राजनीति – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com Uttrakhand News Sun, 07 Jun 2026 09:28:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://uttrakhandexpress.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-utrakhandexpress-news-logo-transperent-32x32.png राजनीति – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com 32 32 *Breaking News : दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड के केशव नेगी की गिरफ्तारी पर सीएम धामी ने की दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से वार्ता* https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1179/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1179/#respond Sun, 07 Jun 2026 09:28:49 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66355   उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून /दिल्ली   दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड के श्री केशव नेगी जी की गिरफ्तारी के संबंध में आज दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री…

The post *Breaking News : दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड के केशव नेगी की गिरफ्तारी पर सीएम धामी ने की दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से वार्ता* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून /दिल्ली

 

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड के श्री केशव नेगी जी की गिरफ्तारी के संबंध में आज दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती Rekha Gupta जी से वार्ता हुई।

श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने आश्वस्त किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होगी। पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाएंगी।

साथ ही केशव नेगी जी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी बात कर उन्हें हर संभव सहायता हेतु आश्वस्त किया। हमारी सरकार देश भर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

The post *Breaking News : दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड के केशव नेगी की गिरफ्तारी पर सीएम धामी ने की दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से वार्ता* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1179/feed/ 0
*खेत बचाओ अभियान का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारम्भ, जैविक खेती पर दिया विशेष जोर* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/almora-55/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/almora-55/#respond Sat, 06 Jun 2026 10:06:33 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66327   उत्तराखंड Express ब्यूरो  अल्मोड़ा “खेत बचाओ अभियान” का शुभारम्भ शनिवार को हवालबाग में आयोजित एक विशाल जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का…

The post *खेत बचाओ अभियान का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारम्भ, जैविक खेती पर दिया विशेष जोर* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

अल्मोड़ा

“खेत बचाओ अभियान” का शुभारम्भ शनिवार को हवालबाग में आयोजित एक विशाल जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। यह अभियान पूरे माह भर जनपद सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य कृषि भूमि के संरक्षण, जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय में वृद्धि करना है। जैविक खेती के लिये मिट्टी की दशा सुधरेगी । तथा खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता मे सुधार होगा । नदियों की गुणवत्ता बढेगी , ग्लोवल वार्मिग से प्रकृति का बहुत नुकसान हो रहा है पानी का सन्कुलित प्रयोग व रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करने की जरूरत है।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केवल खेती बचाने की बात नहीं कर रही है, बल्कि किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान प्राकृतिक एवं जैविक कृषि से जुड़ी हुई है और सरकार किसानों को आधुनिक तकनीक, विपणन सुविधाएं तथा जैविक उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने किसानों से जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया। केन्द्रिय कृर्षि मन्त्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा चलाया गया अभियान जन आन्दोलन बन चुका है ,उन्होंने कहा कि जैविक कृषि न केवल भूमि की उर्वरता को बनाए रखती है, बल्कि मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।सी एम ने तारबाड़ योजना हेतु छ: करोड़ व शौकियाथल इन्टर कालेज मे अतिरिक्त कक्ष निर्माण की घोषणा की ।
कार्यक्रम में कृषि एवं उद्यान विभाग के विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, जैविक खेती की नवीन विधियों, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण तथा बागवानी विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। विशेषज्ञों ने बताया कि वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने पर उत्पादन लागत में कमी और आय में वृद्धि संभव है। मधुमख्खी पालन शहद उत्पादन को भी जोडना जरूरी है। सरकार ने वीमा सहित विविध कार्यक्रम संचालित किये है
इस अवसर पर कृर्षि व सैनिक कल्याण मन्त्री गणेश जोशी ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे प्रदेश तरक्की कर रहा है उन्होने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने किसानो के बारे मे पहली बार सोचा व केन्द्रिय कृर्षि मन्त्री शिवराज सिह चौहान के मार्गदर्शन मे यह अभियान चल रहा है. इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक प्रगतिशील किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए। किसानों ने जैविक खेती अपनाने के बाद प्राप्त सफलताओं, उत्पादन में वृद्धि तथा बाजार में बेहतर मूल्य मिलने के अनुभवों को उपस्थित कृषकों के साथ साझा किया। उनके अनुभवों से अन्य किसानों को भी प्रेरणा मिली।
जनसभा में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि, कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तथा ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषि विकास योजनाओं, सरकारी सहायता कार्यक्रमों एवं विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
खेत बचाओ अभियान के माध्यम से आगामी एक माह तक गांव-गांव जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण शिविर, कृषक गोष्ठियां तथा तकनीकी परामर्श सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। सरकार को आशा है कि यह अभियान कृषि भूमि संरक्षण, जैविक खेती के विस्तार तथा किसानों की आर्थिक समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल, सल्ट विधायक महेश जीना, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैडा, मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री ‌ गंगा बिष्ट , गोविंद सिंह पिलखवाल ,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख हवलबाग हिमानी कुंडू, लमगडा त्रिलोक रावत, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल,पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिलाधिकारी अंशुल सिंह,अपर जिलाधिकारी युक्त मिश्रा एस एस पी चन्द्रशेखर घोड़ेके सहित आदि मौजूद थे।खेती बचाओ अभियान कार्यक्रम का समापन जिलाधिकारी अंशुल सिंह के संबोधन के बाद हुआ

The post *खेत बचाओ अभियान का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारम्भ, जैविक खेती पर दिया विशेष जोर* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/almora-55/feed/ 0
*उत्तरकाशी : “मोदी सरकार के 12 साल विश्वास के ” पर भाजपा ने की जिला कार्यशाला आयोजित* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1835/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1835/#respond Wed, 03 Jun 2026 08:36:33 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66285   जयप्रकाश बहुगुणा  *उत्तरकाशी*   भारतीय जनता पार्टी उतरकाशी ने ‘मोदी सरकार के 12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के’ विषय पर एक जिला कार्यशाला का आयोजन किया।…

The post *उत्तरकाशी : “मोदी सरकार के 12 साल विश्वास के ” पर भाजपा ने की जिला कार्यशाला आयोजित* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

 

भारतीय जनता पार्टी उतरकाशी ने ‘मोदी सरकार के 12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के’ विषय पर एक जिला कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान एवं जिला सह प्रभारी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री परशुराम जगुडी व महावीर नेगी ने किया, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने की।कार्यशाला के मुख्य वक्ता रमेश चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, चौहान ने कहा कि चारों ओर विकास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। जनता ने जिस तरह भरोसा और विश्वास के साथ नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया उस भरोसा और विश्वास को प्रधानमंत्री ने 12 साल निरंतर अपने समय का पाल-पाल और शरीर का कण कण‌ इस देश को समर्पित किया है।इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को गर्व है।
12 वर्ष के ऐतिहासिक कार्यकाल में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण,कश्मीर से धारा 370 हटना,महिला आरक्षण बिल, तीन तलाक जैसे महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक कार्य करने का काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है।इस अवसर पर जिला सह प्रभारी विनोद रतुडी ने कहा नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास सुशासन जन कल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं ।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव में उतरकाशी जनपद की तीनों विधानसभा जीतने का संकल्प दोहराया, उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की सरकार के सफलतम 12 वर्षों की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाएं सह प्रभारी ने कहा 5 जून से 20 जून तक मोदी सरकार की उपलब्धियां को तरह-तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से बताने का काम किया जाएगा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम एवं 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग दिवस का कार्यक्रम प्रत्येक मंडल स्तर पर किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अपने 12 सालों के कार्यकाल में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर कार्य किया है।और भविष्य में भी इसी संकल्प के साथ काम करती रहेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उतरखंड प्रदेश में पुनः कमल खिलेगा।

इस अवसर पर राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा, जयवीर चौहान, ओम प्रकाश, महामंत्री परशुराम जगूड़ी, महावीर नेगी, विकास खण्ड भटवाड़ी की वर्तमान प्रमुख, पूर्व प्रमुख सहित जिले के समस्त पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

The post *उत्तरकाशी : “मोदी सरकार के 12 साल विश्वास के ” पर भाजपा ने की जिला कार्यशाला आयोजित* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1835/feed/ 0
*बड़ी खबर : नेहा जोशी ने खुद किया था केदारनाथ यात्रा क़े दौरान भुगतान, बीक़ेटीसी द्वारा भुगतान किये जाने को बताया झूठ* https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1165/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1165/#respond Mon, 25 May 2026 01:35:27 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66142   उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून भाजपा नेत्री नेहा जोशी ने बीक़ेटीसी क़े द्वारा उनकी केदारनाथ यात्रा क़े दौरान वहां प्रवास का भुगतान करने क़े दावे को झूठ करार दिया है,…

The post *बड़ी खबर : नेहा जोशी ने खुद किया था केदारनाथ यात्रा क़े दौरान भुगतान, बीक़ेटीसी द्वारा भुगतान किये जाने को बताया झूठ* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

भाजपा नेत्री नेहा जोशी ने बीक़ेटीसी क़े द्वारा उनकी केदारनाथ यात्रा क़े दौरान वहां प्रवास का भुगतान करने क़े दावे को झूठ करार दिया है, नेहा जोशी ने कहा है कि उन्होंने अपनी यात्रा क़े दौरान केदारनाथ में प्रवास क़े दौरान स्वयं नकद भुगतान किया है!उन्होंने अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर लिखा है कि —

 

नमस्कार साथियों,

मुझे मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि बीकेटीसी द्वारा एक आरटीआई के जवाब में मेरे एवं मेरे साथियों द्वारा पिछले वर्ष बाबा केदारनाथ जी की दो दिवसीय यात्रा के दौरान गायत्री भवन में किए प्रवास के भुगतान को बीकेटीसी द्वारा किया गया बताया गया है, जो की एकदम झूठ है।

बाबा केदार मेरे आराध्य हैं और उनके आशीर्वाद से मैं नियमित रूप से यह यात्रा करती हूँ । पिछले वर्ष मैं व मेरे अन्य साथी बाबा केदारनाथ जी के कपाट खुलने के पावन अवसर पर बाबा के धाम गए थे और गायत्री भवन में रुके थे। वहाँ लिए गए तीनों कमरों का पूरा भुगतान हमने, डिजिटल पेमेंट का विकल्प उपलब्ध ना होने के कारण, नगद में किया था, जिसके साक्ष्य उपलब्ध हैं और जिसकी पुष्टि गायत्री भवन के कर्मचारी भी कर देंगे । इसके अलावा GMVN में भी 2 कमरे लिए गए जिसका भी पूरा भुगतान किया गया।

इस बात की गहन पड़ताल होनी चाहिए की किस प्रकार पहले से ही भुगतान किए गए कमरों का भुगतान दोबारा मेरे नाम की रसीद काट कर लिया गया।

क्या यह किसी साजिश के अंतर्गत दुर्भावना के साथ किया गया कृत है या योजनाबद्ध रूप से की जा रही अनियमितता। कुछ भी हो लेकिन आज मैं इसकी शिकार हुई हूँ पर कल आप में से कोई भी हो सकता है।

मैं मीडिया के सभी साथियों से भी विनम्र आग्रह करती हूँ कि इस विषय की निष्पक्षता से पड़ताल करें और सभी संबंधित व्यक्तियों से सही सवाल कर सत्य जनता के सामने रखें।

मुझे विश्वास है कि सत्य जल्द ही सबके सामने आएगा और बाबा केदारनाथ जी का आशीर्वाद सदैव सत्य के साथ रहेगा। 🙏🏻

The post *बड़ी खबर : नेहा जोशी ने खुद किया था केदारनाथ यात्रा क़े दौरान भुगतान, बीक़ेटीसी द्वारा भुगतान किये जाने को बताया झूठ* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1165/feed/ 0
*देवभूमि उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से बाधित करने की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी : पुष्कर सिंह धामी* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1161/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1161/#respond Sat, 23 May 2026 01:14:19 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66107 उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज़ पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों…

The post *देवभूमि उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से बाधित करने की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी : पुष्कर सिंह धामी* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज़ पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से बाधित करने की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आस्था का सम्मान सभी को है, लेकिन कानून और व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं हो सकता।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में सिंचाई और कृषि विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है और लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में राज्य का वातावरण शांत, व्यवस्थित और अनुशासित बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कें आम जनता की आवाजाही के लिए हैं, उन्हें अवरोध या प्रदर्शन का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा।

सीएम धामी ने कहा कि नमाज़ मस्जिदों, ईदगाहों और निर्धारित स्थानों पर ही पढ़ी जानी चाहिए। सार्वजनिक मार्गों को बाधित कर लोगों को परेशानी में डालना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए सड़क पर नमाज़ का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन उत्तराखंड सरकार की नीति पूरी तरह स्पष्ट है।

मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक सड़कों को बंधक बनाकर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि देवभूमि की शांति, संस्कृति और अनुशासन से खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी तथा राज्य में कानून का राज सर्वोपरि रहेगा।

The post *देवभूमि उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से बाधित करने की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी : पुष्कर सिंह धामी* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1161/feed/ 0
*पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,खड़खड़ी श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/haridwar-48/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/haridwar-48/#respond Wed, 20 May 2026 09:17:08 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66036   उत्तराखंड Express ब्यूरो  हरिद्वार उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी…

The post *पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,खड़खड़ी श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

हरिद्वार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे।

मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और हर वर्ग के लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।अंतिम संस्कार के दौरान सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। उनके पुत्र श्री मनीष खंडूरी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी जी का निधन राज्य और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सेना, केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री के रूप में पारदर्शिता और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट कार्य किए। उन्होंने कहा कि वह हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे। उनकी कमी एक अभिभावक के रूप में हमेशा महसूस होगी।

केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी जी का जीवन सादगी, अनुशासन और ईमानदारी का उदाहरण रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सेना अधिकारी के रूप में हर दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाया। उनके कार्यों को उत्तराखंड ही नहीं, पूरा देश हमेशा याद रखेगा। सुशासन और लोकपाल जैसे महत्वपूर्ण विचारों को आगे बढ़ाने में उनका योगदान प्रेरणादायक रहा।

इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र/पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा , डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, श्री तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा, महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, सांसद श्री अनिल बलूनी, श्री अजय भट्ट , कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, श्री सतपाल महाराज, डॉ .धन सिंह रावत, श्री गणेश जोशी, श्री सौरभ बहुगुणा, श्री मदन कौशिक, श्री प्रदीप बत्रा, श्री खजान दास, विधायकगण, संतगण मौजूद थे।

The post *पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,खड़खड़ी श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/haridwar-48/feed/ 0
*माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : मुख्यमंत्री* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-19/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-19/#respond Sun, 17 May 2026 03:05:46 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66007   उत्तराखंड Express ब्यूरो  चम्पावत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद चम्पावत के ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध माँ वाराही शक्तिपीठ धाम, देवीधुरा पहुँचकर मंदिर के नवनिर्माण एवं विकास…

The post *माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : मुख्यमंत्री* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

चम्पावत

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद चम्पावत के ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध माँ वाराही शक्तिपीठ धाम, देवीधुरा पहुँचकर मंदिर के नवनिर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि माँ वाराही धाम केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि धाम का विकास इसकी पौराणिक गरिमा एवं मूल स्वरूप को अक्षुण्ण रखते हुए किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ आध्यात्मिक अनुभूति भी प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि माँ वाराही धाम आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने माँ वाराही मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

उल्लेखनीय है कि लगभग ₹15 करोड़ की अनुमानित लागत से माँ वाराही मंदिर के भव्य नवनिर्माण कार्य को चार खाम सात थोक एवं माँ वाराही शक्तिपीठ ट्रस्ट द्वारा आगामी दो से तीन वर्षों में पूर्ण किया जाएगा। मंदिर निर्माण में राजस्थान के विशेष नक्काशीदार पत्थरों का उपयोग किया जाएगा, जबकि मंदिर की स्थापत्य कला एवं शिल्प कार्य गुजरात के विशेषज्ञ कारीगरों की देखरेख में संपन्न होंगे।

निरीक्षण के दौरान जगदीश चंद्र गहतोड़ी ‘नवनीत’ ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत संचालित निपुण भारत अभियान से संबंधित अपनी पुस्तक “निपुण का संगीत” मुख्यमंत्री को भेंट की।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, माँ वाराही मंदिर समिति के संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, समिति अध्यक्ष हीरा बल्लभ जोशी, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

The post *माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : मुख्यमंत्री* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/champawat-19/feed/ 0
*चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेन्द्र प्रताप आज से उत्तरकाशी के दो दिवसीय भ्रमण पर* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1803/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1803/#respond Sat, 16 May 2026 02:21:28 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65986   जयप्रकाश बहुगुणा  *बड़कोट /उत्तरकाशी*       चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक और उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप आगामी 16 और…

The post *चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेन्द्र प्रताप आज से उत्तरकाशी के दो दिवसीय भ्रमण पर* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

 

 

 

चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक और उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप आगामी 16 और 17 में को दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी भ्रमण पर रहेंगे । वे 16 तारीख को देहरादून से रवाना होंगे और मसूरी से नैनबाग होते हुए बड़कोट पहुंचेंगे । जहां पर वह 17 मई को राज्य आंदोलनकारियो के जिला स्तरीय सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे ।इस सम्मेलन में राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बर्थवाल और श्रीमती कोठारी को भी आमंत्रित किया गया है।

बड़कोट आंदोलनकारी समिति के अध्यक्ष वासुदेव डिमरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में उत्तरकाशी जिले के तमाम आंदोलनकारियों को इसमें पुरोला बड़कोट, डुंडा,चिन्यालीसौड़ समेत तमाम तहसील शामिल है आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में आंदोलनकारी के चिन्हिकरण और 10 फीसदी आरक्षण में की जा रही देरी को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। सम्मेलन को चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरिकृष्ण भट्ट और कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विजेंद्र पोखरियाल, महिला शाखा की अध्यक्ष सावित्री नेगी, केंद्रीय संरक्षकगण जयप्रकाश उत्तराखंडी और श्रीमती कमला पांडे भी संबोधित करेंगे!

The post *चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेन्द्र प्रताप आज से उत्तरकाशी के दो दिवसीय भ्रमण पर* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1803/feed/ 0
Breaking news : प्रदेश कैबिनेट बैठक में लिए गये कई महत्वपूर्ण निर्णय, पढ़ें एक क्लिक में* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1147/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1147/#respond Wed, 13 May 2026 10:26:04 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65932 *उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून बुधवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रीमंडल की बैठक में, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए…

The post Breaking news : प्रदेश कैबिनेट बैठक में लिए गये कई महत्वपूर्ण निर्णय, पढ़ें एक क्लिक में* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
*उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

बुधवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रीमंडल की बैठक में, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।*

बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोविड महामारी के बाद, रूस – यूक्रेन संघर्ष और वर्तमान में जारी पश्चिम एशिया के संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला विशेष तौर पर ईंधन, खाद्य पदार्थ और उर्वरकों पर दबाव बढ़ा है। इस वैश्विक संकट के कारण भारत भी बढती ईंधन लागत, आयात निर्भरता और आर्थिक दबाव का सामना कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्तमान हालात में नागरिकों से छोटे-छोटे व्यवहारिक बदलावों के माध्यम से राष्ट्रीय प्रयासों में सहयोग की अपील की है। जिसका जनसामान्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।
इसी क्रम में उत्तराखंड में भी कई अल्पकालिक और दीर्घकालिक सुधार तत्काल प्रभाव से लागू किए जा रहे हैं।

*वर्क फ्रॉम होम*
सरकारी विभागों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आधारित बैठकों को बढावा दिया जाएगा। निजी क्षेत्रों में भी वर्क फ्रॉम होम को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही लोगों को सार्वजनिक परिवहन के अधिकतम उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

*नो व्हीकल डे*
मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगणों के वाहन फ्लीट में वाहनों की संख्या आधी की जाएगी। सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे घोषित किया जाएगा।वर्क फ्रॉम होम के तहत घर से ही कार्य करेंगे। जन सामान्य को भी सप्ताह में एक दिन “No Vehicle Day” के लिए प्रेरित किया जाएगा।
सरकारी एवं निजी भवनों में AC के प्रयोग को सीमित करने के प्रयास किए जाएंगे।

*एक अधिकारी, एक वाहन*
परिवहन विभाग को सार्वजनिक बसों की सेवा और क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सरकारी कर्मचारियों को सार्वजनिक परिवहन के उपयोग हेतु प्रेरित किया जाएगा। जिन अधिकारियों के पास एक से अधिक विभाग हैं, उनके द्वारा एक दिन में अधिकतम एक वाहन का इस्तेमाल किया जाएगा।

*ईवी पॉलिसी*
इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के लिए जल्द ही प्रभावी ईवी पॉलिसी लाई जाएगी, नए सरकारी वाहनों के क्रय में 50 प्रतिशत अनिवार्य तौर पर EV होंगे। इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के लिए चार्जिंग स्टेशन / नेटवर्क का प्राथमिकता के आधार पर विस्तार किया जाएगा।

*सरकारी विदेश यात्राएं सीमित होंगी*
सरकारी विदेशी यात्राओं को सीमित किया जाएगा।
“Visit My State अभियान के माध्यम से घरेलू पर्यटन को बढावा दिया जाएगा। राज्य में विरासत, धार्मिक, वेलनेस, ग्रामीण और इको-टूरिज्म सर्किटों के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
राज्य में Destination Weddings को प्रोत्साहन और Single Window Clearance की व्यवस्था की जाएगी। उत्तराखंड इस दिशा में पहले ही पहल कर चुका है। प्रवासी भारतीयों को उत्तराखंड में छुट्टियां बिताने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

*”मेरा भारत, मेरा योगदान”*
“मेरा भारत, मेरा योगदान” जैसे जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। “Made in State” अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों की बिक्री बढ़ाई जाएगी। सरकारी खरीद में “Make in India” नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
नागरिकों को एक वर्ष तक सोने की खरीद को सीमित करने के लिए जागरुक किया जाएगा।

*खाद्य तेल की खपत घटाना*
आम जनमानस को कम तेल वाले भोजन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्कूलों, अस्पतालों और सरकारी कैंटीनों में तेल उपयोग की समीक्षा करते हुए उसके उपयोग में कमी लाए जाने के प्रयास किए जाएंगे। होटल, ढाबा और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को Low-Oil Menu” अपनाने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

*प्राकृतिक खेती को बढ़ावा*
किसानों को Natural Farming, Zero Budget Farming और Bio-inputs का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उर्वरकों के संतुलित उपयोग और मृदा स्वास्थ्य पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

*स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा*
PNG (Piped Natural Gas) कनेक्शनों के संयोजनों को मिशन मोड में चलाया जाएगा। होटल, रेस्टोरेंट और सरकारी आवासों में PNG उपयोग को प्राथमिकता दी जाएगी।
PM Surya Ghar Yojana के अंतर्गत Rooftop Solar को बढ़ावा दिया जाएगा। गोबर गैस को बढ़ावा देने के लिए पंचायती राज विभाग और ग्राम्य विकास विभाग को निर्देशित किया गया।
Mining, Solar और Power Projects की मंजूरी प्रदान करने में तेजी लायी जाएगी। मुख्यसचिव की अध्यक्षता में गठित एचपीसी 60 दिन में प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान करेगी।
————-

The post Breaking news : प्रदेश कैबिनेट बैठक में लिए गये कई महत्वपूर्ण निर्णय, पढ़ें एक क्लिक में* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1147/feed/ 0
*वासुदेव डिमरी बने उत्तराखंड कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश सचिव* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1793/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1793/#respond Mon, 11 May 2026 22:58:15 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65917   जयप्रकाश बहुगुणा  *नौगांव /उत्तरकाशी* उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संघठन का विस्तार करते हुए कुछ नई नियुक्तियां की है!जिसके तहत उत्तरकाशी जनपद के विकासखंड नौगांव की ग्राम सभा भाटिया…

The post *वासुदेव डिमरी बने उत्तराखंड कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश सचिव* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*नौगांव /उत्तरकाशी*

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संघठन का विस्तार करते हुए कुछ नई नियुक्तियां की है!जिसके तहत उत्तरकाशी जनपद के विकासखंड नौगांव की ग्राम सभा भाटिया प्रथम निवासी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता वासुदेव डिमरी को उत्तराखंड कांग्रेस ओबीसी विभाग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है!डिमरी उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी हैं, तथा वर्तमान में संघठन के नौगांव ब्लॉक अध्यक्ष हैं!

वासुदेव डिमरी की नियुक्ति कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश चेयरमैन गौरव मैठाणी के द्वारा की गई है!डिमरी की नियुक्ति पर क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी ब्यक्त की है!कांग्रेस कार्यकर्त्ता व युवा नेता अन्ना रावत, धीरेन्द्र सिंह नेगी, विजयपाल रावत, बाबूराम शाह सहित सभी ने डिमरी की ओबीसी विभाग प्रदेश सचिव पद पर नियुक्ति को संघटनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है!वासुदेव डिमरी ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी व ओबीसी विभाग का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे संघठन के लिए पूरे मनोभाव व सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेंगे!

The post *वासुदेव डिमरी बने उत्तराखंड कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश सचिव* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1793/feed/ 0