पिथौरागढ़ – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com Uttrakhand News Sun, 15 Mar 2026 12:15:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://uttrakhandexpress.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-utrakhandexpress-news-logo-transperent-32x32.png पिथौरागढ़ – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com 32 32 🛑*दर्दनाक हादसा : कार दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल*🛑 https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pithauragarh-32/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pithauragarh-32/#respond Sun, 15 Mar 2026 12:15:47 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=64748   उत्तराखंड Express ब्यूरो  पिथौरागढ़   कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां एक कार दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई!पुलिस…

The post 🛑*दर्दनाक हादसा : कार दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल*🛑 appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

पिथौरागढ़

 

कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां एक कार दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई!पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 15.03.2026 को पिथौरागढ़–मुनस्यारी मार्ग पर बंगापानी के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही *थानाध्यक्ष जौलजीबी श्री प्रदीप यादव व प्रभारी कोतवाली मुनस्यारी श्री नीरज चौहान* मय पुलिस बल तथा SDRF टीम तत्काल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ किया।

दुर्घटना में निम्न व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई—

लक्ष्मण सिंह पुत्र श्री राम सिंह, निवासी धुरातोली मुनस्यारी, उम्र 30 वर्ष

अंकित पांडेय पुत्र श्री बसंत पांडेय, निवासी पिथौरागढ़, उम्र 30 वर्ष

दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए—

आयुष पंत पुत्र श्री नरेंद्र पंत, निवासी टकाना, उम्र 26 वर्ष

देवेंद्र भट्ट पुत्र स्व0 श्री परमानंद भट्ट, निवासी उत्सव गृह, उम्र 25 वर्ष

घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। आयुष पंत की भी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

घटना में मृतकों का पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है।

 

The post 🛑*दर्दनाक हादसा : कार दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल*🛑 appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pithauragarh-32/feed/ 0
*उत्तराखंड बजट 2026-27:-अवस्थापना विकासः गांव हो या शहर, कहीं नहीं कसर,सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान* https://uttrakhandexpress.com/vivid/chamoli-215/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/chamoli-215/#respond Wed, 11 Mar 2026 13:39:02 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=64647   उत्तराखंड Express ब्यूरो  गैरसैण /देहरादून   उत्तराखंड में अवस्थापना विकास के लिए बजट में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई है। गांव से लेकर शहर हो या फिर पहाड़…

The post *उत्तराखंड बजट 2026-27:-अवस्थापना विकासः गांव हो या शहर, कहीं नहीं कसर,सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

गैरसैण /देहरादून

 

उत्तराखंड में अवस्थापना विकास के लिए बजट में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई है। गांव से लेकर शहर हो या फिर पहाड़ से लेकर मैदान, अवस्थापना विकास के लिए धामी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में वो सब इंतजाम कर दिए हैं, जिन्हें विकास के लिए अपेक्षित माना जा रहा था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्त मंत्री के तौर पर बजट का खाका खींचते हुए हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखा है। मसलन, सड़क, पुलों के निर्माण के लिए यदि बजट आवंटन हुआ है, तो गड्ढा भरने जैसी बातों की भी अनदेखी नहीं की गई है। बिजली, पानी समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े आधारभूत ढांचे की मजबूती पर खास फोकस किया गया है, जो आने वाले दिनों में एक सुखद तस्वीर के प्रति आश्वस्तकारी है।
पहाड़ के तीन प्रमुख नगर निकायों को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने का फैसला दूरगामी परिणाम देने वाला है। तीनों शहरों का चयन ही अपने आप यह साबित करता है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दृष्टि कहां तक पहुंची है। गैरसैंण, बाडाहाट-उत्तरकाशी और पिथौरागढ़, इन तीनों निकायों को स्मार्ट सिटी बनाने का सरकार का निर्णय पहाड़ में अवस्थापना विकास के लिहाज से मील का पत्थर साबित होगा।

*हमारी सरकार ने अवस्थापना विकास को प्राथमिकता दी है। हमारा यह विश्वास है कि किसी भी राज्य के विकास की रीढ़ उसकी अवसंरचना होती है। तीव्र विकास के लिए हमारा यह संकल्प है कि प्रदेश की सड़क, ऊर्जा तथा आधुनिक अवसंरचना को नई गति और नई दिशा दी जाए।*
*पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री*

*बजट के प्रावधान, करेंगे राह आसान*

-सड़कों के लिए लोनिवि के पूंजीगत मद में 2501 करोड़ और पीएमजीएसवाई के लिए 1050 करोड़ बजट प्रावधान
-शहरी विकास विभाग का बजट इस बार रूपये 1814 करोड़, पिछली बार रूपये 1161 करोड़ का बजट था
-ऊर्जा क्षेत्र में रूपये 1609 करोड़ का बजट प्रावधान
-सड़कों पर गड्ढ़ा मुक्ति अभियान रूपये 400 करोड़
-रिस्पना, बिंदाल यूटिलिटी शिफ्टिंग योजना बजट रूपये 350 करोड़
-आवास विभाग का बजट रूपये 130 करोड़
-पुलिस आवास, जेलों का निर्माण इत्यादि का बजट रूपये 135 करोड़
-नगरीय अवस्थापना के लिए अतिरिक्त बजट रूपये 60 करोड़
-नागरिक उड्डयन विभाग का पूंजीगत मद में बजट प्रावधान रूपये 52 .50 करोड़
-तीन नगर निकायों को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए बजट प्रावधान रूपये 30 करोड़
-टिहरी रिंग रोड निर्माण कार्य का बजट रूपये 10 करोड़
-शहरी क्षेत्रों में पैदल मार्ग का बजट रूपये 10 करोड़

The post *उत्तराखंड बजट 2026-27:-अवस्थापना विकासः गांव हो या शहर, कहीं नहीं कसर,सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/chamoli-215/feed/ 0
दर्दनाक हादसे : अलग -अलग सड़क दुर्घटनाओं में पति -पत्नी सहित चार लोगों की मौत, एसडीआरएफ ने किये शव बरामद https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-58/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-58/#respond Mon, 23 Feb 2026 01:47:57 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=64392 उत्तराखंड Express ब्यूरो  पिथौरागढ़ /अल्मोड़ा/टिहरी गढ़वाल *जनपद पिथौरागढ़ में दुःखद घटना, गहरी खाई में गिरे वाहन से दो व्यक्तियों के शव SDRF उत्तराखंड ने किए बरामद* दिनांक 22 फरवरी 2026…

The post दर्दनाक हादसे : अलग -अलग सड़क दुर्घटनाओं में पति -पत्नी सहित चार लोगों की मौत, एसडीआरएफ ने किये शव बरामद appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो 

पिथौरागढ़ /अल्मोड़ा/टिहरी गढ़वाल

*जनपद पिथौरागढ़ में दुःखद घटना, गहरी खाई में गिरे वाहन से दो व्यक्तियों के शव SDRF उत्तराखंड ने किए बरामद*

दिनांक 22 फरवरी 2026 को सांय डीसीआर पिथौरागढ़ से सूचना प्राप्त हुई कि घाट के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट पिथौरागढ़ से SDRF टीम, एएसआई महिपाल सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि वाहन संख्या UK06AZ8788 (महिंद्रा एसयूवी 300) लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है, जिसमें 02 व्यक्ति सवार थे। SDRF टीम द्वारा जिला पुलिस व राजस्व पुलिस के साथ मिलकर त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए एक महिला व एक पुरुष के शव को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।मृतकों की पहचान बजेटी निवासी योगेश कुमार व उनकी पत्नी निधि के रूप में की गई है!

*जनपद अल्मोड़ा, ट्रक में फंसे व्यक्ति का SDRF उत्तराखंड द्वारा शव बरामद*

दिनांक 23 फरवरी 2026 को समय 01:31 बजे आपदा नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा से सूचना प्राप्त हुई कि बिनसर से लगभग 03 किमी आगे ताकुला रोड पर एक ट्रक में एक व्यक्ति फंसा हुआ है।

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट सरियापानी से SDRF टीम मुख्य आरक्षी नवीन सिंह कुंवर के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर एक व्यक्ति जो ट्रक और बैरीकेड के बीच फंसा हुआ था एवं जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा आवश्यक उपकरणों की सहायता से ट्रक में फंसे व्यक्ति का शव सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया।

मृतक की पहचान भूपेन्द्र सिंह पुत्र चन्द्र मान, उम्र 42 वर्ष, निवासी जिला भिवानी (हरियाणा) के रूप में की गई। शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।

*टिहरी, तोताघाटी के भूस्खलन की चपेट में आया ट्रक, SDRF टीम द्वारा किया गया ट्रक चालक का शव बरामद*

दिनांक 23 फरवरी 2026 को प्रातः 03:05 बजे सूचना प्राप्त हुई कि तोता घाटी के पास भूस्खलन के कारण एक ट्रक के ऊपर अत्यधिक मात्रा में मलबा एवं पत्थर गिर गए हैं। सूचना में ट्रक के केबिन में एक व्यक्ति के फंसे होने की संभावना जताई गई थी, साथ ही मार्ग भी पूर्णतः अवरुद्ध हो गया था।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF उत्तराखंड की टीम उप निरीक्षक सावर सिंह नेगी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे ट्रक से एक शव को बाहर निकाला गया।

मृतक की पहचान मुरारी लाल पुत्र श्री दुर्गा लाल, निवासी घुट्टियानी, जनपद चमोली गढ़वाल, उम्र लगभग 55 वर्ष के रूप में हुई है। SDRF टीम द्वारा बरामद शव को आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

The post दर्दनाक हादसे : अलग -अलग सड़क दुर्घटनाओं में पति -पत्नी सहित चार लोगों की मौत, एसडीआरएफ ने किये शव बरामद appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-58/feed/ 0
“शादी में DJ की धुन पर शुरू हुआ ‘डांस’, बन गया ‘दंगल”, पुलिस ने संभाला मोर्चा, दो लोग हिरासत में “ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pithauragarh-31/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pithauragarh-31/#respond Sun, 22 Feb 2026 10:07:23 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=64377   उत्तराखंड Express ब्यूरो  पिथौरागढ़ आज रविवार को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि आठगांव सीलिंग क्षेत्र में एक विवाह समारोह के दौरान डांस कार्यक्रम के समय…

The post “शादी में DJ की धुन पर शुरू हुआ ‘डांस’, बन गया ‘दंगल”, पुलिस ने संभाला मोर्चा, दो लोग हिरासत में “ appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

पिथौरागढ़

आज रविवार को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि आठगांव सीलिंग क्षेत्र में एक विवाह समारोह के दौरान डांस कार्यक्रम के समय दो पक्षों के बीच मारपीट/झगड़ा हो रहा है। सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी एचोली कमलेश जोशी मय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचे।

मौके पर पाया गया कि मनोज कुमार व भुवन राम शराब के नशे में आपस में मारपीट पर आमादा थे तथा पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किए जाने पर भी नहीं मान रहे थे। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तथा किसी अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों व्यक्तियों को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया गया।

पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों में शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास न करें।

The post “शादी में DJ की धुन पर शुरू हुआ ‘डांस’, बन गया ‘दंगल”, पुलिस ने संभाला मोर्चा, दो लोग हिरासत में “ appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pithauragarh-31/feed/ 0
Big Breaking : उत्तराखंड -नेपाल बॉर्डर पर बारात की बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 लोग घायल https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pithauragarh-30/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pithauragarh-30/#respond Fri, 06 Feb 2026 08:08:38 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=64108   उत्तराखंड Express ब्यूरो पिथौरागढ़ उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर के पास नेपाल के बैतड़ी जिले में भीषण हादसा, दर्दनाक हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत, 34 से ज़्यादा लोग घायल,…

The post Big Breaking : उत्तराखंड -नेपाल बॉर्डर पर बारात की बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 लोग घायल appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

पिथौरागढ़

उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर के पास नेपाल के बैतड़ी जिले में भीषण हादसा,
दर्दनाक हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत, 34 से ज़्यादा लोग घायल,
बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरी,
गुरुवार की रात हुआ भीषण सड़क हादसा,
घायलों का स्थानीय अस्पतालों और डडेलधुरा अस्पताल में चल रहा है इलाज,
हादसा बैतड़ी जिले के पुरचौड़ी-7 क्षेत्र के पास हुआ,
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट बॉर्डर से सटा हुआ है इलाका,
बस का प्रेशर पाइप फटने की वजह से हुआ हादसा

The post Big Breaking : उत्तराखंड -नेपाल बॉर्डर पर बारात की बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 लोग घायल appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pithauragarh-30/feed/ 0
दुखद घटना : गहरी खाई में गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौत SDRF टीम ने किया शव बरामद* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pithauragarh-29/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pithauragarh-29/#respond Thu, 05 Feb 2026 08:40:52 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=64084   उत्तराखंड Express ब्यूरो पिथौरागढ़ आज दिनांक 05 फरवरी 2026 को डी0सी0आर0 पिथौरागढ़ से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि पिथौरागढ़ के चेसर नामक स्थान पर एक युवक खाई में…

The post दुखद घटना : गहरी खाई में गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौत SDRF टीम ने किया शव बरामद* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

पिथौरागढ़

आज दिनांक 05 फरवरी 2026 को डी0सी0आर0 पिथौरागढ़ से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि पिथौरागढ़ के चेसर नामक स्थान पर एक युवक खाई में गिर गया है।
सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी श्री सुनील चंद के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचने पर ज्ञात हुआ कि युवक लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गया था, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

SDRF टीम द्वारा विषम परिस्थितियों में तत्परता एवं कुशलता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला गया तथा आगे की विधिक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*मृतक का विवरण:*
नाम – दिग्विजय चंद
पिता का नाम – अशोक चंद
उम्र – 32 वर्ष
निवासी – ग्राम खड़कोट, पिथौरागढ़

The post दुखद घटना : गहरी खाई में गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौत SDRF टीम ने किया शव बरामद* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pithauragarh-29/feed/ 0
*दुखद हादसा : गहरी खाई में गिरी आल्टो कार – दो की मौत, एक घायल एसडीआरएफ ने खाई में गिरे वाहन से शवों का किया रेस्क्यू* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pithauragarh-28/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pithauragarh-28/#respond Sat, 03 Jan 2026 09:31:47 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=63327   उत्तराखंड Express ब्यूरो पिथौरागढ़ आज दिनांक 03/01/2026 को आपदा कंट्रोल कक्ष पिथौरागढ़ से सूचना प्राप्त हुई कि स्वालिक से आगे रनबिछुल नामक स्थान पर एक ऑल्टो कार (संख्या –…

The post *दुखद हादसा : गहरी खाई में गिरी आल्टो कार – दो की मौत, एक घायल एसडीआरएफ ने खाई में गिरे वाहन से शवों का किया रेस्क्यू* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

पिथौरागढ़

आज दिनांक 03/01/2026 को आपदा कंट्रोल कक्ष पिथौरागढ़ से सूचना प्राप्त हुई कि स्वालिक से आगे रनबिछुल नामक स्थान पर एक ऑल्टो कार (संख्या – UK 05 4405) गहरी खाई में गिर गई है, जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट पिथौरागढ़ से उप निरीक्षक श्री प्रेम उपराड़ी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुँचने पर ज्ञात हुआ कि वाहन में कुल तीन व्यक्ति सवार थे। इनमें से एक घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा पहले ही सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा जा चुका था। शेष दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।एसडीआरएफ टीम ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में लगभग 300 मीटर गहरी खाई से दोनों मृतकों के शवों को निकालकर लगभग 1.5 किलोमीटर पैदल दुर्गम पहाड़ी एवं नदी मार्ग से होते हुए सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शवों को स्थानीय प्रशासन के सुपुर्द कर 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।मृतकों का विवरण:
1️⃣ हयात सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, आयु 38 वर्ष, निवासी – ग्राम सात सीलिंग
2️⃣ संजय कुमार पुत्र प्रेम राम, निवासी – ग्राम पंडा

The post *दुखद हादसा : गहरी खाई में गिरी आल्टो कार – दो की मौत, एक घायल एसडीआरएफ ने खाई में गिरे वाहन से शवों का किया रेस्क्यू* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pithauragarh-28/feed/ 0
*पिथौरागढ़ पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, जौलजीबी मेला का किया शुभारंभ* https://uttrakhandexpress.com/vivid/pithauragarh-27/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/pithauragarh-27/#respond Fri, 14 Nov 2025 09:34:38 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=62650   उत्तराखंड Express ब्यूरो   पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ किया। काली और गौरी नदियों…

The post *पिथौरागढ़ पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, जौलजीबी मेला का किया शुभारंभ* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

 

पिथौरागढ़:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ किया। काली और गौरी नदियों के संगम पर लगने वाला यह मेला भारत–नेपाल की सांझा संस्कृति का प्रतीक माना जाता है और कुमाऊं के सबसे बड़े व्यापारिक मेलों में शामिल है। इस मौके पर डीडीहाट के विधायक फकीर राम टम्टा और जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मेले का उद्घाटन करने के बाद, सीएम धामी पहली बार अपने पैतृक गांव टुंडी–बारमौं पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री मां का हाथ पकड़े गांव की पगडंडी पर चलते नजर आए। उन्होंने गांव के लोगों से मुलाकात की और अपने बचपन की यादें ताजा कीं।
सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर इस यात्रा को बेहद भावुक बताते हुए लिखा कि टुंडी–बारमौं उनके संस्कारों और पहचान की भूमि है। उन्होंने कहा कि गांव के बुजुर्ग आज भी उन्हें बचपन के नाम से पुकारते हैं, जो उनके लिए एक अनमोल अनुभव है। बच्चों और युवाओं की मुस्कुराहटों ने उनके बचपन की यादों को फिर जीवंत कर दिया।
पैतृक गांव में मुख्यमंत्री ने ब्रह्मचारी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। धामी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय में तीसरी कक्षा तक पूरी की थी। बाद में उनका परिवार खटीमा चला गया।

The post *पिथौरागढ़ पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, जौलजीबी मेला का किया शुभारंभ* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/pithauragarh-27/feed/ 0
*सीमांत गांव मिलम में मुख्यमंत्री ने की आई.टी.बी.पी जवानों और स्थानीय नागरिकों से भेंट, क्षेत्रीय विकास के लिए की कई घोषणाएं https://uttrakhandexpress.com/vivid/pithauragarh-26/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/pithauragarh-26/#respond Wed, 29 Oct 2025 07:40:06 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=62346   उत्तराखंड Express ब्यूरो पिथौरागढ़ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पिथौरागढ़ जिले के सीमांत गांव मिलम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के…

The post *सीमांत गांव मिलम में मुख्यमंत्री ने की आई.टी.बी.पी जवानों और स्थानीय नागरिकों से भेंट, क्षेत्रीय विकास के लिए की कई घोषणाएं appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पिथौरागढ़ जिले के सीमांत गांव मिलम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों से मुलाकात कर उनके राष्ट्रसेवा के जज्बे और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी समर्पण भाव से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा में जवानों का योगदान अतुलनीय है और उनका अनुशासन, परिश्रम एवं देशभक्ति सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान सीमांत क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमांत गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत इन क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने, स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास तेजी से जारी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में इन क्षेत्रों में सड़क, संचार, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा ताकि सीमाओं पर बसने वाले लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो सके। उन्होंने सीमा क्षेत्र के नागरिकों के सहयोग और राष्ट्र प्रति समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जोहार क्लब मुनस्यारी में इनडोर स्टेडियम बनाया जायेगा। ग्राम मिलम में नन्दा देवी मंदिर का सौर्न्यीकरण कार्य कराया जायेगा। ग्राम बिल्जू में सामुदायिक मिलन केन्द्र का निर्माण कार्य किया जायेगा।

इस अवसर पर आईजी आईटीबीपी श्री संजय गुंज्याल, स्थानीय लोग और आईटीबीपी के जवान मौजूद थे।

The post *सीमांत गांव मिलम में मुख्यमंत्री ने की आई.टी.बी.पी जवानों और स्थानीय नागरिकों से भेंट, क्षेत्रीय विकास के लिए की कई घोषणाएं appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/pithauragarh-26/feed/ 0
दुखद : गहरी खाई में गिरने से प्राइमरी शिक्षक की मौत, SDRF  ने किया शव बरामद https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pithauragarh-25/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pithauragarh-25/#respond Thu, 18 Sep 2025 15:40:21 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=61489     उत्तराखंड Express ब्यूरो पिथौरागढ़ आज दिनांक 18 सितम्बर 2025 को SDRF पोस्ट पिथौरागढ़ से उपनिरीक्षक श्री देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम को DCR पिथौरागढ़ से सूचना प्राप्त…

The post दुखद : गहरी खाई में गिरने से प्राइमरी शिक्षक की मौत, SDRF  ने किया शव बरामद appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

पिथौरागढ़

आज दिनांक 18 सितम्बर 2025 को SDRF पोस्ट पिथौरागढ़ से उपनिरीक्षक श्री देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम को DCR पिथौरागढ़ से सूचना प्राप्त हुई कि बड़वेरोड पर एक व्यक्ति खाई में गिर गया है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए SDRF टीम घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचने पर पाया गया कि व्यक्ति लगभग 80 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था, जिसकी मृत्यु हो चुकी थी।

टीम द्वारा कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मृतक के शव को खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया गया तथा जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक की पहचान उमेश प्रकाश (40 वर्ष), सहायक अध्यापक, प्राइमरी पाठशाला शिलिंगया निवासी के रूप में हुई।

The post दुखद : गहरी खाई में गिरने से प्राइमरी शिक्षक की मौत, SDRF  ने किया शव बरामद appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pithauragarh-25/feed/ 0