राजनीती – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com Uttrakhand News Wed, 24 Dec 2025 12:01:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://uttrakhandexpress.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-utrakhandexpress-news-logo-transperent-32x32.png राजनीती – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com 32 32 *सांकरी में केदारकांठा शीतकालीन महोत्सव का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने शीतकालीन पर्यटन को बताया आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1454/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1454/#respond Wed, 24 Dec 2025 12:01:48 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=63188   जयप्रकाश बहुगुणा *सांकरी/उत्तरकाशी* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शांकरी में आयोजित केदारकांठा पर्यटन तीर्थाटन शीतकालीन महोत्सव में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पर्यटन नगरी सांकरी में आयोजित विंटर…

The post *सांकरी में केदारकांठा शीतकालीन महोत्सव का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने शीतकालीन पर्यटन को बताया आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

 

जयप्रकाश बहुगुणा

*सांकरी/उत्तरकाशी*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शांकरी में आयोजित केदारकांठा पर्यटन तीर्थाटन शीतकालीन महोत्सव में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पर्यटन नगरी सांकरी में आयोजित विंटर फेस्टिवल का विधिवत शुभारंभ करते हुए पर्यटक दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सांकरी केवल एक गांव नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति का जीवंत संग्रहालय है। पहली बार सांकरी आगमन पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के स्नेह और उत्साह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां की पारंपरिक लकड़ी की वास्तुकला, लोकगीत, लोकनृत्य और सरल पहाड़ी जीवनशैली उत्तराखंड की विशिष्ट पहचान को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति, परंपरा और स्वाभिमान का उत्सव होने के साथ-साथ “विकास भी–विरासत भी” की सोच को साकार करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शीतकालीन यात्रा के आह्वान के बाद केदारकांठा,हर्षिल,औली,मुनस्यारी और सांकरी जैसे क्षेत्रों में शीतकालीन पर्यटन को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे सीमांत गांवों में पलायन रुक रहा है और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतकालीन पर्यटन से लोक कलाकारों, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय उत्पादों को नया बाजार मिलेगा। युवा ट्रेकिंग गाइड, होम-स्टे, होटल और पर्यटन से जुड़े कार्यों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क,बिजली और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। उत्तरकाशी में पार्किंग निर्माण,सड़क परियोजनाएं,पुरोला उप जिला चिकित्सालय और तिलोथ विद्युत गृह जैसी योजनाएं इसका उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा टनल हादसे का उल्लेख करते हुए कहा कि 17 दिनों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की संवेदनशीलता और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों, कानून व्यवस्था और पारदर्शिता को मजबूत कर रही है। समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, सख्त भू-कानून और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति से उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है। मुख्यमंत्री ने जनता से शीतकालीन पर्यटन को जन आंदोलन बनाने और उत्तराखंड को समृद्ध व आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग का आह्वान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विंटर फेस्टिवल में विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश लाल ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मांगों का एक मांग पत्र सौंपा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक द्वारा एक विस्तृत एवं लंबी सूची सौंपी गई है,जिसे वह अपने साथ ले जा रहे हैं। सभी मांगों का परीक्षण कर यथा संभव घोषणाओं में शामिल किया जाएगा। तटाउ महाविद्यालय सड़क मार्ग को भी घोषणा में सम्मिलित करेंगे।

क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि हरकीदून,केदारकांठा, भराड़सर,देवक्यारा,चांईशील और सरूताल जैसे विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का मुख्य केंद्र बिंदु पर्यटन नगरी सांकरी है। इसी उद्देश्य से यहां विंटर फेस्टिवल का आयोजन किया गया है,ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को यहां की समृद्ध संस्कृति,खान-पान,रहन-सहन और पारंपरिक मेहमाननवाजी से रूबरू कराया जा सके। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन व्यवसाय को नई गति मिलेगी और सांकरी का नाम विश्व पर्यटन मानचित्र पर और अधिक प्रसिद्ध होगा। इस अवसर पर विधायक ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र के विकास के लिए अनेक मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत रमेश चौहान,जिलाध्यक्ष भाजपा नागेंद्र चौहान,दर्जा राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान,प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, पूर्व विधायक मालचंद, ब्लाक प्रमुख रणदेब राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सतेंद्र सिंह राणा,मंडल अध्यक्ष शांकरी राजीव कुंवर, मोरी प्रेम चौहान,पुरोला रामचंद्र पंवार,ओबीसी मोर्चा चंडी प्रसाद बेलवाल,परशुराम जगूड़ी,भगत सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह देवजानी, मुकेश टम्टा, लोकेंद्र कंडियाल,जगमोहन सिंह, कृपाल राणा, नारायण सिंह चौहान,त्रेपन सिंह राणा सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, स्थानीय लोग,जनप्रतिनिधि, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग एवं पर्यटक उपस्थित रहे।

The post *सांकरी में केदारकांठा शीतकालीन महोत्सव का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने शीतकालीन पर्यटन को बताया आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1454/feed/ 0
Breaking news : धामी कैबिनेट बैठक में लगी ग्यारह महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर, पढ़ें एक क्लिक में https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-911/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-911/#respond Wed, 24 Dec 2025 07:07:54 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=63185   उत्तराखंड Express ब्यूरो देहरादून धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, 11 प्रस्तावों पर लगी मुहरधामी कैबिनेट की बैठक ख़त्म हो गई है। कैबिनेट में 11 प्रस्ताव आए थे। सभी पर…

The post Breaking news : धामी कैबिनेट बैठक में लगी ग्यारह महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर, पढ़ें एक क्लिक में appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, 11 प्रस्तावों पर लगी मुहरधामी कैबिनेट की बैठक ख़त्म हो गई है। कैबिनेट में 11 प्रस्ताव आए थे। सभी पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है। सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी है।

कैबिनेट बैठक में 11 प्रस्तावों पर लगी मुहर
राज्य सरकार ने नेचुरल गैस पर वैट 20 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है।
हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नई नीतिगत पहल को मंजूरी दी है।
धराली आपदा प्रभावित क्षेत्र में सेब की सरकारी खरीद की जाएगी। सेब 51 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जाएगा।
संस्कृति विभाग के तहत कलाकारों को मिलने वाला मासिक भत्ता बढ़ाया गया है। अब कलाकारों को 6 हजार रुपये दिए जाएंगे, पहले यह राशि 3 हजार रुपये थी।
लो रिस्क भवनों के नक्शे अब आर्किटेक्ट स्तर पर ही स्वीकृत हो सकेंगे। इसके लिए प्राधिकरण के पास जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
औद्योगिक विकास विभाग में बाय-लॉज में संशोधन किया गया है। ग्राउंड कवरेज बढ़ाने की रियायत दी गई है।
बॉस और रेसा विभाग के ढांचे में बदलाव को कैबिनेट की मंजूरी दी गई है।
अब उपनल के कर्मियों के स्थान पर आउटसोर्स या ओपन मार्केट के माध्यम से कार्मिक लिए जाएंगे।
सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग में वर्ग चार्ज के रूप में किए गए कार्य को पेंशन में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।
चिकित्सा विभाग से जुड़े 2 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है।
चिकित्सा स्वास्थ्य शिक्षा विभाग के 4 प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मुहर लगी है।
अटल आयुष्मान योजना और गोल्डन कार्ड योजना में बड़ा फैसला लिया गया है। अब दोनों योजनाओं में 100 प्रतिशत लाभ मिलेगा।
गोल्डन कार्ड योजना को हाईब्रिड मोड में संचालित किया जाएगा। योजना के तहत 125 करोड़ रुपये के बकाया का भुगतान राज्य सरकार करेगी।
चिकित्सा शिक्षा सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई है।
प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की सेवा आयु 50 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी गई है।
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में समान कार्य समान वेतन को लेकर दैनिक नियत वेतन पर रखे गए कार्मिकों का मामला उप समिति को भेजा गया है।
दुर्गम और अति दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत डॉक्टरों को वेतन के साथ 50 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा।
कैंसर इंस्टीट्यूट के लिए चार नए पद सृजित करने को मंजूरी दी गई है।

The post Breaking news : धामी कैबिनेट बैठक में लगी ग्यारह महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर, पढ़ें एक क्लिक में appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-911/feed/ 0
*अनीता राणा उप प्रधान व प्रतिभा बिष्ट बनी महिला मंगल दल अध्यक्ष* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1424/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1424/#respond Wed, 10 Dec 2025 13:44:18 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=62949     जयप्रकाश बहुगुणा *उत्तरकाशी* विकासखंड भटवाड़ी के ग्रामसभा बसूंगा में ग्राम प्रधान सचेंद्र परमार की अध्यक्षता में रेणुका देवी मंदिर परिसर में ग्राम स्तर की प्रथम खुली बैठक का…

The post *अनीता राणा उप प्रधान व प्रतिभा बिष्ट बनी महिला मंगल दल अध्यक्ष* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

 

जयप्रकाश बहुगुणा

*उत्तरकाशी*

विकासखंड भटवाड़ी के ग्रामसभा बसूंगा में ग्राम प्रधान सचेंद्र परमार की अध्यक्षता में रेणुका देवी मंदिर परिसर में ग्राम स्तर की प्रथम खुली बैठक का आयोजन किया गया है।जिसमें अनीता राणा को ग्राम उप प्रधान व प्रतिभा बिष्ट को महिला मंगल दल अध्यक्ष चुना गया!उक्त बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।जिसमें कृषि विभाग, वन विभाग,स्वास्थ्य विभाग,पंचायत सेवक,मनरेगा सहायक,मनरेगा सहायक,आशा कार्यकर्त्ता शामिल रहे!बैठक में सभी ग्राम सभा वासियों द्वारा अपने अमूल्य सुझाव दिए गए एवं नए कार्ययोजना के प्रस्ताव पर भी चर्चा विस्तार पूर्वक की गई। कार्य योजनाओं पर विचार – विमर्श करते हुए ग्राम प्रधान द्वारा आगामी कार्य जल्दी ही शुरू किए जाने का आश्वासन दिया गया। साथ ही सभी विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा सभी ग्रामवासियों को विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर ग्राम सभा के वार्ड प्रतिनिधियों द्वारा ( members) वोटिंग प्रक्रिया के माध्यम से अनीता राणा उप प्रधान चुनी गई तथा बैठक में आई सभी मातृशक्ति के द्वारा सर्वसम्मति से महिला मंगल दल अध्यक्ष के लिए प्रतिभा बिष्ट को चुना गया।इस अवसर सभी विभागों के प्रतिनिधि, अनिल बिष्ट, वीरेंद्र बिष्ट, जिदवर राणा एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

The post *अनीता राणा उप प्रधान व प्रतिभा बिष्ट बनी महिला मंगल दल अध्यक्ष* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1424/feed/ 0
मुख्यमंत्री ने किये हनोल में महासू देवता व बसिक महाराज महेंद्रथ के दर्शन, पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-495/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-495/#respond Sun, 23 Feb 2025 14:33:09 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=55493     जयप्रकाश बहुगुणा  हनोल /मोरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हनोल स्थित विश्व प्रसिद्ध महासू महाराज एवं बाशिक महाराज महेंद्रथ में पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली…

The post मुख्यमंत्री ने किये हनोल में महासू देवता व बसिक महाराज महेंद्रथ के दर्शन, पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

हनोल /मोरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हनोल स्थित विश्व प्रसिद्ध महासू महाराज एवं बाशिक महाराज महेंद्रथ में पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली तरक्की एवं प्रगति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर का भ्रमण किया एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं का फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामवासियों से महासू महाराज मंदिर परिसर के पुनर्निर्माण के संबध में भी सुझाव लिए। उन्होंने कहा स्थानीय जनता की भावनाओं के अनुरूप ही मंदिर का पुनर्विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने महासू मंदिर परिसर में महासू महाराज, पवासी महाराज, बशीक महाराज के मदिर मास्टर प्लान लेआउट का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा हमने महासू महाराज के परिसर को भव्य और दिव्य बनाना है। जिससे आने वाले समय में देश भर से यहां श्रद्धालु आसानी से पहुंच सके। उन्होंने कहा महासू देवता का मंदिर हमारी आस्था का बड़ा केंद्र है। महासू महाराज की महिमा को जन जन तक पहुंचाना भी हमारा कर्तव्य है।

प्रसिद्ध महासू महाराज के दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री हनोल में ही रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान हनोल क्षेत्र के लोगों से मिलकर उनकी जनसमस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा हनोल क्षेत्र सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ है। यहां आकर मन को शांति मिलती है। उन्होंने कहा यह स्थान हमारी देवभूमि का प्रमुख एवं पवित्र स्थान है। इसका विकास करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार हनोल क्षेत्र में होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य करेगी। जिससे यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा हमने जौनसार बावर की संस्कृति का भी व्यापक प्रचार प्रसार करना है। उन्होंने कहा आने वाले समय में राज्य सरकार महासू महाराज मंदिर के साथ ही हनोल क्षेत्र में अन्य मंदिरों का भी चरणबद्ध तरीके से विकास करेगी ।

The post मुख्यमंत्री ने किये हनोल में महासू देवता व बसिक महाराज महेंद्रथ के दर्शन, पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-495/feed/ 0
मोदी सरकार के 100 दिन का कार्यकाल सशक्त भारत निर्माण मे निर्णायक: भट्ट https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-344/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-344/#respond Tue, 17 Sep 2024 12:03:10 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=53572   उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून भाजपा ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए, उनके तीसरे कार्यकाल के 100 दिनों को सशक्त भारत निर्माण में निर्णायक बताया है। प्रदेश…

The post मोदी सरकार के 100 दिन का कार्यकाल सशक्त भारत निर्माण मे निर्णायक: भट्ट appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

भाजपा ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए, उनके तीसरे कार्यकाल के 100 दिनों को सशक्त भारत निर्माण में निर्णायक बताया है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि इस अल्पकाल में मोदी जी ने 15 लाख करोड़ की परियोजनाओं को लागू करने के साथ, अगले 5 वर्ष में विकसित भारत का होने वाला रोड मैप भी तैयार किया है । उन्होंने बताया कि पार्टी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता पीएम श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को आज से देशभर में सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही है । विगत 10 वर्षों में उनके नेतृत्व में देश सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, जनकल्याण, आर्थिक और विदेश नीति आदि सभी मोर्चों पर बहुत मजबूत हुआ है। एक छोटे परिवार में जन्मे मोदी का देश का पीएम बनकर दुनिया में भारत का नाम रोशन करना, हम सबके लिए गौरव बढ़ाने वाला है । बीते दशक में योजनाओं के सफल क्रियान्वयन ने तीसरी बार उनके नेतृत्व में बीजेपी गठबंधन को जनादेश दिया है, लिहाजा उनका जन्मदिन 140 करोड़ देशवासियों को हमेशा प्रेरणा देने का काम करता है ।

हम सबके लिए एक और बड़ी खुशी की बात है कि आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के सफल 100 दिन पूरे हुए हैं । इतने छोटे से कालखंड में उन्होंने 15 लाख करोड़ की परियोजनाओं को लागू किया गया है। साथ ही विकसित भारत के रोड मैप पर अगले 5 वर्ष देश किस तरह चलने वाला है उसका खाका भी तैयार कर लिया गया है । इंफ्रा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए 3 लाख करोड़ की लागत से काम शुरू हुआ है । 25 हजार करोड़ के बजट से 100 परिवार वाले गांवों को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई है। बनारस, बिहटा समेत 5 नए हवाई पट्टी बनाने का काम शुरू हो रहा है । 12.33 करोड़ किसानों को 3 लाख करोड़ की सम्मान राशि दी गई है । इथेनॉल प्रोसेसिंग के साथ खरीद फसलों का MSP बढ़ाया गया है, जो यूपीए सरकार से कई गुना ज्यादा है।
इसी तरह ग्रामीण इलाकों में 2 करोड़ और शहरी इलाकों में 1 करोड़ घर बनाने के नए लक्ष्य पर काम शुरू हो गया है।
स्टार्ट अप पर एंजल टैक्स को खत्म कर, 12 इंडस्ट्रियल जोन देश के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित किए गएं हैं । वहीं मुद्रा लोन को 10 लाख की जगह 20 लाख किया गया है । आयुष्मान योजना के तहत 70 साल से अधिक उम्र के नागरिकों को करीब 10 लाख के मेडिकल कवर की शुरुआत हो गई है। इसके अलावा डाक्टरों की कमी दूर करने के लिए 75 हजार नई मेडिकल सीटें बढ़ाई जा रही हैं । सरकार अगले 5 साल में 5 हजार साइबर कमांडो तैयार कर देश में साइबर क्राइम पर लगाम लगाने जा रही है । साथ ही कहा कि दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनने के लक्ष्य की दिशा में सरकार देश को दुनिया में सेमी कंडक्टर का बहुत बड़ा प्लेयर बनाने पर काम शुरू कर चुकी है ।
उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार के इन 100 दिनों से विकसित भारत का रोड मैप स्पष्ट नजर आने लगा है ।

The post मोदी सरकार के 100 दिन का कार्यकाल सशक्त भारत निर्माण मे निर्णायक: भट्ट appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-344/feed/ 0
उत्तरकाशी :केदारनाथ मास्टर प्लान की तर्ज पर विकसित हो यमुनोत्री धाम https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-132/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-132/#respond Mon, 29 Jan 2024 22:09:52 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=49359   जयप्रकाश बहुगुणा बड़कोट /उत्तरकाशी उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चार धामों में से प्रसिद्ध धाम यमुनोत्री की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यहां केदारनाथ धाम मास्टर प्लान के…

The post उत्तरकाशी :केदारनाथ मास्टर प्लान की तर्ज पर विकसित हो यमुनोत्री धाम appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चार धामों में से प्रसिद्ध धाम यमुनोत्री की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यहां केदारनाथ धाम मास्टर प्लान के तहत विकसित किये जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा गया है ! क्षेत्रीय युवा सामाजिक कार्यकर्ता महावीर पंवार उर्फ़ माही के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी बड़कोट के माध्यम से दिये गये ज्ञापन में सरकार से सोलह बिंदुओं पर यमुनोत्री धाम में कार्य करने की जरूरत बताई गई है !जिनमे पुल निर्माण, शौचालय, फ्लाई ओवर, स्टैंड निर्माण, पौराणिक कुंडो का सौंदर्यकरण, नाली निर्माण, जानकी चट्टी व यमुनोत्री में पशु चिकित्सालय निर्माण, पैदल मार्ग चौड़ीकरण आदि शामिल हैं !ज्ञापन में कहा गया है कि यमुनोत्री धाम को केदारनाथ की तर्ज पर विकसित करने की मांग क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गत कई वर्षों से कर रहे हैं। इस संबंध में सूबे के मुख्यमंत्री को कई बार ज्ञापन भी भेजे गए हैं। तथा कई बार मंदिर समिती व पंडा पुरोहित समाज के प्रतिनिधि मंडल ने स्वयं मिलकर यमुनोत्री की समस्याओं को लेकर अवगत करवाया है !यमुनोत्री धाम को भी केदारनाथ की तरह विकसित करने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। जिससे धाम में अधिक से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे। और स्थानीय बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री को भेजे गये ज्ञापन में उत्तराखंड और केंद्र सरकार से केदारनाथ की तर्ज पर कालिंदी पर्वत पर स्तिथ चारों धाम में प्रथम धाम यमुनोत्री को भी विकसित करने की मांग करते शीघ्र मास्टर प्लान तैयार करने की मांग की गई है।विदित रहे कि यमुनोत्री धाम करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है, जहाँ प्रति वर्ष कपाट खुलने के बाद लाखों की संख्या में श्रद्धालु मा यमुना के दर्शन करने आते हैं, लेकिन जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक मूलभूत ब्यवस्थायें पूर्णरूप से स्थापित न होने के कारण यहां श्रद्धालुओ को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ता है!ज्ञापन देने वालों में महाबीर पंवार माही, अरविन्द रावत , भगवती बिजल्वाण, नितिन चौहान,विपिन चौहान, प्रहलाद रावत , जिला पंचायत सदस्य आनंद राणा, और दलवीर चंद सहित अन्य लोग शामिल रहे !

The post उत्तरकाशी :केदारनाथ मास्टर प्लान की तर्ज पर विकसित हो यमुनोत्री धाम appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-132/feed/ 0
नाना जी देशमुख पुस्तकालय का किया उद्धघाटन, पुस्तकालय में पार्टी के वैचारिक एवं सैद्धांतिक पक्ष के साथ ही संसदीय प्रणाली, संविधान, साहित्य, सर्व धार्मिक विषयों की पुस्तकें संकलित https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/nana-ji-deshmukh-library-ka-uddghatan/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/nana-ji-deshmukh-library-ka-uddghatan/#respond Tue, 16 Jan 2024 11:37:50 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=48961 उत्तराखंड एक्सप्रेस ब्यूरो देहरादून । भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को नाना जी देशमुख पुस्तकालय का उद्धघाटन किया गया । जिसमे पार्टी के वैचारिक एवं सैद्धांतिक पक्ष के साथ संसदीय प्रणाली,…

The post नाना जी देशमुख पुस्तकालय का किया उद्धघाटन, पुस्तकालय में पार्टी के वैचारिक एवं सैद्धांतिक पक्ष के साथ ही संसदीय प्रणाली, संविधान, साहित्य, सर्व धार्मिक विषयों की पुस्तकें संकलित appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड एक्सप्रेस ब्यूरो
देहरादून ।

भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को नाना जी देशमुख पुस्तकालय का उद्धघाटन किया गया । जिसमे पार्टी के वैचारिक एवं सैद्धांतिक पक्ष के साथ संसदीय प्रणाली, संविधान, साहित्य, सर्व धार्मिक विषयों की पुस्तकें संकलित की गई हैं ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस अवसर पर बताया कि पुस्तकों की सर्वांगीण व्यक्तिगत एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है । इसलिए हम सबको अपने बौद्धिक एवं वैचारिक संवर्धन के लिए पुस्तकों एवं पुस्तकालयों का अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए । वही प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा, कार्यकर्ताओं एवं कार्यालय में आने वाले लोगों को यहां मौजूद पाठ्य सामग्री का अध्यन करना चाहिए । केवल पार्टी के बारे में ही नहीं बल्कि सभी पक्षों को समझने का प्रयास करें ।

पुस्तकालय को लेकर जानकारी देते हुए लाइब्रेरी इंचार्ज अनिल कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि यहां पार्टी के वैचारिक, सैद्धांतिक विषयों के साथ उसके राजनैतिक इतिहास को बताने वाली किताबें हैं । इसके अतिरिक्त उत्तराखंड के साथ अंग्रेजी व अन्य भाषाओं के साहित्य, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, वीर सावरकर, डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, महात्मा गांधी, डाक्टर भीमराव अंबेडकर एवं स्वामी विवेकानंद के विचार, संसदीय और संवैधानिक प्रणाली, पौराणिक ग्रंथ, रामायण, भागवत गीता जैसे सनातनी संस्कृति के साथ अन्य धर्मों की पुस्तकें भी यहां हैं ।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, सुभाष बड़थ्वाल, राजेंद्र नेगी, शिव प्रसाद ममगाई, राजीव तलवार, राजकुमार पुरोहित समेत कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे ।

The post नाना जी देशमुख पुस्तकालय का किया उद्धघाटन, पुस्तकालय में पार्टी के वैचारिक एवं सैद्धांतिक पक्ष के साथ ही संसदीय प्रणाली, संविधान, साहित्य, सर्व धार्मिक विषयों की पुस्तकें संकलित appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/nana-ji-deshmukh-library-ka-uddghatan/feed/ 0
उत्तरकाशी :मोरी बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाये जनसरोकार से जुड़े मुददे https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-41/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-41/#respond Thu, 28 Dec 2023 03:11:00 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=48377     जयप्रकाश बहुगुणा मोरी /उत्तरकाशी जनपद के सुदूरवर्ती क्षेत्र मोरी में क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख बचन सिंह पंवार की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी श्री जय किशन…

The post उत्तरकाशी :मोरी बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाये जनसरोकार से जुड़े मुददे appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
मोरी /उत्तरकाशी

जनपद के सुदूरवर्ती क्षेत्र मोरी में क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख बचन सिंह पंवार की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी श्री जय किशन की उपस्थित में सम्पन्न हुई।

बैठक में लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, विकास वेंप्कोस प्रावेट लिमिटेड मोरी,जल संस्थान,शिक्षा,वन विभाग, विधुत आदि विभागों से संबंधित समस्याएं क्षेत्रवासियों द्वारा उठाई गयी ।

बैठक में प्रधान सुरेंद्र सिंह ने कहा कि देवजानी ने खेड़मी सत्रा बैण्ड एवं भद्राशू से नितोषा सड़क का सरकार द्वारा 5 वर्ष पूर्व में जारी जियो पर लोक निर्माण विभाग द्वारा अभी तक सर्वे नहीं हो पाया। उनके द्वारा उक्त सर्वे कार्य को शीघ्र करने की सदन में मांग की गयी l

वहीं सौड प्रधान बरफिया लाल ने सांकरी सौड गांव में पेय जल किल्लत की समस्या सदन में‌ उठायी प्रधान ने बताया कि सांकरी पर्यटन क्षेत्र होने के बाबजूद भी सुचारू रूप से पानी नहीं मिल पा रहा है,होटल व्यवसाय व ग्रामीण पानी फपराला खड्ड से गाड़ियों से पानी ढोने को मजबूर है। जब की आज कल हजारों पर्यटकों के आने जाने का शिलशिला बना हुआ है।

मुख्य विकास अधिकारी जयकिशन व प्रमुख बचन सिंह पंवार ने सांकरी में जल्द सुचारू रूप से पानी संचालित करने निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंन्तर्गत निर्माणाधीन‌‌ सौड -‌ओसला मोटर के निर्माण में कछुवा गती से कार्य होने पर ब्लाक प्रमुख व देवजानी प्रधान ने जखोल- फिताडी- लिवाडी मोटर मार्ग का कार्य गत 10 वर्षों से पुरा न होने पर नाराजगी व्यक्त की, बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण हो l इस ओर विभाग ठोस कार्य योजना के साथ मोटर मार्ग निर्माण कार्य पूर्ण करें l

क्षेत्र पंचायत की बैठक में बागवानी बोर्ड के उपाध्यक्ष/ राज्य मंत्री राजकुमार ने सदन को संबोधित करते हुए मोरी विकास खण्ड को बागवानी में हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर विकसित करने का आश्वासन दिया।

मुख्य विकास अधिकारी ने क्षेत्र पंचायत बैठक में उपस्थित सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि सदन में आमजनमानस द्वारा सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि विभिन्न समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण करना सुनिश्चित करें l उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ क्षेत्र के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचे इस ओर अधिकारी आपसी समन्वय करते हुये अधिक से अधिक प्रयास करें l

वहीं टोंस वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी व गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के उपनिदेशक सदन में उपस्थित न होने पर सदन के सदस्यों द्वारा नाराजगी जाहिर की l

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा, खंड विकास अधिकारी शशि भूषण विन्जोला, प्रधान सुरेंद्र,संजय रावत आदि मौजूद रहे।

The post उत्तरकाशी :मोरी बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाये जनसरोकार से जुड़े मुददे appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-41/feed/ 0
उत्तरकाशी :भाजपाइयों ने सुसाशन दिवस के रूप में मनाई अटल बिहारी बाजपेई की जयंती https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-37/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-37/#respond Mon, 25 Dec 2023 21:53:18 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=48350   जयप्रकाश बहुगुणा बड़कोट /उत्तरकाशी   भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, माँ सरस्वती के वरद पुत्र, ओजस्वी वक्ता, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती ‘सुशासन दिवस’ के रूप…

The post उत्तरकाशी :भाजपाइयों ने सुसाशन दिवस के रूप में मनाई अटल बिहारी बाजपेई की जयंती appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

 

भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, माँ सरस्वती के वरद पुत्र, ओजस्वी वक्ता, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती ‘सुशासन दिवस’ के रूप में उतरकाशी जनपद में बूथ स्तर से लेकर बड़कोट, पुरोला, नौगांव, मोरी, बर्नीगाड़, ब्रह्मखाल, चिन्यालीसौड़, भटवाड़ी सहित सभी मण्डल व जनपद मुख्यालय तक धूमधाम से सुशासन दिवस मनाया गया ।

उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में जिला सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष उतरकाशी वर्तमान में सह प्रभारी टिहरी रमेश चौहान उपस्थित रहे, इस अवसर पर अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया !इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य वक्ता रमेश चौहान ने कहा कि परमाणु संपन्न राष्ट्र के ध्येय की प्राप्ति के लिए अडिग रहे अटल जी ने इस स्वप्न को साकार करने के साथ सुशासन से देश को नई ऊँचाइयों पर ससम्मान प्रतिष्ठित किया, शक्ति जवानी में नहीं होती शक्ति विचारों में होती है अटल जी ने अनेक दलों के साथ मिलकर सरकार चलाई जिसमें पोखरण का धमाका भी किया।
सहज एवं सरल व्यक्तित्व के धनी, श्रद्धेय अटल जी ने राष्ट्र एवं समाज उत्थान के लिए कड़े फैसले लेने में कभी हिचक नहीं दिखाई। उनके विचारों के शुभ प्रकाश से माँ भारती का कोना-कोना आलोकित और सेवा के मधुर भाव से प्रत्येक हृदय सुवासित होता रहेगा!
इस अवसर पर लोकेन्द्रसिंह बिष्ट, मुरारी लाल भट्ट हरिश डंगवाल , कार्यक्रम अध्यक्ष शलिक राम भट्ट ने कहा जन सेवा तथा संगठन में उनके महान विचार सदैव कार्य करने को प्ररेणा देते रहेंगे साथ ही मोदी की गारंटी भी पूरी हो रही है ।

इस अवसर पर जिला महामंत्री नागेन्द्र चौहान, राजेन्द्र सिंह गंगाडी, सूरत गुसाईं, गोविंद सिंह गुसाईं महावीर नेगी ,बाल शेखर नौटियाल,भरत भूषण, ललित सेमवाल,रामभजन, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारि उपस्थित रहे, जबकी बड़कोट में पूर्व जिलाध्यक्ष भरत रावत, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा राणा, रमेश रावत, परवीन रावत, अमित रावत सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे !

The post उत्तरकाशी :भाजपाइयों ने सुसाशन दिवस के रूप में मनाई अटल बिहारी बाजपेई की जयंती appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-37/feed/ 0
अब मूल निवास, भू कानून को लेकर उत्तराखंड में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी यह पार्टी https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-26/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-26/#respond Mon, 25 Dec 2023 10:44:10 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=48342   उत्तराखंड Express ब्यूरो देहरादून आज यहां प्रदेश कार्यालय मे एक अहम बैठक मे मूलनिवास अभियान मे शामिल राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिये…

The post अब मूल निवास, भू कानून को लेकर उत्तराखंड में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी यह पार्टी appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो
देहरादून

आज यहां प्रदेश कार्यालय मे एक अहम बैठक मे मूलनिवास अभियान मे शामिल राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिये सर्वदलीय समन्वय समिति बनाए जाने की आवश्यकता बताते हुए कहा है कि इसमे सभी संगठनों और राजनीतिक दलों से दो – दो सदस्य लेकर एक समन्वय समिति बनाई जानी चाहिए।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा सत्र में मूल निवास और भू कानून का विधेयक पास कराने के लिए राष्ट्रवादी रीजटल पार्टी उत्तराखंड के विधायकों का हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।
सेमवाल ने कहा कि उत्तराखंड के सभी पार्टियों के विधायकों से मूल निवास और भू कानून के लिए समर्थन मांगा जाएगा तथा आगामी विधानसभा सत्र में मूल निवास और भू कानून का विधेयक पास कराने के लिए उनको राजी किया जाएगा।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने कहा कि झारखंड की विधानसभा में जब वर्ष 1932 की भूमिधरी के अनुसार मूल निवास का विधेयक पारित किया जा सकता है तो उत्तराखंड में भी स्थानीय हितों की रक्षा के लिए मूल निवास को लेकर ठोस कानून बनाए जाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि या तो पूरे देश में मूल निवास को लेकर एक जैसा प्रावधान किया जाए या फिर उत्तराखंड में भी मूल निवास लागू किया जाना चाहिए।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में पार्टी जन समर्थन तथा जागरूकता के लिए ऋषिकेश , हल्द्वानी सहित तमाम पर्वतीय जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ तथा चमोली जैसे जिले और खटीमा आदि क्षेत्र जनजाति बाहुल्य क्षेत्र हैं और नेपाल तथा चीन की सीमाओं से सटे हुए हैं, लिहाजा विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते उनके हितों का संरक्षण जरूरी है। सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि गढवाली और कुमाऊँनी मार्शल कौम हैं। इसलिए इनके हितों को मुख्यधारा के अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए सरकार को मूलनिवास तथा भूप्रबंधन पर कानून बनाना चाहिए।
बैठक मे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत, संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल, संजय डोभाल, शैलबाला ममंगाई, जगदंबा बिष्ट, राजेंद्र गुसांई, विनोद कोठियाल, संजय तितोरिया, गोविंद अधिकारी, मंजू रावत, प्रमोद डोभाल, उपेंद्र सकलानी, मनोरमा चमोली, सहित दर्जनो पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

The post अब मूल निवास, भू कानून को लेकर उत्तराखंड में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी यह पार्टी appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-26/feed/ 0