धर्म-संस्कृति – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com Uttrakhand News Sun, 07 Jun 2026 01:36:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://uttrakhandexpress.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-utrakhandexpress-news-logo-transperent-32x32.png धर्म-संस्कृति – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com 32 32 प्रधानमंत्री न्कनरेंद्र मोदी के भाई पंकज सहित 12 सदस्यीय दल ने यमुनोत्री धाम के दर्शन कर की पूजा-अर्चना https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/prime-minister-modis-brother-pankaj-visited-yamunotri-dham-and-offered-prayers/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/prime-minister-modis-brother-pankaj-visited-yamunotri-dham-and-offered-prayers/#respond Sun, 07 Jun 2026 01:36:55 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66341 उत्तराखंड एक्सप्रेस ब्यूरो यमुनोत्री (उत्तरकाशी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी सहित 12 सदस्यीय दल ने यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। सूत्रों…

The post प्रधानमंत्री न्कनरेंद्र मोदी के भाई पंकज सहित 12 सदस्यीय दल ने यमुनोत्री धाम के दर्शन कर की पूजा-अर्चना appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड एक्सप्रेस ब्यूरो
यमुनोत्री (उत्तरकाशी)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी सहित 12 सदस्यीय दल ने यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की।

सूत्रों के अनुसार यह पूरा दौरा बेहद गोपनीय और सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। दल में गांधीनगर की मेयर मीरा पटेल भी शामिल रहीं। सभी सदस्यों ने यमुनोत्री धाम में पहुंचकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा अर्चना की।

यमुनोत्री मंदिर में पुरोहित सुरेश उनियाल ने विधिवत विशेष पूजा करवाई। पूजा संपन्न होने के बाद यमुनोत्री मंदिर समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए।

इस दौरान पुरोहित सुरेश उनियाल ने आगंतुक दल को धाम में मौजूद व्यवस्थागत समस्याओं से भी अवगत कराया। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा इंतजामों की कमी, घाटों की उचित सुविधाओं के अभाव तथा जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर आने वाली कठिनाइयों की ओर ध्यान दिलाया।

इसके साथ ही यमुनोत्री धाम के लिए वर्षों से लंबित रोपवे परियोजना का मुद्दा भी उठाया गया और बताया गया कि यह योजना अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाई है।

The post प्रधानमंत्री न्कनरेंद्र मोदी के भाई पंकज सहित 12 सदस्यीय दल ने यमुनोत्री धाम के दर्शन कर की पूजा-अर्चना appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/prime-minister-modis-brother-pankaj-visited-yamunotri-dham-and-offered-prayers/feed/ 0
सरनौल में धूमधाम से मनाया गया मां रेणुका का पौराणिक मेला, 22 गते ज्येष्ठ को प्रतिवर्ष आयोजित होता है ऐतिहासिक एवं धार्मिक मेला https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/the-ancient-maa-renuka-fair-was-celebrated-with-great-enthusiasm-in-sarnol/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/the-ancient-maa-renuka-fair-was-celebrated-with-great-enthusiasm-in-sarnol/#respond Sat, 06 Jun 2026 06:24:48 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66324 उत्तराखंड एक्सप्रेस ब्यूरो बड़कोट (उत्तरकाशी) नौगांव विकासखंड के दूरस्थ सरनौल गांव में मां रेणुका का पौराणिक एवं धार्मिक ज्येष्ठ मेला शुक्रवार को श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक लोक संस्कृति के रंगों…

The post सरनौल में धूमधाम से मनाया गया मां रेणुका का पौराणिक मेला, 22 गते ज्येष्ठ को प्रतिवर्ष आयोजित होता है ऐतिहासिक एवं धार्मिक मेला appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड एक्सप्रेस ब्यूरो
बड़कोट (उत्तरकाशी)

नौगांव विकासखंड के दूरस्थ सरनौल गांव में मां रेणुका का पौराणिक एवं धार्मिक ज्येष्ठ मेला शुक्रवार को श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक लोक संस्कृति के रंगों के साथ धूमधाम से मनाया गया। मेले में क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ-साथ दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां रेणुका के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना का आशीर्वाद प्राप्त किया।

सरनौल गांव में स्थित मां रेणुका का प्राचीन एवं आस्था का केंद्र माने जाने वाले मंदिर में मेले का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी श्रद्धा के अनुसार देवी को भेंट अर्पित कर परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरांत परंपरा के अनुसार मां रेणुका की पालकी गांव के प्रत्येक घर तक पहुंची और लोगों को आशीर्वाद प्रदान किया।

इसके बाद मंदिर परिसर में ‘कपुआ’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें गीतों के माध्यम से देवी की उत्पत्ति एवं महिमा का वर्णन किया गया। कपुआ के दौरान देवी अवतरित हुईं। देवी के अवतरण के पश्चात पश्वा ने नंगे पैर तेजधार वाले फरसों (डांगरे) पर चलकर क्षेत्रवासियों को शांति, सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद दिया। इस अद्भुत धार्मिक परंपरा को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे।

मेले में लोक संस्कृति की भी अनूठी छटा देखने को मिली। ग्रामीणों एवं मेलार्थियों ने पारंपरिक तांदी नृत्य, रासो नृत्य और डोली नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। ढोल-दमाऊं की थाप पर देर तक चले इन सांस्कृतिक आयोजनों में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दूर-दूर से पहुंचे लोगों ने पारंपरिक लोकनृत्यों का भरपूर आनंद लिया और तांदी नृत्य में शामिल होकर उत्सव को यादगार बना दिया।

मां रेणुका का यह पौराणिक मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं का जीवंत प्रतीक माना जाता है, जो हर वर्ष ज्येष्ठ मास की 22 गते को श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जाता है।

The post सरनौल में धूमधाम से मनाया गया मां रेणुका का पौराणिक मेला, 22 गते ज्येष्ठ को प्रतिवर्ष आयोजित होता है ऐतिहासिक एवं धार्मिक मेला appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/the-ancient-maa-renuka-fair-was-celebrated-with-great-enthusiasm-in-sarnol/feed/ 0
*उत्तराखंड चारधाम यात्रा : श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 10 लाख के पार* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1837/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1837/#respond Fri, 05 Jun 2026 10:23:30 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66312   जयप्रकाश बहुगुणा  *उत्तरकाशी* चारधाम यात्रा-2026 के दौरान श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं का उत्साह एवं आस्था निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है। 19 अप्रैल 2026…

The post *उत्तराखंड चारधाम यात्रा : श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 10 लाख के पार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

चारधाम यात्रा-2026 के दौरान श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं का उत्साह एवं आस्था निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है। 19 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ हुई यात्रा के प्रथम 47 दिनों (04 जून 2026 तक) में दोनों धामों में कुल 10,15,852 श्रद्धालुओं द्वारा सुरक्षित एवं सुगम दर्शन किए जा चुके हैं। यह संख्या गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 7.5 प्रतिशत अधिक है।

वर्ष 2025 में यात्रा के प्रथम 47 दिनों में 9,44,804 श्रद्धालुओं ने दोनों धामों की यात्रा की थी, जबकि वर्ष 2026 में यह संख्या बढ़कर 10,15,852 हो गई है। इस प्रकार कुल 71,048 श्रद्धालुओं की वृद्धि दर्ज की गई है, जो यात्रियों की बढ़ती आस्था, विश्वास एवं उत्साह का परिचायक है।

चारधाम यात्रा 2026 के दौरान 47वें दिन तक श्री यमुनोत्री धाम में 4,98,367 श्रद्धालुओं जबकि श्री गंगोत्री धाम में 5,17,485 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस अवधि में दोनों धामों में कुल 99,165 यात्रा वाहनों का आवागमन हुआ, जिनमें 74,365 छोटे एवं 24,800 बड़े वाहन शामिल हैं।मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन एवं सतत संवाद” के संकल्प के अनुरूप तथा पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस “सुविधा, सुरक्षा एवं सम्मान” के ध्येय के साथ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है। यात्रा मार्ग से लेकर धामों तक श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सुदृढ़ यातायात प्रबंधन, प्रभावी आपदा प्रबंधन, सतत सुरक्षा निगरानी तथा सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से यात्रा पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इन व्यवस्थाओं की अनेक श्रद्धालुओं द्वारा खुलकर सराहना की जा रही है।

यात्रा संचालन को अधिक सरल एवं सुगम बनाने के लिए दोनों धामों को 02 सुपर जोन, 12 जोन एवं 30 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं की निरंतर समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है तथा प्रत्येक गतिविधि व पल-पल की अपडेट ली जा रही है।उत्तरकाशी पुलिस चारधाम यात्रा-2026 के सुरक्षित, सुगम एवं सफल संचालन हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ निरन्तर कार्य कर रही है।

The post *उत्तराखंड चारधाम यात्रा : श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 10 लाख के पार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1837/feed/ 0
*उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 : उत्तरकाशी में आस्था का नया रिकॉर्ड, 44 दिनों में 9.52 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1832/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1832/#respond Tue, 02 Jun 2026 12:27:19 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66269   जयप्रकाश बहुगुणा  *उत्तरकाशी* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत् संवाद एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में चारधाम यात्रा-2026 का…

The post *उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 : उत्तरकाशी में आस्था का नया रिकॉर्ड, 44 दिनों में 9.52 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत् संवाद एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में चारधाम यात्रा-2026 का संचालन सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग से लेकर गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम तक यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगमता के लिए किए गए व्यापक प्रबंधों की तीर्थयात्रियों द्वारा भी सराहना की जा रही है।

यात्रा के पहले 40 दिनों की तुलना में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2025 में पहले 40 दिनों में कुल 8,18,546 श्रद्धालुओं ने गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के दर्शन किए थे, जबकि इस वर्ष 2026 में इसी अवधि में यह संख्या बढ़कर 8,57,010 हो गई है। इस प्रकार 38,464 अधिक श्रद्धालुओं ने धामों के दर्शन किए हैं। वर्ष 2025 में यमुनोत्री धाम में 4,09,482 तथा गंगोत्री धाम में 4,09,064 श्रद्धालु पहुंचे थे। वहीं वर्ष 2026 में यमुनोत्री धाम में 4,24,115 तथा गंगोत्री धाम में 4,32,895 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जो दोनों धामों में देश–विदेश से आने वाले श्रद्धालुओ की बढ़ती आस्था एवं प्रशासन द्वारा बेहतर यात्रा व्यवस्था को दर्शाता है।

वहीं यात्रा के 44वें दिन तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 में गंगोत्री एवं यमुनोत्री धामों में कुल 9,52,841 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इनमें यमुनोत्री धाम में 4,67,641 तथा गंगोत्री धाम में 4,85,200 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। इसके मुकाबले वर्ष 2025 में इसी अवधि तक कुल 9,01,904 श्रद्धालुओं ने दोनों धामों में दर्शन किए थे, जिनमें यमुनोत्री धाम में 4,49,495 तथा गंगोत्री धाम में 4,52,409 श्रद्धालु शामिल थे। इस प्रकार वर्ष 2026 में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 50,937 अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र धामों में दर्शन किए हैं। श्रद्धालुओं की यह निरंतर बढ़ती संख्या भक्तों की गहरी आस्था, विश्वास एवं उत्साह को दर्शा रही है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों पर यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, कतारबद्ध दर्शन व्यवस्था तथा सूचना सहायता केंद्रों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। यात्रा मार्ग से लेकर दोनों धामों तक सभी व्यवस्थाएं सुचारू एवं दुरुस्त रखी गई हैं यात्रा के सरल एवं सुगम संचालन हेतु दोनों धामों में नोडल अधिकारियों के साथ सुपर नोडल अधिकारियों की भी तैनाती की गई है।तथा जनपद मुख्यालय स्थित स्मार्ट कंट्रोल रूम से भी लगातार निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है। जिला प्रशासन चारधाम यात्रा के सुरक्षित, सुगम एवं सफल संचालन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

The post *उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 : उत्तरकाशी में आस्था का नया रिकॉर्ड, 44 दिनों में 9.52 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1832/feed/ 0
भागवत कथा समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश देती है : दुर्गेश आचार्य https://uttrakhandexpress.com/religious-culture/bhagwat-katha-gives-the-message-of-love-and-harmony-in-the-society/ https://uttrakhandexpress.com/religious-culture/bhagwat-katha-gives-the-message-of-love-and-harmony-in-the-society/#respond Fri, 29 May 2026 11:07:02 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66182 उत्तराखंड एक्सप्रेस ब्यूरो बड़कोट यमुनाघाटी के नंदगांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास संत दुर्गेश आचार्य ने श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा…

The post भागवत कथा समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश देती है : दुर्गेश आचार्य appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड एक्सप्रेस ब्यूरो
बड़कोट

यमुनाघाटी के नंदगांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास संत दुर्गेश आचार्य ने श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा वर्तमान संक्रमण काल में समाज को प्रेम, सद्भाव और समरसता का संदेश देती है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अधर्म और अन्याय के प्रतीक कौरव रूपी बुराइयों का अंत कर धर्म, न्याय और सत्य की स्थापना पांडवों को विजय दिलाकर की। कथा के दौरान उन्होंने कुंती प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि जब भगवान श्रीकृष्ण ने कुंती से कुछ मांगने को कहा, तब कुंती ने जीवनभर दुख देने का वर मांगा। इस पर उन्होंने कहा कि मानव स्वभाव ऐसा है कि सुख में वह प्रभु को भूल जाता है, जबकि दुख में ही उसे ईश्वर का स्मरण होता है।

दुर्गेश आचार्य ने कहा कि कुंती ने प्रभु से दुख इसलिए मांगा ताकि वह निरंतर भगवान का स्मरण और दर्शन करती रहें। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि कलियुग में श्रीमद्भागवत ही भगवान का साक्षात स्वरूप है। जो श्रद्धा भाव से भागवत कथा का श्रवण और दर्शन करता है, भगवान स्वयं उसके हृदय में निवास कर उसे परम मोक्ष प्रदान करते हैं।

The post भागवत कथा समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश देती है : दुर्गेश आचार्य appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/religious-culture/bhagwat-katha-gives-the-message-of-love-and-harmony-in-the-society/feed/ 0
नंदगांव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू https://uttrakhandexpress.com/religious-culture/shrimad-bhagwat-story-begins-with-kalash-yatra/ https://uttrakhandexpress.com/religious-culture/shrimad-bhagwat-story-begins-with-kalash-yatra/#respond Thu, 28 May 2026 12:33:15 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66179 उत्तराखंड एक्सप्रेस ब्यूरो बड़कोट यमुनाघाटी के नंदगांव में गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। गुलेरिया परिवार को ओर से आयोजित कथा के प्रथम दिवस…

The post नंदगांव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड एक्सप्रेस ब्यूरो
बड़कोट

यमुनाघाटी के नंदगांव में गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।

गुलेरिया परिवार को ओर से आयोजित कथा के प्रथम दिवस में कथा वाचक राष्ट्रीय संत दुर्गेश आचार्य ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि भागवत कथा के बिना भक्ति दुखी है तथा ज्ञान और वैराग्य निष्प्राण हैं। उन्होंने कहा कि पद्म महापुराण के उत्तरखंड में वर्णित है कि जब सनकादि भगवान ने निश्चेतन ज्ञान और वैराग्य को भागवत कथा का श्रवण कराया, तभी भक्ति को अमरत्व प्राप्त हुआ तथा ज्ञान और वैराग्य को पुनः प्राणदान मिला।

उन्होंने कहा कि आज के भौतिकवादी और अशांत जीवन में परम शाश्वत आनंद की प्राप्ति तथा धुंधकारी जैसे संस्कारहीन और दिशाविहीन, नशे व दुर्व्यसनों से ग्रसित युवाओं को नई दिशा देने का कार्य भागवत कथा ही कर सकती है। भागवत कथा को जीवन में उतारकर ही युवाओं को उदात्त चरित्र और संस्कारवान बनाया जा सकता है।

आचार्य दुर्गेश ने कहा कि वर्तमान समय में दुखी और अशांत समाज के पाप, ताप और संताप का शमन कर अध्यात्म चेतना के माध्यम से जीवन में शाश्वत परमानंद प्रदान करने वाली भागवत कथा ही कलियुग की परम औषधि है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन स्थल पर भजन-कीर्तन और धार्मिक माहौल से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

The post नंदगांव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/religious-culture/shrimad-bhagwat-story-begins-with-kalash-yatra/feed/ 0
*उत्तरकाशी : बड़कोट क़े पौल गांव में स्मारक पर शहीद आशाराम जगूड़ी को बलिदान दिवस पर आईटीबीपी व ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि* https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1821/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1821/#respond Mon, 25 May 2026 15:37:51 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66163   जयप्रकाश बहुगुणा  *बड़कोट /उत्तरकाशी* बड़कोट तहसील के अंतर्गत पौल गांव निवासी अमर शहीद आशाराम जगूड़ी के बलिदान दिवस पर सोमवार को आईटीबीपी मातली के जवानों द्वारा शहीद स्मारक स्थल…

The post *उत्तरकाशी : बड़कोट क़े पौल गांव में स्मारक पर शहीद आशाराम जगूड़ी को बलिदान दिवस पर आईटीबीपी व ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

बड़कोट तहसील के अंतर्गत पौल गांव निवासी अमर शहीद आशाराम जगूड़ी के बलिदान दिवस पर सोमवार को आईटीबीपी मातली के जवानों द्वारा शहीद स्मारक स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जवानों एवं ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उनके अदम्य साहस और देशभक्ति को नमन किया।
विदित हो कि 25 मई 2002 को जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान गश्ती दल पर आतंकवादियों ने अचानक हमला कर गोलीबारी शुरू कर दी थी। उस कठिन परिस्थिति में ड्यूटी पर तैनात आशाराम जगूड़ी ने आतंकवादियों का बहादुरी से मुकाबला करते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।बलिदान दिवस के अवसर पर आईटीबीपी मातली के जवान पौल गांव स्थित शहीद स्मारक पहुंचे और शहीद जवान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में देशभक्ति और सम्मान का भाव देखने को मिला।
इस अवसर पर आईटीबीपी से इंस्पेक्टर गुरु बच्चन सिंह, एसआई राकेश सिंह, ग्राम प्रधान प्रीति जगूड़ी, शहीद की पत्नी उर्मिला देवी, गिरजानंद जगूड़ी, सुनील, प्रदीप, सीमा बिजल्वाण, संजय, राजेश उनियाल, मदन पैन्यूली सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

The post *उत्तरकाशी : बड़कोट क़े पौल गांव में स्मारक पर शहीद आशाराम जगूड़ी को बलिदान दिवस पर आईटीबीपी व ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1821/feed/ 0
*उत्तराखंड चारधाम यात्रा में आस्था का सैलाब : दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 20.76 लाख के पार* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1163/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1163/#respond Sun, 24 May 2026 00:27:46 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66129     उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त…

The post *उत्तराखंड चारधाम यात्रा में आस्था का सैलाब : दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 20.76 लाख के पार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त होने से यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। आज शनिवार को रिकॉर्ड 96 हजार 116 तीर्थयात्रियों ने चारधाम दर्शन किए। कुल दर्शनार्थियों का आंकड़ा 20 लाख 76 हजार को पार कर चुका है जबकि केदारनाथ में 08 लाख 11 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र की यात्रा होने से आपदा प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने पर हर एक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।

धामी सरकार के कुशल यात्रा प्रबंधन के चलते चारधाम यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यात्रा का विगत 19 अप्रैल को श्रीगणेश हुआ था और आज शनिवार 23 मई तक यानी 35 दिनों में 20 लाख 76 हजार 553 श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं। इनमें केदारनाथ में 8,11,923, बद्रीनाथ में 5,56,437, गंगोत्री में 3,52,162 और यमुनोत्री धाम में 3,56,031तीर्थयात्री पहुंचे हैं।

आज शनिवार को एक दिन में ही चारों धामों में 96 हजार 116 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बद्रीनाथ में सर्वाधिक 32,219 तीर्थयात्री पहुंचे। जबकि केदारनाथ में 29,787, यमुनोत्री में 16,213 और गंगोत्री धाम में 17,897 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

*हेमकुंट साहिब में कपाटोद्घाटन के साक्षी बने 6605 श्रद्धालु*

विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री हेमकुंट साहिब के कपाट आज शनिवार को आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। पहले दिन 06 हजार 605 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पंच प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था शनिवार सुबह रवाना होकर हेमकुंट साहिब पहुंचा. ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों से पूरी लोकपाल घाटी गूंज उठी।

The post *उत्तराखंड चारधाम यात्रा में आस्था का सैलाब : दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 20.76 लाख के पार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1163/feed/ 0
*देवभूमि उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से बाधित करने की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी : पुष्कर सिंह धामी* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1161/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1161/#respond Sat, 23 May 2026 01:14:19 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66107 उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज़ पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों…

The post *देवभूमि उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से बाधित करने की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी : पुष्कर सिंह धामी* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज़ पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से बाधित करने की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आस्था का सम्मान सभी को है, लेकिन कानून और व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं हो सकता।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में सिंचाई और कृषि विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है और लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में राज्य का वातावरण शांत, व्यवस्थित और अनुशासित बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कें आम जनता की आवाजाही के लिए हैं, उन्हें अवरोध या प्रदर्शन का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा।

सीएम धामी ने कहा कि नमाज़ मस्जिदों, ईदगाहों और निर्धारित स्थानों पर ही पढ़ी जानी चाहिए। सार्वजनिक मार्गों को बाधित कर लोगों को परेशानी में डालना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए सड़क पर नमाज़ का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन उत्तराखंड सरकार की नीति पूरी तरह स्पष्ट है।

मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक सड़कों को बंधक बनाकर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि देवभूमि की शांति, संस्कृति और अनुशासन से खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी तथा राज्य में कानून का राज सर्वोपरि रहेगा।

The post *देवभूमि उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से बाधित करने की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी : पुष्कर सिंह धामी* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1161/feed/ 0
*उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 : एक माह में 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां गंगा-यमुना जी के दर्शन,उत्कृष्ट प्रबंधन का दिख रहा सकारात्मक प्रभाव* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1813/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1813/#respond Thu, 21 May 2026 13:09:15 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66081   *जयप्रकाश बहुगुणा* *उत्तरकाशी*   19 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ हुई चारधाम यात्रा को सफलतापूर्वक एक माह पूर्ण हो चुका है। इस अवधि में श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम…

The post *उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 : एक माह में 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां गंगा-यमुना जी के दर्शन,उत्कृष्ट प्रबंधन का दिख रहा सकारात्मक प्रभाव* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

*जयप्रकाश बहुगुणा*

*उत्तरकाशी*

 

19 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ हुई चारधाम यात्रा को सफलतापूर्वक एक माह पूर्ण हो चुका है। इस अवधि में श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम में कुल 6,11,050 श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा एवं मां यमुना जी के सुरक्षित एवं सुगम दर्शन किए गए। यात्रा के प्रारम्भिक चरण से ही श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है तथा दोनों धामों में श्रद्धा, उत्साह एवं आस्था का अद्भुत वातावरण देखने को मिल रहा है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने हेतु व्यापक प्रबंध किए गए हैं। भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के बावजूद यात्रा संचालन सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन निरंतर सक्रिय एवं सतर्क है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि 19 अप्रैल से 20 मई 2026 तक श्री यमुनोत्री धाम में 3,08,456 तथा श्री गंगोत्री धाम में 3,02,594 श्रद्धालुओं ने सुरक्षित दर्शन किए। कुल यात्रियों में 3,22,778 पुरुष, 2,73,447 महिलाएं एवं 14,825 बच्चे शामिल हैं। इस अवधि में कुल 59,877 वाहनों का आवागमन दर्ज किया गया, जिनमें 15,070 बड़े एवं 44,807 छोटे वाहन सम्मिलित हैं।
यात्रा मार्ग से लेकर धाम क्षेत्र तक सुरक्षा एवं सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। यमुनोत्री पैदल यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं हेतु विश्राम स्थल, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं एवं सुरक्षा के प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। धामों में आपातकालीन सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही है।
पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन टीमों एवं अन्य संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाया जा रहा है। बेहतर व्यवस्थाओं के कारण देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार की कार्यप्रणाली की खुलकर सराहना कर रहे हैं। ‘सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान’ की भावना के अनुरूप उत्तरकाशी पुलिस का प्रत्येक जवान तीर्थयात्रियों की सेवा एवं सुरक्षा हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। यात्रा अवधि के दौरान पुलिस जवानों द्वारा 11 तीर्थयात्रियों को मेडिकल सहायता प्रदान की गई, 12 खोए मोबाइल फोन एवं 11 बैग/पर्स उनके स्वामियों को वापस लौटाए गए तथा मानवीय रुख अपनाते हुये शारीरिक रुप से अक्षम 600 से अधिक श्रद्धालुओं को यात्रा एवं दर्शन कराने में सहायता प्रदान की गई है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम यात्रा क्षेत्र को 02 सुपरजोन, 12 जोन एवं 30 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था हेतु वर्तमान मे पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 4 अधिकारियों सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पीएसी, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, होमगार्ड एवं पीआरडी कर्मियों को नियुक्त किया गया है। दोनों धामों में बीडीएस, एटीएस एवं क्यूआरटी टीमें भी तैनात की गई हैं।संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी एवं तलाशी हेतु गंगोत्री एवं यमुनोत्री धामों में क्रमशः 6 DFMD एवं 30 HHMD स्थापित किए गए हैं यात्रा मार्ग पर स्थित बॉटल नेक प्वाइंट, लैंडस्लाइड जोन, दुर्घटना संभावित स्थलों एवं ब्लैक स्पॉट्स पर पुलिस बल के साथ एसडीआरएफ, फायर, पैरामिलेट्री एवं आपदा प्रबंधन टीमें तैनात हैं।यात्रा रूट की सतत निगरानी हेतु 200 सीसीटीवी कैमरे एवं 03 ड्रोन सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 43 मोटरसाइकिलों, 02 इंटरसेप्टर, 04 हाईवे पेट्रोल यूनिट एवं 02 क्रेनों को 24 घंटे भ्रमणशील रखा गया है। इसके अतिरिक्त 04 सीपीयू हॉक टीमें भी लगातार ड्यूटी पर तैनात हैं।श्रद्धालुओं की सहायता एवं मार्गदर्शन हेतु 12 टूरिस्ट पुलिस केंद्र एवं 02 बायोमैट्रिक केंद्र हीना एवं दोबाटा में स्थापित किए गए हैं। 18 हॉल्टिंग प्वाइंट्स पर पीए सिस्टम लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से यात्रियों को निरंतर आवश्यक सूचनाएं एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु खोया-पाया केंद्र स्थापित किए गए हैं। चोरी एवं जेबकतरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु पिक पॉकेट टीमें सक्रिय हैं, वहीं यात्रा मार्ग एवं सड़कों पर अतिक्रमण हटाने हेतु एंटी एक्सटॉर्शन टीमों का गठन भी किया गया है। पुलिस एवं प्रशासन चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के अनुकूल बनाने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है तथा सभी श्रद्धालुओं से सहयोग एवं यातायात नियमों के पालन की अपील करता है।

The post *उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 : एक माह में 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां गंगा-यमुना जी के दर्शन,उत्कृष्ट प्रबंधन का दिख रहा सकारात्मक प्रभाव* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1813/feed/ 0