धर्म – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com Uttrakhand News Wed, 04 Feb 2026 08:52:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://uttrakhandexpress.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-utrakhandexpress-news-logo-transperent-32x32.png धर्म – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com 32 32 *मानवता की मिसाल :- दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित पुलिस तक पहुंचाने वाले बस चालक व परिचालक को पुलिस ने किया सम्मानित* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-103/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-103/#respond Wed, 04 Feb 2026 08:52:14 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=64054   उत्तराखंड Express ब्यूरो *रुद्रप्रयाग*   समाज में जागरुकता और पुलिस-पब्लिक समन्वय का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा दो सजग नागरिकों को सम्मानित किया गया…

The post *मानवता की मिसाल :- दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित पुलिस तक पहुंचाने वाले बस चालक व परिचालक को पुलिस ने किया सम्मानित* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

*रुद्रप्रयाग*

 

समाज में जागरुकता और पुलिस-पब्लिक समन्वय का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा दो सजग नागरिकों को सम्मानित किया गया है। इन नागरिकों की सूझबूझ से दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पूर्व जनपद रुद्रप्रयाग की दो नाबालिग बालिकाएं बिना बताए घर से कहीं चली गई थीं। परिजनों द्वारा इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिकाओं का विवरण सीमावर्ती जनपदों और थाना-चौकियों को प्रसारित किया। उसी दौरान, बस संख्या UK 10 TA 0242 के चालक उपेन्द्र थपलियाल (निवासी मयाली, रुद्रप्रयाग) और परिचालक ऋतुराज सिंह (निवासी मातली, उत्तरकाशी) ने देखा कि उनकी बस में दो बालिकाएं अकेली बैठी हैं। उनके पास न तो किराया था और न ही कोई अभिभावक। संदेह होने पर, अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उन्होंने बालिकाओं को सुरक्षित पुलिस चौकी कलियासौड़ (कोतवाली श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल) के सुपुर्द कर दिया। जहां से परिजनों व रुद्रप्रयाग पुलिस ने इनको लाया गया।आज पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग सुरेश चन्द्र बलूनी की उपस्थिति में चालक उपेन्द्र थपलियाल और परिचालक ऋतुराज सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

”ऐसे सजग नागरिक ही समाज के असली हीरो हैं। इनकी सतर्कता ने न केवल दो परिवारों की खुशियां लौटाईं, बल्कि अपराध को रोकने में पुलिस का सहयोग भी किया। रुद्रप्रयाग पुलिस इनके जज्बे को सलाम करती है।”

रुद्रप्रयाग पुलिस आम जनमानस से अपील करती है कि समाज में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असहाय व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि एक सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सके।

The post *मानवता की मिसाल :- दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित पुलिस तक पहुंचाने वाले बस चालक व परिचालक को पुलिस ने किया सम्मानित* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-103/feed/ 0
*उत्तरकाशी : ग्राम चकोन में श्रीमद देवी भागवत महापुराण हुआ सम्पन्न, ध्याणियों ने ईष्ट देवी नागणी को भेंट किया चांदी का झामण* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1551/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1551/#respond Mon, 02 Feb 2026 07:58:02 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=63999 जयप्रकाश बहुगुणा *उत्तरकाशी* जनपद की धनारी पट्टी के ग्राम पंचायत चकोन में ग्राम वासियों द्वारा आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण संपन्न हो गया है! इस अवसर पर व्यास पीठ पर…

The post *उत्तरकाशी : ग्राम चकोन में श्रीमद देवी भागवत महापुराण हुआ सम्पन्न, ध्याणियों ने ईष्ट देवी नागणी को भेंट किया चांदी का झामण* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

जयप्रकाश बहुगुणा

*उत्तरकाशी*

जनपद की धनारी पट्टी के ग्राम पंचायत चकोन में ग्राम वासियों द्वारा आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण संपन्न हो गया है!
इस अवसर पर व्यास पीठ पर विराजमान श्री दशरथ प्रसाद भट्ट ने कथा वृतांन्त का वाचन करते हुए कहा कि देवी भागवत महापुराण सुनने मात्र से ही व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है।मनुष्य को अपने व सर्व समाज के कल्याण के लिए भागवत पुराण को अवश्य सुनना चाहिए!तथा अपने जीवन को सफल करने के लिए इसके वर्णित तथ्यों पर मनन करना चाहिए!इस यज्ञ में विशेष रूप से आमंत्रित नाल्ड कठुड के ग्राम पंचायत हुर्री से कॉलिंग नाग देवता, फोल्ड, ढुंगाल गांव बगसारी , कोटि धनारी से नांगणी माता,पंचाण गांव, भटवाड़ी से चन्दन नांग ,हूण देवता पहुंचे थे! इस अवसर पर बड़ी संख्या में धनारी क्षेत्र के साथ साथ अन्य क्षेत्रों से लोग कथा श्रवण को पहुंचे , इस अवसर पर ग्राम की ध्याणियों ने अपनी इष्ट देवी नांगणी को चांदी का झामण भेंट कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की प्रार्थना की।
स्थानीय निवासी लाखन सिंह पवार, खुशपाल सिंह राणा, राजेंद्र गंगाडी ने कहा कि यह यज्ञ गांव क्षेत्र की खुशहाली, गांव के पितृ देवताओं की मोक्ष की प्राप्ति के लिए किया गया यज्ञ था जो विधिवत ढंग से संपन्न हो गया है। इस अवसर पर यज्ञ समिति ने समस्त ग्राम वासियों क्षेत्र वासियों और कथा श्रवण को आए सभी आँगनतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

The post *उत्तरकाशी : ग्राम चकोन में श्रीमद देवी भागवत महापुराण हुआ सम्पन्न, ध्याणियों ने ईष्ट देवी नागणी को भेंट किया चांदी का झामण* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1551/feed/ 0
मुख्यमंत्री ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी व वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को अर्पित की श्रधांजलि https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-913/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-913/#respond Thu, 25 Dec 2025 06:57:53 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=63199 उत्तराखंड Express ब्यूरो देहरादून मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए…

The post मुख्यमंत्री ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी व वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को अर्पित की श्रधांजलि appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो

देहरादून

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनको नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी जी कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता तथा दूरदृष्टा नेता थे, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण को नई दिशा प्रदान की। उनका संपूर्ण जीवन सुशासन, संवेदनशीलता एवं सर्वसमावेशी विकास के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर लोकहित को सर्वोपरि रखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी जी के विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार पारदर्शी प्रशासन, त्वरित निर्णय एवं जनहितकारी नीतियों के माध्यम से विकसित उत्तराखंड की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने देश की आज़ादी के लिए आंदोलनरत निहत्थी जनता पर गोली चलाने के आदेश को अस्वीकार कर अद्वितीय देशभक्ति, साहस एवं नैतिक दृढ़ता का परिचय दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आज़ादी के संघर्ष में ‘पेशावर कांड’ एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में यह घटना मील का पत्थर सिद्ध हुई, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और क्रांतिकारी आधार प्रदान किया।

The post मुख्यमंत्री ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी व वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को अर्पित की श्रधांजलि appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-913/feed/ 0
*मुख्यमंत्री ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर  दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना एवं यज्ञ हवन कर प्रदेश की कुशलता एवं प्रगति की कामना की* https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/haridwar-36/ https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/haridwar-36/#respond Mon, 15 Dec 2025 09:20:02 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=63018   उत्तराखंड Express ब्यूरो *हरिद्वार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर महादेव दक्षेश्वर का दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना एवं यज्ञ हवन कर प्रदेश की खुशहाली एवं प्रगति की…

The post *मुख्यमंत्री ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर  दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना एवं यज्ञ हवन कर प्रदेश की कुशलता एवं प्रगति की कामना की* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

*हरिद्वार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर महादेव दक्षेश्वर का दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना एवं यज्ञ हवन कर प्रदेश की खुशहाली एवं प्रगति की कामना के साथ साथ वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को दिव्य,भव्य ढंग व सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए दक्षेश्वर महादेव से कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न अखाड़ों के पदाधिकारियों एवं साधु संतो से मिलकर उनकी कुशल क्षेम ली तथा उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर साधु संतो का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के धार्मिक एवं संस्कृति विरासत के सरंक्षण और विकास के लिए निरंतर कार्य की रही है ताकि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।

इस अवसर पर श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की गई उन्होंने कहा कि दिव्य एवं भव्य कुंभ आयोजन के लिए संत समाज द्वारा राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।
इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के महमंत्री महंत राजेंद्र दास जी ,दिगंबर अखाड़े के वैष्णो दास जी,निर्वाणी अखाड़े के श्रीमहंत मुरलीदास जी,निर्मल अखाड़े के कोठारी जसविंदर सिंह, बड़ा उदासीन अखाड़े के राघवेंद्र दास जी,नया अखाड़े से जगतार मुनि जी,अटल अखाड़े के सत्य गिरी जी,मनोज गिरी जी सहित साधु संत मौजूद रहे।

हेलीपैड दयानन्द स्टेडियम गुरुकुल कांगड़ी पहुंचने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने श्री भगवत गीता भेंटकर स्वागत किया एवं भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प मालाओं के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा,प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ,भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ,राज्य मंत्री सुनील सैनी,ओमप्रकाश जमदग्नि, जयपाल सिंह चौहान,पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा,जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

The post *मुख्यमंत्री ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर  दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना एवं यज्ञ हवन कर प्रदेश की कुशलता एवं प्रगति की कामना की* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/haridwar-36/feed/ 0
ईमानदारी : 35 हज़ार की नकदी व कागजात सहित पुलिस ने वापस लौटाया गंगोत्री धाम यात्रा पर आई महिला श्रद्धालु का पर्स https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1327/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1327/#respond Sun, 12 Oct 2025 06:20:32 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=62066   जयप्रकाश बहुगुणा /उत्तरकाशी बीड़, महाराष्ट्र से चारधाम यात्रा पर आयी महिला श्रद्धालु श्रीमती मेघा रमाकांत धर्माधिकारी (54 वर्ष) द्वारा गत दिन को कोतवाली मनेरी पर सूचना दी गयी कि…

The post ईमानदारी : 35 हज़ार की नकदी व कागजात सहित पुलिस ने वापस लौटाया गंगोत्री धाम यात्रा पर आई महिला श्रद्धालु का पर्स appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा /उत्तरकाशी

बीड़, महाराष्ट्र से चारधाम यात्रा पर आयी महिला श्रद्धालु श्रीमती मेघा रमाकांत धर्माधिकारी (54 वर्ष) द्वारा गत दिन को कोतवाली मनेरी पर सूचना दी गयी कि गंगोत्री धाम दर्शन करने के उपरांत वह वापस लौटते समय रास्ते में डबरानी पुल के पास देर सांय को एक रेस्टोरेंट में चाय पीने के लिए रुके थे, उनका पर्स रेस्टोरेंट मे छूट गया है। पर्स में 35 हज़ार की नकदी,आधार कार्ड, अन्य जरुरी कागजात व सामान रखा है। मनेरी पुलिस टीम द्वारा महिला तीर्थंयात्री के पर्स के सम्बन्ध में जानकारी जुटाते हुये, रेस्टोरेंट मालिक के पास से पर्स प्राप्त कर शनिवार को महिला श्रद्धालु मेघा रमाकांत को कोतवाली मनेरी पर बुलाकर खोये पर्स को नकदी, कागजात व सामान के साथ वापस लौटाया गया। श्रद्धालु द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

The post ईमानदारी : 35 हज़ार की नकदी व कागजात सहित पुलिस ने वापस लौटाया गंगोत्री धाम यात्रा पर आई महिला श्रद्धालु का पर्स appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1327/feed/ 0
उत्तरकाशी : यमुनाघाटी आपदा पीड़ित सहयोगी टीम ने धराली आपदा प्रभावितों को दी सहयोग राशि https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1301/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1301/#respond Sat, 04 Oct 2025 05:44:34 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=61824     जयप्रकाश बहुगुणा बड़कोट/उत्तरकाशी आपदा प्रभावित धराली के लोगों को यमुनाघाटी आपदा पीड़ित सहयोगी टीम के सदस्यों ने जन सहयोग से एकत्रित सहयोग धनराशि का वितरण किया! यमुनाघाटी के…

The post उत्तरकाशी : यमुनाघाटी आपदा पीड़ित सहयोगी टीम ने धराली आपदा प्रभावितों को दी सहयोग राशि appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

 

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट/उत्तरकाशी

आपदा प्रभावित धराली के लोगों को यमुनाघाटी आपदा पीड़ित सहयोगी टीम के सदस्यों ने जन सहयोग से एकत्रित सहयोग धनराशि का वितरण किया!
यमुनाघाटी के जनसहयोग से जो आर्थिक सहयोग राशि चंदे के रूप में धराली आपदा पीड़ितों प्रभावितों के लिए दान की गई थी उसे टीम के सदस्यों महाबीर पंवार माही और घनश्याम नौटियाल के द्वारा धराली गांव में पहुंचकर उन पीड़ित परिवारों को दी गई जिनके घरों में जनहानि हुई है जिनकी संख्या 8 थी जो मूल रूप से धराली गांव के थे।
जन सहयोग से टीम के पास एकत्रित धनराशि कुल मिलाकर 1 लाख 77 हजार 6 सौ 71 रुपए टोटल जमाराशि थी जिसे उन 8 परिवारों में 21 – 21 हजार रुपए घर पर जाकर सांत्वना देते हुए दी गई जिनके घरों में जनहानि हुई है और 10 हजार रुपए ग्राम सभा के कोष में ग्राम प्रधान अजय सिंह नेगी को सौंपी है।यमुनाघाटी आपदा पीड़ित सहयोगी टीम ने बताया कि लोगों के द्वारा दिया गया सहयोग आज उन पीड़ित परिवारों तक पहुंच गया है जिन लोगों के लिए सब लोगों ने मिलकर सहयोग किया था इस सहयोग के लिए टीम ने सभी दान दाताओं आभार और धन्यवाद ब्यक्त किया है!

The post उत्तरकाशी : यमुनाघाटी आपदा पीड़ित सहयोगी टीम ने धराली आपदा प्रभावितों को दी सहयोग राशि appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1301/feed/ 0
उत्तरकाशी : आध्यात्मिक कथाओं के श्रवण करने से मनुष्य का नैतिक उत्थान होता है : सुनील शर्मा https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1299/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1299/#respond Fri, 03 Oct 2025 11:26:23 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=61816   जयप्रकाश बहुगुणा बडकोट/उत्तरकाशी ब्यापार  मंडल बडकोट द्वारा आयोजित पावन प्रज्ञा पुराण कथा के दूसरे दिन का  नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ के साथ  श्रद्धालुओं ने भजनों का भी गायन किया।शुक्रवार सुबह कार्यक्रम का…

The post उत्तरकाशी : आध्यात्मिक कथाओं के श्रवण करने से मनुष्य का नैतिक उत्थान होता है : सुनील शर्मा appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा

बडकोट/उत्तरकाशी

ब्यापार  मंडल बडकोट द्वारा आयोजित पावन प्रज्ञा पुराण कथा के दूसरे दिन का  नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ के साथ  श्रद्धालुओं ने भजनों का भी गायन किया।शुक्रवार सुबह कार्यक्रम का शुभारंभ
नौ कुण्डीय गायत्रीयज्ञ से किया गया ।यज्ञ के माध्यम से श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख शान्ति के लिये हवन कुंड में आहुति डाली गई  शक्तिपीठ के व्यवस्थापक सुनील शर्मा ने पावन प्रज्ञा पुराण कथा पर प्रवचन करते हुए कहा कि प्रज्ञा पुराण कथा में 18 पुराणों का सार है। धार्मिक, नैतिक अथवा आध्यात्मिक कथाओं से मनुष्य का नैतिक उत्थान होता है। सुनील शर्मा ने बताया कि प्रज्ञा पुराण के चार खंड हैं। प्रथम खंड लोक कल्याण जिज्ञासा प्रकरण से शुरू होता है। यह प्राणी को आत्मबोध कराता है। द्वितीय खंड मानव जीवन को स्वार्थ से उठकर परमार्थ की प्रेरणा देता है। तृतीय खंड में परिवार निर्माण, नारी जागरण, शिशु निर्माण और वसुधैव कुटुंबकम का पाठ पढ़ाया जाता है। वहीं चतुर्थ खंड में भारतीय संस्कृति के जागरण का संदेश है। कथाव्यास ने कहा कि प्रज्ञा पुराणा कथा का शुभारंभ देवर्षि नारद और भगवान विष्णु के संवाद से होता है। प्रज्ञा पुराण में वसुधैव कुटुंबकम को स्पष्ट करते हुए कहा कि विश्व परिवार की परिधि बहुत विशाल है। उसमें समस्त प्राणी आ जाते हैं।
कार्यक्रम में रामआश्रय चौहान, जयस्वरूप बहुगुणा, राधा बलभ नौटियाल, धनवीर रावत, सोहन, गैरोला, शांति बेलवाल, सुनील मनवाल,मदन पैन्यूली, मनोज, अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, दिनेश चौहान , प्रदीप असवाल, महादेव उनियाल, अवतार सिंह, अजय सिंह, सहित बड़ी संख्या में कथा स्रोता उपस्थित रहे।

The post उत्तरकाशी : आध्यात्मिक कथाओं के श्रवण करने से मनुष्य का नैतिक उत्थान होता है : सुनील शर्मा appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1299/feed/ 0
धर्म -आस्था :- भगवान बदरी विशाल के दर्शन को पहुंचे प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी से हुई शिष्टाचार भेंट https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-170/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-170/#respond Fri, 03 Oct 2025 06:41:51 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=61804   उत्तराखंड Express ब्यूरो श्री बदरीनाथ धाम/चमोली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी तथा उनके साथ बदरीनाथ धाम पहुंचे अतिथियों ने आज भगवान बदरी विशाल के दर्शन किये।…

The post धर्म -आस्था :- भगवान बदरी विशाल के दर्शन को पहुंचे प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी से हुई शिष्टाचार भेंट appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

श्री बदरीनाथ धाम/चमोली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी तथा उनके साथ बदरीनाथ धाम पहुंचे अतिथियों ने आज भगवान बदरी विशाल के दर्शन किये। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया तथा भगवान बदरी विशाल का प्रसाद भेंट किया।

मंदिर में दर्शनों के पश्चात पंकज मोदी तथा अतिथियों ने श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी से शिष्टाचार भेंट की तथा यात्रा विषयक चर्चा की।

इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी/ कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रसाद थपलियाल भी मौजूद रहे।

 

The post धर्म -आस्था :- भगवान बदरी विशाल के दर्शन को पहुंचे प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी से हुई शिष्टाचार भेंट appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-170/feed/ 0
*मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा त्यूणी में चलाया गया बृहद स्वच्छता अभियान https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-790/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-790/#respond Mon, 29 Sep 2025 08:30:22 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=61740   उत्तराखंड Express ब्यूरो *मोरी/उत्तरकाशी* मानव उत्थान सेवा समिति शाखा मोरी के तत्वावधान में “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत त्यूणी में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान कैबिनेट…

The post *मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा त्यूणी में चलाया गया बृहद स्वच्छता अभियान appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

*मोरी/उत्तरकाशी*

मानव उत्थान सेवा समिति शाखा मोरी के तत्वावधान में “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत त्यूणी में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से संचालित किया गया। जिसमें समिति के स्वयं सेवकों ने खाद्यान्न भंडार परिसर,फायर स्टेशन,तहसील परिसर,लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन से लेकर गेट बाजार तक सड़क के दोनों ओर फैले कचरे की सफाई की।

स्वच्छता अभियान के तहत प्लास्टिक कचरा, बिस्किट व नमकीन के रैपर सहित अन्य अनुपयोगी वस्तुओं को एकत्रित कर उनका सुनियोजित निस्तारण किया गया। स्वच्छता के इस जनांदोलन में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। जनपद उत्तरकाशी की प्रभारी महात्मा स्नेहा बाई ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। समिति का यह प्रयास प्रेरणादायक है और सभी को इससे जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने स्वच्छता के प्रति सतत जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला प्रधान डॉ.सोवेंद्र सिंह,शाखा प्रधान गुगमल राम, कोषाध्यक्ष जोवनदास, प्रदीप,धनीराम, संतराम, नीरज, प्यारेलाल, पंद्ररू, रायसु, सावित्री, दीपा, अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

The post *मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा त्यूणी में चलाया गया बृहद स्वच्छता अभियान appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-790/feed/ 0
*उत्तरकाशी : पौन्टी, बड़कोट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन, दर्जनों स्वयं सेवकों ने किया प्रतिभाग https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1289/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1289/#respond Mon, 29 Sep 2025 02:55:00 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=61732   प्रदीप असवाल बड़कोट/उत्तरकाशी   पौंटी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला पुरोला के यमुनोत्री खंड के पौन्टी मंडल में रविवार प्रातः शताब्दी वर्ष बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शताब्दी…

The post *उत्तरकाशी : पौन्टी, बड़कोट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन, दर्जनों स्वयं सेवकों ने किया प्रतिभाग appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

प्रदीप असवाल

बड़कोट/उत्तरकाशी

 

पौंटी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला पुरोला के यमुनोत्री खंड के पौन्टी मंडल में रविवार प्रातः शताब्दी वर्ष बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में ग्राम पौन्टी के मां भद्रकाली मंदिर परिसर में कार्यक्रम विधि विधान पूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पुरोला जिले के जिला संचालक कबूल सिंह पंवार , मुख्य वक्ता पुलम सिंह पंवार, कार्यक्रम अध्यक्ष इंजीनियर रमेश रावत द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के द्वारा पंच परिवर्तन, पर्यावरण , कुटुम्ब प्रबोधन सामाजिक समरसता, स्वका भाव एवं नागरिक कर्तव्य विषयों पर विस्तार से फोकस कर स्वयंसेवक को संघ में प्रवेश करना मात्र नहीं बल्कि संघ को अपने में प्रवेश करना जरूरी है। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में संघ के पंच परिवर्तन पर कार्य करने का आह्वान किया। सभी स्वयंसेवकों ने समता एवं योगाभ्यास के पश्चात शस्त्र पूजन किया।
मीडिया को जानकारी देते हुए यमुनोत्री खंड प्रचार प्रमुख प्रदीप सिंह असवाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष को पूरे देश मे धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसके तहत सभी खंडों, नगरों, मंडलो में संघ द्वारा अलग-अलग दिवसों पर विशाल कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
इस अवसर पर खंड बौद्धिक प्रमुख आशीष रमोला, खंड संपर्क प्रमुख वसुदेव रावत, हरदेव सिंह राणा, मुख्य शिक्षक वीरेंद्र सिंह भंडारी, सत्य प्रसाद नौटियाल प्रार्थना प्रमुख, लोकेंद्र डबराल , गिरवीर सिंह राणा, अंशुल राणा , मीनाक्षी रौंटा,शिव प्रसाद गौड़, चमन लाल पारस, अमित रावत, अंकित रौंटा, आर्यन, अक्षय, रोहित रौंटा, रोहित कुमार, रामराज, सचिन, विवेक, अंशुल, जतिन, कृष, केशव, नारायण, अरुण सहित सैकड़ो स्वयंसेवक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

The post *उत्तरकाशी : पौन्टी, बड़कोट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन, दर्जनों स्वयं सेवकों ने किया प्रतिभाग appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1289/feed/ 0