाल अन्तर्गत संचालित समस्त गैस एजेंसियों में घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा आपूर्ति भी सुचारू है। समस्त उपभोक्ताओं से अपील है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और न ही अफवाह फैलाए। जनपद में आज भी घरेलू, गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हुई है तथा जनपद को निरन्तर रूप से घरेलू गैस प्राप्त हो रही है। उन्होंने सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं से यह भी अपील कि है कि अनावश्यक अफवाहों पर ध्यान न दें तथा निर्धारित समयावधि (25 दिन) के उपरान्त ही अपनी गैस हेतु बुकिंग कराएं। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग और गैस आपूर्ति में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

The post *Breaking News : पिकअप वाहन से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई,डीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pauri-122/feed/ 0
*गुलदार का आतंक: एक 48 वर्षीय व्यक्ति को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pauri-121/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pauri-121/#respond Tue, 10 Mar 2026 05:28:07 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=64622   उत्तराखंड Express ब्यूरो  पौड़ी गढ़वाल पौड़ी जनपद में एक बार फिर गुलदार का आतंक देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार कल शाम घुड़दौड़ी क्षेत्र के पास जामला गाँव…

The post *गुलदार का आतंक: एक 48 वर्षीय व्यक्ति को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी जनपद में एक बार फिर गुलदार का आतंक देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार कल शाम घुड़दौड़ी क्षेत्र के पास जामला गाँव में गुलदार ने 48 वर्षीय व्यक्ति प्रकाश कुमार पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि गुलदार ने घात लगाकर अचानक हमला किया, जिससे व्यक्ति को बचने का मौका तक नहीं मिल पाया।
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर व्याप्त है, क्योंकि पिछले कुछ समय से इलाके में गुलदार की गतिविधियाँ लगातार बढ़ती जा रही हैं।
इस घटना से स्थानीय लोगों में रोष भी ब्याप्त है । उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
ग्रामीणों ने भी वन विभाग से गुलदार को पकड़ने या इलाके से हटाने की मांग की है, ताकि लोगों में फैली दहशत कम हो सके। वहीं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है।

The post *गुलदार का आतंक: एक 48 वर्षीय व्यक्ति को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pauri-121/feed/ 0
*हादसा : गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, चालक की मौत, पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pauri-120/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pauri-120/#respond Mon, 09 Mar 2026 10:58:02 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=64611   उत्तराखंड Express ब्यूरो  पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिसमें कई लोग जान गंवा देते हैं!कहीं खराब सड़कें तो कुछ अन्य…

The post *हादसा : गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, चालक की मौत, पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिसमें कई लोग जान गंवा देते हैं!कहीं खराब सड़कें तो कुछ अन्य कारणों से सड़क हादसे हो रहे हैं, आज पौड़ी जनपद के सतपुली क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मल्ली सतपुली में होटल हिमालय के पास गुमखाल की ओर से आ रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज 09 मार्च 2026 को थाना सतपुली को सूचना मिली कि मल्ली सतपुली क्षेत्र में होटल हिमालय के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही थाना सतपुली पुलिस और SDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
रेस्क्यू के दौरान टीम ने खाई में गिरे वाहन से एक व्यक्ति का शव बरामद किया, जिसकी पहचान वाहन चालक के रूप में हुई। मृतक की पहचान हरि ओम (42 वर्ष) पुत्र जगदीश सिंह, निवासी पिलखुवा, थाना पिलखुवा, जिला हापुड़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन संख्या UP 13 CT 9549 पिलखुवा से पौड़ी की ओर जा रहा था। वाहन में आयुर्वेदिक दवाइयां लदी हुई थीं और वाहन में केवल चालक ही सवार था।

The post *हादसा : गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, चालक की मौत, पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pauri-120/feed/ 0