उत्तराखण्ड – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com Uttrakhand News Thu, 23 Apr 2026 14:16:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://uttrakhandexpress.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-utrakhandexpress-news-logo-transperent-32x32.png उत्तराखण्ड – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com 32 32 *उत्तरकाशी :महाविद्यालय बड़कोट के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा शेक्सपियर जयंती पर किया गया पोस्टर एवं संवाद वाचन प्रतियोगिता का आयोजन* https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1738/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1738/#respond Thu, 23 Apr 2026 14:16:51 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65510 जयप्रकाश बहुगुणा  *बड़कोट/उत्तरकाशी* विश्वप्रसिद्ध नाटककार विलियम शेक्सपियर की जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय बड़कोट के अंग्रेज़ी विभाग की विभागीय परिषद द्वारा IQAC के तत्वाधान में आज महाविद्यालय परिसर में…

The post *उत्तरकाशी :महाविद्यालय बड़कोट के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा शेक्सपियर जयंती पर किया गया पोस्टर एवं संवाद वाचन प्रतियोगिता का आयोजन* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट/उत्तरकाशी*

विश्वप्रसिद्ध नाटककार विलियम शेक्सपियर की जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय बड़कोट के अंग्रेज़ी विभाग की विभागीय परिषद द्वारा IQAC के तत्वाधान में आज महाविद्यालय परिसर में दो विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया — ‘शेक्सपियर पोस्टर प्रतियोगिता’ एवं ‘संवाद वाचन प्रतियोगिता’।

कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ अंजु भट्ट द्वारा शेक्सपियर के साहित्यिक योगदान पर संक्षिप्त व्याख्यान के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि शेक्सपियर के नाटक आज भी मानवीय संवेदनाओं को सबसे सटीक रूप में व्यक्त करते हैं। उन्होंने शेक्सपीयर के नाटकों की आज के युग में प्रासंगिकता विषय पर छात्रों को उद्बोधित किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘मैकबेथ’, ‘हैमलेट’, ‘रोमियो एंड जूलियट’ एवं ‘द टेम्पेस्ट’ जैसे नाटकों के प्रमुख दृश्यों व उद्धरणों को रचनात्मकता के साथ प्रस्तुत किया। वहीं संवाद वाचन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शेक्सपियर के प्रसिद्ध एकालापों जैसे “To be, or not to be” और “All the world’s a stage” का सजीव मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
डॉ पुष्पेंद्र सेमवाल ने छात्रों को साहित्य और समाज के अनोखे बंधन के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें लोक साहित्य के महत्व के बारे में बताया। आशीष नौटियाल ने साहित्य को मनुष्य को एक दूसरे का पूरक बताते हुए उन्हें कालिदास द्वारा रचित नाटकों के बारे मे जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को साहित्य से जुड़े रहने हेतु प्रेरित किया। डॉ रश्मि उनियाल ने मनुष्य के जीवन में भावनाओं के महत्त्व को बताते हुए छात्रों को साहित्यिक अभिरुचि बनाए रखने हेतु प्रोत्साहित किया। दया प्रसाद गैरोला ने शेक्सपीयर की रचनाओं में जीवन मूल्यों के बारे में छात्रों को उद्बोधित किया।

निर्णायक मंडल में डॉ. पुष्पेंद्र सेमवाल, श्री आशीष नौटियाल एवं श्री दया प्रसाद गैरोला शामिल रहे। पोस्टर वर्ग में बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर की दिया रावत ने प्रथम, बी ए चतुर्थ सेमेस्टर के अखिलेश ने द्वितीय स्थान एवं बी ए द्वितीय सेमेस्टर की राखी रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद वाचन में बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की नेहा ने प्रथम, बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की सिमरन ने द्वितीय स्थान एवं बी ए द्वितीय सेमेस्टर की दीपशिखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य ने विजेताओं प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में साहित्य के प्रति रुचि और अंग्रेज़ी भाषा कौशल को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों द्वारा लोकनृत्य में प्रतिभाग किया गया। छात्र छात्राओं ने उल्लासपूर्वक तांदी, नाटी आदि लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के पूर्व छात्र अमित कोरंगा, जयदीप तथा संपन्न ने छात्रों को अपने अनुभवों से प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजु भट्ट के द्वारा किया गया”

The post *उत्तरकाशी :महाविद्यालय बड़कोट के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा शेक्सपियर जयंती पर किया गया पोस्टर एवं संवाद वाचन प्रतियोगिता का आयोजन* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1738/feed/ 0
*उत्तरकाशी : यात्रमार्ग पर अधिक पार्किंग शुल्क वसूलने पर होगी संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही: जिलाधिकारी* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1737/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1737/#respond Thu, 23 Apr 2026 13:52:44 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65506   जयप्रकाश बहुगुणा  *उत्तरकाशी* चारधाम यात्रा की सुगमता और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने गुरुवार को गंगोत्री यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर…

The post *उत्तरकाशी : यात्रमार्ग पर अधिक पार्किंग शुल्क वसूलने पर होगी संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही: जिलाधिकारी* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

चारधाम यात्रा की सुगमता और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने गुरुवार को गंगोत्री यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उत्तरकाशी से हीना पार्किंग तक के पूरे रूट का जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग और मानकों के अनुरूप संचालित की जाएं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हीना पार्किंग में स्थापित स्वास्थ्य परीक्षण कैंप, स्क्रीनिंग प्रक्रिया, यातायात प्रबंधन, स्थापित सीसीटीवी कैमरे और यात्री पंजीकरण चैक पोस्ट आदि व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यात्रा मार्ग और धामों में स्थापित वाहन पार्किंग के संबंध में अगर कहीं भी तय शुल्क से अधिक वसूली की जाती हैं तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा कराना प्रशासन की प्राथमिकता है इसलिए किसी भी स्तर पर यात्रा व्यवस्थाओं में कोताही न बरती जाए तथा यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि धामों में श्रद्धालुओं को सरल और सुगम दर्शनार्थ हेतु कतारबद्ध व्यवस्था की गई हैं।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने यात्रा अवधि के दौरान सभी अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने और श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु हर संभव प्रयास सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सुविधा ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिसके लिए प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। तीर्थयात्रियों का अनुभव सुखद हो और उन्हें यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसे सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

The post *उत्तरकाशी : यात्रमार्ग पर अधिक पार्किंग शुल्क वसूलने पर होगी संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही: जिलाधिकारी* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1737/feed/ 0
 *महाविद्यालय का 45 वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-229/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-229/#respond Thu, 23 Apr 2026 13:01:29 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65502 उत्तराखंड Express ब्यूरो  कर्णप्रयाग /चमोली डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली का 45वाॅ वार्षिकोत्सव समारोह मे मुख्य अतिथि  राजेन्द्र सिंह भंडारी पूर्व कैबिनेट मंत्री,एंव  सतीश लखेडा प्रदेश मंत्री…

The post  *महाविद्यालय का 45 वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो 

कर्णप्रयाग /चमोली

डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली का 45वाॅ वार्षिकोत्सव समारोह मे मुख्य अतिथि  राजेन्द्र सिंह भंडारी पूर्व कैबिनेट मंत्री,एंव  सतीश लखेडा प्रदेश मंत्री राष्ट्रीय मिडिया पैनिलिस्ट हिन्दी सलाहकार समिति उड्डयन मंत्रालय भारत सरकार एंव महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राम अवतार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। महाविद्यालय की छात्राओ द्वारा अतिथियों के स्वागत हेतु सरस्वती वन्दना एंव स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र एंव स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया ।छात्र संघ द्वारा समस्त अतिथियो का माल्यार्पण पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत एंव अभिनन्दन कर महाविद्यालय की प्रगति आख्या राजेन्द्र मंच के माध्यम से अतिथियो के समक्ष पडी गयी।  राजेन्द्र सिंह भंडारी पूर्व कैबिनेट मंत्री द्वारा उनकी विधायक निधि से निमित्त एक अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया गया एंव छात्राओ को सम्बोधित कर शुभकामनाएं दी गयी  सतीश लखेडा द्वारा गढ़वाल सांसद  अनिल बलूनी से हुई वार्ता के क्रम मे कहा कि महाविद्यालय मे स्मार्ट क्लासरूम फर्नीचर एंव छात्र संघ कक्ष के लिए कम्प्यूटर देने की धोषणा की। महाविद्यालय मे विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिसमे एकल गीत एंव एकल नृत्य, समूह गीत एंव समूह नृत्य सांस्कृतिक परिधान प्रतियोगिता एंव हास्य नाटिका, मेंहदी प्रतियोगिता , रंगोली प्रतियोगिता एंव भाषण प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल मे डॉ राधा रावत, डॉ एच सी रतूड़ी डॉ सी एम जंस्वाण उपस्थित रहे।डॉ एम एस कंडारी द्वारा निर्णायक मंडल द्वारा दिये गये अंको के आधार पर प्रतिभागी छात्र एंव छात्राओ के वरियता क्रम मे प्रथम द्वितीय एंव तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एंव छात्राओ की रिपोर्ट तैयार की ।डॉ शीतल देशवाल एंव डॉ पूजा भट्ट द्वारा प्रतियोगिताओ मे प्रतिभाग करने वाले छात्र एंव छात्राओ के प्रमाण पत्र तैयार किये गये ।प्रतियोगिताओ मे प्रथम द्वितीय एंव तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एंव छात्राओ को प्रमाण पत्र एंव पुरस्कार प्रदान किये ।विश्वविद्यालय मे स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले चार छात्र छात्राओ , एन सी सी के कैडेट्स गणतन्त्र दिवस मे परेड मे भाग लेने वाले दो छात्राओ । एन एस एस की स्वयंसेवी एंव भारत बौध्दिक ज्ञान परीक्षा मे एक छात्रा द्वारा राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने मुख्यमन्त्री राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले 60 छात्र एंव छात्राओ को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की रुपरेखा डॉ चन्दावती टम्टा एंव उनकी टीम द्वारा तैयार किये गये।कार्यक्रम का संचालन डॉ आर सी भट्ट एंव डॉ वी आर अंन्थवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे  चिंतामणी सेमवाल, भास्कर सेमवाल, दिनेश सेमवाल, अनिल नेगी (फौजी),शुभम गैरोला, अनूप नेगी, तेजेन्द्र रावत, महावीर रावत,दीपक, लक्ष्मी प्रसाद कुमेडी सहित महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ के छात्र एंव छात्राये उपस्थित रहे । महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एंव कर्मचारी छात्र एंव छात्राये उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सम्पन्न पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ।

The post  *महाविद्यालय का 45 वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-229/feed/ 0
*टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, आठ लोगों की मौत, दो घायल https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-71/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-71/#respond Thu, 23 Apr 2026 11:25:08 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65492   उत्तराखंड Express ब्यूरो टिहरी चंबा क्षेत्रान्तर्गत चंबा-कोटी नैल मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल थाना चंबा पुलिस एवं SDRF टीम को…

The post *टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, आठ लोगों की मौत, दो घायल appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

टिहरी

चंबा क्षेत्रान्तर्गत चंबा-कोटी नैल मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल थाना चंबा पुलिस एवं SDRF टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुंची टीम द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार एक यूटिलिटी पिकअप वाहन खाई में गिरा है, जिसमें लगभग 9–10 लोग सवार बताए जा रहे हैं। 02 व्यक्तियों को रेस्क्यू किया जा चुका है।

*वर्तमान में SDRF टीम, स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस द्वारा द्वारा मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल भी मौके पर उपस्थित हैं । राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।
8लोगों की दर्दनाक मौत 2 व्यक्ति घायल

वाहन में सभी लोग घनसाली के बताए जा रहे है, जो ऋषिकेश से क्रियाकर्म कर के वापस घनसाली जा रहे थे।
4 शव सड़क में लाये गये है ”

घायल-
1- उत्तम पुत्र पुस्सू, उम्र 30, ग्राम लोस्तु बड़ियारगढ़।
2- अंकित पुत्र आशा लाल, उम्र 22, ग्राम नेलचामी, घनसाली।
दोनों घायल DH बौराड़ी में उपचाराधीन हैं।

घटना के संबंध में राहत एवं बचाव कार्य जारी

मुख्यमंत्री ने जताया शोक जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है व दो लोग घायल हुए है ”

ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

The post *टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, आठ लोगों की मौत, दो घायल appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/tihari-71/feed/ 0
*उत्तरकाशी क्राइम न्यूज : स्मैक के साथ दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1736/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1736/#respond Thu, 23 Apr 2026 08:40:30 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65489   जयप्रकाश बहुगुणा  नौगांव /उत्तरकाशी अवैध नशे पर कार्रवाई करते हुये उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा नौगांव पुलिस बैरियर पर स्कूटी से अवैध स्मैक की तस्करी करते हुये 2 युवकों…

The post *उत्तरकाशी क्राइम न्यूज : स्मैक के साथ दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

नौगांव /उत्तरकाशी

अवैध नशे पर कार्रवाई करते हुये उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा नौगांव पुलिस बैरियर पर स्कूटी से अवैध स्मैक की तस्करी करते हुये 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन मे चारधाम यात्रा के सुगम व सुरक्षित संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एक ओर यातायात व यात्रा का सुगम एवं व्यवस्थित संचालन हेतु सर्वोत्तम प्रयास किये जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नशे तथा अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

*पुलिस उपाधीक्षक बडकोट, श्री चंचल शर्मा* के निकट पर्यवेक्षण तथा *थानाध्यक्ष पुरोला के नेतृत्व में चौकी नौगांव पुलिस की टीम द्वारा विगत रात्रि में नौगांव पुलिस बैरियर पर चैकिंग के दौरान सिकेंदर व अक्षय नाम के 2 युवकों को वाहन संख्या UK 10A 9364(स्कूटी) से स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया। 4.09 ग्राम स्मैक बरामद की गयी।*

*गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर युवकों के विरुद्ध थाना पुरोला पर एनडीपीएस एक्ट 8/21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।* अभियुक्त सिकेंदर उर्फ सिकू पूर्व में भी स्मैक तस्करी मे जेल जा चुका है, जमानत पर रिहा होने के बाद से ही पुलिस द्वारा सिकू की निगरानी की जा रही थी। पुलिस द्वारा अभियुक्त के नेटवर्क को ध्वस्त करने के प्रयास किये जा रहे है, साथ ही यह भी मालूम किया जा रहा है कि इनके द्वारा स्मैक की सप्लाई कहां-कहां व किसको की जाती है, सभी की कुण्डली खंगाली जायेगी।

*अभियुक्त-*
1 – सिकेंदर उर्फ सिकू पुत्र राजूलाल निवासी ग्राम कंसोला, थाना पुरोला उत्तरकाशी(31 वर्ष)
2 – अक्षय पुत्र हुकुम दास निवासी मुंगरा गांव, थाना पुरोला, उत्तरकाशी(22 वर्ष)

*बरामद माल* – 4.09 ग्राम स्मैक(हेरोइन)

*गिरफ्तारी टीम -*
उपनिरीक्षक भूपेन्द्र रावत- प्रभारी चौकी नौगांव
का0 जितेन्द्र राय
का0 देवेन्द्र कुमार।

 

The post *उत्तरकाशी क्राइम न्यूज : स्मैक के साथ दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1736/feed/ 0
*दुखद घटना : घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, क्षेत्र में दहशत व आक्रोश* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pauri-129/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pauri-129/#respond Thu, 23 Apr 2026 06:21:53 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65487 उत्तराखंड Express ब्यूरो  पौड़ीगढ़वाल उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं नहीं थम रही है, आये दिन किसी न किसी क्षेत्र से वन्य जीवों द्वारा मानव पर हमलों की सूचना…

The post *दुखद घटना : घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, क्षेत्र में दहशत व आक्रोश* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो 

पौड़ीगढ़वाल

उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं नहीं थम रही है, आये दिन किसी न किसी क्षेत्र से वन्य जीवों द्वारा मानव पर हमलों की सूचना मिल रही है, आज पौड़ी जनपद के मुख्यालय से सटे बमठी गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक गुलदार ने 60 वर्षीय महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे महिला घर के पास खेत में चारा-पत्ती लेने गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक गुलदार उसे घसीटकर ले जा चुका था। बाद में ग्रामीणों ने महिला का शव बरामद किया।

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है और लगभग हर महीने किसी न किसी व्यक्ति को इसका शिकार बनना पड़ रहा है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने वन विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने या मारने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

वहीं, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच के साथ ही गुलदार की तलाश शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाने की अपील की है।

The post *दुखद घटना : घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, क्षेत्र में दहशत व आक्रोश* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pauri-129/feed/ 0
*दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, रेसक्यू जारी https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-114/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-114/#respond Thu, 23 Apr 2026 03:02:22 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65483 उत्तराखंड Express ब्यूरो  रुद्रप्रयाग आज दिनांक 22/23 अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि समय 23:54 बजे सूचना प्राप्त हुई कि भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर एक वाहन संख्या UK 13 TA 1991 अनियंत्रित…

The post *दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, रेसक्यू जारी appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो 

रुद्रप्रयाग

आज दिनांक 22/23 अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि समय 23:54 बजे सूचना प्राप्त हुई कि भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर एक वाहन संख्या UK 13 TA 1991 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गया है। सूचना के अनुसार वाहन भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था।

उक्त सूचना SDRF नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। वाहन में कुल 03 व्यक्ति सवार थे, जिनकी दुर्घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। SDRF टीम द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करते हुए शवों को खाई से निकालने का अभियान प्रारंभ किया गया, जिसमें अब तक 01 शव को निकालकर रोड हेड तक पहुंचाया गया है, जबकि शेष शवों को निकालने की कार्यवाही जारी है।

*दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों का विवरण निम्नवत है:-*

1. नवीन सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी औरिंग, रुद्रप्रयाग।

2. अमित सिंह पुत्र आनंद सिंह, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग।

3. अंशुल पुत्र धनपाल, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग।

स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

The post *दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, रेसक्यू जारी appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/rudrapryag-114/feed/ 0
🙏*उत्तराखंड चारधाम यात्रा ब्रेकिंग : श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, मुख्यमंत्री सहित देश -विदेश के हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद*🙏 https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-228/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-228/#respond Thu, 23 Apr 2026 01:07:09 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65479   उत्तराखंड Express ब्यूरो  बद्रीनाथ /चमोली *भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट विधिविधान और वैदिक मन्त्रोंचार के साथ गुरुवार को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धांलुओं के…

The post 🙏*उत्तराखंड चारधाम यात्रा ब्रेकिंग : श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, मुख्यमंत्री सहित देश -विदेश के हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद*🙏 appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

बद्रीनाथ /चमोली

*भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट विधिविधान और वैदिक मन्त्रोंचार के साथ गुरुवार को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धांलुओं के दर्शनार्थ हेतु खोल दिए गए।*

*इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद*

*इस दौरान हजारों श्रद्धांलुओं भगवान बद्री विशाल और अखंड ज्योति के दर्शन किये*

The post 🙏*उत्तराखंड चारधाम यात्रा ब्रेकिंग : श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, मुख्यमंत्री सहित देश -विदेश के हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद*🙏 appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-228/feed/ 0
*उत्तरकाशी : जीआईसी कण्डारी व धौंतरी में पृथ्वी दिवस पर हुआ विभिन्न कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1735/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1735/#respond Wed, 22 Apr 2026 13:41:13 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65474 जयप्रकाश बहुगुणा  *नौगांव /धौंतरी/उत्तरकाशी* पृथ्वी दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज कण्डारी, नौगांव,उत्तरकाशी के छात्र- छात्राओं द्वारा गांव के एक प्राकृतिक जल स्रोत की सफ़ाई एवं धारा पूजन का…

The post *उत्तरकाशी : जीआईसी कण्डारी व धौंतरी में पृथ्वी दिवस पर हुआ विभिन्न कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

जयप्रकाश बहुगुणा 

*नौगांव /धौंतरी/उत्तरकाशी*

पृथ्वी दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज कण्डारी, नौगांव,उत्तरकाशी के छात्र- छात्राओं द्वारा गांव के एक प्राकृतिक जल स्रोत की सफ़ाई एवं धारा पूजन का सराहनीय आयोजन किया गया।इस अभियान की शुरुआत कुछ वर्ष पूर्व शिक्षक सुरक्षा रावत के मार्गदर्शन में हुई थी, जब छात्र- छात्राओं के साथ मिलकर गांव में लुप्त हो रहे जल स्रोतों के जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ किया गया। समय के साथ यह प्रयास जनसहभागिता का स्वरूप लेता गया। कण्डारी गांव के मुंबई प्रवासी व्यवसायी सुभाष गौड़ ने भी इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करते हुए अपनी माता स्व. कमला देवी एवं स्व. बालम राम गौड़ की स्मृति में जल स्रोत के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सहयोग से आज उस स्थल का स्वरूप पूर्णतः परिवर्तित हो चुका है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश रावत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए, अपने संबोधन में पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसकी शुरुआत 22 अप्रैल 1970 को अमेरिका से हुई थी और तब से इसे प्रतिवर्ष एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण, जल स्रोतों के महत्व तथा पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।

मुख्य अतिथि इंदिरा जोशी ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर कुसुम सेमवाल, सुशील गौड़ एवं अनिल प्रसाद बहुगुणा ने भी अपने विचार साझा करते हुए स्थानीय पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के संयोजक सुरक्षा रावत ने इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सभी छात्र- छात्राओं, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने “जल, जंगल और ज़मीन” के संरक्षण की अनिवार्यता पर बल देते हुए इस वर्ष की थीम “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” के अनुरूप ठोस प्रयास करने का आह्वान किया।विद्यालय के शिक्षक इंदर सिंह नेगी, विशंबर नौटियाल एवं प्रकाश सिंह भण्डारी ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में नितेश सिंह चौहान, दीवान सिंह नेगी, अनिता नौटियाल, कुसुम रावत, श्रीप्रकाश नौटियाल, कुलभूषण गौड़ एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही!

जबकी पीएम श्री कमलाराम नौटियाल राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज धौन्तरी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण, निबंध, पोस्टर एवं हस्तशिल्प प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विज्ञान शिक्षक डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल ने इस अवसर पर विश्व पृथ्वी दिवस की थीम “हमारा ग्रह, हमारी शक्ति” का उद्देश्य बताते हुए छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और पृथ्वी के सतत संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
भाषण प्रतियोगिता में इशांत ने प्रथम, अंकिता ने द्वितीय तथा आईशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रशांत प्रथम, अंशुल द्वितीय तथा हिमांशू तृतीय स्थान पर रहे।निबंध प्रतियोगिता में जानवी ने प्रथम, नीरज ने द्वितीय तथा मोहित राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हस्तशिल्प में अर्नव नौटियाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शांति प्रसाद नौटियाल ने सभी को पृथ्वी संरक्षण की शपथ दिलाते हुए पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में शिक्षक डॉ. अचला चन्दोक, राजेश पनियाल, मुकेश गोसाई, गम्भीर सिंह, विकास पंवार, सुनीता शाह, नीता राणा, उतीश नौटियाल, ध्रुवपाल सिंह, कुलदीप विष्ट, अरुण नौटियाल सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

The post *उत्तरकाशी : जीआईसी कण्डारी व धौंतरी में पृथ्वी दिवस पर हुआ विभिन्न कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1735/feed/ 0
*उत्तरकाशी : सीएमओ ने किया गंगोत्री यात्रा मार्ग पर स्क्रीनिग प्वाइंट हीना का औचक निरिक्षण, दिए जरूरी निर्देश* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1734/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1734/#respond Wed, 22 Apr 2026 12:34:57 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=65471   जयप्रकाश बहुगुणा  *उत्तरकाशी*   जनपद उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संचालन के दृष्टिगत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. रावत द्वारा स्क्रीनिंग प्वाइंट हीना का औचक…

The post *उत्तरकाशी : सीएमओ ने किया गंगोत्री यात्रा मार्ग पर स्क्रीनिग प्वाइंट हीना का औचक निरिक्षण, दिए जरूरी निर्देश* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

 

जनपद उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संचालन के दृष्टिगत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. रावत द्वारा स्क्रीनिंग प्वाइंट हीना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां तैनात चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक श्रद्धालु की अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या से बचा जा सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विशेष रूप से हाइरिस्क श्रेणी के श्रद्धालुओं के संबंध में निर्देशित किया कि उन्हें यात्रा से पूर्व जिला चिकित्सालय अथवा नजदीकी स्वास्थ्य इकाइयों में समुचित उपचार एवं परामर्श लेने के उपरांत ही यात्रा पर प्रस्थान करने की सलाह दी जाए।
निरीक्षण के दौरान डॉ. रावत द्वारा विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं से स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक संवाद किया गया एवं उनका फीडबैक लिया गया। श्रद्धालुओं ने दोनों धामों के मार्ग में स्थापित चिकित्सा इकाइयों पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की।
इसके अतिरिक्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा चारधाम यात्रा के व्यस्ततम कार्यक्रम के बावजूद आज जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग से संबंधित मरीजों की ओपीडी भी देखी गई, जिससे आम जनमानस को निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि वे पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि चारधाम यात्रा पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

The post *उत्तरकाशी : सीएमओ ने किया गंगोत्री यात्रा मार्ग पर स्क्रीनिग प्वाइंट हीना का औचक निरिक्षण, दिए जरूरी निर्देश* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1734/feed/ 0