Uncategorized – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com Uttrakhand News Fri, 23 Oct 2026 09:44:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 *उत्तरकाशी : पीएमजीएसवाई की सड़क पर मिट्टी के उपर हो रहा डामरीकरण, ग्रामीणों ने विभाग व ठेकेदार के विरुद्ध जताया आक्रोश* https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/uttarkashi-2079/ https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/uttarkashi-2079/#respond Fri, 23 Oct 2026 09:44:44 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=68376 जयप्रकाश बहुगुणा  *बड़कोट /उत्तरकाशी* बड़कोट तहसील के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत राना चट्टी से दांगुड़ गांव -पिंडकी- मदेश -निशनी मोटर मार्ग पर दांगुड़ गांव के पास विभाग…

The post *उत्तरकाशी : पीएमजीएसवाई की सड़क पर मिट्टी के उपर हो रहा डामरीकरण, ग्रामीणों ने विभाग व ठेकेदार के विरुद्ध जताया आक्रोश* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

बड़कोट तहसील के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत राना चट्टी से दांगुड़ गांव -पिंडकी- मदेश -निशनी मोटर मार्ग पर दांगुड़ गांव के पास विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से सरकार के पैसे को ठिकाने लगाने का काम इन दिनों जोर शोर से चल रहा है! यहां विभागीय लापरवाही का आलम यह है कि उक्त मोटर मार्ग पर सीधे मिट्टी के उपर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है! डामरीकरण कार्य की लीपा पोती से ग्रामीणों में आक्रोश ब्याप्त है!
ग्रामीणों का कहना है कि आखिर किस की सह पर ठेकेदार द्वारा इस तरह से घटिया गुणवत्ता के साथ मिट्टी के ऊपर डामरीकरण का कार्य हो रहा है! ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उक्त घटिया गुणवत्ता के कार्य में संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी लिप्त हैं या ठेकदार अगर गलत है तो ब्लैक लिस्ट होना चाहिए और कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ।

ग्रामीणों ने घटिया गुणवत्ता पर रोष जताया है, ग्रामीण ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष रावत, कुपदीप रावत , अनिल रावत, मुकेश रावत, गिरीश रावत, आदि ने कहा कि ऐसा घटिया निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्त्ता महाबीर पंवार माही ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी और संबंधित विभाग से तत्काल निम्न गुणवत्ता का कार्य करने के लिए संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई करने और उक्त कार्य को बेहतर गुणवत्ता के साथ करवाने का अनुरोध किया है, पंवार ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग और ठेकेदार मिलकर लापरवाही करते हैं और गुणवत्ता में सुधार नहीं करते हैं तो सरकार के बजट के दुरूपयोग करने के लिए संबंधित विभाग पर और ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा और धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जायेगा।

The post *उत्तरकाशी : पीएमजीएसवाई की सड़क पर मिट्टी के उपर हो रहा डामरीकरण, ग्रामीणों ने विभाग व ठेकेदार के विरुद्ध जताया आक्रोश* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/uttarkashi-2079/feed/ 0
*गढ़भोज दिवस पर श्रीनगर रामलीला मैदान में होगा कार्यक्रम,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे वर्चुवल संबोधित* https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/uttarkashi-2038/ https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/uttarkashi-2038/#respond Tue, 06 Oct 2026 06:31:18 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=67976   जयप्रकाश बहुगुणा  *उत्तरकाशी* गढ़ भोज दिवस पर पारंपरिक फसलों को बाजार से जोड़ने और गढ़ भोज को मिड-डे मील में शामिल करने के प्रयासों के लिए मंत्री डॉ धन…

The post *गढ़भोज दिवस पर श्रीनगर रामलीला मैदान में होगा कार्यक्रम,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे वर्चुवल संबोधित* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

गढ़ भोज दिवस पर पारंपरिक फसलों को बाजार से जोड़ने और गढ़ भोज को मिड-डे मील में शामिल करने के प्रयासों के लिए मंत्री डॉ धन सिंह रावत का पूर्व गृह सचिव, भारत सरकार के हाथों सम्मान होगा!उत्तराखण्ड की पारंपरिक फसलों, पौष्टिक स्थानीय भोजन और समृद्ध खाद्य विरासत को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से 7 अक्टूबर 2026 को गढ़ भोज दिवस मनाया जाएगा। वर्ष 2000 से संचालित गढ़ भोज अभियान की निरंतरता में यह दिवस अब उत्तराखण्ड की खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ने वाला व्यापक जन-अभियान बन चुका है।

इस वर्ष राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन रामलीला मैदान, श्रीनगर गढ़वाल में प्रातः 11 बजे होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड सरकार के विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी होंगे।

गढ़ भोज दिवस पर पारंपरिक अनाजों, स्थानीय व्यंजनों और खाद्य परंपराओं के संरक्षण-संवर्धन के साथ स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने, किसानों की आय के अवसर बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। राज्यभर के विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

गढ़ भोज अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने कहा कि गढ़ भोज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह उत्तराखण्ड आंदोलनकारियों के सम्मान के साथ-साथ दो दशक से अधिक समय से पारंपरिक भोजन को थाली और आर्थिकी से जोड़ने के प्रयासों का सम्मान है। उन्होंने इस अवसर के लिए समस्त उत्तराखण्डवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

गढ़ भोज अभियान के सहयोगी डॉ. अरविंद दरमोड़ा ने कहा कि गढ़ भोज केवल भोजन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की मिट्टी, खेती, संस्कृति, जैव विविधता, स्वास्थ्य और स्थानीय आजीविका की सामूहिक विरासत है। इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाना और स्थानीय उत्पादों को सम्मान व बाजार दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने गढ़ भोज दिवस को मान्यता देने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि गढ़ भोज दिवस अब उत्तराखण्ड तक सीमित नहीं रहा। अमेरिका, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड सहित विभिन्न देशों में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डी भी इस वर्ष आयोजन से जुड़ेंगे। इसका उद्देश्य विश्वभर में रह रहे उत्तराखण्डियों को अपनी पारंपरिक खाद्य विरासत से जोड़ना है।

गढ़ भोज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनकी सार्वजनिक यात्रा एवं राष्ट्र सेवा से जुड़े विषयों की जानकारी भी साझा की जाएगी।

The post *गढ़भोज दिवस पर श्रीनगर रामलीला मैदान में होगा कार्यक्रम,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे वर्चुवल संबोधित* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/uttarkashi-2038/feed/ 0
### **देवभूमि उद्यमिता योजना: विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण के दौरान सीखी फूड प्रोसेसिंग, पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग की बारीकियाँ** https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/usnagar-30/ https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/usnagar-30/#respond Mon, 21 Sep 2026 04:33:31 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=67784 उत्तराखंड Express ब्यूरो **काशीपुर।** उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी **देवभूमि उद्यमिता योजना (DUY)** के अंतर्गत विद्यार्थियों में उद्यमिता की समझ विकसित करने तथा उन्हें व्यावहारिक रूप से…

The post ### **देवभूमि उद्यमिता योजना: विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण के दौरान सीखी फूड प्रोसेसिंग, पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग की बारीकियाँ** appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

उत्तराखंड Express ब्यूरो

**काशीपुर।**

उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी **देवभूमि उद्यमिता योजना (DUY)** के अंतर्गत विद्यार्थियों में उद्यमिता की समझ विकसित करने तथा उन्हें व्यावहारिक रूप से व्यवसाय की बारीकियों से परिचित कराने के उद्देश्य से **रेजिडेंशियल EDP के पांचवें दिन औद्योगिक भ्रमण** का आयोजन किया गया। इस योजना का क्रियान्वयन **एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (EDII), अहमदाबाद** द्वारा किया जा रहा है।

औद्योगिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को **काशीपुर स्थित स्टिच फूड प्रोडक्ट्स** का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया गया। विद्यार्थियों ने फूड प्रोडक्ट्स के निर्माण से लेकर उनकी **पैकेजिंग, ब्रांडिंग, लेबलिंग, गुणवत्ता, प्रस्तुतीकरण एवं बाजार तक पहुँच** की पूरी प्रक्रिया को नजदीक से समझा।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने जाना कि किसी भी खाद्य उत्पाद को बाजार में सफल बनाने के लिए केवल उत्पाद की गुणवत्ता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी आकर्षक और उपयोगी **पैकेजिंग, प्रभावी ब्रांडिंग, सही लेबलिंग तथा उपभोक्ता की पसंद को समझना** भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि उद्यमी किस प्रकार कच्चे माल, उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग और विपणन को एक साथ जोड़कर अपने व्यवसाय को विकसित करता है।

इस औद्योगिक भ्रमण ने विद्यार्थियों को **कक्षा में सीखी गई उद्यमिता की अवधारणाओं को वास्तविक व्यावसायिक परिस्थितियों से जोड़ने** का अवसर प्रदान किया। विद्यार्थियों ने उद्यमिता को केवल एक विचार के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसी व्यावहारिक प्रक्रिया के रूप में समझा जिसमें निरंतर सीखना, ग्राहक की आवश्यकता को पहचानना, गुणवत्ता बनाए रखना और बाजार की मांग के अनुसार नवाचार करना आवश्यक है।

देवभूमि उद्यमिता योजना के माध्यम से इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को **“जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर”** बनने की दिशा में प्रेरित करने के साथ-साथ उनमें व्यावहारिक उद्यमशील दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

The post ### **देवभूमि उद्यमिता योजना: विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण के दौरान सीखी फूड प्रोसेसिंग, पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग की बारीकियाँ** appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/usnagar-30/feed/ 0
*उत्तरकाशी : धराली आपदा की पहली बरसी : श्रद्धांजलि के साथ पुनर्निर्माण के संकल्प को मिली नई मजबूती,धराली आपदा की बरसी पर भावुक हुए स्थानीय लोग , प्रभावितों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी* https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/uttarkashi-1945/ https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/uttarkashi-1945/#respond Wed, 05 Aug 2026 13:29:28 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=67237     जयप्रकाश बहुगुणा  *धराली/ उत्तरकाशी* धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा की पहली बरसी पर बुधवार को धराली में श्रद्धांजलि एवं शांति पाठ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रशांत…

The post *उत्तरकाशी : धराली आपदा की पहली बरसी : श्रद्धांजलि के साथ पुनर्निर्माण के संकल्प को मिली नई मजबूती,धराली आपदा की बरसी पर भावुक हुए स्थानीय लोग , प्रभावितों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*धराली/ उत्तरकाशी*

धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा की पहली बरसी पर बुधवार को धराली में श्रद्धांजलि एवं शांति पाठ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने प्रभावित परिवारों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ आपदा में दिवंगत लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सोमेश्वर देवता की पूजा कर समस्त ग्रामवासियों ने देवता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान कल्प केदार मंदिर समिति और समस्त ग्रामवासियों द्वारा जिलाधिकारी को कल्प केदार मंदिर के जीर्णोद्धार, मरम्मत और सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव दिया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा शासन से वार्ता करने के पश्चात और प्राप्त निर्देशानुसार मंदिर के जीर्णोद्धार, मरम्मत और सौंदर्यीकरण का कार्य आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व में ही कल्प केदार मंदिर के लिए समस्त ग्रामवासियों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया था। इस दौरान धराली आपदा में जान गंवाने वालों की याद में जिलाधिकारी द्वारा देवदार के पेड़ का वृक्षारोपण भी किया गया। और धराली के ग्रामवासियों द्वारा बताया कि वे आपदा में अपनी जान गंवाने वालों की याद में उनके द्वारा 101 पौधों का वृक्षारोपण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और जिला प्रशासन ने बीते एक वर्ष के दौरान प्रशासन ने केवल राहत पहुंचाने तक स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि प्रभावित परिवारों के जीवन को पुनः सामान्य बनाने के उद्देश्य से समन्वित रूप से कार्य किया। पुनर्वास, आवासीय सहायता, आजीविका के पुनर्स्थापन, पर्यटन एवं स्थानीय व्यापार को पुनर्जीवित करने, कृषि एवं बागवानी गतिविधियों को दोबारा गति देने तथा आधारभूत सुविधाओं की बहाली के लिए विभिन्न विभागों ने निरंतर कार्य किया। सड़क, विद्युत, पेयजल, संचार और अन्य आवश्यक सेवाओं को शीघ्र बहाल करते हुए क्षेत्र में जनजीवन को सामान्य किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा कहा कि धराली की त्रासदी केवल एक प्राकृतिक आपदा नहीं थी, बल्कि पूरे जनपद के लिए अत्यंत भावनात्मक और चुनौतीपूर्ण समय था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने पहले दिन से ही प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़े रहकर राहत, बचाव, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी प्रभावित परिवार स्वयं को अकेला महसूस न करे।

जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा की यह बरसी केवल दुखद स्मृतियों को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के साहस, धैर्य और संघर्ष को नमन करने का अवसर भी है जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प केवल पुनर्निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि धराली को पहले से अधिक सुरक्षित, सुदृढ़ और विकसित क्षेत्र के रूप में स्थापित करना है। जिला प्रशासन पुनर्वास एवं विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा कर रहा है और प्रत्येक पात्र प्रभावित परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से बेहतर ढंग से निपटने के लिए सुरक्षात्मक कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। नदी तटों की सुरक्षा, चैनलाइजेशन, संवेदनशील स्थलों का उपचार, सड़कों के सुदृढ़ीकरण तथा अन्य आपदा न्यूनीकरण कार्यों के माध्यम से क्षेत्र को अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही धराली को पुनः आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए कृषि, उद्यान, पशुपालन, ग्राम्य विकास, पर्यटन तथा अन्य विभागों के माध्यम से स्थानीय लोगों की आजीविका को सशक्त बनाने के प्रयास भी निरंतर जारी हैं।

इस दौरान उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी, थानाध्यक्ष हर्षिल प्रदीप तोमर, डीडीएमओ शार्दुल गुसाईं, ग्राम प्रधान धराली अजय नेगी सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

The post *उत्तरकाशी : धराली आपदा की पहली बरसी : श्रद्धांजलि के साथ पुनर्निर्माण के संकल्प को मिली नई मजबूती,धराली आपदा की बरसी पर भावुक हुए स्थानीय लोग , प्रभावितों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/uttarkashi-1945/feed/ 0
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ₹2,830.07 लाख की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास* https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/usnagar-29/ https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/usnagar-29/#respond Fri, 31 Jul 2026 14:10:13 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=67189   उत्तराखंड Express ब्यूरो गदरपुर/उधमसिंह नगर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर बस स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ₹2,830.07 लाख लागत की 08 विकास परियोजनाओं…

The post *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ₹2,830.07 लाख की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

गदरपुर/उधमसिंह नगर

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर बस स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ₹2,830.07 लाख लागत की 08 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर नवनिर्मित गदरपुर बस स्टेशन का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर क्षेत्र को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देते हुए ₹694.06 लाख लागत की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण तथा ₹2,136.01 लाख लागत की नई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने ₹275.70 लाख की लागत से निर्मित विकास खंड गदरपुर के कार्यालय भवन, ₹69.19 लाख की लागत से ग्रामीण क्षेत्र में हरिचंद्र-गुरुचंद्र बंग विशाल सामुदायिक भवन तथा ₹349.17 लाख की लागत से निर्मित गदरपुर बस अड्डे का लोकार्पण किया।

इसके साथ ही उन्होंने ₹1,839.70 लाख की लागत से गदरपुर में बाबा डल मंदिर से बौर जलाशय (डेस्टिनेशन) होते हुए गुलरभोज कूल्हा तिलपुरी वन बैरियर तक सिंचाई विभाग के माध्यम से कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य, ₹67.29 लाख की लागत से रामजीवनपुर नंबर-3 एवं ग्राम मझरशिला के आंतरिक मार्गों में इंटरलॉकिंग टाइल रोड निर्माण कार्य, ₹87.09 लाख की लागत से गदरपुर की जयनगर नंबर-4 कॉलोनी के विभिन्न मार्गों के इंटरलॉकिंग टाइल निर्माण कार्य, ₹57.82 लाख की लागत से गुरुनानकपुर के आंतरिक मार्गों के इंटरलॉकिंग टाइल निर्माण कार्य तथा ₹84.11 लाख की लागत से कुल्हा चौराहे से लक्ष्मण सिंह गट्टी ग्राम तक इंटरलॉकिंग टाइल रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से गदरपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के समस्त क्षेत्रों के लोगों को भी व्यापक लाभ मिलेगा और इससे पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति एवं नई पहचान प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि गुलरभोज भविष्य में एक प्रमुख पर्यटन एवं विकास केंद्र (डेस्टिनेशन) के रूप में विकसित होगा, जिससे स्थानीय लोगों के लिए आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार ‘विकास भी, विरासत भी’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। एक ओर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के लिए विकास का अर्थ केवल सड़क, पुल और भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन को अधिक सुरक्षित, समृद्ध और सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार केवल शिलान्यास तक सीमित रहने वाली सरकार नहीं है। पिछली सरकारों की तरह योजनाओं का शिलान्यास कर उन्हें भुलाया नहीं जाता, बल्कि प्रत्येक परियोजना को चरणबद्ध ढंग से पूरा कर उसका लोकार्पण किया जाता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में ऐसी कार्य संस्कृति विकसित हुई है, जिसमें शिलान्यास को समयबद्ध रूप से लोकार्पण में बदलना ही डबल इंजन सरकार की सबसे बड़ी पहचान है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नवनिर्मित बस स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय, किचन सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे गदरपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, नए विकास खंड कार्यालय भवन के निर्माण से ग्रामीण विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर अधिक सुगमता से प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए पूरे उत्तराखंड में विकास की नई कहानी लिख रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गदरपुर क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में छात्रावास भवन का निर्माण कराया गया है, राजकीय इंटर कॉलेज दिनेशपुर में आधुनिक ऑडिटोरियम बनाया गया है तथा आईटीआई गुलरभोज में बालिका छात्रावास का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे अनेक विकास कार्य युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आश्रम पद्धति कन्या विद्यालय के उच्चीकरण के प्रस्ताव को भी शासन से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, जिससे क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि बौर डैम के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में लगभग ₹4 करोड़ की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य तथा विभिन्न गांवों में लगभग ₹13 करोड़ की लागत से पेयजल योजनाओं का निर्माण कराया गया है।

उन्होंने कहा कि ग्रामोत्थान परियोजना के माध्यम से गदरपुर विकासखंड में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं है। इस प्रकार की प्रक्रिया पूर्व में भी कई बार संपन्न हो चुकी है और इस बार भी सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य केवल मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में धर्मांतरण विरोधी कानून, लैंड जिहाद पर प्रभावी कार्रवाई, नकल विरोधी कानून, भ्रष्टाचार के विरुद्ध कठोर कदम सहित अनेक ऐतिहासिक निर्णय राज्य के विकास और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार वोट बैंक की नहीं, बल्कि विश्वास की राजनीति करती है। सरकार तुष्टीकरण नहीं, बल्कि संतुष्टीकरण के मार्ग पर चल रही है। उनका लक्ष्य केवल सत्ता में बने रहना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य धरातल पर दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि नए आधुनिक बस स्टेशनों के निर्माण से जनता को सुगम यात्रा एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विधायक श्री अरविंद पांडे एवं श्री शिव अरोरा ने सभी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने गदरपुर विधायक के अनुरोध पर कहा कि चीनी मिल कर्मियों को सातवां वेतनमान दिलाने के लिए शीघ्र ही समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र गुलरभोज में जिम कॉर्बेट की जिप्सी परमिट व्यवस्था तथा गदरपुर महाविद्यालय में भविष्य में दो पीजी पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का आश्वासन भी दिया।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ रुद्रपुर रिंग रोड का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री प्रदीप बत्रा, विधायक श्री अरविंद पांडे, श्री शिव अरोरा, श्री त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कमल जिंदल, श्री मनोज पाल, मेयर श्री विकास शर्मा, श्री दीपक बाली, दर्जा राज्य मंत्री श्री अनिल कपूर डब्बू, श्री मंजीत सिंह, श्री सुरेंद्र नामधारी, भाजपा प्रदेश मंत्री श्री गुंजन सुखीजा, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती ज्योति ग्रोवर, नगर पालिका गदरपुर के अध्यक्ष श्री मनोज गुम्बर, नगर पंचायत गुलरभोज के अध्यक्ष श्री सतीश चुघ, नगर पंचायत दिनेशपुर की अध्यक्ष श्रीमती मंजीत कौर, श्री प्रीत ग्रोवर, श्री राजेश कुमार, सचिव परिवहन श्री रविनाथ रमन, अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी, जिलाधिकारी श्री नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी श्री दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी श्री कौस्तुभ मिश्रा, श्री पंकज उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे!

The post *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ₹2,830.07 लाख की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/usnagar-29/feed/ 0
*रिश्वतखोरी : तहसील कार्यालय में संग्रह अमीन व वरिष्ठ सहायक ₹ 14 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार* https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/nainital-72/ https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/nainital-72/#respond Wed, 29 Jul 2026 13:11:35 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=67150 उत्तराखंड Express ब्यूरो  हल्द्वानी सरकारी दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार पर सतर्कता अधिष्ठान ने बड़ा प्रहार करते हुए ऊधमसिंहनगर जनपद की तहसील सितारगंज में तैनात संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को…

The post *रिश्वतखोरी : तहसील कार्यालय में संग्रह अमीन व वरिष्ठ सहायक ₹ 14 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो 

हल्द्वानी

सरकारी दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार पर सतर्कता अधिष्ठान ने बड़ा प्रहार करते हुए ऊधमसिंहनगर जनपद की तहसील सितारगंज में तैनात संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को ₹14 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
सतर्कता अधिष्ठान को शिकायत मिली थी कि तहसील सितारगंज में तैनात संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा और वरिष्ठ सहायक भूपेन्द्र सिंह राणा शिकायतकर्ता से भूमि पर लगे कुर्की आदेश को समाप्त करने, जमीन को बंधनमुक्त कराने तथा शिकायतकर्ता की पत्नी के केसीसी ऋण पर जारी आरसी की कार्रवाई खत्म करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि संग्रह अमीन ने ₹10 हजार और वरिष्ठ सहायक ने ₹6 हजार रिश्वत मांगी थी।
शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के निर्देशन में ट्रैप टीम गठित की गई। मंगलवार को टीम ने तहसील कार्यालय में जाल बिछाकर संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा को शिकायतकर्ता से ₹8 हजार तथा वरिष्ठ सहायक भूपेन्द्र सिंह राणा को ₹6 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सतर्कता अधिष्ठान ने मामले की विस्तृत विवेचना शुरू कर दी है और रिश्वतखोरी के पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने जनता से भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर सामने आने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी सरकारी कर्मचारी यदि रिश्वत मांगता है तो उसकी सूचना तुरंत टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9456592300 पर दें। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी!

The post *रिश्वतखोरी : तहसील कार्यालय में संग्रह अमीन व वरिष्ठ सहायक ₹ 14 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/nainital-72/feed/ 0
*विद्युत लाइन निर्माण सामग्री चोरी करने वालों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चोरी के सामान सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार* https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/chamoli-250/ Sun, 05 Jul 2026 07:07:26 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66787   उत्तराखंड Express ब्यूरो  चमोली एसपी चमोली के निर्देशन में जनपद पुलिस ने एक बार फिर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई का परिचय देते हुए लगभग ₹8 लाख मूल्य के बिजली…

The post *विद्युत लाइन निर्माण सामग्री चोरी करने वालों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चोरी के सामान सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

चमोली

एसपी चमोली के निर्देशन में जनपद पुलिस ने एक बार फिर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई का परिचय देते हुए लगभग ₹8 लाख मूल्य के बिजली लाइन निर्माण सामग्री चोरी प्रकरण का सफल अनावरण कर शत-प्रतिशत माल बरामद करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दिनांक 04 जुलाई 2026 को टी.एस. पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में साइट इंजीनियर श्री नकुल कुमार, निवासी जमुई (बिहार) द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग में सूचना दी गई कि *आर.डी.एस.एस. परियोजना के अंतर्गत कर्णप्रयाग क्षेत्र के नौटी, पुडियाणी एवं जाख गांवों में बिजली लाइन बदलने हेतु साइट पर रखी गई लगभग 1100 मीटर पीवीसी (A.B.C.) केबल, 3-4 कुंतल एल्युमीनियम वायर एवं हार्डवेयर सामग्री अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है।*

घटना की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार* के निर्देश पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक विनोद थपलियाल के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास गहन सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए आने-जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से विश्लेषण किया। जांच के दौरान रात्रि में एक संदिग्ध छोटा हाथी (लोडर) वाहन की आवाजाही प्रकाश में आई।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए *आज दिनांक 04 जुलाई 2026 को दोपहर 12:30 बजे गौचर पुलिस चौकी पर उक्त संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन से चोरी किया गया पूरा माल (शत-प्रतिशत बरामदगी) बरामद कर लिया गया तथा घटना में संलिप्त आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।*

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त गण* –

1-मो. दानिश पुत्र राशिद निवासी ग्राम महमूनपुर टिगरी थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद उ. प्र.उम्र 23 वर्ष
2-चाँद मोहम्मद पुत्र इलियास निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष
3-फरमान पुत्र बाबूखान निवासी ग्राम सैमरी थाना राजपुरा जनपद सम्भल उ. प्र. उम्र 30 वर्ष
4-सुएब पुत्र सालउद्दीन निवासी ग्राम शिकारपुर थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर उ. प्र. उम्र 23 वर्ष

*बरामदगी*

✅ घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी लोडर वाहन (UP 14 ST 4911)
✅ 08 बंडल पीवीसी (A.B.C.) केबल वायर
✅ 07 बंडल एल्युमीनियम वायर
✅ 04 कट्टे हार्डवेयर एसेसरीज

बरामद माल की कुल अनुमानित कीमत : *लगभग ₹8,00,000*

अभियुक्तों के विरुद्ध *मु0अ0सं0-21/2026, धारा 303(2)/317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS)* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है।

The post *विद्युत लाइन निर्माण सामग्री चोरी करने वालों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चोरी के सामान सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
*उत्तरकाशी : 04 से 18 जुलाई तक जनपद में आयोजित होगा ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़ा* https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/uttarkashi-1879/ https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/uttarkashi-1879/#respond Fri, 03 Jul 2026 01:13:51 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66730   जयप्रकाश बहुगुणा  उत्तरकाशी शासन के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार के ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ अभियान के अंतर्गत जनपद में 04 जुलाई से 18 जुलाई तक ‘सेवा पखवाड़ा’ आयोजित किया जाएगा।…

The post *उत्तरकाशी : 04 से 18 जुलाई तक जनपद में आयोजित होगा ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़ा* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

उत्तरकाशी

शासन के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार के ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ अभियान के अंतर्गत जनपद में 04 जुलाई से 18 जुलाई तक ‘सेवा पखवाड़ा’ आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के आदेशानुसार सेवा पखवाड़ा के सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी संचालन हेतु मुख्य विकास अधिकारी को जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

सेवा पखवाड़ा के दौरान जिला मुख्यालय सहित जनपद के सभी विकासखण्डों में जनसेवा शिविर, जनसंवाद, योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद, विभागीय प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक शिविर में आधार पंजीकरण केंद्र की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें। 04 जुलाई को जिला मुख्यालय ऑडिटोरियम में सेवा पखवाड़ा का मुख्य शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास से संबंधित गतिविधियां, विभागीय प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन का सजीव प्रसारण किया जाएगा।

05 जुलाई से 18 जुलाई तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद के विकासखंडों एवं विभिन्न क्षेत्रों में विभागीय जनजागरूकता कार्यक्रम, विशेष जनसेवा शिविर, लाभार्थी संवाद, योजनाओं का प्रचार-प्रसार, पात्र लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वितरण तथा अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

सेवा पखवाड़ा के दौरान जिला मुख्यालय एवं सभी विकासखण्डों में राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई जाएगी। आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर, लखपति दीदी सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया जाएगा तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी वितरित किया जाएगा।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि सेवा पखवाड़ा के प्रत्येक कार्यक्रम का प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक नागरिकों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य जनसेवा की भावना को सुदृढ़ करते हुए शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा सेवा, सुशासन एवं समर्पण की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाना है।

The post *उत्तरकाशी : 04 से 18 जुलाई तक जनपद में आयोजित होगा ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़ा* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/uttarkashi-1879/feed/ 0
*उत्तरकाशी : मतदाता सूची शुद्धिकरण,पुरोला, यमुनोत्री और गंगोत्री के कई बूथों पर डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा,तीनों विधानसभा में 78.31 फीसदी डिजिटाइजेशन* https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/uttarkashi-1865/ https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/uttarkashi-1865/#respond Fri, 26 Jun 2026 02:47:26 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66608   जयप्रकाश बहुगुणा  *उत्तरकाशी* विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित और शुद्ध बनाने का अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। निर्वाचन टीम…

The post *उत्तरकाशी : मतदाता सूची शुद्धिकरण,पुरोला, यमुनोत्री और गंगोत्री के कई बूथों पर डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा,तीनों विधानसभा में 78.31 फीसदी डिजिटाइजेशन* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित और शुद्ध बनाने का अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। निर्वाचन टीम लगातार इस कार्य को तेजी से पूरा करने में जुटी हुई है।जिले की विधानसभाओं में डिजिटाइजेशन के कार्य ने खासी रफ्तार पकड़ी है। अब तक कुल 78.31 फीसदी के साथ कई पोलिंग बूथों पर शत-प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है।

पुरोला विधानसभा में सबसे तेज गति से काम होते हुए कुल 45 पोलिंग बूथों पर डिजिटाइजेशन का कार्य 100 फीसदी पूरा कर लिया गया है।यमुनोत्री विधानसभा में भी रफ्तार बेहतर बनी हुई है और अब तक 41 पोलिंग बूथ पूरी तरह डिजिटाइज हो चुके हैं।गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में भी 18 पोलिंग बूथों पर शत-प्रतिशत शुद्धिकरण और डिजिटाइजेशन का काम मुकम्मल हो गया है।

 

The post *उत्तरकाशी : मतदाता सूची शुद्धिकरण,पुरोला, यमुनोत्री और गंगोत्री के कई बूथों पर डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा,तीनों विधानसभा में 78.31 फीसदी डिजिटाइजेशन* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/uttarkashi-1865/feed/ 0
ब्रेकिंग: भूकंप से दहला जापान, अमेरिका और वेनेजुएला https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/breaking-earthquake-shakes-japan-the-united-states-and-venezuela/ https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/breaking-earthquake-shakes-japan-the-united-states-and-venezuela/#respond Thu, 25 Jun 2026 13:05:17 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66604   ब्रेकिंग: भूकंप से दहला जापान, अमेरिका और वेनेजुएला त्रासदी वेनेजुएला जापान अमेरिका में भीषण भूकम्प,,, प्रथम सूचना के अनुसार वेनेजुएला में दस हजार लोगों की मृत्यु की सूचना भूकम्प…

The post ब्रेकिंग: भूकंप से दहला जापान, अमेरिका और वेनेजुएला appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

ब्रेकिंग: भूकंप से दहला जापान, अमेरिका और वेनेजुएला

त्रासदी

वेनेजुएला जापान अमेरिका में भीषण भूकम्प,,,

प्रथम सूचना के अनुसार वेनेजुएला में दस हजार लोगों की मृत्यु की सूचना भूकम्प की तीव्रता 7,2 से 7,5,, अमेरिका जापान में 6,9,,,

The post ब्रेकिंग: भूकंप से दहला जापान, अमेरिका और वेनेजुएला appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/breaking-earthquake-shakes-japan-the-united-states-and-venezuela/feed/ 0