पर्यटन – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com Uttrakhand News Fri, 05 Jun 2026 10:23:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://uttrakhandexpress.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-utrakhandexpress-news-logo-transperent-32x32.png पर्यटन – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com 32 32 *उत्तराखंड चारधाम यात्रा : श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 10 लाख के पार* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1837/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1837/#respond Fri, 05 Jun 2026 10:23:30 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66312   जयप्रकाश बहुगुणा  *उत्तरकाशी* चारधाम यात्रा-2026 के दौरान श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं का उत्साह एवं आस्था निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है। 19 अप्रैल 2026…

The post *उत्तराखंड चारधाम यात्रा : श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 10 लाख के पार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

चारधाम यात्रा-2026 के दौरान श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं का उत्साह एवं आस्था निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है। 19 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ हुई यात्रा के प्रथम 47 दिनों (04 जून 2026 तक) में दोनों धामों में कुल 10,15,852 श्रद्धालुओं द्वारा सुरक्षित एवं सुगम दर्शन किए जा चुके हैं। यह संख्या गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 7.5 प्रतिशत अधिक है।

वर्ष 2025 में यात्रा के प्रथम 47 दिनों में 9,44,804 श्रद्धालुओं ने दोनों धामों की यात्रा की थी, जबकि वर्ष 2026 में यह संख्या बढ़कर 10,15,852 हो गई है। इस प्रकार कुल 71,048 श्रद्धालुओं की वृद्धि दर्ज की गई है, जो यात्रियों की बढ़ती आस्था, विश्वास एवं उत्साह का परिचायक है।

चारधाम यात्रा 2026 के दौरान 47वें दिन तक श्री यमुनोत्री धाम में 4,98,367 श्रद्धालुओं जबकि श्री गंगोत्री धाम में 5,17,485 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस अवधि में दोनों धामों में कुल 99,165 यात्रा वाहनों का आवागमन हुआ, जिनमें 74,365 छोटे एवं 24,800 बड़े वाहन शामिल हैं।मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन एवं सतत संवाद” के संकल्प के अनुरूप तथा पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस “सुविधा, सुरक्षा एवं सम्मान” के ध्येय के साथ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है। यात्रा मार्ग से लेकर धामों तक श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सुदृढ़ यातायात प्रबंधन, प्रभावी आपदा प्रबंधन, सतत सुरक्षा निगरानी तथा सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से यात्रा पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इन व्यवस्थाओं की अनेक श्रद्धालुओं द्वारा खुलकर सराहना की जा रही है।

यात्रा संचालन को अधिक सरल एवं सुगम बनाने के लिए दोनों धामों को 02 सुपर जोन, 12 जोन एवं 30 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं की निरंतर समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है तथा प्रत्येक गतिविधि व पल-पल की अपडेट ली जा रही है।उत्तरकाशी पुलिस चारधाम यात्रा-2026 के सुरक्षित, सुगम एवं सफल संचालन हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ निरन्तर कार्य कर रही है।

The post *उत्तराखंड चारधाम यात्रा : श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 10 लाख के पार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1837/feed/ 0
*दयारा बुग्याल में लापता महिला ट्रेकर मामला : छह सदस्यों वाली डीप ड्राइव टीम पहुंची रैथल, आज से झील व पानी वाले जगहों पर करेंगे तलाश* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1833/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1833/#respond Wed, 03 Jun 2026 03:49:33 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66279   जयप्रकाश बहुगुणा  उत्तरकाशी भटवाड़ी तहसील अंतर्गत दयारा बुग्याल ट्रैक क्षेत्र में लापता हुई महिला की खोज एवं बचाव कार्य जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में लगातार जारी है। महिला…

The post *दयारा बुग्याल में लापता महिला ट्रेकर मामला : छह सदस्यों वाली डीप ड्राइव टीम पहुंची रैथल, आज से झील व पानी वाले जगहों पर करेंगे तलाश* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

उत्तरकाशी

भटवाड़ी तहसील अंतर्गत दयारा बुग्याल ट्रैक क्षेत्र में लापता हुई महिला की खोज एवं बचाव कार्य जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में लगातार जारी है। महिला की तलाश के लिए विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों द्वारा समन्वित रूप से व्यापक सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा रहा है। रेस्क्यू अभियान में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वन विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, आईटीबीपी तथा आपदा प्रबंधन की क्यूआरटी टीम सहित अन्य संबंधित एजेंसियों के कार्मिक सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद संभावित क्षेत्रों में गहन खोजबीन की जा रही है।

*जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशानुसार खोज अभियान को और अधिक गति देने के लिए 6 सदस्यीय डीप ड्राइव (विशेष खोज) टीम का गठन किया गया है। उक्त टीम रैथल पहुंच चुकी है तथा आज से क्षेत्र में विशेष सर्च ऑपरेशन प्रारंभ करेगी। टीम द्वारा संभावित झील और पानी वाले स्थलों पर गहन तलाशी अभियान चलाया जाएगा।*

The post *दयारा बुग्याल में लापता महिला ट्रेकर मामला : छह सदस्यों वाली डीप ड्राइव टीम पहुंची रैथल, आज से झील व पानी वाले जगहों पर करेंगे तलाश* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1833/feed/ 0
*उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 : उत्तरकाशी में आस्था का नया रिकॉर्ड, 44 दिनों में 9.52 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1832/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1832/#respond Tue, 02 Jun 2026 12:27:19 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66269   जयप्रकाश बहुगुणा  *उत्तरकाशी* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत् संवाद एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में चारधाम यात्रा-2026 का…

The post *उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 : उत्तरकाशी में आस्था का नया रिकॉर्ड, 44 दिनों में 9.52 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत् संवाद एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में चारधाम यात्रा-2026 का संचालन सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग से लेकर गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम तक यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगमता के लिए किए गए व्यापक प्रबंधों की तीर्थयात्रियों द्वारा भी सराहना की जा रही है।

यात्रा के पहले 40 दिनों की तुलना में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2025 में पहले 40 दिनों में कुल 8,18,546 श्रद्धालुओं ने गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के दर्शन किए थे, जबकि इस वर्ष 2026 में इसी अवधि में यह संख्या बढ़कर 8,57,010 हो गई है। इस प्रकार 38,464 अधिक श्रद्धालुओं ने धामों के दर्शन किए हैं। वर्ष 2025 में यमुनोत्री धाम में 4,09,482 तथा गंगोत्री धाम में 4,09,064 श्रद्धालु पहुंचे थे। वहीं वर्ष 2026 में यमुनोत्री धाम में 4,24,115 तथा गंगोत्री धाम में 4,32,895 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जो दोनों धामों में देश–विदेश से आने वाले श्रद्धालुओ की बढ़ती आस्था एवं प्रशासन द्वारा बेहतर यात्रा व्यवस्था को दर्शाता है।

वहीं यात्रा के 44वें दिन तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 में गंगोत्री एवं यमुनोत्री धामों में कुल 9,52,841 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इनमें यमुनोत्री धाम में 4,67,641 तथा गंगोत्री धाम में 4,85,200 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। इसके मुकाबले वर्ष 2025 में इसी अवधि तक कुल 9,01,904 श्रद्धालुओं ने दोनों धामों में दर्शन किए थे, जिनमें यमुनोत्री धाम में 4,49,495 तथा गंगोत्री धाम में 4,52,409 श्रद्धालु शामिल थे। इस प्रकार वर्ष 2026 में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 50,937 अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र धामों में दर्शन किए हैं। श्रद्धालुओं की यह निरंतर बढ़ती संख्या भक्तों की गहरी आस्था, विश्वास एवं उत्साह को दर्शा रही है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों पर यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, कतारबद्ध दर्शन व्यवस्था तथा सूचना सहायता केंद्रों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। यात्रा मार्ग से लेकर दोनों धामों तक सभी व्यवस्थाएं सुचारू एवं दुरुस्त रखी गई हैं यात्रा के सरल एवं सुगम संचालन हेतु दोनों धामों में नोडल अधिकारियों के साथ सुपर नोडल अधिकारियों की भी तैनाती की गई है।तथा जनपद मुख्यालय स्थित स्मार्ट कंट्रोल रूम से भी लगातार निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है। जिला प्रशासन चारधाम यात्रा के सुरक्षित, सुगम एवं सफल संचालन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

The post *उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 : उत्तरकाशी में आस्था का नया रिकॉर्ड, 44 दिनों में 9.52 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1832/feed/ 0
*चारधाम यात्रा प्रबंधन का मूल मंत्र हो ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद‘,श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मानसून अवधि के लिए सभी विभाग रहें पूरी तरह सतर्क : मुख्यमंत्री* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1169/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1169/#respond Tue, 02 Jun 2026 10:07:05 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66262   उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम…

The post *चारधाम यात्रा प्रबंधन का मूल मंत्र हो ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद‘,श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मानसून अवधि के लिए सभी विभाग रहें पूरी तरह सतर्क : मुख्यमंत्री* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा प्रबंधन का मूल मंत्र ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद’ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय, प्रभावी संवाद और सुव्यवस्थित प्रबंधन से यात्रा को और अधिक सुरक्षित एवं सफल बनाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि चारों धामों में श्रद्धालुओं की संख्या के अनुरूप दर्शन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक चारधाम यात्रा मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा मार्गों पर ट्रकों एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहनों को केवल रात्रिकाल में ही अनुमति दी जाए तथा दिन के समय ऐसे वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी धाम अथवा पड़ाव पर निर्धारित क्षमता से अधिक भीड़ होने की स्थिति में नीचे स्थित होल्डिंग एरिया एवं प्रमुख चेक प्वाइंट्स पर वाहनों और श्रद्धालुओं की आवाजाही को नियंत्रित किया जाए। भीड़ प्रबंधन के लिए चरणबद्ध व्यवस्था अपनाते हुए यात्रियों को आगे भेजा जाए, जिससे धामों में अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर श्रद्धालुओं को रोका या ठहराया जा रहा है, वहां पार्किंग, भोजन, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भीड़ नियंत्रण के दौरान श्रद्धालुओं को केवल रोका न जाए, बल्कि उन्हें इसके कारण, संभावित प्रतीक्षा अवधि तथा आगे की व्यवस्थाओं की जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने पुलिस, प्रशासन एवं यात्रा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशील, विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रियों को किसी भी परिस्थिति में सूचना के अभाव का सामना नहीं करना चाहिए। इसके लिए सार्वजनिक सूचना प्रणाली , एलईडी डिस्प्ले, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, व्हाट्सएप चौनल एवं एफएम रेडियो के माध्यम से लगातार अद्यतन सूचनाएं प्रसारित की जाएं। मार्ग अवरोध, मौसम में बदलाव, यातायात जाम अथवा दर्शन में विलंब जैसी परिस्थितियों की जानकारी भी समय रहते यात्रियों तक पहुंचाई जाए, जिससे भ्रम एवं असंतोष की स्थिति उत्पन्न न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा का प्रथम चरण प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन एवं अन्य संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से सफलतापूर्वक संचालित हुआ है। अब यात्रा दूसरे और अधिक चुनौतीपूर्ण चरण में प्रवेश कर रही है, जहां मानसून एवं प्रतिकूल मौसम प्रमुख चुनौती होंगे। ऐसे में यात्रा प्रबंधन को और अधिक सतर्कता, नियंत्रण तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ संचालित किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं से प्राप्त फीडबैक, शिकायतों एवं सुझावों की दैनिक समीक्षा करने तथा आवश्यकतानुसार तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने संवेदनशील स्थलों पर जेसीबी, पोकलैंड मशीनें, सैटेलाइट फोन, एम्बुलेंस एवं राहत-बचाव उपकरणों की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसी भी आपात स्थिति अथवा मार्ग अवरोध की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। सभी अधिकारियों को फील्ड में रहकर व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करने तथा श्रद्धालुओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने गढ़वाल आयुक्त एवं आईजी गढ़वाल को चारधाम यात्रा की सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने तथा श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चारधाम यात्रा से जुड़े सभी जिलों के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को यात्रा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने यात्रा मार्गों पर संचालित होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबों में रेट लिस्ट का अनिवार्य प्रदर्शन सुनिश्चित करने तथा खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग कर गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने चारों धामों एवं पैदल यात्रा मार्गों पर स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने पैदल मार्गों पर पर्याप्त संख्या में शौचालयों की व्यवस्था एवं उनकी नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गंभीर मरीजों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने के लिए हेली एम्बुलेंस सेवा हेतु राज्य स्तर पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर जिलाधिकारी तत्काल समन्वय स्थापित कर मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचा सकें। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में शेड स्थापित करने तथा वर्षा एवं धूप से बचाव की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री भरत चौधरी, विधायक श्री अनिल नौटियाल, राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री विनय कुमार रोहिला, उत्तराखण्ड अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री विश्वास डाबर, मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, सचिव श्री शैलेश बगोली, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, श्री विनय शंकर पाण्डेय, श्री रणवीर सिंह चौहान, श्री विनोद कुमार सुमन, आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप, अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी तथा वर्चुअल माध्यम से विधायक श्री सुरेश चौहान, श्रीमती आशा नौटियाल, बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री हेमंत द्विवेदी, आयुक्त गढ़वाल श्री आनंद स्वरूप एवं संबंधित जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।

The post *चारधाम यात्रा प्रबंधन का मूल मंत्र हो ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद‘,श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मानसून अवधि के लिए सभी विभाग रहें पूरी तरह सतर्क : मुख्यमंत्री* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1169/feed/ 0
*उत्तराखंड पर्यटन : इंतजार खत्म,पर्यटकों के दीदार के लिए खुली चमोली में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी* https://uttrakhandexpress.com/vivid/chamoli-241/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/chamoli-241/#respond Mon, 01 Jun 2026 09:20:42 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66239   उत्तराखंड Express ब्यूरो  चमोली चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Valley of Flowers National Park) आज से पर्यटकों के दीदार के लिए खोल दिया…

The post *उत्तराखंड पर्यटन : इंतजार खत्म,पर्यटकों के दीदार के लिए खुली चमोली में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

चमोली

चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Valley of Flowers National Park) आज से पर्यटकों के दीदार के लिए खोल दिया गया है। प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए यह किसी जन्नत से कम नहीं है, जहां उन्हें हजारों प्रकार के रंग-बिरंगे फूल एक साथ देखने को मिलते हैं। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल इस घाटी के खुलने से स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को भी नई ऊर्जा मिली है।

प्रत्येक वर्ष की तरह, इस वर्ष भी घाटी को जून महीने के शुरुआती सप्ताह में पर्यटकों के लिए खोला गया है। यह घाटी आमतौर पर अक्टूबर के अंत तक या बर्फबारी शुरू होने तक पर्यटकों के लिए खुली रहती है। मानसून के आगमन के साथ ही घाटी में फूलों की बहार आने लगती है, जो सितंबर तक अपने चरम पर होती है। इस दौरान यहां ब्रह्म कमल, ब्लू पोस्ता (Blue Poppy), कोबरा लिली जैसे सैकड़ों प्रजातियों के फूल खिलते हैं, जिससे पूरी घाटी एक रंगीन कालीन का रूप ले लेती है।

गोविंदघाट से लगभग 13 किलोमीटर की पैदल चढ़ाई (ट्रेक) करके बेस कैंप घांघरिया तक पहुंचते हैं, और फिर घांघरिया से फूलों की घाटी का प्रवेश द्वार लगभग 3 किलोमीटर दूर है। घाटी के अंदर केवल दिन के समय ही रहने की अनुमति होती है, और सूर्यास्त से पहले वापस आना होता है।

इस दौरान रेंजर चेतना कांडपाल,चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह,वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी व पर्यटक मौजूद रहे ।

The post *उत्तराखंड पर्यटन : इंतजार खत्म,पर्यटकों के दीदार के लिए खुली चमोली में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/chamoli-241/feed/ 0
*उत्तराखंड चारधाम यात्रा में आस्था का सैलाब : दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 20.76 लाख के पार* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1163/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1163/#respond Sun, 24 May 2026 00:27:46 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66129     उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त…

The post *उत्तराखंड चारधाम यात्रा में आस्था का सैलाब : दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 20.76 लाख के पार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त होने से यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। आज शनिवार को रिकॉर्ड 96 हजार 116 तीर्थयात्रियों ने चारधाम दर्शन किए। कुल दर्शनार्थियों का आंकड़ा 20 लाख 76 हजार को पार कर चुका है जबकि केदारनाथ में 08 लाख 11 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र की यात्रा होने से आपदा प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने पर हर एक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।

धामी सरकार के कुशल यात्रा प्रबंधन के चलते चारधाम यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यात्रा का विगत 19 अप्रैल को श्रीगणेश हुआ था और आज शनिवार 23 मई तक यानी 35 दिनों में 20 लाख 76 हजार 553 श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं। इनमें केदारनाथ में 8,11,923, बद्रीनाथ में 5,56,437, गंगोत्री में 3,52,162 और यमुनोत्री धाम में 3,56,031तीर्थयात्री पहुंचे हैं।

आज शनिवार को एक दिन में ही चारों धामों में 96 हजार 116 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बद्रीनाथ में सर्वाधिक 32,219 तीर्थयात्री पहुंचे। जबकि केदारनाथ में 29,787, यमुनोत्री में 16,213 और गंगोत्री धाम में 17,897 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

*हेमकुंट साहिब में कपाटोद्घाटन के साक्षी बने 6605 श्रद्धालु*

विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री हेमकुंट साहिब के कपाट आज शनिवार को आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। पहले दिन 06 हजार 605 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पंच प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था शनिवार सुबह रवाना होकर हेमकुंट साहिब पहुंचा. ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों से पूरी लोकपाल घाटी गूंज उठी।

The post *उत्तराखंड चारधाम यात्रा में आस्था का सैलाब : दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 20.76 लाख के पार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1163/feed/ 0
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन को किया फ्लैग ऑफ,“क्यालु- हिम तेंदुआ” शुभंकर का किया अनावरण* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1162/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1162/#respond Sat, 23 May 2026 03:44:15 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66110   उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ किया…

The post *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन को किया फ्लैग ऑफ,“क्यालु- हिम तेंदुआ” शुभंकर का किया अनावरण* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ किया और मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतीकात्मक दौड़ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 31 मई 2026 को होने वाले नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के शुभंकर “क्यालु- हिम तेंदुआ” का अनावरण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा, नए अवसर और नए विश्वास को जागृत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कहा कि कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह, ऊर्जा और आत्मविश्वास यह दर्शाता है कि देवभूमि उत्तराखंड के युवाओं में साहस, संकल्प और देश के लिए कुछ बड़ा करने का जज्बा कूट-कूट कर भरा है। उन्होंने कहा कि आज यहां गूंज रहे युवाओं के कदम आने वाले समय में नीति घाटी की ऊंचाइयों पर इतिहास रचेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दौड़ केवल शारीरिक क्षमता की परीक्षा नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति, धैर्य और आत्मविश्वास को मजबूत करने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि नीति घाटी जैसे दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में दौड़ने के लिए बुलंद हौंसला, हिमालय जैसा अडिग विश्वास और चुनौतियों को स्वीकार करने का साहस आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों को देवभूमि उत्तराखंड के साहस, पर्यटन और सामर्थ्य का ब्रांड एंबेसडर बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखंड केवल प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ता नया उत्तराखंड है। उन्होंने कहा कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन नए उत्तराखंड की शक्ति और सामर्थ्य के प्रदर्शन का प्रतीक बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का यह विजन कि सीमावर्ती गांव देश के अंतिम नहीं, बल्कि पहले गांव हैं, इस आयोजन के माध्यम से साकार हो रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार, होमस्टे, स्थानीय उत्पादों और युवा उद्यमिता को नई गति प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 31 मई को नीति घाटी की पावन एवं दुर्गम धरती पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम उत्तराखंड के खेल एवं एडवेंचर टूरिज्म के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखेगा। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि देश के 27 राज्यों और 2 अन्य देशों से 900 से अधिक प्रतिभागियों ने इस महाआयोजन के लिए पंजीकरण कराया है, जो युवाओं में इस आयोजन के प्रति बढ़ते आकर्षण का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में फिट इंडिया मूवमेंट, खेलो इंडिया एवं राष्ट्रीय खेलों जैसे अभियानों के माध्यम से खेल और फिटनेस को जनआंदोलन बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी उत्तराखंड को देश का अग्रणी एडवेंचर स्पोर्ट्स एवं स्पोर्ट्स टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ दौड़ में प्रतिभाग करें तथा सुरक्षित रूप से इसे पूर्ण कर 31 मई को नीति घाटी में नया इतिहास रचें। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों को कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर सचिव पर्यटन श्री धीराज गर्ब्याल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद श्री नरेन्द्र भंडारी एवं अनेक प्रतिभागी मौजूद थे।

The post *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन को किया फ्लैग ऑफ,“क्यालु- हिम तेंदुआ” शुभंकर का किया अनावरण* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1162/feed/ 0
*उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 : एक माह में 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां गंगा-यमुना जी के दर्शन,उत्कृष्ट प्रबंधन का दिख रहा सकारात्मक प्रभाव* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1813/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1813/#respond Thu, 21 May 2026 13:09:15 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66081   *जयप्रकाश बहुगुणा* *उत्तरकाशी*   19 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ हुई चारधाम यात्रा को सफलतापूर्वक एक माह पूर्ण हो चुका है। इस अवधि में श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम…

The post *उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 : एक माह में 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां गंगा-यमुना जी के दर्शन,उत्कृष्ट प्रबंधन का दिख रहा सकारात्मक प्रभाव* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

*जयप्रकाश बहुगुणा*

*उत्तरकाशी*

 

19 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ हुई चारधाम यात्रा को सफलतापूर्वक एक माह पूर्ण हो चुका है। इस अवधि में श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम में कुल 6,11,050 श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा एवं मां यमुना जी के सुरक्षित एवं सुगम दर्शन किए गए। यात्रा के प्रारम्भिक चरण से ही श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है तथा दोनों धामों में श्रद्धा, उत्साह एवं आस्था का अद्भुत वातावरण देखने को मिल रहा है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने हेतु व्यापक प्रबंध किए गए हैं। भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के बावजूद यात्रा संचालन सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन निरंतर सक्रिय एवं सतर्क है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि 19 अप्रैल से 20 मई 2026 तक श्री यमुनोत्री धाम में 3,08,456 तथा श्री गंगोत्री धाम में 3,02,594 श्रद्धालुओं ने सुरक्षित दर्शन किए। कुल यात्रियों में 3,22,778 पुरुष, 2,73,447 महिलाएं एवं 14,825 बच्चे शामिल हैं। इस अवधि में कुल 59,877 वाहनों का आवागमन दर्ज किया गया, जिनमें 15,070 बड़े एवं 44,807 छोटे वाहन सम्मिलित हैं।
यात्रा मार्ग से लेकर धाम क्षेत्र तक सुरक्षा एवं सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। यमुनोत्री पैदल यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं हेतु विश्राम स्थल, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं एवं सुरक्षा के प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। धामों में आपातकालीन सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही है।
पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन टीमों एवं अन्य संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाया जा रहा है। बेहतर व्यवस्थाओं के कारण देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार की कार्यप्रणाली की खुलकर सराहना कर रहे हैं। ‘सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान’ की भावना के अनुरूप उत्तरकाशी पुलिस का प्रत्येक जवान तीर्थयात्रियों की सेवा एवं सुरक्षा हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। यात्रा अवधि के दौरान पुलिस जवानों द्वारा 11 तीर्थयात्रियों को मेडिकल सहायता प्रदान की गई, 12 खोए मोबाइल फोन एवं 11 बैग/पर्स उनके स्वामियों को वापस लौटाए गए तथा मानवीय रुख अपनाते हुये शारीरिक रुप से अक्षम 600 से अधिक श्रद्धालुओं को यात्रा एवं दर्शन कराने में सहायता प्रदान की गई है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम यात्रा क्षेत्र को 02 सुपरजोन, 12 जोन एवं 30 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था हेतु वर्तमान मे पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 4 अधिकारियों सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पीएसी, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, होमगार्ड एवं पीआरडी कर्मियों को नियुक्त किया गया है। दोनों धामों में बीडीएस, एटीएस एवं क्यूआरटी टीमें भी तैनात की गई हैं।संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी एवं तलाशी हेतु गंगोत्री एवं यमुनोत्री धामों में क्रमशः 6 DFMD एवं 30 HHMD स्थापित किए गए हैं यात्रा मार्ग पर स्थित बॉटल नेक प्वाइंट, लैंडस्लाइड जोन, दुर्घटना संभावित स्थलों एवं ब्लैक स्पॉट्स पर पुलिस बल के साथ एसडीआरएफ, फायर, पैरामिलेट्री एवं आपदा प्रबंधन टीमें तैनात हैं।यात्रा रूट की सतत निगरानी हेतु 200 सीसीटीवी कैमरे एवं 03 ड्रोन सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 43 मोटरसाइकिलों, 02 इंटरसेप्टर, 04 हाईवे पेट्रोल यूनिट एवं 02 क्रेनों को 24 घंटे भ्रमणशील रखा गया है। इसके अतिरिक्त 04 सीपीयू हॉक टीमें भी लगातार ड्यूटी पर तैनात हैं।श्रद्धालुओं की सहायता एवं मार्गदर्शन हेतु 12 टूरिस्ट पुलिस केंद्र एवं 02 बायोमैट्रिक केंद्र हीना एवं दोबाटा में स्थापित किए गए हैं। 18 हॉल्टिंग प्वाइंट्स पर पीए सिस्टम लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से यात्रियों को निरंतर आवश्यक सूचनाएं एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु खोया-पाया केंद्र स्थापित किए गए हैं। चोरी एवं जेबकतरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु पिक पॉकेट टीमें सक्रिय हैं, वहीं यात्रा मार्ग एवं सड़कों पर अतिक्रमण हटाने हेतु एंटी एक्सटॉर्शन टीमों का गठन भी किया गया है। पुलिस एवं प्रशासन चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के अनुकूल बनाने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है तथा सभी श्रद्धालुओं से सहयोग एवं यातायात नियमों के पालन की अपील करता है।

The post *उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 : एक माह में 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां गंगा-यमुना जी के दर्शन,उत्कृष्ट प्रबंधन का दिख रहा सकारात्मक प्रभाव* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1813/feed/ 0
द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले,बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-123/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-123/#respond Thu, 21 May 2026 07:26:34 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66063   उत्तराखंड Express ब्यूरो  उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21मई। द्वितीय केदार के नाम से विख्यात श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट आज 21 मई गुरुवार पूर्वाह्न 11.30 बजे कर्क लग्न में श्रद्धा, भक्ति उल्लास…

The post द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले,बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

उखीमठ/रुद्रप्रयाग,

21मई। द्वितीय केदार के नाम से विख्यात श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट आज 21 मई गुरुवार पूर्वाह्न 11.30 बजे कर्क लग्न में श्रद्धा, भक्ति उल्लास एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत खोल दिए गए। कपाटोत्सव के अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया था, इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान मदमहेश्वर के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कपाट खुलने के अवसर पर अपने जारी संदेश में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान मदमहेश्वर का आशीर्वाद सभी भक्तों पर बना रहे। वहीं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि मदमहेश्वर यात्रा हेतु समिति के स्तर पर व्यापक तैयारियां की गयी है।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि भगवान मदमहेश्वर जी की चल विग्रह डोली 19 मई को श्री ओंकारेश्वर मंदिर से प्रथम पड़ाव श्री राकेश्वरी मंदिर के लिए रवाना हुई थी। 20 मई को डोली हकहकूकधारियों के गांव गौंडार पहुंची तथा आज प्रातः गौंडार से प्रस्थान कर श्री मदमहेश्वर धाम पहुंची आज निर्धारित तिथि 21 नवंबर पूर्वाह्न समय 11.30 बजे भगवान मदमहेश्वर जी के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल गये।

यह भी ज्ञातव्य है कि 19 मई को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से समारोह पूर्वक रावल भीमाशंकर लिंग तथा श्री ओंकारेश्वर मंदिर प्रभारी बिजेंद्र बिष्ट ने भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह डोली को प्रस्थान कराया था। श्री ओंकारेश्वर मंदिर प्रभारी बिजेंद्र बिष्ट ने बताया कि आज 1135 श्रद्धालु श्री मदमहेश्वर धाम दर्शन को पहुंचे है।

कपाट खुलने की प्रक्रिया के अंतर्गत पुजारी शिवशंकर लिंग ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं कपाट खुलने की प्रक्रिया संपन्न कराई। इस दौरान भगवान महेश्वर के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप से श्रृंगार रूप प्रदान किया इससे पहले भगवान मदमहेश्वर जी की चलविग्रह डोली ने भंडार कक्ष तक अवलोकन को पहुंची ।

इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य प्रह्लाद पुष्पवान, दानीदाता दिनेश कानोड़िया,डोली प्रभारी किशन त्रिवेदी, वीरेश्वर भट्ट,विशेश्वर भट्ट, दिनेश पंवार गणेश सेमवाल प्रकाश पंवार सहित स्थानीय हकहकूकधारी, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

The post द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले,बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-123/feed/ 0
*आस्था का सैलाब : नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी उत्तराखंड चारधाम यात्रा,दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1148/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1148/#respond Wed, 13 May 2026 15:49:36 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65940   उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष नया कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है। 25 दिनों में ही…

The post *आस्था का सैलाब : नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी उत्तराखंड चारधाम यात्रा,दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष नया कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है। 25 दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या 12 लाख 60 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। 22 दिनों में ही 05 लाख 23 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ धाम में शीश नवा चुके हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र की यात्रा होने से प्रदेश सरकार यहां मौसम के मिजाज पर भी पूरी नजर रखे हुए है। मुख्यमंत्री धामी ने शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने पर हर एक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।

चारों धामों में आस्था और विश्वास का जबरदस्त उल्लास देखने को मिल रहा है। यात्रा का विगत 19 अप्रैल को श्रीगणेश हुआ था और आज 13 मई तक 12 लाख 60 हजार 478 श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं। इनमें केदारनाथ में 5,23,582, बद्रीनाथ में 3,24,081, गंगोत्री में 2,05,425 और यमुनोत्री धाम में 2,07,390 तीर्थयात्री पहुंचे हैं। आज बुधवार को चारों धामों में 80 हजार 401से श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। केदारनाथ में सर्वाधिक 32,423 तीर्थयात्री पहुंचे। जबकि बद्रीनाथ में 21,260, यमुनोत्री में 13,403 और गंगोत्री धाम में 13,315 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

केदारनाथ धाम की यात्रा मुश्किलभरी होने के बावजूद यहां श्रद्धालुओं की संख्या लगातार नया रिकॉर्ड बना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाए जाने से केदार यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह है।

बीते चार वर्षों (वर्ष 2022 से 2025 तक) के आधिकारिक आंकड़ों पर नजर डालें तो 69 लाख 45 हजार 487 श्रद्धालु केदारनाथ धाम की यात्रा पर आ चुके हैं। इनमें 2022 में 15,64,248, 2023 में 19,58,863, 2024 में 16,53,581 और 2025 में 17,68,795 तीर्थयात्री पहुंचे हैं।

*कोट——–*

चारधाम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रद्धाल सुगमता से दर्शन कर सकें, इसके लिए स्लॉट प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण प्रणाली को प्रभावी बनाया गया है। रियल टाइम डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य होने के बाद धाम दिव्य और भव्य रूप में नजर आ रहा है। पैदल यात्रा मार्ग को बेहतर बनाए जाने से श्रद्धालुओं की राह आसान हुई है। सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा के लिए सरकार ने हरसंभव कदम उठाए हैं। मौसम पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी तंत्र बनाया गया है। हर परिस्थिति से निपटने के लिए सरकार तैयार है।

*-पुष्कर सिंह धामी*
*मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड*

The post *आस्था का सैलाब : नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी उत्तराखंड चारधाम यात्रा,दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1148/feed/ 0