उत्तरकाशी – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com Uttrakhand News Tue, 21 Jul 2026 12:47:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://uttrakhandexpress.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-utrakhandexpress-news-logo-transperent-32x32.png उत्तरकाशी – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com 32 32 *उत्तरकाशी : रा.इ. का डामटा में आयोजित जन सेवा शिविर में ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष व एसडीएम ने किया जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण* https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1916/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1916/#respond Tue, 21 Jul 2026 12:47:26 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=67013   जयप्रकाश बहुगुणा  *बड़कोट /उत्तरकाशी* प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सेवा, सुशासन और समर्पण “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को विकासखंड नौगांव के राजकीय इंटर…

The post *उत्तरकाशी : रा.इ. का डामटा में आयोजित जन सेवा शिविर में ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष व एसडीएम ने किया जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सेवा, सुशासन और समर्पण “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को विकासखंड नौगांव के राजकीय इंटर कॉलेज डामटा में जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। साथ ही प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।

शिविर में श्याम डोभाल उपाध्यक्ष राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी द्वारा ग्रामीणों की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को सुना। शिविर में कुल 07 शिकायतें दर्ज हुई जिसमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग द्वारा 45 लोगो का बीपी, शुगर व अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। राजस्व विभाग द्वारा 04 जाति प्रमाण पत्र, 07 हिस्सा प्रमाण पत्र, 01 जन्म प्रमाण पत्र की रिपोर्ट लगायी गयी। कृषि विभाग द्वारा 15 लोगों को कृषि उपकरण वितरित करते हुए योजनाओं की जानकारी प्रदान की। समाज कल्याण विभाग द्वारा 06 लोगों को पेंशन की जानकारी 01 को शादी अनुदान योजना की जानकारी उपलब्ध कराई। पंचायतीराज विभाग द्वारा 05 भूमि नकल, 01 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया, उद्यान विभाग द्वारा 05 लोगों को उद्यान कार्ड व 10 लोगो को सब्जी बीज वितरित किए। विद्युत विभाग द्वारा 05 विद्युत बिल जमा, 01 NSC, 01 LE संबंधित कार्यवाही की। बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, डेयरी विभाग, सहकारिता विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में “सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित जन सेवा शिविरों में शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया जा रहा है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

शिविर में श्याम डोभाल उपाध्यक्ष राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, बीडीओ विजेन्द्र चौहान, नोडल अधिकारी यशवंत कुमार काला सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

The post *उत्तरकाशी : रा.इ. का डामटा में आयोजित जन सेवा शिविर में ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष व एसडीएम ने किया जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1916/feed/ 0
*उत्तरकाशी : नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस का प्रहार लगातार जारी, पुलिस ने 15.95 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1915/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1915/#respond Tue, 21 Jul 2026 09:26:16 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=67000   जयप्रकाश बहुगुणा  नौगांव /उत्तरकाशी “ड्रग्स फ्री देवभूमि” एवं “नशामुक्त भारत अभियान” के तहत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में जनपदभर में अवैध नशे तथा मादक पदार्थों…

The post *उत्तरकाशी : नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस का प्रहार लगातार जारी, पुलिस ने 15.95 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

नौगांव /उत्तरकाशी

“ड्रग्स फ्री देवभूमि” एवं “नशामुक्त भारत अभियान” के तहत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में जनपदभर में अवैध नशे तथा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी है। उत्तरकाशी पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। *थाना पुरोला पुलिस टीम द्वारा सटीक सूचना के आधार पर दिनांक 20 जुलाई, 2026 की रात्रि को नौगांव स्थित विल्ला रुद्रेश्वर मंदिर के समीप वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी संख्या UK 10A 8168 पर अवैध स्मैक की तस्करी कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से 15.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।*

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पुरोला में *एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21/60* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है तथा अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. सूरज रावत पुत्र महिदेव सिंह रावत, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी (आयु 26 वर्ष)
2. कुलदीप रावत पुत्र श्री जगवीर सिंह रावत, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी (आयु 38 वर्ष)

*बरामद माल-* 15.95 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत करीब ₹4.80 लाख)

*पुलिस टीम-*
• उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह रावत
• हे0कानि0 राजेन्द्र कुमार
• कानि0 अरुण कुमार

अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर उत्तरकाशी पुलिस जनपद में लगातार एक्शन ले रही है। वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस अधिनियम के 24 मामलों में 30 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान लगभग ₹49 लाख मूल्य की 8 किलोग्राम से अधिक चरस जबकि 80.67 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

इसके अतिरिक्त, नशे के अवैध कारोबार में लगातार संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कठोर कार्रवाई की जा रही है। अब तक 04 नशा तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित की जा चुकी है।

नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

The post *उत्तरकाशी : नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस का प्रहार लगातार जारी, पुलिस ने 15.95 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1915/feed/ 0
*उप जिला चिकित्सालय पुरोला में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ, 327 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1914/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1914/#respond Mon, 20 Jul 2026 12:03:13 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66992     जयप्रकाश बहुगुणा  *पुरोला /उत्तरकाशी* “सेवा, सुशासन और समर्पण” के संकल्प के साथ आयोजित स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. रावत के दिशा-निर्देशन एवं…

The post *उप जिला चिकित्सालय पुरोला में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ, 327 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*पुरोला /उत्तरकाशी*

“सेवा, सुशासन और समर्पण” के संकल्प के साथ आयोजित स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. रावत के दिशा-निर्देशन एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. सी. आर्य के मार्गदर्शन में आज उप जिला चिकित्सालय पुरोला में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया तथा विभिन्न निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आर. सी. आर्य, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आस्था रावत, नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनम भंडारी सहित अन्य चिकित्सा अधिकारियों द्वारा आमजन को विशेषज्ञ परामर्श एवं निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर के दौरान कुल 327 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 31 मरीजों की उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन), 15 मरीजों की मधुमेह की जांच, 24 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व (एएनसी) जांच, 19 महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच, 75 मरीजों के अल्ट्रासाउंड, 30 मरीजों के एक्स-रे किए गए। इसके अतिरिक्त 21 पात्र व्यक्तियों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र भी बनाए गए।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. सी. आर्य ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा सप्ताह का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना है, ताकि प्रत्येक नागरिक को समय पर गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने जनपदवासियों से आगामी विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

The post *उप जिला चिकित्सालय पुरोला में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ, 327 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1914/feed/ 0
*उत्तरकाशी : जीआईसी टीकोची में आयोजित जन सेवा शिविर में 148 लोगों को किया गया विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित* https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1913/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1913/#respond Mon, 20 Jul 2026 11:54:26 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66988   जयप्रकाश बहुगुणा  *मोरी /उत्तरकाशी*   जनपद में संचालित “सेवा, सुशासन, समर्पण “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” थीम पर आधारित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को विकासखण्ड मोरी के…

The post *उत्तरकाशी : जीआईसी टीकोची में आयोजित जन सेवा शिविर में 148 लोगों को किया गया विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*मोरी /उत्तरकाशी*

 

जनपद में संचालित “सेवा, सुशासन, समर्पण “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” थीम पर आधारित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को विकासखण्ड मोरी के राजकीय इंटर कॉलेज टिकोची में जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जन शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना, लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

जन सेवा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, स्टालों में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं, आवेदन संबंधी जानकारी एवं विभागीय सेवाओं के बारे में बताया गया।

जन सेवा शिविर में ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा द्वारा ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 16 समस्याओ को सुना। प्राप्त प्रकरणों में से 05 का निस्तारण मौके पर ही किया गया। प्रमुख समस्याओं में टिकोची में बाढ़ सुरक्षा कार्य, राजस्व उपनिरीक्षक चौकी टिकोची, आराकोट–चिवां मोटर मार्ग, नेटवर्क संबंधित शिकायत, बरनाली–झोटाडी मोटर मार्ग का अधोमानक निर्माण कार्य विषयक, सिंचाई गूल कार्य, ग्राम आराकोट मध्य नकोट आंगनवाड़ी भवन के संबंध में आदि समस्याएं दर्ज हुई।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 एवं आयुष विभाग द्वारा 21लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। बाल विकास विभाग द्वारा 17 लोगों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की। पशुपालन विभाग द्वारा 10 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। राजस्व विभाग द्वारा 09 जाति प्रमाण पत्र, हिस्सा प्रमाण पत्र आदि बनाए गए। कृषि विभाग द्वारा 12 लोगों को कृषि उपकरण वितरित करते हुए 26 लोगों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की, समाज कल्याण विभाग द्वारा 04, सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 05, पंचायतीराज विभाग द्वारा 04, उद्यान विभाग द्वारा 15 लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया गया।

जनपद में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे जन सेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिससे लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ भी उपलब्ध हो रहा है।

शिविर में ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा, ज्येष्ठ प्रमुख कमलेश रावत,मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान, विपेन्द्र नेगी, सुनीला नौटियाल, खंड विकास अधिकारी शशिभूषण बिजौला, नोडल महावीर राणा सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

The post *उत्तरकाशी : जीआईसी टीकोची में आयोजित जन सेवा शिविर में 148 लोगों को किया गया विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1913/feed/ 0
*उत्तरकाशी :- विकास के खोखले दावे :- सड़क सुविधा न होने से लाचार ग्रामीणों ने बीमार महिला को 6 किमी पीठ पर ढोकर पहुंचाया अस्पताल* https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1912/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1912/#respond Mon, 20 Jul 2026 02:45:45 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66978   जयप्रकाश बहुगुणा  *नौगांव/उत्तरकाशी* उत्तराखंड राज्य को बने हुए 25 वर्ष पूरे हो गये हैं, राज्य सरकार राज्य गठन की रजत जयंती व समग्र विकास के बड़े बड़े आयोजनों व…

The post *उत्तरकाशी :- विकास के खोखले दावे :- सड़क सुविधा न होने से लाचार ग्रामीणों ने बीमार महिला को 6 किमी पीठ पर ढोकर पहुंचाया अस्पताल* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*नौगांव/उत्तरकाशी*

उत्तराखंड राज्य को बने हुए 25 वर्ष पूरे हो गये हैं, राज्य सरकार राज्य गठन की रजत जयंती व समग्र विकास के बड़े बड़े आयोजनों व कर्यक्रमों में ब्यस्त है लेकिन धरातल पर कहानी कुछ और ही बयां कर रही है!आज भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में दर्जनों गांव ऐसे हैं जो विकास व सुविधाओं के लिहाज से मुख्य धारा में शामिल नहीं हुए हैं! इन गावों में मुलभुत सुविधाएं आज भी लोगों के लिए दूर की कौड़ी बनी हुई है! सड़क व स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं से ए गांव आज भी पूरी तरह वंचित है!मामूली बीमार हो या कोई गर्भवती महिला की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, लोगों को आज भी कई किलोमीटर तक अपने कंधों व डोली -पालकी के सहारे बीमार को ढोकर अस्पतालों तक पहुंचाना पड़ता है!ऐसा ही एक मामला रविवार को देखने को मिला!जहाँ सड़क सुविधा से लाचार ग्रामीणों ने एक बीमार महिला को पीठ पर कई किलोमीटर ढोकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया!
उत्तरकाशी जिले के नौगांव विकासखंड स्थित खांसी के दोणी गांव में सड़क सुविधा के अभाव ने एक बार फिर विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए। रविवार को गांव की निवासी सुरतमा देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सड़क न होने के कारण ग्रामीणों ने उन्हें पीठ पर लादकर करीब 6 किलोमीटर पैदल मोटर मार्ग तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला ले जाया गया।
ग्रामीण रविंद्र बड़थ्वाल, शीशपाल, कृष्ण, जगवीर, यशवंत, कपिल और प्रवीण असवाल ने बताया कि दोणी गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मोटर मार्ग निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों ने अब जिलाधिकारी से सड़क निर्माण के लिए गुहार लगाई है, ताकी ग्रामीणों को मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके!
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गर्भवती महिलाओं को भी प्रसव पीड़ा के दौरान पालकी में बैठाकर कई किलोमीटर पैदल लाना पड़ता है। उनका आरोप है कि अधिकारी केवल फाइल शासन में भेजे जाने की बात कहते हैं, जबकि गांव के लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
ग्रामीणों ने सरकार से दोणी गांव तक जल्द सड़क निर्माण कर ग्रामीणों को इस परेशानी से राहत दिलाने की मांग की है।

The post *उत्तरकाशी :- विकास के खोखले दावे :- सड़क सुविधा न होने से लाचार ग्रामीणों ने बीमार महिला को 6 किमी पीठ पर ढोकर पहुंचाया अस्पताल* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1912/feed/ 0
*उत्तरकाशी : ऑपरेशन प्रहार- यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 25 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने पर एक गिरफ्तार* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1911/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1911/#respond Sun, 19 Jul 2026 10:15:05 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66968   जयप्रकाश बहुगुणा  *उत्तरकाशी* पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़, संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन तथा नियमित…

The post *उत्तरकाशी : ऑपरेशन प्रहार- यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 25 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने पर एक गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़, संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन तथा नियमित चेकिंग अभियान के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन तथा उपद्रव मचाने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में यातायात पुलिस एवं कोतवाली उत्तरकाशी की संयुक्त टीम द्वारा जनपद मुख्यालय, ज्ञानसू, गैस गोदाम, सब्जी मंडी, सिंगोटी सहित विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान ओवर स्पीड, बिना हेलमेट वाहन चलाना, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 25 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत चालानी कार्रवाई की गई। नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर एक मोटरसाइकिल चालक को गिरफ्तार करते हुए उसका वाहन सीज किया गया।

The post *उत्तरकाशी : ऑपरेशन प्रहार- यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 25 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने पर एक गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1911/feed/ 0
*उत्तराखंड गो सेवा आयोग में 13 नए सदस्य नामित, उत्तरकाशी से राजेन्द्र सेमवाल को मिली जिम्मेदारी* https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1910/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1910/#respond Sat, 18 Jul 2026 10:44:00 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66959   जयप्रकाश बहुगुणा  *उत्तरकाशी* उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड गो सेवा आयोग के पुनर्गठन के तहत आयोग में 13 नए गैर-सदस्यों को सदस्य के रूप में नामित किया है। इनमें जनपद…

The post *उत्तराखंड गो सेवा आयोग में 13 नए सदस्य नामित, उत्तरकाशी से राजेन्द्र सेमवाल को मिली जिम्मेदारी* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड गो सेवा आयोग के पुनर्गठन के तहत आयोग में 13 नए गैर-सदस्यों को सदस्य के रूप में नामित किया है। इनमें जनपद उत्तरकाशी के सरनौल गांव निवासी एवं अनमोल स्वराज संस्थान के प्रतिनिधि राजेन्द्र सेमवाल को भी सदस्य बनाया गया है। उनके सदस्य बनने से उत्तरकाशी जिले को आयोग में प्रतिनिधित्व मिला है।
पशुपालन अनुभाग-1 द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार राज्यपाल ने उत्तराखंड गो सेवा आयोग अधिनियम, 2002 की धारा-4 एवं धारा-5 के प्रावधानों के तहत इन नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की है। सभी नामित सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष निर्धारित किया गया है।
आयोग में नामित सदस्यों में जगदीश प्रसाद गोयल (ऊधमसिंहनगर), डॉ. दिनेश शर्मा (ऋषिकेश), अधिष्ठाता पशुचिकित्सा एवं पशुपालन विज्ञान महाविद्यालय पंतनगर, हरीश चंद हैसियत (चम्पावत), नरेश भगत (हरिद्वार), विनोद चन्द्र काण्डपाल (बागेश्वर), राजेन्द्र सेमवाल (अनमोल स्वराज संस्थान, सरनौल, उत्तरकाशी), जगदीश चन्द्र गुरुरानी (ऊधमसिंहनगर), दिग्विजय सिंह नेगी (देहरादून), विनोद कुमार (ऋषिकेश), दयासागर शुक्ल (ऊधमसिंहनगर), रविन्द्र नाथ (शक्तिफार्म, ऊधमसिंहनगर) तथा प्रमोद गोयल (रुड़की, हरिद्वार) शामिल हैं।
इन नियुक्तियों से राज्य में गौ संरक्षण, गौ संवर्धन और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी। वहीं, उत्तरकाशी से राजेन्द्र सेमवाल के आयोग में शामिल होने पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गौसेवा से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जिले के लिए महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व बताया।

The post *उत्तराखंड गो सेवा आयोग में 13 नए सदस्य नामित, उत्तरकाशी से राजेन्द्र सेमवाल को मिली जिम्मेदारी* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1910/feed/ 0
*Accident : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात को डंफर दुर्घटनाग्रस्त, डंफर में चालक…* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1909/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1909/#respond Sat, 18 Jul 2026 01:10:54 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66956 जयप्रकाश बहुगुणा  नौगांव /उत्तरकाशी   शुक्रवार देर रात को यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक डंफर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक गंभीर घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर…

The post *Accident : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात को डंफर दुर्घटनाग्रस्त, डंफर में चालक…* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
जयप्रकाश बहुगुणा 

नौगांव /उत्तरकाशी

 

शुक्रवार देर रात को यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक डंफर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक गंभीर घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है!

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को समय लगभग रात्रि 10:00 बजे को डायल 112 द्वारा सूचना प्राप्त अनुसार डामटा से आगे ब्योगी डंपिंग पॉइंट से डंपर संख्या UK 07CA 9222 मालवा गिरते समय नीचे खाई में चला गया है जिसमें वाहन चालक ही सवार था सूचना प्राप्त होने के पश्चात चौकी डामटा से पुलिस बल मौके पर पहुंचा ग्रामीणों की मदद से घायल को खाई से बाहर निकल गया एवं घायल वाहन चालक श्री हुकुमदास पुत्र श्री भज्जूदास निवासी ग्राम रिखाऊ तहसील बड़कोट, थाना पुरोला,जनपद उत्तरकाशी उम्र 55 वर्ष को कंपनी के वाहन PHC डामटा ले जाया गया जहां पर चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

 

The post *Accident : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात को डंफर दुर्घटनाग्रस्त, डंफर में चालक…* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1909/feed/ 0
*उत्तरकाशी : तकनीकी समिति द्वारा स्यानाचट्टी में गड़गड़ गाड़ के चैनलाइजेशन कार्यों की तकनीकी समीक्षा एवं सिलक्यारा टनल का निरीक्षण सम्पन्न* https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1908/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1908/#respond Sat, 18 Jul 2026 00:53:26 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66951   जयप्रकाश बहुगुणा  *बड़कोट /उत्तरकाशी* जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा गठित तकनीकी समिति ने शुक्रवार को स्यानाचट्टी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण दल का नेतृत्व…

The post *उत्तरकाशी : तकनीकी समिति द्वारा स्यानाचट्टी में गड़गड़ गाड़ के चैनलाइजेशन कार्यों की तकनीकी समीक्षा एवं सिलक्यारा टनल का निरीक्षण सम्पन्न* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा गठित तकनीकी समिति ने शुक्रवार को स्यानाचट्टी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण दल का नेतृत्व अपर जिलाधिकारी, उत्तरकाशी द्वारा किया गया। निरीक्षण में उप जिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, छठा वृत्त, उत्तरकाशी, अधिशासी अभियंता, सिंचाई कार्यमण्डल, उत्तरकाशी, सहायक अभियंता, उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केन्द्र, जिला भू-वैज्ञानिक, भू-विज्ञान एवं खनिज निदेशालय, उत्तरकाशी तथा आपदा सलाहकार (कंसल्टेंट), जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उत्तरकाशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान स्यानाचट्टी में गड़गड़ गाड़ के चैनलाइजेशन कार्य, जो सिंचाई विभाग, पुरोला द्वारा कराए जा रहे हैं, उनकी विस्तृत समीक्षा की गई। समिति द्वारा कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति, जल निकासी व्यवस्था, नदी प्रवाह की स्थिति, तट सुरक्षा उपायों तथा मानसून के दृष्टिगत संभावित जोखिमों का तकनीकी परीक्षण किया गया। साथ ही कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने हेतु आवश्यक तकनीकी बिंदुओं पर चर्चा की गई।

निरीक्षण के उपरांत तकनीकी समिति द्वारा अपने निरीक्षण एवं मूल्यांकन के आधार पर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा, जिसे आवश्यक संस्तुतियों सहित उच्च अधिकारियों को अग्रेतर कार्रवाई हेतु प्रेषित किया जाएगा, ताकि विशेषज्ञों की अनुशंसाओं के अनुरूप आवश्यक तकनीकी सुधार एवं सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जा सकें।

इसके उपरांत निरीक्षण दल द्वारा सिलक्यारा टनल का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान टनल से संबंधित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा कार्यदायी संस्था से अद्यतन कार्य प्रगति प्रतिवेदन (Progress Report) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, जिससे निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति का समुचित आकलन कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

जनपद प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि मानसून अवधि के दौरान संवेदनशील स्थलों की सतत निगरानी की जा रही है तथा जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित विभागों को समन्वित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

The post *उत्तरकाशी : तकनीकी समिति द्वारा स्यानाचट्टी में गड़गड़ गाड़ के चैनलाइजेशन कार्यों की तकनीकी समीक्षा एवं सिलक्यारा टनल का निरीक्षण सम्पन्न* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1908/feed/ 0
*उत्तरकाशी : स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन नौगांव में 247 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1907/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1907/#respond Fri, 17 Jul 2026 16:20:32 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66947   जयप्रकाश बहुगुणा  *नौगांव /उत्तरकाशी* “सेवा, सुशासन और समर्पण” के संकल्प के साथ आयोजित स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. रावत के निर्देशन में जनपद…

The post *उत्तरकाशी : स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन नौगांव में 247 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*नौगांव /उत्तरकाशी*

“सेवा, सुशासन और समर्पण” के संकल्प के साथ आयोजित स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. रावत के निर्देशन में जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श एवं निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दूसरे दिन कुल 247 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आर. सी. आर्य द्वारा कुल 62 अल्ट्रासाउंड किए गए, जिनमें 36 गर्भवती महिलाओं तथा 26 सामान्य मरीजों का अल्ट्रासाउंड शामिल रहा। इसके अतिरिक्त 07 मरीजों के एक्स-रे, 12 मरीजों की टीबी जांच तथा 32 मरीजों की प्रयोगशाला (लैब) जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सभी मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार भी प्रदान किया गया।

विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आर. सी. आर्य, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोहित भंडारी, डॉ. हरदेव पंवार, डॉ. पूजा सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post *उत्तरकाशी : स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन नौगांव में 247 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1907/feed/ 0