स्वच्छ्ता – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com Uttrakhand News Mon, 20 Jul 2026 12:03:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://uttrakhandexpress.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-utrakhandexpress-news-logo-transperent-32x32.png स्वच्छ्ता – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com 32 32 *उप जिला चिकित्सालय पुरोला में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ, 327 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1914/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1914/#respond Mon, 20 Jul 2026 12:03:13 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66992     जयप्रकाश बहुगुणा  *पुरोला /उत्तरकाशी* “सेवा, सुशासन और समर्पण” के संकल्प के साथ आयोजित स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. रावत के दिशा-निर्देशन एवं…

The post *उप जिला चिकित्सालय पुरोला में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ, 327 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*पुरोला /उत्तरकाशी*

“सेवा, सुशासन और समर्पण” के संकल्प के साथ आयोजित स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. रावत के दिशा-निर्देशन एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. सी. आर्य के मार्गदर्शन में आज उप जिला चिकित्सालय पुरोला में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया तथा विभिन्न निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आर. सी. आर्य, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आस्था रावत, नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनम भंडारी सहित अन्य चिकित्सा अधिकारियों द्वारा आमजन को विशेषज्ञ परामर्श एवं निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर के दौरान कुल 327 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 31 मरीजों की उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन), 15 मरीजों की मधुमेह की जांच, 24 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व (एएनसी) जांच, 19 महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच, 75 मरीजों के अल्ट्रासाउंड, 30 मरीजों के एक्स-रे किए गए। इसके अतिरिक्त 21 पात्र व्यक्तियों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र भी बनाए गए।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. सी. आर्य ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा सप्ताह का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना है, ताकि प्रत्येक नागरिक को समय पर गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने जनपदवासियों से आगामी विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

The post *उप जिला चिकित्सालय पुरोला में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ, 327 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1914/feed/ 0
*उत्तरकाशी : स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन नौगांव में 247 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1907/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1907/#respond Fri, 17 Jul 2026 16:20:32 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66947   जयप्रकाश बहुगुणा  *नौगांव /उत्तरकाशी* “सेवा, सुशासन और समर्पण” के संकल्प के साथ आयोजित स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. रावत के निर्देशन में जनपद…

The post *उत्तरकाशी : स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन नौगांव में 247 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*नौगांव /उत्तरकाशी*

“सेवा, सुशासन और समर्पण” के संकल्प के साथ आयोजित स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. रावत के निर्देशन में जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श एवं निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दूसरे दिन कुल 247 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आर. सी. आर्य द्वारा कुल 62 अल्ट्रासाउंड किए गए, जिनमें 36 गर्भवती महिलाओं तथा 26 सामान्य मरीजों का अल्ट्रासाउंड शामिल रहा। इसके अतिरिक्त 07 मरीजों के एक्स-रे, 12 मरीजों की टीबी जांच तथा 32 मरीजों की प्रयोगशाला (लैब) जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सभी मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार भी प्रदान किया गया।

विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आर. सी. आर्य, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोहित भंडारी, डॉ. हरदेव पंवार, डॉ. पूजा सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post *उत्तरकाशी : स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन नौगांव में 247 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1907/feed/ 0
*उत्तरकाशी : स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के तहत आयोजित चिकित्सा शिविर के अंतिम दिवस मोरी में उमड़ी भीड़, 197 लोगों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ”* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1901/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1901/#respond Wed, 15 Jul 2026 12:20:02 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66910   जयप्रकाश बहुगुणा  *उत्तरकाशी* “सेवा, सुशासन और समर्पण” के संकल्प के साथ आयोजित स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के अंतर्गत जनपद के दूरस्थ एवं आकांक्षी ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में…

The post *उत्तरकाशी : स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के तहत आयोजित चिकित्सा शिविर के अंतिम दिवस मोरी में उमड़ी भीड़, 197 लोगों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ”* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

“सेवा, सुशासन और समर्पण” के संकल्प के साथ आयोजित स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के अंतर्गत जनपद के दूरस्थ एवं आकांक्षी ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितेश रावत की अगुवाई में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का अंतिम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंतिम दिवस क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया तथा विभिन्न निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं एवं जांचों का लाभ उठाया।

अंतिम दिवस हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, नाक, कान एवं गला (ईएनटी) रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन तथा अन्य चिकित्सा अधिकारियों द्वारा अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, एक्स-रे, विभिन्न जांचों एवं आवश्यक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर के दौरान कुल 197 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 80 मरीजों की उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन), 80 मरीजों की मधुमेह तथा 54 मरीजों की नेत्र जांच की गई। इसके अतिरिक्त 05 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, 11 मरीजों की टीबी जांच, 18 मरीजों के एक्स-रे किए गए तथा 04 लाभार्थियों की आभा आईडी बनाई गई। साथ ही रक्तदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 13 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान हेतु अपना पंजीकरण कराया व 15 बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया तथा स्वास्थ्य शिविर के दौरान 27 पात्र व्यक्तियों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र भी बनाए गए।

विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितेश रावत, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आस्था रावत, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मोहित लवानिया, डॉ. विपुल बर्त्वाल, डॉ. सचिन नेगी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक बलवीर चौहान, शैलेंद्र पंवार एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

The post *उत्तरकाशी : स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के तहत आयोजित चिकित्सा शिविर के अंतिम दिवस मोरी में उमड़ी भीड़, 197 लोगों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ”* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1901/feed/ 0
*यमुनोत्री धाम में पुलिस, फायर, एसडीआरएफ एवं अन्य सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1882/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1882/#respond Fri, 03 Jul 2026 10:44:18 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66745   जयप्रकाश बहुगुणा  *बड़कोट /उत्तरकाशी* पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में “स्वच्छता ही सेवा” के संकल्प के साथ शुक्रवार को यमुनोत्री धाम में उत्तरकाशी पुलिस, एसडीआरएफ, आईआरबी, एटीएस,…

The post *यमुनोत्री धाम में पुलिस, फायर, एसडीआरएफ एवं अन्य सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में “स्वच्छता ही सेवा” के संकल्प के साथ शुक्रवार को यमुनोत्री धाम में उत्तरकाशी पुलिस, एसडीआरएफ, आईआरबी, एटीएस, फायर सर्विस, होमगार्ड एवं पीआरडी के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जवानों द्वारा स्नान घाटों, यमुना नदी के तटों तथा धाम परिसर के विभिन्न स्थलों पर साफ-सफाई कर नदी में प्रवाहित किए गए वस्त्र एवं अन्य कूड़ा-करकट को एकत्रित कर उसका सुरक्षित निस्तारण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य यमुनोत्री धाम की धार्मिक गरिमा, स्वच्छता एवं प्राकृतिक सौंदर्य को अक्षुण्ण बनाए रखना तथा स्वच्छ वातावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर जवानो द्वारा तीर्थयात्रियों से अपील की गई कि धाम की पवित्रता एवं पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। कूड़ा-करकट केवल निर्धारित डस्टबिन में ही डालें तथा वस्त्र, प्लास्टिक अथवा अन्य सामग्री यमुना नदी में प्रवाहित न करें। प्रत्येक नागरिक का छोटा-सा सहयोग हमारे धामों, वातावरण एवं प्रकृति को स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

The post *यमुनोत्री धाम में पुलिस, फायर, एसडीआरएफ एवं अन्य सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1882/feed/ 0
*उत्तरकाशी : 04 से 18 जुलाई तक जनपद में आयोजित होगा ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़ा* https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/uttarkashi-1879/ https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/uttarkashi-1879/#respond Fri, 03 Jul 2026 01:13:51 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66730   जयप्रकाश बहुगुणा  उत्तरकाशी शासन के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार के ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ अभियान के अंतर्गत जनपद में 04 जुलाई से 18 जुलाई तक ‘सेवा पखवाड़ा’ आयोजित किया जाएगा।…

The post *उत्तरकाशी : 04 से 18 जुलाई तक जनपद में आयोजित होगा ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़ा* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

उत्तरकाशी

शासन के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार के ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ अभियान के अंतर्गत जनपद में 04 जुलाई से 18 जुलाई तक ‘सेवा पखवाड़ा’ आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के आदेशानुसार सेवा पखवाड़ा के सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी संचालन हेतु मुख्य विकास अधिकारी को जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

सेवा पखवाड़ा के दौरान जिला मुख्यालय सहित जनपद के सभी विकासखण्डों में जनसेवा शिविर, जनसंवाद, योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद, विभागीय प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक शिविर में आधार पंजीकरण केंद्र की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें। 04 जुलाई को जिला मुख्यालय ऑडिटोरियम में सेवा पखवाड़ा का मुख्य शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास से संबंधित गतिविधियां, विभागीय प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन का सजीव प्रसारण किया जाएगा।

05 जुलाई से 18 जुलाई तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद के विकासखंडों एवं विभिन्न क्षेत्रों में विभागीय जनजागरूकता कार्यक्रम, विशेष जनसेवा शिविर, लाभार्थी संवाद, योजनाओं का प्रचार-प्रसार, पात्र लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वितरण तथा अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

सेवा पखवाड़ा के दौरान जिला मुख्यालय एवं सभी विकासखण्डों में राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई जाएगी। आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर, लखपति दीदी सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया जाएगा तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी वितरित किया जाएगा।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि सेवा पखवाड़ा के प्रत्येक कार्यक्रम का प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक नागरिकों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य जनसेवा की भावना को सुदृढ़ करते हुए शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा सेवा, सुशासन एवं समर्पण की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाना है।

The post *उत्तरकाशी : 04 से 18 जुलाई तक जनपद में आयोजित होगा ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़ा* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/uttarkashi-1879/feed/ 0
*उत्तरकाशी : जिला चिकित्सालय में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ* https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1872/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1872/#respond Sun, 28 Jun 2026 08:30:59 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66655   जयप्रकाश बहुगुणा  *उत्तरकाशी* राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 के अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ…

The post *उत्तरकाशी : जिला चिकित्सालय में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 के अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नन्हे-मुन्ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया तथा जनपदवासियों से अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को अनिवार्य रूप से पोलियोरोधी दवा पिलाने की अपील की गई।

इस अवसर पर राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त) एवं उपाध्यक्ष, राज्य औषधीय पादप बोर्ड, उत्तराखण्ड, प्रताप सिंह पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत, प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी डॉ. पी.एस. पोखरियाल तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बी.एस. पांगती ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत ने बताया कि जनपद में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन हेतु व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। अभियान के अंतर्गत जनपद में 344 बूथ,4 मोबाइल बूथ, 4 ट्रांजिट टीमें एवं 134 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। जनपद के 34,805 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए जनपद को 6 जोनों में विभाजित किया गया है तथा सभी जोनल अधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र आवंटित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

इस अवसर पर राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त) एवं उपाध्यक्ष, राज्य औषधीय पादप बोर्ड, उत्तराखण्ड, प्रताप सिंह पंवार सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जनपद के समस्त अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे को निकटतम पल्स पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं तथा पोलियोरोधी दवा की दो बूंद अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन के राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी संजय बिजल्वाण एवं श्रीमती प्रीति गौड़ सेमवाल, कुशला शाह, उषा चौहान, रुचि सेमवाल, कल्पना सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post *उत्तरकाशी : जिला चिकित्सालय में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1872/feed/ 0
*मेडिकल कालेज में दो दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संपन्न, 39 रक्तदाताओं ने किया महादान* https://uttrakhandexpress.com/vivid/almora-56/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/almora-56/#respond Mon, 15 Jun 2026 10:14:21 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66460 उत्तराखंड Express ब्यूरो  ​अल्मोड़ा, एसबीआई (SBI) रीजनल ऑफिस अल्मोड़ा एवं शोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज) अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित…

The post *मेडिकल कालेज में दो दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संपन्न, 39 रक्तदाताओं ने किया महादान* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

​अल्मोड़ा,

एसबीआई (SBI) रीजनल ऑफिस अल्मोड़ा एवं शोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज) अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया ‘ विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस’ के विशेष अवसर पर आयोजित इस शिविर में स्थानीय युवाओं, एमबीबीएस (MBBS) छात्र-छात्राओं, इंटर्न, चिकित्सकों एवं संस्थान के कार्मिकों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।
​दो दिनों (14 जून, रविवार और 15 जून, सोमवार) तक चले इस शिविर का आयोजन ब्लड बैंक, बेस हॉस्पिटल अल्मोड़ा में किया गया, जहां कुल 39 सजग रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। “एक रक्तदाता का तोहफा, एक जीवन का उपहार” के प्रेरक संदेश के साथ सुबह 10:00 बजे से सायं 03:00 बजे तक चले इस शिविर में रक्तदाताओं के उत्साह को बढ़ाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। एसबीआई आरओ अल्मोड़ा के सौजन्य से शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को आकर्षक उपहार (Gifts) भेंट कर सम्मानित किया गया।
​अधिकारियों ने जताया आभार, रक्तदाताओं को सराहा:
शिविर के समापन पर भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष खाली, प्रबंधक (मानव संसाधन) अजय कुमार मिश्रा एवं उप प्रबंधक (जनसंपर्क) संजीव कुमार ने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। बैंक सामाजिक सरोकारों के प्रति हमेशा समर्पित रहा है और भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्यों में सहयोग करता रहेगा। उन्होंने सभी 39 रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस जज्बे को सलाम किया।
​वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह, प्रभारी ब्लड बैंक आशीष जैन एवं सोशल वेलफेयर ऑफिसर हेम बहुगुणा ने अपने वक्तव्य में कहा कि गर्मियों व आपातकाल के समय ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। इस शिविर के माध्यम से एकत्रित रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं और युवाओं द्वारा दिखाए गए उत्साह की विशेष सराहना की।
​इनका रहा सक्रिय योगदान:
इस दो दिवसीय शिविर को सफल बनाने में नर्सिंग अधिकारी नीलम रावत, निशा धामी, लैब टेक्नीशियन भास्कर पांडेय और राजदेव सिंह, शांति , मनोज मनी आदि ने अपना सक्रिय योगदान दिया। टीम के सभी सदस्यों और रक्तदाताओं के समन्वित प्रयासों से यह शिविर बेहद सफल और अनुकरणीय रहा।

The post *मेडिकल कालेज में दो दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संपन्न, 39 रक्तदाताओं ने किया महादान* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/almora-56/feed/ 0
*उत्तरकाशी : जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई, यमुनोत्री क्षेत्र के दूरस्थ गांवों तक पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीमें* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1847/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1847/#respond Sat, 13 Jun 2026 15:10:12 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66435   जयप्रकाश बहुगुणा  *बड़कोट /उत्तरकाशी* यमुना वैली के गीठ पट्टी क्षेत्र के पिंडकी, मदेश तथा आस–पास के गांवों में वायरल बुखार के बढ़ते मामलों का जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने तत्काल…

The post *उत्तरकाशी : जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई, यमुनोत्री क्षेत्र के दूरस्थ गांवों तक पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीमें* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

यमुना वैली के गीठ पट्टी क्षेत्र के पिंडकी, मदेश तथा आस–पास के गांवों में वायरल बुखार के बढ़ते मामलों का जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित गांवों में पहुंचकर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए तथा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 83 ग्रामीणों की बुखार, सर्दी-जुकाम, शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई। जिनमें मुख्यत: बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और बच्चों का परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत आवश्यक दवाई उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य टीम में चिकित्सा अधिकारी डॉ अखिल राणा, डॉ. भीम, अजय चौहान, एकता, आरती, चतर सिंह शामिल थे।

एक अन्य टीम द्वारा मोरी ब्लॉक के अंतर्गत सुदूरवर्ती ‘भीतरी’ गाँव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मोरी डॉ. नितेश रावत के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ टीम ने गांव में शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण और दवाइयों का वितरण किया। इस शिविर में क्षेत्र के कुल 120 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की इस टीम में डॉ. विपुल बर्थवाल, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राजेंद्र और संदीप शामिल रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत आज ग्राम सभा नागणगांव/थान में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें 50 लोगों के एक्स-रे, 40 लोगों की शुगर जांच एवं 30 लोगों का रक्तचाप परीक्षण किया गया। जांच उपरांत सभी लाभार्थियों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में सीएचसी नौगांव से डॉ. दीपक, सीएचओ वंदना डोगरा, एसटीएस विजेन्द्र पंवार, एएनएम आरती, एएफ सरिता, धर्मेन्द्र चौहान, ज्योति एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान हरदेव चौहान भी मौजूद रहे। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके निकट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि जनस्वास्थ्य प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी ग्रामीण को उपचार के अभाव में परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखने, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त चिकित्सा टीमों की तैनाती के निर्देश दिए हैं।

The post *उत्तरकाशी : जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई, यमुनोत्री क्षेत्र के दूरस्थ गांवों तक पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीमें* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1847/feed/ 0
*​सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान में बाल स्वास्थ्य सेवाओं का हुआ विस्तार* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/almora-54/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/almora-54/#respond Tue, 02 Jun 2026 11:07:43 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66266   उत्तराखंड Express ब्यूरो  अल्मोड़ा ​सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (SSJGIMSR) के बाल एवं नवजात शिशु विभाग ने चिकित्सा सुविधाओं की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि…

The post *​सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान में बाल स्वास्थ्य सेवाओं का हुआ विस्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

अल्मोड़ा

​सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (SSJGIMSR) के बाल एवं नवजात शिशु विभाग ने चिकित्सा सुविधाओं की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्राचार्य डॉ चंद्र प्रकाश भैसोड़ा के प्रयासों से संस्थान की सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करते हुए, विभाग में सुपर स्पेशलिस्ट (DM Neonatology) चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है, जिससे बच्चों और नवजात शिशुओं के इलाज के लिए विशेषज्ञ सेवाएं अब स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो गई हैं।
​संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक और विभागाध्यक्ष (बाल रोग विभाग) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नवजात देखभाल के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले डॉ. सुमित जीना (सह प्राध्यापक) ने 1 जून 2026 से संस्थान में कार्यभार ग्रहण कर लिया है, इसके अतिरिक्त, डॉ. ज्योति कांडपाल (सहायक प्राध्यापक) पहले से ही इस विभाग में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं।
*​विभाग में वर्तमान सेवाएं और विस्तार योजना*
वर्तमान में बाल रोग विभाग में 06 विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं उनकी टीम द्वारा बाह्य रोग विभाग, अंतः रोग विभाग,नवजात एवं बाल गहन चिकित्सा इकाई (NICU/PICU), शिशु एवं बाल प्रतिरक्षण, स्वास्थ्य शिक्षा एवं परामर्श सेवाएं, जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। विभाग में वर्तमान में गहन चिकित्सा इकाई की 22 शैय्याएं पूर्ण रूप से संचालित हैं।

नए सुपर स्पेशियलिस्ट विशेषज्ञों की नियुक्ति के पश्चात, संस्थान ने अब इन सुविधाओं के विस्तार की योजना तैयार की है, जिससे उपचार की क्षमता में और अधिक वृद्धि होगी।
*​जनपद और आसपास के क्षेत्रों के लिए वरदान*
इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति से न केवल अल्मोड़ा जनपद, बल्कि आसपास के पड़ोसी जनपदों के नवजात शिशुओ को भी बड़ी राहत मिलेगी। अब गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं और जटिल बाल रोगों के उपचार में नया अध्याय शुरू होने की उम्मीद है ,संस्थान में DM Neonatology विशेषज्ञों की उपलब्धता और गहन चिकित्सा इकाइयों के विस्तार से देखभाल की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा और शिशु एवं बाल मृत्यु दर को कम करने में भी मदद मिलेगी।
​विभागाध्यक्ष डॉ अमित कुमार सिंह ने इन नियुक्तियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्राचार्य एवं संस्थान का निरंतर प्रयास है कि दूरस्थ क्षेत्रों के निवासियों को भी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ हों।
​उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे नवजात शिशु एवं बाल रोगों से संबंधित समस्याओं के लिए इस विशेषज्ञ सुविधाओ का लाभ उठाएं। ज्ञातव्य है कि वर्तमान में विभाग द्वारा एम बी बी एस के अतिरिक्त, एम डी पीडियाट्रिक्स के 4 चिकित्सक छात्र अध्ययनरत हैं, भविष्य में संस्थान में डी एम नियोनेटोलॉजी (सुपर स्पेशलाइजेशन के पाठ्यक्रम) की शुरुआत के लिए सुपर स्पेशियलिस्ट संकाय सदस्यों की नियुक्ति मील का पत्थर साबित होगी।

*अस्पताल में मरीजों को पंजीकरण सुविधा के लिए अतिरिक्त पंजीकरण पटल का शुभारंभ*
मेडिकल कालेज अल्मोड़ा के अधीन बेस चिकित्सालय में मरीजों की सुविधा हेतु 1जून से OPD ब्लॉक 2 में भी पंजीकरण पटल का प्रारंभ किया गया है। जिससे मरीज अनावश्यक भीड़ भाड़ एवं भाग दौड़ से बचेंगे। चिकित्सा अधीक्षक ने अस्पताल आने वाले नागरिकों से ऑनलाइन पर्ची सिस्टम का लाभ उठाने की भी अपील की है।

 

 

The post *​सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान में बाल स्वास्थ्य सेवाओं का हुआ विस्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/almora-54/feed/ 0
*उत्तराखंड चारधाम यात्रा : नोडल अधिकारी गंगोत्री यात्रा मार्ग द्वारा हीना स्क्रीनिंग सेंटर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनेरी का किया गया औचक निरीक्षण* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1829/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1829/#respond Mon, 01 Jun 2026 09:00:31 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66234   जयप्रकाश बहुगुणा  *उत्तरकाशी*   गंगोत्री यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं की सतत निगरानी के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी गंगोत्री यात्रा…

The post *उत्तराखंड चारधाम यात्रा : नोडल अधिकारी गंगोत्री यात्रा मार्ग द्वारा हीना स्क्रीनिंग सेंटर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनेरी का किया गया औचक निरीक्षण* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

 

गंगोत्री यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं की सतत निगरानी के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी गंगोत्री यात्रा मार्ग डॉ. बी.एस. पांगती द्वारा हीना स्क्रीनिंग सेंटर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनेरी का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान हीना स्क्रीनिंग सेंटर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनेरी में समस्त स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित पाई गईं। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ अपने कार्यों का निर्वहन करते हुए उपस्थित मिला। यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया, जो संतोषजनक पाई गईं। नोडल अधिकारी द्वारा श्रद्धालुओं से भी वार्ता कर, स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक लिया गया।
नोडल अधिकारी डॉ. बी.एस. पांगती द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने ड्यूटी स्थल पर निर्धारित समयानुसार उपस्थित रहकर पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

The post *उत्तराखंड चारधाम यात्रा : नोडल अधिकारी गंगोत्री यात्रा मार्ग द्वारा हीना स्क्रीनिंग सेंटर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनेरी का किया गया औचक निरीक्षण* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1829/feed/ 0