विविध – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com Uttrakhand News Tue, 21 Jul 2026 15:31:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://uttrakhandexpress.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-utrakhandexpress-news-logo-transperent-32x32.png विविध – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com 32 32 *पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को मिलेंगे ₹ 05-05 लाख की सहायता, तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की हुई संस्तुति* https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1235/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1235/#respond Tue, 21 Jul 2026 15:31:12 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=67021   उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार…

The post *पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को मिलेंगे ₹ 05-05 लाख की सहायता, तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की हुई संस्तुति* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रस्तुत प्रकरणों पर विचार करते हुए समिति द्वारा पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹ 05-05 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने की संस्तुति की गई है।
बैठक में समिति द्वारा मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अन्तर्गत तीन वरिष्ठ पत्रकारों को ₹ 8 हजार प्रतिमाह की दर से पेंशन दिए जाने की संस्तुति भी की गई है। इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के दृष्टिगत पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के प्रकरणों पर सूचना विभाग के द्वारा तत्परता से कार्यवाही की जा रही है। संकटग्रस्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को यथासंभव मदद प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए नियमित रूप से समिति की बैठकों का आयोजन कर प्राप्त मामलों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जा रहा है।
बैठक में अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस.चौहान, वरिष्ठ वित्त अधिकारी श्रीमती शशि सिंह एवं समितियों के सदस्यगण लक्ष्मण सिंह नेगी, अमित शर्मा एवं श्रीमती शशि शर्मा उपस्थित रहे।

The post *पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को मिलेंगे ₹ 05-05 लाख की सहायता, तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की हुई संस्तुति* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1235/feed/ 0
*उत्तरकाशी : रा.इ. का डामटा में आयोजित जन सेवा शिविर में ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष व एसडीएम ने किया जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण* https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1916/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1916/#respond Tue, 21 Jul 2026 12:47:26 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=67013   जयप्रकाश बहुगुणा  *बड़कोट /उत्तरकाशी* प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सेवा, सुशासन और समर्पण “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को विकासखंड नौगांव के राजकीय इंटर…

The post *उत्तरकाशी : रा.इ. का डामटा में आयोजित जन सेवा शिविर में ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष व एसडीएम ने किया जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सेवा, सुशासन और समर्पण “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को विकासखंड नौगांव के राजकीय इंटर कॉलेज डामटा में जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। साथ ही प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।

शिविर में श्याम डोभाल उपाध्यक्ष राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी द्वारा ग्रामीणों की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को सुना। शिविर में कुल 07 शिकायतें दर्ज हुई जिसमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग द्वारा 45 लोगो का बीपी, शुगर व अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। राजस्व विभाग द्वारा 04 जाति प्रमाण पत्र, 07 हिस्सा प्रमाण पत्र, 01 जन्म प्रमाण पत्र की रिपोर्ट लगायी गयी। कृषि विभाग द्वारा 15 लोगों को कृषि उपकरण वितरित करते हुए योजनाओं की जानकारी प्रदान की। समाज कल्याण विभाग द्वारा 06 लोगों को पेंशन की जानकारी 01 को शादी अनुदान योजना की जानकारी उपलब्ध कराई। पंचायतीराज विभाग द्वारा 05 भूमि नकल, 01 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया, उद्यान विभाग द्वारा 05 लोगों को उद्यान कार्ड व 10 लोगो को सब्जी बीज वितरित किए। विद्युत विभाग द्वारा 05 विद्युत बिल जमा, 01 NSC, 01 LE संबंधित कार्यवाही की। बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, डेयरी विभाग, सहकारिता विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में “सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित जन सेवा शिविरों में शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया जा रहा है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

शिविर में श्याम डोभाल उपाध्यक्ष राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, बीडीओ विजेन्द्र चौहान, नोडल अधिकारी यशवंत कुमार काला सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

The post *उत्तरकाशी : रा.इ. का डामटा में आयोजित जन सेवा शिविर में ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष व एसडीएम ने किया जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1916/feed/ 0
*चकराता में ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ* https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1234/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1234/#respond Tue, 21 Jul 2026 11:51:33 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=67009   उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून, भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा चिल्ड्रन्स पार्क, चकराता में आयोजित तीन दिवसीय ‘विकसित भारत – गारंटी…

The post *चकराता में ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून,

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा चिल्ड्रन्स पार्क, चकराता में आयोजित तीन दिवसीय ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ विषयक एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कैंट बोर्ड, चकराता के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिपु दमन सिंह, कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष अनिल चांदना तथा खंड विकास अधिकारी राकेश बिष्ट उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि मुन्ना सिंह चौहान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पहल देश के ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का स्पष्ट प्रयास है कि विकसित भारत का मार्ग विकसित ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरे, जिसके लिए ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आजीविका संवर्धन पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि एवं खंड विकास अधिकारी राकेश बिष्ट ने कार्यक्रम के उद्देश्य और ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह पहल गांवों के समग्र विकास, आजीविका के नए अवसर सृजित करने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों और जनभागीदारी को कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक बताया।

कार्यक्रम के अंतर्गत जौनसार पब्लिक स्कूल, चकराता के विद्यार्थियों के बीच ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ विषय पर पोस्टर मेकिंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति का संदेश देते हुए आकर्षक एवं प्रेरणादायक पोस्टर और चित्र तैयार किए।

कार्यक्रम स्थल पर बाल विकास विभाग, खंड विकास विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित सूचना स्टॉल लगाए गए, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान चित्र प्रदर्शनी, जन-जागरूकता गतिविधियां, प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं पर आधारित सूचना स्टॉल के माध्यम से आमजन को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

The post *चकराता में ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1234/feed/ 0
*Breaking news : मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए स्वीकृत की ₹51 करोड़ की धनराशि* https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1232/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1232/#respond Mon, 20 Jul 2026 15:28:07 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66995 उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क संपर्क, आपदा…

The post *Breaking news : मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए स्वीकृत की ₹51 करोड़ की धनराशि* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क संपर्क, आपदा प्रबंधन, पुलिस आधुनिकीकरण तथा न्यायिक एवं कारागार अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए कुल ₹ 51 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क, हवाई संपर्क, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, आपदा राहत एवं बचाव कार्यों को गति मिलेगी, पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं अधिक प्रभावी होंगी तथा प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद बागेश्वर के बेड़ा-मझेड़ा (करीमपुर) हैलीपैड निर्माण हेतु ₹ 8.91 करोड़, जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड मोरी के ग्राम सुनकुण्डी (जखोल) में हैलीपैड निर्माण हेतु ₹ 1.08 करोड़ तथा विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के अन्तर्गत डौन परेवा में हैलीपैड निर्माण कार्य किए जाने के लिए 02 कि०मी० पहुंच मार्ग व हैलीपैड साईट डेवलपमेंट हेतु प्रथम चरण में ₹ 8.30 लाख के साथ ही सहस्त्रधारा हैलीपोर्ट, देहरादून पी०टी०बी० में विद्युतीकरण एवं सिविल कार्यों के निष्पादन हेतु अवशेष धनराशि ₹ 50 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद चम्पावत के विधानसभा चम्पावत मंच तामली मोटर मार्ग से मुख्य तोक कारी मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण किए जाने हेतु ₹ 2.64 करोड़, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के विकासखण्ड हवालबाग में लोधिया से चौगू (4.500 से 9.500 तक 5 किमी०) मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण हेतु ₹ 3.84 करोड़ तथा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अंतर्गत न्यू कैंट मोटर मार्ग पर सालावाला पुल से विजय कालोनी पुल तक मार्ग को दो लेन से 10.50 मी० चौड़ाई में परिवर्तित किए जाने हेतु ₹ 16.87 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल में एसडीआरएफ पोस्ट-नैनीडांडा ग्राम उठिडागांव के निर्माण कार्य हेतु प्रथम किस्त में ₹ 1.62 करोड़, जिला कारागार, टिहरी में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग हॉल (वी०सी०क्यूबिकल्स एवं आवश्यक उपकरण सहित) निर्माण हेतु ₹ 2.14 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹ 85.72 लाख के साथ ही पुलिस मुख्यालय के मशीन उपकरण, संयन्त्र एवं साज-सज्जा हेतु ₹ 25.00 करोड़ के सापेक्ष ₹ 15.00 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

The post *Breaking news : मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए स्वीकृत की ₹51 करोड़ की धनराशि* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1232/feed/ 0
*उत्तरकाशी : जीआईसी टीकोची में आयोजित जन सेवा शिविर में 148 लोगों को किया गया विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित* https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1913/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1913/#respond Mon, 20 Jul 2026 11:54:26 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66988   जयप्रकाश बहुगुणा  *मोरी /उत्तरकाशी*   जनपद में संचालित “सेवा, सुशासन, समर्पण “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” थीम पर आधारित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को विकासखण्ड मोरी के…

The post *उत्तरकाशी : जीआईसी टीकोची में आयोजित जन सेवा शिविर में 148 लोगों को किया गया विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*मोरी /उत्तरकाशी*

 

जनपद में संचालित “सेवा, सुशासन, समर्पण “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” थीम पर आधारित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को विकासखण्ड मोरी के राजकीय इंटर कॉलेज टिकोची में जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जन शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना, लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

जन सेवा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, स्टालों में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं, आवेदन संबंधी जानकारी एवं विभागीय सेवाओं के बारे में बताया गया।

जन सेवा शिविर में ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा द्वारा ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 16 समस्याओ को सुना। प्राप्त प्रकरणों में से 05 का निस्तारण मौके पर ही किया गया। प्रमुख समस्याओं में टिकोची में बाढ़ सुरक्षा कार्य, राजस्व उपनिरीक्षक चौकी टिकोची, आराकोट–चिवां मोटर मार्ग, नेटवर्क संबंधित शिकायत, बरनाली–झोटाडी मोटर मार्ग का अधोमानक निर्माण कार्य विषयक, सिंचाई गूल कार्य, ग्राम आराकोट मध्य नकोट आंगनवाड़ी भवन के संबंध में आदि समस्याएं दर्ज हुई।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 एवं आयुष विभाग द्वारा 21लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। बाल विकास विभाग द्वारा 17 लोगों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की। पशुपालन विभाग द्वारा 10 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। राजस्व विभाग द्वारा 09 जाति प्रमाण पत्र, हिस्सा प्रमाण पत्र आदि बनाए गए। कृषि विभाग द्वारा 12 लोगों को कृषि उपकरण वितरित करते हुए 26 लोगों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की, समाज कल्याण विभाग द्वारा 04, सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 05, पंचायतीराज विभाग द्वारा 04, उद्यान विभाग द्वारा 15 लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया गया।

जनपद में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे जन सेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिससे लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ भी उपलब्ध हो रहा है।

शिविर में ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा, ज्येष्ठ प्रमुख कमलेश रावत,मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान, विपेन्द्र नेगी, सुनीला नौटियाल, खंड विकास अधिकारी शशिभूषण बिजौला, नोडल महावीर राणा सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

The post *उत्तरकाशी : जीआईसी टीकोची में आयोजित जन सेवा शिविर में 148 लोगों को किया गया विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1913/feed/ 0
*उत्तरकाशी :- विकास के खोखले दावे :- सड़क सुविधा न होने से लाचार ग्रामीणों ने बीमार महिला को 6 किमी पीठ पर ढोकर पहुंचाया अस्पताल* https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1912/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1912/#respond Mon, 20 Jul 2026 02:45:45 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66978   जयप्रकाश बहुगुणा  *नौगांव/उत्तरकाशी* उत्तराखंड राज्य को बने हुए 25 वर्ष पूरे हो गये हैं, राज्य सरकार राज्य गठन की रजत जयंती व समग्र विकास के बड़े बड़े आयोजनों व…

The post *उत्तरकाशी :- विकास के खोखले दावे :- सड़क सुविधा न होने से लाचार ग्रामीणों ने बीमार महिला को 6 किमी पीठ पर ढोकर पहुंचाया अस्पताल* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*नौगांव/उत्तरकाशी*

उत्तराखंड राज्य को बने हुए 25 वर्ष पूरे हो गये हैं, राज्य सरकार राज्य गठन की रजत जयंती व समग्र विकास के बड़े बड़े आयोजनों व कर्यक्रमों में ब्यस्त है लेकिन धरातल पर कहानी कुछ और ही बयां कर रही है!आज भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में दर्जनों गांव ऐसे हैं जो विकास व सुविधाओं के लिहाज से मुख्य धारा में शामिल नहीं हुए हैं! इन गावों में मुलभुत सुविधाएं आज भी लोगों के लिए दूर की कौड़ी बनी हुई है! सड़क व स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं से ए गांव आज भी पूरी तरह वंचित है!मामूली बीमार हो या कोई गर्भवती महिला की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, लोगों को आज भी कई किलोमीटर तक अपने कंधों व डोली -पालकी के सहारे बीमार को ढोकर अस्पतालों तक पहुंचाना पड़ता है!ऐसा ही एक मामला रविवार को देखने को मिला!जहाँ सड़क सुविधा से लाचार ग्रामीणों ने एक बीमार महिला को पीठ पर कई किलोमीटर ढोकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया!
उत्तरकाशी जिले के नौगांव विकासखंड स्थित खांसी के दोणी गांव में सड़क सुविधा के अभाव ने एक बार फिर विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए। रविवार को गांव की निवासी सुरतमा देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सड़क न होने के कारण ग्रामीणों ने उन्हें पीठ पर लादकर करीब 6 किलोमीटर पैदल मोटर मार्ग तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला ले जाया गया।
ग्रामीण रविंद्र बड़थ्वाल, शीशपाल, कृष्ण, जगवीर, यशवंत, कपिल और प्रवीण असवाल ने बताया कि दोणी गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मोटर मार्ग निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों ने अब जिलाधिकारी से सड़क निर्माण के लिए गुहार लगाई है, ताकी ग्रामीणों को मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके!
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गर्भवती महिलाओं को भी प्रसव पीड़ा के दौरान पालकी में बैठाकर कई किलोमीटर पैदल लाना पड़ता है। उनका आरोप है कि अधिकारी केवल फाइल शासन में भेजे जाने की बात कहते हैं, जबकि गांव के लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
ग्रामीणों ने सरकार से दोणी गांव तक जल्द सड़क निर्माण कर ग्रामीणों को इस परेशानी से राहत दिलाने की मांग की है।

The post *उत्तरकाशी :- विकास के खोखले दावे :- सड़क सुविधा न होने से लाचार ग्रामीणों ने बीमार महिला को 6 किमी पीठ पर ढोकर पहुंचाया अस्पताल* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1912/feed/ 0
*उत्तराखंड गो सेवा आयोग में 13 नए सदस्य नामित, उत्तरकाशी से राजेन्द्र सेमवाल को मिली जिम्मेदारी* https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1910/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1910/#respond Sat, 18 Jul 2026 10:44:00 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66959   जयप्रकाश बहुगुणा  *उत्तरकाशी* उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड गो सेवा आयोग के पुनर्गठन के तहत आयोग में 13 नए गैर-सदस्यों को सदस्य के रूप में नामित किया है। इनमें जनपद…

The post *उत्तराखंड गो सेवा आयोग में 13 नए सदस्य नामित, उत्तरकाशी से राजेन्द्र सेमवाल को मिली जिम्मेदारी* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड गो सेवा आयोग के पुनर्गठन के तहत आयोग में 13 नए गैर-सदस्यों को सदस्य के रूप में नामित किया है। इनमें जनपद उत्तरकाशी के सरनौल गांव निवासी एवं अनमोल स्वराज संस्थान के प्रतिनिधि राजेन्द्र सेमवाल को भी सदस्य बनाया गया है। उनके सदस्य बनने से उत्तरकाशी जिले को आयोग में प्रतिनिधित्व मिला है।
पशुपालन अनुभाग-1 द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार राज्यपाल ने उत्तराखंड गो सेवा आयोग अधिनियम, 2002 की धारा-4 एवं धारा-5 के प्रावधानों के तहत इन नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की है। सभी नामित सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष निर्धारित किया गया है।
आयोग में नामित सदस्यों में जगदीश प्रसाद गोयल (ऊधमसिंहनगर), डॉ. दिनेश शर्मा (ऋषिकेश), अधिष्ठाता पशुचिकित्सा एवं पशुपालन विज्ञान महाविद्यालय पंतनगर, हरीश चंद हैसियत (चम्पावत), नरेश भगत (हरिद्वार), विनोद चन्द्र काण्डपाल (बागेश्वर), राजेन्द्र सेमवाल (अनमोल स्वराज संस्थान, सरनौल, उत्तरकाशी), जगदीश चन्द्र गुरुरानी (ऊधमसिंहनगर), दिग्विजय सिंह नेगी (देहरादून), विनोद कुमार (ऋषिकेश), दयासागर शुक्ल (ऊधमसिंहनगर), रविन्द्र नाथ (शक्तिफार्म, ऊधमसिंहनगर) तथा प्रमोद गोयल (रुड़की, हरिद्वार) शामिल हैं।
इन नियुक्तियों से राज्य में गौ संरक्षण, गौ संवर्धन और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी। वहीं, उत्तरकाशी से राजेन्द्र सेमवाल के आयोग में शामिल होने पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गौसेवा से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जिले के लिए महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व बताया।

The post *उत्तराखंड गो सेवा आयोग में 13 नए सदस्य नामित, उत्तरकाशी से राजेन्द्र सेमवाल को मिली जिम्मेदारी* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1910/feed/ 0
*उत्तरकाशी : तकनीकी समिति द्वारा स्यानाचट्टी में गड़गड़ गाड़ के चैनलाइजेशन कार्यों की तकनीकी समीक्षा एवं सिलक्यारा टनल का निरीक्षण सम्पन्न* https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1908/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1908/#respond Sat, 18 Jul 2026 00:53:26 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66951   जयप्रकाश बहुगुणा  *बड़कोट /उत्तरकाशी* जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा गठित तकनीकी समिति ने शुक्रवार को स्यानाचट्टी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण दल का नेतृत्व…

The post *उत्तरकाशी : तकनीकी समिति द्वारा स्यानाचट्टी में गड़गड़ गाड़ के चैनलाइजेशन कार्यों की तकनीकी समीक्षा एवं सिलक्यारा टनल का निरीक्षण सम्पन्न* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा गठित तकनीकी समिति ने शुक्रवार को स्यानाचट्टी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण दल का नेतृत्व अपर जिलाधिकारी, उत्तरकाशी द्वारा किया गया। निरीक्षण में उप जिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, छठा वृत्त, उत्तरकाशी, अधिशासी अभियंता, सिंचाई कार्यमण्डल, उत्तरकाशी, सहायक अभियंता, उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केन्द्र, जिला भू-वैज्ञानिक, भू-विज्ञान एवं खनिज निदेशालय, उत्तरकाशी तथा आपदा सलाहकार (कंसल्टेंट), जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उत्तरकाशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान स्यानाचट्टी में गड़गड़ गाड़ के चैनलाइजेशन कार्य, जो सिंचाई विभाग, पुरोला द्वारा कराए जा रहे हैं, उनकी विस्तृत समीक्षा की गई। समिति द्वारा कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति, जल निकासी व्यवस्था, नदी प्रवाह की स्थिति, तट सुरक्षा उपायों तथा मानसून के दृष्टिगत संभावित जोखिमों का तकनीकी परीक्षण किया गया। साथ ही कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने हेतु आवश्यक तकनीकी बिंदुओं पर चर्चा की गई।

निरीक्षण के उपरांत तकनीकी समिति द्वारा अपने निरीक्षण एवं मूल्यांकन के आधार पर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा, जिसे आवश्यक संस्तुतियों सहित उच्च अधिकारियों को अग्रेतर कार्रवाई हेतु प्रेषित किया जाएगा, ताकि विशेषज्ञों की अनुशंसाओं के अनुरूप आवश्यक तकनीकी सुधार एवं सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जा सकें।

इसके उपरांत निरीक्षण दल द्वारा सिलक्यारा टनल का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान टनल से संबंधित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा कार्यदायी संस्था से अद्यतन कार्य प्रगति प्रतिवेदन (Progress Report) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, जिससे निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति का समुचित आकलन कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

जनपद प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि मानसून अवधि के दौरान संवेदनशील स्थलों की सतत निगरानी की जा रही है तथा जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित विभागों को समन्वित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

The post *उत्तरकाशी : तकनीकी समिति द्वारा स्यानाचट्टी में गड़गड़ गाड़ के चैनलाइजेशन कार्यों की तकनीकी समीक्षा एवं सिलक्यारा टनल का निरीक्षण सम्पन्न* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1908/feed/ 0
*उत्तरकाशी : राइका हुडोली, पुरोला में आयोजित जन सेवा शिविर में 167 लोगों को किया गया जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित* https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1906/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1906/#respond Fri, 17 Jul 2026 14:21:38 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66944   जयप्रकाश बहुगुणा  *पुरोला /उत्तरकाशी* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में जनपद में संचालित “सेवा, सुशासन, समर्पण “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”…

The post *उत्तरकाशी : राइका हुडोली, पुरोला में आयोजित जन सेवा शिविर में 167 लोगों को किया गया जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*पुरोला /उत्तरकाशी*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में जनपद में संचालित “सेवा, सुशासन, समर्पण “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” थीम पर आधारित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को विकासखण्ड पुरोला के राजकीय इंटर कॉलेज हुडोली में जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जन शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना, लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा। शिविर के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।

जन सेवा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, स्टालों में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं, आवेदन संबंधी जानकारी एवं विभागीय सेवाओं के बारे में बताया गया।

जन सेवा शिविर में उपाध्यक्ष गोरखा कल्याण परिषद अभिषेक शाही, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश द्वारा ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 05 समस्याओ को सुना। प्राप्त प्रकरणों में से 03 का निस्तारण मौके पर ही किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। बाल विकास विभाग द्वारा 03 लोगों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की। पशुपालन विभाग द्वारा 65 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। राजस्व विभाग द्वारा 22 जाति प्रमाण पत्र, हिस्सा प्रमाण पत्र आदि बनाए गए। सहकारिता विभाग द्वारा 02, कृषि विभाग द्वारा 10, समाज कल्याण विभाग द्वारा 15, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 05, खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 04, पंचायतीराज विभाग द्वारा 27 लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया गया।

जनपद में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे जन सेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिससे लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ भी उपलब्ध हो रहा है।

शिविर में उपाध्यक्ष गोरखा कल्याण परिषद श्री अभिषेक शाही, ग्राम प्रधान हेमराज, विजेन्द्र रावत, अतोल चौहान, विक्रम नेगी, त्रिपन रावत, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, खंड विकास अधिकारी सुरेश चौहान, नोडल अधिकारी आशीष कुमार सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

The post *उत्तरकाशी : राइका हुडोली, पुरोला में आयोजित जन सेवा शिविर में 167 लोगों को किया गया जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1906/feed/ 0
*पारंपरिक श्रावणी मेले का हुआ शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना* https://uttrakhandexpress.com/vivid/almora-60/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/almora-60/#respond Thu, 16 Jul 2026 12:45:20 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66926   उत्तराखंड Express ब्यूरो  अल्मोड़ा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचकर पारंपरिक विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रावणी मेले का विधिवत शुभारंभ किया।…

The post *पारंपरिक श्रावणी मेले का हुआ शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचकर पारंपरिक विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रावणी मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जागेश्वर धाम के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जन-कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्रावणी मेले के सफल एवं सकुशल आयोजन की मंगलकामना करते हुए प्रदेशवासियों और देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और मानव तथा प्रकृति के अटूट संबंध का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिकाधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जागेश्वर मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

श्रावणी मेले के उद्घाटन अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण केंद्र है और यहां आकर प्रत्येक व्यक्ति दिव्य ऊर्जा एवं आध्यात्मिक शांति का अनुभव करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें भी जागेश्वर धाम की पावन भूमि से सदैव नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्राप्त होती है। यही दिव्य ऊर्जा उन्हें प्रदेशवासियों की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने की शक्ति प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य उत्तराखंड के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ते हुए उनकी मूल सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जागेश्वर मास्टर प्लान के अंतर्गत लगभग 147 करोड़ रुपये की लागत से जागेश्वर धाम का सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इस परियोजना में मंदिर परिसर की प्राचीन गरिमा एवं मूल स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इससे धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को नई गति मिलेगी, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा क्षेत्र की आर्थिकी को भी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जागेश्वर धाम आगमन के बाद देशभर के श्रद्धालुओं में इस पवित्र धाम के प्रति विशेष आकर्षण बढ़ा है। इसका परिणाम है कि पिछले दो महीनों में चार लाख से अधिक श्रद्धालु जागेश्वर धाम पहुंच चुके हैं। आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ेगी, जिससे स्थानीय व्यापार, पर्यटन एवं स्वरोजगार को व्यापक लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘‘विकल्प रहित संकल्प’’ के मंत्र के साथ उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से धार्मिक पर्यटन, आधारभूत ढांचे, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहभागिता एवं प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड शीघ्र ही देश के अग्रणी एवं सर्वश्रेष्ठ राज्यों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री ने श्रावणी मेले में आए श्रद्धालुओं से आस्था, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि की पवित्रता, प्राकृतिक संपदा एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। श्रावणी मेला हमारी समृद्ध परंपराओं, लोक संस्कृति एवं सामाजिक समरसता का जीवंत उत्सव है, जिसे और अधिक भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैडा, मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर एस, जागेश्वर मंदिर समिति के पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि, स्थानीय लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रावणी मेला शुभारंभ के साक्षी बने।

 

The post *पारंपरिक श्रावणी मेले का हुआ शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/almora-60/feed/ 0