टिहरी – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com Uttrakhand News Thu, 23 Apr 2026 11:36:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://uttrakhandexpress.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-utrakhandexpress-news-logo-transperent-32x32.png टिहरी – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com 32 32 *टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, आठ लोगों की मौत, दो घायल https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-71/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-71/#respond Thu, 23 Apr 2026 11:25:08 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65492   उत्तराखंड Express ब्यूरो टिहरी चंबा क्षेत्रान्तर्गत चंबा-कोटी नैल मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल थाना चंबा पुलिस एवं SDRF टीम को…

The post *टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, आठ लोगों की मौत, दो घायल appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

टिहरी

चंबा क्षेत्रान्तर्गत चंबा-कोटी नैल मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल थाना चंबा पुलिस एवं SDRF टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुंची टीम द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार एक यूटिलिटी पिकअप वाहन खाई में गिरा है, जिसमें लगभग 9–10 लोग सवार बताए जा रहे हैं। 02 व्यक्तियों को रेस्क्यू किया जा चुका है।

*वर्तमान में SDRF टीम, स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस द्वारा द्वारा मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल भी मौके पर उपस्थित हैं । राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।
8लोगों की दर्दनाक मौत 2 व्यक्ति घायल

वाहन में सभी लोग घनसाली के बताए जा रहे है, जो ऋषिकेश से क्रियाकर्म कर के वापस घनसाली जा रहे थे।
4 शव सड़क में लाये गये है ”

घायल-
1- उत्तम पुत्र पुस्सू, उम्र 30, ग्राम लोस्तु बड़ियारगढ़।
2- अंकित पुत्र आशा लाल, उम्र 22, ग्राम नेलचामी, घनसाली।
दोनों घायल DH बौराड़ी में उपचाराधीन हैं।

घटना के संबंध में राहत एवं बचाव कार्य जारी

मुख्यमंत्री ने जताया शोक जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है व दो लोग घायल हुए है ”

ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

The post *टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, आठ लोगों की मौत, दो घायल appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-71/feed/ 0
*Accident : सरिया से लदे खडे ट्रक से टकराई कार एक महिला की मौत, सात घायल* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-70/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-70/#respond Tue, 21 Apr 2026 04:34:43 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65427 उत्तराखंड Express ब्यूरो  ऋषिकेश आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को समय प्रातः लगभग 08:05 बजे चौकी व्यासी से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कौडियाला क्षेत्र में एक वाहन…

The post *Accident : सरिया से लदे खडे ट्रक से टकराई कार एक महिला की मौत, सात घायल* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो 

ऋषिकेश

आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को समय प्रातः लगभग 08:05 बजे चौकी व्यासी से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कौडियाला क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें कुछ व्यक्तियों के घायल होने की सूचना है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर पाया गया कि सरिया से लदा एक भारी ट्रक खड़ा था, जिससे एक कार टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। कार में चालक सहित कुल 08 लोग सवार थे, जिनमें 05 महिलाएं एवं 03 पुरुष शामिल थे।

दुर्घटना में एक महिला, धूमा देवी (पत्नी स्व. दिलवर सिंह), आयु लगभग 55 वर्ष, की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। महिला का शव वाहन में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे SDRF टीम द्वारा (RR Saw) की सहायता से वाहन को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को सुरक्षित बाहर निकाला तथा शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु सिविल पुलिस के सुपुर्द किया गया। अन्य सभी घायलों को सामान्य चोटें आई हैं जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

The post *Accident : सरिया से लदे खडे ट्रक से टकराई कार एक महिला की मौत, सात घायल* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-70/feed/ 0
*दर्दनाक हादसा : सुबह -सुबह गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 28 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-69/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-69/#respond Sun, 12 Apr 2026 01:29:00 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65247 उत्तराखंड Express ब्यूरो  घनसाली /टिहरी   टिहरी जनपद से आज सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर प्राप्त हुई है!मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 12 अप्रैल 2026 को प्रातः समय…

The post *दर्दनाक हादसा : सुबह -सुबह गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 28 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो 

घनसाली /टिहरी

 

टिहरी जनपद से आज सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर प्राप्त हुई है!मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 12 अप्रैल 2026 को प्रातः समय लगभग 04:40 बजे थाना घनसाली से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि घुत्तू के समीप एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट घनसाली से उप निरीक्षक गब्बर सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि एक पिकअप वाहन (UK 07 CD 0854) अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया था, जिसमें दो व्यक्ति एवं एक खच्चर सवार थे।

SDRF टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए कड़ी मशक्कत कर एक व्यक्ति को घायल अवस्था में खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। दुर्भाग्यवश वाहन चालक एवं खच्चर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। टीम द्वारा चालक के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*घायल व्यक्ति*
पूरन सिंह पुत्र श्री रूप चंद्र सिंह उम्र – 55 वर्ष निवासी ग्राम साथियाला पट्टी भिलग टिहरी गढ़वाल।

*मृतक का नाम -*
बॉबी पुत्र श्री जगबीर लाल उम्र लगभग-28 वर्ष निवासी खलासी पट्टी पालीगढ़

The post *दर्दनाक हादसा : सुबह -सुबह गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 28 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-69/feed/ 0
हादसा : उत्तरकाशी से ऋषिकेश जा रही बस सड़क से बाहर पलट कर पेड़ पर अटकी, कई लोग घायल https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-68/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-68/#respond Fri, 10 Apr 2026 12:22:07 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65214   उत्तराखंड Express ब्यूरो  टिहरी   उत्तरकाशी से ऋषिकेश जा रही एक यात्री बस काण्डीखाल क्षेत्र के डबरी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में बस…

The post हादसा : उत्तरकाशी से ऋषिकेश जा रही बस सड़क से बाहर पलट कर पेड़ पर अटकी, कई लोग घायल appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

टिहरी

 

उत्तरकाशी से ऋषिकेश जा रही एक यात्री बस काण्डीखाल क्षेत्र के डबरी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में बस चालक, परिचालक समेत कई यात्री घायल हो गए। गनीमत रही कि बस नीचे गिरते समय एक पेड़ पर अटक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
चौकी प्रभारी काण्डीखाल राजेन्द्र सिंह के अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3:40 बजे की है। बस संख्या UK14 PA 9953 उत्तरकाशी से ऋषिकेश की ओर जा रही थी। जैसे ही बस ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-34) पर काण्डीखाल के डबरी के पास पहुंची, वह अनियंत्रित होकर सड़क से करीब तीन मीटर नीचे जा गिरी।
घटना की सूचना मिलते ही काण्डीखाल पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 यात्री सवार थे। प्राथमिक उपचार के बाद अन्य यात्रियों को वैकल्पिक वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
घायलों की पहचान इस प्रकार है:
धन सिंह (48 वर्ष), पुत्र बचन सिंह, निवासी मालदेवता, देहरादून — बस चालक
मनोज (35 वर्ष), पुत्र गोविंदराम, निवासी गैरसैण, चमोली — बस परिचालक
सोनिया (लगभग 25 वर्ष), पुत्री पुरानचंद, निवासी शिव नगर, जम्मू
पुलिस के अनुसार सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

The post हादसा : उत्तरकाशी से ऋषिकेश जा रही बस सड़क से बाहर पलट कर पेड़ पर अटकी, कई लोग घायल appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-68/feed/ 0
*मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया शुभारंभ* https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/tihari-67/ https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/tihari-67/#respond Wed, 08 Apr 2026 06:00:00 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65168   उत्तराखंड Express ब्यूरो टिहरी गढ़वाल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट, टिहरी गढ़वाल में आयोजित 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर…

The post *मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया शुभारंभ* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

टिहरी गढ़वाल

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट, टिहरी गढ़वाल में आयोजित 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए पुलिस बलों के खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि राज्य को पहली बार इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं, बल्कि राज्य को साहसिक खेलों और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में देशभर की 19 टीमों के 440 से अधिक महिला एवं पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं, जो कैनोइंग, रोइंग एवं कयाकिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के जवान देश की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और जनविश्वास को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनका शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल फिटनेस को बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और कठिन परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता भी विकसित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स जैसे खेल आपदा प्रबंधन, बाढ़ राहत, नदी बचाव और तटीय सुरक्षा जैसे कार्यों में भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। इन खेलों में दक्षता कई बार जीवन रक्षक साबित होती है और आपात परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट जैसे अभियानों ने देश में खेल संस्कृति को मजबूत किया है और युवाओं में खेलों के प्रति नया उत्साह पैदा किया है। राज्य सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने हाल ही में 38वें राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है और राज्य देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि के रूप में भी उभर रहा है। राज्य में आधुनिक खेल अवसंरचना का तेजी से विकास हो रहा है तथा भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के आयोजन राज्य के विकास, पर्यटन संवर्धन और खेल प्रतिभाओं के उन्नयन में सहायक सिद्ध होंगे।

इस अवसर पर विधायक श्री किशोर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी सुश्री इशिता सजवान, अध्यक्ष नगर पालिका टिहरी गढ़वाल श्री मोहन सिंह रावत, विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा, एडीजी आईटीबीपी श्री संजय गुंज्याल, आईजी नॉर्दन फ्रंटियर आईटीबीपी श्री मनु महाराज, आईजी सीआरपीएफ श्री दिनेश उनियाल, आईजी आईटीबीपी एकेडमी श्री गिरीश चंद्र उपाध्याय, जिलाधिकारी टिहरी श्रीमती नीतिका खण्डेलवाल और एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे मौजूद थे।

The post *मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया शुभारंभ* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/tihari-67/feed/ 0
*देवभूमि उद्यमिता योजना 2.0 के अंतर्गत पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश में द्वितीय उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित* https://uttrakhandexpress.com/vivid/tihari-66/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/tihari-66/#respond Tue, 07 Apr 2026 05:01:23 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65136   उत्तराखंड Express ब्यूरो  ऋषिकेश देवभूमि उद्यमिता योजना 2.0 के तत्वाधान में आज दिनांक 6 अप्रैल 2026 को श्री देव सुमन उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश…

The post *देवभूमि उद्यमिता योजना 2.0 के अंतर्गत पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश में द्वितीय उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

ऋषिकेश

देवभूमि उद्यमिता योजना 2.0 के तत्वाधान में आज दिनांक 6 अप्रैल 2026 को श्री देव सुमन उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश में द्वितीय उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्यमिता के उन्नत आयामों से परिचित कराना तथा उन्हें अपने व्यावसायिक विचारों को व्यवहारिक रूप देने हेतु प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता देवभूमि उद्यमिता योजना की नोडल अधिकारी एवं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन टूरिज्म की निदेशक प्रोफेसर अनीता तोमर ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह द्वितीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रारंभिक जानकारी से आगे बढ़ाकर उन्हें वास्तविक उद्यम स्थापना की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक कौशल, नवाचार और जोखिम उठाने की क्षमता भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपने विचारों को केवल कल्पना तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें योजनाबद्ध ढंग से क्रियान्वित करने का प्रयास करें। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए यह भी कहा कि छोटे स्तर से शुरू किया गया प्रयास भी भविष्य में बड़े उद्यम का रूप ले सकता है, यदि उसमें समर्पण और सही दिशा हो।
कार्यक्रम में देवभूमि उद्यमिता योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सुश्री सपना नेगी ने विद्यार्थियों को योजना के द्वितीय चरण से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने इस सत्र में विशेष रूप से स्टार्टअप आइडिया वैलिडेशन, बिजनेस मॉडल कैनवास, वित्तीय प्रबंधन एवं मार्केटिंग रणनीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस चरण में चयनित विद्यार्थियों को मेंटरशिप, प्रशिक्षण तथा वित्तीय सहायता के साथ-साथ उद्योग विशेषज्ञों से जुड़ने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम की विशेषता के रूप में इस बार एक इंटरएक्टिव वर्कशॉप सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को समूहों में विभाजित कर उनसे उनके स्वयं के स्टार्टअप आइडियाज पर कार्य कराया गया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने विचारों को प्रस्तुत किया तथा विशेषज्ञों से तत्काल प्रतिक्रिया प्राप्त की, जिससे उनकी समझ और अधिक स्पष्ट हुई।
इसके अतिरिक्त, पूर्व प्रतिभागियों में से कुछ विद्यार्थियों ने अपने प्रगति अनुभव साझा किए और बताया कि किस प्रकार प्रथम ओरिएंटेशन के बाद उन्होंने अपने विचारों पर कार्य प्रारंभ किया और प्रारंभिक स्तर पर सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए। इन अनुभवों ने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया।
प्रोफेसर धर्मेंद्र तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि उद्यमिता आज के समय की आवश्यकता है और विद्यार्थियों को केवल पारंपरिक रोजगार के विकल्पों तक सीमित न रहकर नए अवसरों की खोज करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नवाचार, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास के माध्यम से युवा अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. शालिनी रावत ने सभी अतिथियों, आयोजकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए, जिससे उनमें उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ।
परिसर निदेशक प्रोफेसर महावीर सिंह रावत ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के चरणबद्ध ओरिएंटेशन कार्यक्रम विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी इस अवसर का पूर्ण लाभ उठाकर भविष्य में सफल उद्यमी बनेंगे।
विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर एन. के. जोशी ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि देवभूमि उद्यमिता योजना 2.0 प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और ऐसे कार्यक्रम उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होंगे।
द्वितीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में 86 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम में अन्य संकाय सदस्यों की उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उत्साह, नवाचार के प्रति बढ़ती रुचि तथा उद्यमिता की दिशा में ठोस कदम उठाने के संकल्प के साथ हुआ।

The post *देवभूमि उद्यमिता योजना 2.0 के अंतर्गत पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश में द्वितीय उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/tihari-66/feed/ 0
*भालू ने हमला कर ग्राम प्रधान, वन दरोगा सहित तीन को किया घायल, ग्रामीणों में DFO के प्रति आक्रोश* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-65/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-65/#respond Thu, 02 Apr 2026 09:47:09 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65078   उत्तराखंड Express ब्यूरो  टिहरी गढ़वाल   उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं कम नहीं हो रही है, कहीं गुलदार मानव का शिकार कर रहा है…

The post *भालू ने हमला कर ग्राम प्रधान, वन दरोगा सहित तीन को किया घायल, ग्रामीणों में DFO के प्रति आक्रोश* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

टिहरी गढ़वाल

 

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं कम नहीं हो रही है, कहीं गुलदार मानव का शिकार कर रहा है तो कहीं भालू के हमले हो रहे है! आज गुरुवार को  जब चंबा-धरासू मोटर मार्ग पर सुल्याधार के नीचे थापली तोक में खूंखार हो चुके भालू की गतिविधियों को देखने के लिए ग्राम प्रधान बेरगणी युद्धवीर सिंह रावत, फॉरेस्टर अजयपाल पंवार, विनोद सिंह रावत आदि ग्रामीण पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद भालू ने उन पर हमला कर दिया। तीनों व्यक्ति काफी देर तक भालू से लड़ते रहे और अंत में उसे दूर भगाने में कामयाब हुए, लेकिन इस दौरान तीनों घायल भी हो गए। भालू ने उनके शरीर पर अपने नाखूनों से जख्म बना दिए। उसके बाद अन्य ग्रामीण भी वहां पहुंचे और कण्डी व कंधों के सहारे उन्हें सड़क तक लाए। बताते चलें कि कुछ दिनों पूर्व इसी जगह पर सुल्याधार निवासी एक महिला को इसी भालू ने एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसका ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में उपचार चल रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्षव पूर्व प्रधान ऋषि राम भट्ट ने बताया कि उक्त भालू बहुत खूंखार हो चुका है। वन विभाग के डीएफओ को खतरे से अवगत कराया गया था, लेकिन उन्होंने बिना हथियारों के केवल लाठी डंडों के सहारे विभाग के कुछ लोगों को लोगों को मौके पर भेजा। उन्होंने कहा कि आज जो घटना हुई उसके लिए डीएफओ जिम्मेदार है। जिला पंचायत सदस्य शीशपाल सिंह राणा भाजपा नेता भगवान सिंह राणा, राजेंद्र सिंह नेगी आदि क्षेत्र के लोगों ने घायलों की मदद की और वन विभाग के खिलाफ रोष प्रकट कर कहा कि आखिर कब तक ऐसा होता रहेगा।

The post *भालू ने हमला कर ग्राम प्रधान, वन दरोगा सहित तीन को किया घायल, ग्रामीणों में DFO के प्रति आक्रोश* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-65/feed/ 0
*दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरा डंफर, दो ब्यक्तियों की मौत* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-64/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-64/#respond Thu, 02 Apr 2026 07:20:11 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65069   उत्तराखंड Express ब्यूरो  टिहरी गढ़वाल जनपद टिहरी के लम्बगांव क्षेत्र में एक डंफर के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई!प्राप्त जानकारी के अनुसार…

The post *दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरा डंफर, दो ब्यक्तियों की मौत* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

टिहरी गढ़वाल

जनपद टिहरी के लम्बगांव क्षेत्र में एक डंफर के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई!प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह को नगर पंचायत अध्यक्ष लम्बगांव श्री रोशन रांगड द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि ग्राम क्यारी के पास चारगांव वाली रोड पर एक डम्फर दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष मय फोर्स के आवश्यक सामान /आपदा उपकरण के मौके पर दुर्घटनास्थल ग्राम क्यारी गांव के ऊपर चारगांव वाली रोड पर पहुंचे। जहां एक डम्पर सौ मीटर नीचे गहराई में जा गिरा था । पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि यह डम्पर वाहन संख्या यूके 09सी ए -0639 अभिषेक राणा पुत्र जयवीर राणा निवासी ओनालगांव हाल निवासी लम्बगांव का है जिसे उसका चालक सूरज राठौड केयर आफ जयवीर सिंह राणा निवासी बेहराईच उत्तरप्रदेश उम्र लगभग 44 द्वारा चला रहा था जो कि माजफ से माल खाली कर के वापस आ रहा था जिसके साथ गांव का एक लडका गजेन्द्र रांगड पुत्र स्व० श्री धन सिंह रांगड निवासी ग्राम रौणिया उम्र लगभग 36 वर्ष भी था । उक्त वाहन क्यारी गांव के ऊपर चारगांव वाली रोड मन्दिर के पास से ब्रेक न लगने व चढ़ाई न चढ़ पाने के कारण अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे गहराई में जा गिरा। पुलिस टीम एवं स्थानीय लोगों की सहायता से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया गया। दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल चौंड पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया गया!

The post *दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरा डंफर, दो ब्यक्तियों की मौत* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-64/feed/ 0
*भालू ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, गंभीर घायल महिला हायर सेंटर रेफर* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-63/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-63/#respond Sat, 21 Mar 2026 13:12:57 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=64850   उत्तराखंड Express ब्यूरो  चंबा/टिहरी मानव वन्यजीवों के बीच संघर्ष की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं, कहीं गुलदार हमला कर रहा है तो कहीं भालू!चंबा-धरासू मोटर मार्ग पर चंबा…

The post *भालू ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, गंभीर घायल महिला हायर सेंटर रेफर* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

चंबा/टिहरी

मानव वन्यजीवों के बीच संघर्ष की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं, कहीं गुलदार हमला कर रहा है तो कहीं भालू!चंबा-धरासू मोटर मार्ग पर चंबा से करीब 12 किलोमीटर दूर सुल्याधार नसेथ निवासी एक महिला को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया, यहां तक की भालू ने सामने से हमला कर उसकी आंख तक निकाल दी। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और किसी तरह भालू को वहां से भगाकर उन्होंने महिला को सड़क तक पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेजा गया, जहां से उसके अन्यत्र अस्पताल के लिए रैफर किए जाने की खबर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिन दोपहर को सुल्याधार निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी बबलू उम्र 40 वर्ष नसेथ तोक में घास काटने पहुंची तो वहां मौजूद भालू ने महिला पर सीधा हमला कर दिया, उसने सामने से महिला पर हमला कर उसकी आंख तक निकाल दी। जिससे महिला दर्द से चिल्ला उठी। महिला की चीख पुकार सुनकर नजदीक के लोग एकत्र हुए और किसी तरह भालू को वहां से भगाया। उन्होंने उपचार के लिए महिला को अस्पताल पहुंचाया। ग्राम प्रधान जुगड़ गांव संगीता राणा व सामाजिक कार्यकर्ता विजेंद्र राणा ने वन विभाग से घायल महिला का सही उपचार करवाने व उसे आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग की है।

The post *भालू ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, गंभीर घायल महिला हायर सेंटर रेफर* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-63/feed/ 0
विश्वविद्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस पर गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-62/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-62/#respond Sat, 14 Mar 2026 13:46:35 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=64718 उत्तराखंड Express ब्यूरो  ऋषिकेश 14 मार्च को विश्वभर में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के पं. एल. एम. एस. परिसर, ऋषिकेश…

The post विश्वविद्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस पर गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

ऋषिकेश

14 मार्च को विश्वभर में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के पं. एल. एम. एस. परिसर, ऋषिकेश के गणित विभाग द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 विश्वविद्यालय के गणित विभाग द्वारा “Mathematics and Hope” विषय पर एक रोचक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाना तथा गणित की उपयोगिता और सुंदरता को समझाना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कन्नौज से पधारे प्रो. सुशील शाक्य थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गणित केवल संख्याओं और सूत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह तार्किक सोच, विश्लेषणात्मक क्षमता और समस्या-समाधान की शक्ति को विकसित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि गणित विज्ञान, प्रौद्योगिकी और आधुनिक जीवन के लगभग हर क्षेत्र की आधारशिला है, इसलिए छात्रों को इसे उत्साह और जिज्ञासा के साथ सीखना चाहिए। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे ज्ञान तथा अनुसंधान के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे।
इस अवसर पर गणित विभागाध्यक्ष प्रो. अनीता तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि 14 मार्च को विश्वभर में मनाया जाने वाला यह दिवस गणित के प्रसिद्ध स्थिरांक पाई (π) के प्रथम तीन अंकों 3.14 का प्रतिनिधित्व करता है। इसी कारण इस दिन को पाई डे के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने बताया कि पाई का महत्व गणित, विशेष रूप से ज्यामिति और विज्ञान के अनेक क्षेत्रों में अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह वृत्त की परिधि और व्यास के अनुपात को दर्शाता है तथा भौतिकी, अभियांत्रिकी, खगोल विज्ञान और आधुनिक प्रौद्योगिकी सहित अनेक वैज्ञानिक गणनाओं में इसका व्यापक उपयोग होता है। प्रो. तोमर ने आगे बताया कि पाई डे का पहला आयोजन वर्ष 1988 में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित एक्सप्लोरेटोरियम में किया गया था, जहाँ वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों ने गणित की महत्ता को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से मनाया। बाद में गणित के वैश्विक महत्व को ध्यान में रखते हुए 2019 में यूनेस्को ने 14 मार्च को आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस (International Day of Mathematics) घोषित किया। इसका उद्देश्य विश्वभर में गणित के प्रति जागरूकता बढ़ाना, विद्यार्थियों को प्रेरित करना तथा समाज में गणित की भूमिका को रेखांकित करना है। उन्होंने कहा कि गणित केवल संख्याओं, समीकरणों और सूत्रों का विषय नहीं है, बल्कि यह हमारे चारों ओर मौजूद प्रकृति, तकनीक और दैनिक जीवन में दिखाई देने वाले विभिन्न पैटर्न, संरचनाओं और नियमों को समझने का एक शक्तिशाली माध्यम है। गणित के अध्ययन से विद्यार्थियों में तार्किक सोच, विश्लेषणात्मक क्षमता, रचनात्मकता और समस्या-समाधान की दक्षता विकसित होती है, जो उन्हें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने में सहायता करती है। प्रो. तोमर ने यह भी कहा कि गणितीय सोच हमें कठिन और जटिल परिस्थितियों में भी धैर्यपूर्वक विचार करने और उचित समाधान खोजने की प्रेरणा देती है। यही कारण है कि इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस का विषय “Mathematics and Hope” रखा गया है, जो यह संदेश देता है कि गणित ज्ञान, नवाचार और प्रगति के माध्यम से समाज में नई आशा और संभावनाएँ उत्पन्न करता है। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक और बौद्धिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, ज्ञान बढ़ाने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे और उन्हें गणित के प्रति और अधिक उत्साहित करेंगे।
अंत में प्रो. दीपा शर्मा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों तथा उपस्थित विद्यार्थियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक होते हैं, क्योंकि इनके माध्यम से उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने, नए ज्ञान को ग्रहण करने तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने मुख्य अतिथि, संकाय सदस्यों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रो. शर्मा ने कहा कि गणित केवल एक विषय नहीं, बल्कि आशा और संभावनाओं का प्रतीक है। गणित हमें यह सिखाता है कि किसी भी जटिल समस्या का समाधान धैर्य, तर्क और निरंतर प्रयास के माध्यम से अवश्य खोजा जा सकता है। यही सोच विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण का निर्माण करती है। उन्होंने यह भी कहा कि गणित के अध्ययन से विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, विश्लेषणात्मक क्षमता और रचनात्मकता का विकास होता है, जो उन्हें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को गणित की रोचकता और उसकी उपयोगिता को समझने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे उनमें विषय के प्रति नई ऊर्जा, जिज्ञासा और उत्साह का संचार होता है।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गणित से जुड़े विभिन्न रोचक प्रश्नों का उत्तर दिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद “लीलावती” टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि “आर्यभट्ट” टीम द्वितीय स्थान पर रही।
विश्वविद्यालय के  कुलपति प्रो. एन. के. जोशी ने अपने संदेश के माध्यम से कार्यक्रम के सफल आयोजन पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा गणित विभाग के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक और बौद्धिक कार्यक्रम विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को समृद्ध करते हैं तथा विद्यार्थियों में ज्ञान के प्रति जिज्ञासा, शोध की प्रवृत्ति और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी निरंतर होते रहेंगे और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उच्च अध्ययन एवं अनुसंधान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम में डॉ. गौरव वार्ष्णेय, डॉ. पवन जोशी, विभाग के शोधार्थी सजल, मोनिका सती, नितिन गुप्ता, रश्मि राय, शिवानी, प्रियंका, गीता, स्नातकोत्तर एवं स्नातक के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना की और इसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।

The post विश्वविद्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस पर गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-62/feed/ 0