रुद्रप्रयाग – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com Uttrakhand News Sun, 24 May 2026 00:27:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://uttrakhandexpress.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-utrakhandexpress-news-logo-transperent-32x32.png रुद्रप्रयाग – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com 32 32 *उत्तराखंड चारधाम यात्रा में आस्था का सैलाब : दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 20.76 लाख के पार* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1163/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1163/#respond Sun, 24 May 2026 00:27:46 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66129     उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त…

The post *उत्तराखंड चारधाम यात्रा में आस्था का सैलाब : दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 20.76 लाख के पार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त होने से यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। आज शनिवार को रिकॉर्ड 96 हजार 116 तीर्थयात्रियों ने चारधाम दर्शन किए। कुल दर्शनार्थियों का आंकड़ा 20 लाख 76 हजार को पार कर चुका है जबकि केदारनाथ में 08 लाख 11 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र की यात्रा होने से आपदा प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने पर हर एक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।

धामी सरकार के कुशल यात्रा प्रबंधन के चलते चारधाम यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यात्रा का विगत 19 अप्रैल को श्रीगणेश हुआ था और आज शनिवार 23 मई तक यानी 35 दिनों में 20 लाख 76 हजार 553 श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं। इनमें केदारनाथ में 8,11,923, बद्रीनाथ में 5,56,437, गंगोत्री में 3,52,162 और यमुनोत्री धाम में 3,56,031तीर्थयात्री पहुंचे हैं।

आज शनिवार को एक दिन में ही चारों धामों में 96 हजार 116 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बद्रीनाथ में सर्वाधिक 32,219 तीर्थयात्री पहुंचे। जबकि केदारनाथ में 29,787, यमुनोत्री में 16,213 और गंगोत्री धाम में 17,897 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

*हेमकुंट साहिब में कपाटोद्घाटन के साक्षी बने 6605 श्रद्धालु*

विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री हेमकुंट साहिब के कपाट आज शनिवार को आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। पहले दिन 06 हजार 605 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पंच प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था शनिवार सुबह रवाना होकर हेमकुंट साहिब पहुंचा. ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों से पूरी लोकपाल घाटी गूंज उठी।

The post *उत्तराखंड चारधाम यात्रा में आस्था का सैलाब : दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 20.76 लाख के पार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1163/feed/ 0
*वन विभाग की बड़ी कार्यवाही : ड्रोन निगरानी से वनाग्नि फैलाने वाला आरोपी किया गिरफ्तार* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-124/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-124/#respond Fri, 22 May 2026 08:04:19 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66088   उत्तराखंड Express ब्यूरो  रुद्रप्रयाग जनपद रुद्रप्रयाग में वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं वन संपदा की सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा आधुनिक तकनीक का व्यापक उपयोग किया…

The post *वन विभाग की बड़ी कार्यवाही : ड्रोन निगरानी से वनाग्नि फैलाने वाला आरोपी किया गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

रुद्रप्रयाग

जनपद रुद्रप्रयाग में वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं वन संपदा की सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा आधुनिक तकनीक का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में जखोली रेंज अंतर्गत वन क्षेत्र में आग लगाने वाले एक व्यक्ति को ड्रोन निगरानी के माध्यम से चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है। विभाग द्वारा आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रभागीय वनाधिकारी श्री रजत सुमन द्वारा स्वयं ड्रोन संचालित कर वन क्षेत्रों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। दिनांक 20 मई 2026 को ड्रोन के माध्यम से जखोली रेंज के तैला कक्ष संख्या-07 में एक व्यक्ति को वन क्षेत्र में आग लगाते हुए देखा गया। घटना की सूचना तत्काल वन दरोगा, बड़मा अनुभाग एवं बीट अधिकारी, तैला को दी गई। विभागीय टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया, किंतु अंधेरे एवं रात्रि का लाभ उठाकर वह मौके से फरार हो गया।

घटना के अगले दिन 21 मई 2026 को विभागीय अधिकारियों द्वारा पुनः घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आग लगाने की घटना ग्राम एवं पोस्ट पंद्रोला कुमड़ी, तहसील जखोली निवासी श्री त्रिलोक सिंह जगवान पुत्र श्री बचन सिंह द्वारा की गई थी। संबंधित व्यक्ति से पूछताछ किए जाने पर उसने वन क्षेत्र में आग लगाने की बात स्वीकार की।

इसके उपरांत वन विभाग द्वारा अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम, 1927 (संशोधित 2001) की धारा 26(ख) एवं 26(ग) के अंतर्गत वन अपराध पंजीकृत किया गया है। उक्त धाराओं में आर्थिक दंड एवं अधिकतम दो वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने हेतु अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रभागीय वनाधिकारी श्री रजत सुमन ने बताया कि वन विभाग का प्राथमिक उद्देश्य आमजन के सहयोग से वनाग्नि की घटनाओं को रोकना एवं लोगों को जागरूक करना है। इसी उद्देश्य से 5 मई से 11 मई 2026 तक “वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह” का आयोजन कर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें वनाग्नि से बचाव एवं रोकथाम के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि विभाग जनसहभागिता को प्राथमिकता देता है, लेकिन यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर वन क्षेत्र में आग लगाते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान फायर सीजन में अब तक कुल 13 मामलों में गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं।

The post *वन विभाग की बड़ी कार्यवाही : ड्रोन निगरानी से वनाग्नि फैलाने वाला आरोपी किया गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-124/feed/ 0
द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले,बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-123/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-123/#respond Thu, 21 May 2026 07:26:34 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66063   उत्तराखंड Express ब्यूरो  उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21मई। द्वितीय केदार के नाम से विख्यात श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट आज 21 मई गुरुवार पूर्वाह्न 11.30 बजे कर्क लग्न में श्रद्धा, भक्ति उल्लास…

The post द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले,बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

उखीमठ/रुद्रप्रयाग,

21मई। द्वितीय केदार के नाम से विख्यात श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट आज 21 मई गुरुवार पूर्वाह्न 11.30 बजे कर्क लग्न में श्रद्धा, भक्ति उल्लास एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत खोल दिए गए। कपाटोत्सव के अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया था, इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान मदमहेश्वर के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कपाट खुलने के अवसर पर अपने जारी संदेश में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान मदमहेश्वर का आशीर्वाद सभी भक्तों पर बना रहे। वहीं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि मदमहेश्वर यात्रा हेतु समिति के स्तर पर व्यापक तैयारियां की गयी है।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि भगवान मदमहेश्वर जी की चल विग्रह डोली 19 मई को श्री ओंकारेश्वर मंदिर से प्रथम पड़ाव श्री राकेश्वरी मंदिर के लिए रवाना हुई थी। 20 मई को डोली हकहकूकधारियों के गांव गौंडार पहुंची तथा आज प्रातः गौंडार से प्रस्थान कर श्री मदमहेश्वर धाम पहुंची आज निर्धारित तिथि 21 नवंबर पूर्वाह्न समय 11.30 बजे भगवान मदमहेश्वर जी के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल गये।

यह भी ज्ञातव्य है कि 19 मई को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से समारोह पूर्वक रावल भीमाशंकर लिंग तथा श्री ओंकारेश्वर मंदिर प्रभारी बिजेंद्र बिष्ट ने भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह डोली को प्रस्थान कराया था। श्री ओंकारेश्वर मंदिर प्रभारी बिजेंद्र बिष्ट ने बताया कि आज 1135 श्रद्धालु श्री मदमहेश्वर धाम दर्शन को पहुंचे है।

कपाट खुलने की प्रक्रिया के अंतर्गत पुजारी शिवशंकर लिंग ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं कपाट खुलने की प्रक्रिया संपन्न कराई। इस दौरान भगवान महेश्वर के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप से श्रृंगार रूप प्रदान किया इससे पहले भगवान मदमहेश्वर जी की चलविग्रह डोली ने भंडार कक्ष तक अवलोकन को पहुंची ।

इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य प्रह्लाद पुष्पवान, दानीदाता दिनेश कानोड़िया,डोली प्रभारी किशन त्रिवेदी, वीरेश्वर भट्ट,विशेश्वर भट्ट, दिनेश पंवार गणेश सेमवाल प्रकाश पंवार सहित स्थानीय हकहकूकधारी, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

The post द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले,बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-123/feed/ 0
जिलाधिकारी पहुंचे ग्राउंड जीरो, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा,देर रात्रि हुए लैंडस्लाइड क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-122/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-122/#respond Wed, 20 May 2026 11:41:28 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66040   मानेंद्र कुमार  रुद्रप्रयाग विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं श्रद्धालु हितैषी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है।…

The post जिलाधिकारी पहुंचे ग्राउंड जीरो, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा,देर रात्रि हुए लैंडस्लाइड क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

मानेंद्र कुमार 

रुद्रप्रयाग

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं श्रद्धालु हितैषी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा बुधवार को स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने देर रात्रि हुए लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्र का भी निरीक्षण किया तथा राहत एवं सुरक्षा कार्यों की स्थिति की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने पैदल मार्ग पर चलकर यात्रा व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति को परखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पड़ावों पर रुककर बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से सीधे संवाद स्थापित किया और यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत फीडबैक लिया। यात्रियों से बातचीत के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय, विश्राम स्थलों एवं मेडिकल सहायता जैसी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यात्रा मार्ग पर सुरक्षा एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कई यात्रियों ने कहा कि प्रशासन की सक्रियता एवं लगातार निगरानी के कारण यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है तथा मार्ग में तैनात पुलिस, स्वास्थ्य एवं सफाई कर्मियों द्वारा निरंतर सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक संचालित शटल टैक्सी व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों से शटल सेवा की उपलब्धता, संचालन व्यवस्था एवं सुविधा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं परिवहन से जुड़े कार्मिकों को निर्देश दिए कि शटल सेवा का संचालन व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से किया जाए, ताकि यात्रियों को अनावश्यक प्रतीक्षा या असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने यात्री सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं निर्धारित मानकों के अनुसार वाहनों के संचालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर प्रत्येक व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मौसम की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों एवं संवेदनशील क्षेत्रों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी विभाग पूरी समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।

The post जिलाधिकारी पहुंचे ग्राउंड जीरो, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा,देर रात्रि हुए लैंडस्लाइड क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-122/feed/ 0
*केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन के बीच SDRF उत्तराखंड ने 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-121/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-121/#respond Wed, 20 May 2026 05:13:18 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66029   उत्तराखंड Express ब्यूरो रुद्रप्रयाग कल मंगलवार 19 मई 2026 की देर रात्रि श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग–गौरीकुंड के मध्य मुनकटिया क्षेत्र में अचानक भूस्खलन होने से मुख्य सड़क…

The post *केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन के बीच SDRF उत्तराखंड ने 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

रुद्रप्रयाग

कल मंगलवार 19 मई 2026 की देर रात्रि श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग–गौरीकुंड के मध्य मुनकटिया क्षेत्र में अचानक भूस्खलन होने से मुख्य सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। मार्ग बाधित होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु बीच रास्ते में फंस गए। रात्रि का समय, खराब मौसम, पहाड़ी क्षेत्र में लगातार गिरता मलबा तथा यात्रियों की भारी भीड़ के कारण स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण बनी हुई थी।

घटना की सूचना DCR रुद्रप्रयाग द्वारा समय 21:16 बजे SDRF को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक श्री आशीष डिमरी के नेतृत्व में SDRF सोनप्रयाग टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर SDRF एवं NDRF की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

संयुक्त टीमों द्वारा अत्यंत जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में सूझबूझ, धैर्य एवं साहस का परिचय देते हुए सड़क के दूसरी ओर फंसे लगभग 10,450 श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से मार्ग पार कराया गया। लगातार बारिश और अंधेरे के बीच जवानों ने श्रद्धालुओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।

रेस्क्यू कार्य पूर्ण होने के उपरांत जेसीबी मशीनों की सहायता से मार्ग पर आए मलबे को हटाने का कार्य किया गया, जिसके बाद सड़क मार्ग को पुनः सुचारु कर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई।

SDRF एवं NDRF द्वारा समन्वित रूप से किए गए इस राहत एवं बचाव कार्य ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में हजारों श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

The post *केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन के बीच SDRF उत्तराखंड ने 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-121/feed/ 0
Accident : चारधाम यात्रामार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आया वाहन क्षत्रिग्रस्त, चालक सहित तीन लोग थे सवार.. https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-120/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-120/#respond Fri, 15 May 2026 13:26:08 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65972 उत्तराखंड Express ब्यूरो  रुद्रप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर सम्राट होटल के निकट शुक्रवार को श्रीनगर की ओर जा रहा वाहन संख्या UK17 TA 1470 अचानक पहाड़ी से पत्थरों के गिरने के…

The post Accident : चारधाम यात्रामार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आया वाहन क्षत्रिग्रस्त, चालक सहित तीन लोग थे सवार.. appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो 

रुद्रप्रयाग

राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर सम्राट होटल के निकट शुक्रवार को श्रीनगर की ओर जा रहा वाहन संख्या UK17 TA 1470 अचानक पहाड़ी से पत्थरों के गिरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में वाहन चालक सहित एक दंपति कुल तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को हल्की चोटें आई हैं तथा उपचार हेतु उन्हें जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चलते वाहन के ऊपर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रुद्रप्रयाग धर्मेंद्र सिंह बिष्ट परिवहन विभाग की टीम के साथ निकट क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान राहगीरों द्वारा उन्हें दुर्घटना की सूचना दी गई।
सूचना प्राप्त होते ही एआरटीओ तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घायलों की स्थिति का जायजा लिया। घायल यात्रियों को उपचार की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने एंबुलेंस की प्रतीक्षा करना उचित नहीं समझा तथा मानवीय संवेदनशीलता एवं सेवा भावना का परिचय देते हुए विभागीय वाहन से स्वयं तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया, जहां उनको उपचार उपलब्ध कराया गया है।
घटना के दौरान जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग का मानवीय एवं संवेदनशील स्वरूप स्पष्ट रूप से देखने को मिला। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा द्वारा पूर्व से ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी दुर्घटना अथवा आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करते हुए मानव जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्हीं निर्देशों के क्रम में संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

The post Accident : चारधाम यात्रामार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आया वाहन क्षत्रिग्रस्त, चालक सहित तीन लोग थे सवार.. appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-120/feed/ 0
*श्री केदारनाथ धाम यात्रा में यातायात नियम तोड़ने वाले 409 वाहन संचालकों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-119/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-119/#respond Wed, 13 May 2026 08:10:11 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65928   मानेंद्र कुमार  रुद्रप्रयाग श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं दुर्घटनामुक्त बनाए रखने हेतु जनपद प्रशासन और परिवहन विभाग पूर्ण गंभीरता एवं सतर्कता के साथ कार्य कर रहा…

The post *श्री केदारनाथ धाम यात्रा में यातायात नियम तोड़ने वाले 409 वाहन संचालकों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

मानेंद्र कुमार 

रुद्रप्रयाग

श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं दुर्घटनामुक्त बनाए रखने हेतु जनपद प्रशासन और परिवहन विभाग पूर्ण गंभीरता एवं सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रुद्रप्रयाग धर्मेंद्र सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में यात्रा मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यात्रा अवधि में श्रद्धालुओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। परिवहन विभाग द्वारा अप्रैल माह में व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाते हुए बिना ग्रीन कार्ड, ट्रिप कार्ड, निर्धारित यूनिफॉर्म, वैध इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, फायर एक्सटेंग्यूसर, मेडिकल किट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों तथा सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 409 चालान किए गए, जिनसे 11.03 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क प्राप्त हुआ।

एआरटीओ धर्मेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि केदारनाथ यात्रा देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी है। ऐसे में यात्रा मार्गों पर संचालित प्रत्येक वाहन का सुरक्षित एवं मानक अनुरूप होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की टीमें लगातार विभिन्न पड़ावों, चेकिंग प्वाइंट्स एवं यात्रा मार्गों पर निगरानी बनाए हुए हैं तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील करते हुए कहा कि सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें तथा सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा को प्रभावित करने वाली किसी भी लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए आगे भी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

The post *श्री केदारनाथ धाम यात्रा में यातायात नियम तोड़ने वाले 409 वाहन संचालकों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-119/feed/ 0
*उत्तराखंड चारधाम यात्रा : श्री केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, दर्शनार्थियों की संख्या 4 लाख के पार* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarakhand-chardhamyatra-kedarnath/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarakhand-chardhamyatra-kedarnath/#respond Sat, 09 May 2026 04:58:40 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65850   उत्तराखंड Express ब्यूरो  *केदारनाथ /रुद्रप्रयाग*   श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के प्रति श्रद्धालुओं में लगातार बढ़ता उत्साह देखने को मिल रहा है। बाबा केदार के दर्शन हेतु देश-विदेश…

The post *उत्तराखंड चारधाम यात्रा : श्री केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, दर्शनार्थियों की संख्या 4 लाख के पार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

*केदारनाथ /रुद्रप्रयाग*

 

श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के प्रति श्रद्धालुओं में लगातार बढ़ता उत्साह देखने को मिल रहा है। बाबा केदार के दर्शन हेतु देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं। यात्रा के सफल संचालन हेतु राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
‌शुक्रवार 08 मई 2026 को सायं 5 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आज कुल 19,466 श्रद्धालुओं ने श्री केदारनाथ धाम में दर्शन किए। वहीं यात्रा प्रारंभ होने से अब तक कुल 4,01,748 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।
जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा के नेतृत्व में यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, यातायात, पार्किंग तथा आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाएं लगातार सुदृढ़ की गईं हैं। जिला प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग एवं धाम क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखी जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके।
जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से मौसम की जानकारी प्राप्त कर यात्रा करने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

The post *उत्तराखंड चारधाम यात्रा : श्री केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, दर्शनार्थियों की संख्या 4 लाख के पार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarakhand-chardhamyatra-kedarnath/feed/ 0
*मुख्यमंत्री ने किया केदारनाथ धाम में स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-118/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-118/#respond Fri, 08 May 2026 07:46:52 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65822 उत्तराखंड Express ब्यूरो  केदारनाथ /रुद्रप्रयाग मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड हॉस्पिटल का विधिवत लोकार्पण किया। यह अस्पताल स्वामी विवेकानन्द हेल्थ…

The post *मुख्यमंत्री ने किया केदारनाथ धाम में स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो 

केदारनाथ /रुद्रप्रयाग

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड हॉस्पिटल का विधिवत लोकार्पण किया। यह अस्पताल स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार श्री केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले इस उच्च हिमालयी क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त अस्पताल का संचालन स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान करेगा। यह अस्पताल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु स्वास्थ्य सेवाओं को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। यात्रा मार्ग पर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्य जांच केंद्रों, ऑक्सीजन सुविधाओं एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार स्वस्थ उत्तराखण्ड समृद्ध उत्तराखण्ड के सपने को साकार करने के लिए प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं सुधारीकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयुष्मान योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 61 लाख आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं, जिसके माध्यम से आज प्रदेश के अंदर लाखों मरीजों को नि:शुल्क उपचार मिल रहा है। इसके साथ ही राज्य के प्रत्येक जनपद में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा केदार के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना भी की। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ धाम केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सेवा एवं मानवता का भी प्रतीक है और इसी भावना के साथ सरकार देवभूमि में स्वास्थ्य एवं जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में विधायक केदारनाथ श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि यह अस्पताल सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर पर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री संजय खन्ना, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेश सोनी, विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक श्री दिनेश चंद्र, बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष श्री विजय कप्रवान, श्री केदार सभा के अध्यक्ष पं. राजकुमार तिवारी, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ श्री पंकज शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य श्री अमित मेंखडी, महामंत्री श्री अंकित सेमवाल, श्री संजय तिवारी, जिला पंचायत सदस्य श्री सुबोध बगवाड़ी, श्री केशव बहुगुणा, जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक निहारिक तोमर, उप जिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी, कर्नल अजय कोठियाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

The post *मुख्यमंत्री ने किया केदारनाथ धाम में स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-118/feed/ 0
*केदारनाथ धाम पहुंचे उद्योगपति गौतम अदाणी, बाबा केदार के किए दर्शन; रोपवे परियोजना का करेंगे एरियल सर्वे* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-117/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-117/#respond Fri, 01 May 2026 04:32:44 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65663   उत्तराखंड Express ब्यूरो  रुद्रप्रयाग देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अदाणी शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। उनके साथ उनकी पत्नी…

The post *केदारनाथ धाम पहुंचे उद्योगपति गौतम अदाणी, बाबा केदार के किए दर्शन; रोपवे परियोजना का करेंगे एरियल सर्वे* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

रुद्रप्रयाग

देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अदाणी शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं।

जानकारी के अनुसार अदाणी सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचे, जहां से वह निजी हेलीकॉप्टर के जरिए केदारनाथ के लिए रवाना हुए और सुबह करीब आठ बजे धाम पहुंच गए। वीआईपी आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए थे, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू बनी रही।

धाम में दर्शन के बाद गौतम अदाणी प्रस्तावित सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना का एरियल सर्वे भी करेंगे। यह महत्वाकांक्षी परियोजना सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से तैयार की जा रही है, जिसका जिम्मा अदाणी समूह को सौंपा गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी वर्ष 2023 में अदाणी केदारनाथ धाम आ चुके हैं। उस दौरान उन्होंने धाम में चल रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों की सराहना करते हुए रोपवे परियोजना में सहयोग का आश्वासन दिया था।

उनके इस दौरे को धाम के विकास और क्षेत्रीय पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों को उम्मीद है कि रोपवे परियोजना के जल्द शुरू होने से यात्रा सुविधाजनक होगी और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

The post *केदारनाथ धाम पहुंचे उद्योगपति गौतम अदाणी, बाबा केदार के किए दर्शन; रोपवे परियोजना का करेंगे एरियल सर्वे* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-117/feed/ 0