Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com Uttrakhand News Tue, 21 Jul 2026 15:31:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://uttrakhandexpress.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-utrakhandexpress-news-logo-transperent-32x32.png Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com 32 32 *पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को मिलेंगे ₹ 05-05 लाख की सहायता, तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की हुई संस्तुति* https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1235/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1235/#respond Tue, 21 Jul 2026 15:31:12 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=67021   उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार…

The post *पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को मिलेंगे ₹ 05-05 लाख की सहायता, तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की हुई संस्तुति* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रस्तुत प्रकरणों पर विचार करते हुए समिति द्वारा पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹ 05-05 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने की संस्तुति की गई है।
बैठक में समिति द्वारा मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अन्तर्गत तीन वरिष्ठ पत्रकारों को ₹ 8 हजार प्रतिमाह की दर से पेंशन दिए जाने की संस्तुति भी की गई है। इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के दृष्टिगत पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के प्रकरणों पर सूचना विभाग के द्वारा तत्परता से कार्यवाही की जा रही है। संकटग्रस्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को यथासंभव मदद प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए नियमित रूप से समिति की बैठकों का आयोजन कर प्राप्त मामलों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जा रहा है।
बैठक में अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस.चौहान, वरिष्ठ वित्त अधिकारी श्रीमती शशि सिंह एवं समितियों के सदस्यगण लक्ष्मण सिंह नेगी, अमित शर्मा एवं श्रीमती शशि शर्मा उपस्थित रहे।

The post *पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को मिलेंगे ₹ 05-05 लाख की सहायता, तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की हुई संस्तुति* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1235/feed/ 0
*CRIME News : 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को  पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-255/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-255/#respond Tue, 21 Jul 2026 15:05:54 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=67017   उत्तराखंड Express ब्यूरो  चमोली पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है!पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20.07.2026 को थाना नन्दानगर क्षेत्र निवासी…

The post *CRIME News : 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को  पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

चमोली

पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है!पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20.07.2026 को थाना नन्दानगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना नन्दानगर में लिखित तहरीर दी गई कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अभियुक्त विकास पुत्र शिवालाल, निवासी ग्राम नारंगी, थाना नन्दानगर, उम्र 24 वर्ष द्वारा बहला-फुसलाकर उसके साथ जबरदस्ती/दुष्कर्म किया गया।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नन्दानगर में तत्काल मु0अ0सं0-14/2026 पंजीकृत करते हुए धारा 137(2), 65(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 3/4(2) पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी चमोली के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर अभियुक्त विकास पुत्र शिवालाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह
2- कां0 अनूप चौहान
3- चालक जगमोहन सिंह

The post *CRIME News : 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को  पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/chamoli-255/feed/ 0
*उत्तरकाशी : रा.इ. का डामटा में आयोजित जन सेवा शिविर में ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष व एसडीएम ने किया जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण* https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1916/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1916/#respond Tue, 21 Jul 2026 12:47:26 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=67013   जयप्रकाश बहुगुणा  *बड़कोट /उत्तरकाशी* प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सेवा, सुशासन और समर्पण “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को विकासखंड नौगांव के राजकीय इंटर…

The post *उत्तरकाशी : रा.इ. का डामटा में आयोजित जन सेवा शिविर में ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष व एसडीएम ने किया जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सेवा, सुशासन और समर्पण “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को विकासखंड नौगांव के राजकीय इंटर कॉलेज डामटा में जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। साथ ही प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।

शिविर में श्याम डोभाल उपाध्यक्ष राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी द्वारा ग्रामीणों की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को सुना। शिविर में कुल 07 शिकायतें दर्ज हुई जिसमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग द्वारा 45 लोगो का बीपी, शुगर व अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। राजस्व विभाग द्वारा 04 जाति प्रमाण पत्र, 07 हिस्सा प्रमाण पत्र, 01 जन्म प्रमाण पत्र की रिपोर्ट लगायी गयी। कृषि विभाग द्वारा 15 लोगों को कृषि उपकरण वितरित करते हुए योजनाओं की जानकारी प्रदान की। समाज कल्याण विभाग द्वारा 06 लोगों को पेंशन की जानकारी 01 को शादी अनुदान योजना की जानकारी उपलब्ध कराई। पंचायतीराज विभाग द्वारा 05 भूमि नकल, 01 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया, उद्यान विभाग द्वारा 05 लोगों को उद्यान कार्ड व 10 लोगो को सब्जी बीज वितरित किए। विद्युत विभाग द्वारा 05 विद्युत बिल जमा, 01 NSC, 01 LE संबंधित कार्यवाही की। बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, डेयरी विभाग, सहकारिता विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में “सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित जन सेवा शिविरों में शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया जा रहा है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

शिविर में श्याम डोभाल उपाध्यक्ष राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, बीडीओ विजेन्द्र चौहान, नोडल अधिकारी यशवंत कुमार काला सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

The post *उत्तरकाशी : रा.इ. का डामटा में आयोजित जन सेवा शिविर में ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष व एसडीएम ने किया जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1916/feed/ 0
*चकराता में ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ* https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1234/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1234/#respond Tue, 21 Jul 2026 11:51:33 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=67009   उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून, भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा चिल्ड्रन्स पार्क, चकराता में आयोजित तीन दिवसीय ‘विकसित भारत – गारंटी…

The post *चकराता में ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून,

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा चिल्ड्रन्स पार्क, चकराता में आयोजित तीन दिवसीय ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ विषयक एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कैंट बोर्ड, चकराता के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिपु दमन सिंह, कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष अनिल चांदना तथा खंड विकास अधिकारी राकेश बिष्ट उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि मुन्ना सिंह चौहान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पहल देश के ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का स्पष्ट प्रयास है कि विकसित भारत का मार्ग विकसित ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरे, जिसके लिए ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आजीविका संवर्धन पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि एवं खंड विकास अधिकारी राकेश बिष्ट ने कार्यक्रम के उद्देश्य और ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह पहल गांवों के समग्र विकास, आजीविका के नए अवसर सृजित करने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों और जनभागीदारी को कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक बताया।

कार्यक्रम के अंतर्गत जौनसार पब्लिक स्कूल, चकराता के विद्यार्थियों के बीच ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ विषय पर पोस्टर मेकिंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति का संदेश देते हुए आकर्षक एवं प्रेरणादायक पोस्टर और चित्र तैयार किए।

कार्यक्रम स्थल पर बाल विकास विभाग, खंड विकास विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित सूचना स्टॉल लगाए गए, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान चित्र प्रदर्शनी, जन-जागरूकता गतिविधियां, प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं पर आधारित सूचना स्टॉल के माध्यम से आमजन को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

The post *चकराता में ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1234/feed/ 0
*मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/haridwar-55/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/haridwar-55/#respond Tue, 21 Jul 2026 11:30:51 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=67003   उत्तराखंड Express ब्यूरो  *हरिद्वार, हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।…

The post *मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

*हरिद्वार,

हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार प्रमुख आधारभूत अवसंरचना परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। उत्तराखण्ड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) द्वारा संचालित इन परियोजनाओं से आगामी महाकुंभ-2027 की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ वर्षभर आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही स्थानीय नागरिकों को भी बेहतर आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा तथा पर्यटन, व्यापार, परिवहन, होटल व्यवसाय, हस्तशिल्प एवं अन्य सेवा क्षेत्रों को बढ़ावा मिलने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अलकनंदा होटल हरिद्वार में आयोजित समारोह में 43.25 करोड़ रुपये की लागत से प्रशासनिक मार्ग कॉरिडोर विकास परियोजना का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही 66.76 करोड़ रुपये की लागत से हर की पैड़ी एवं सुभाष घाट के पुनरुद्धार, 66.34 करोड़ रुपये की लागत से हर की पैड़ी के उत्तर क्षेत्र में आधारभूत अवसंरचना विकास तथा 58.84 करोड़ रुपये की लागत से रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ गंगा की असीम कृपा और संत समाज के आशीर्वाद से प्रारंभ हुई ये परियोजनाएं हरिद्वार को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी के रूप में विकसित करने के व्यापक विजन का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केवल शिलान्यास करने में नहीं, बल्कि समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी ढंग से परियोजनाओं को पूर्ण कर जनता को समर्पित करने की कार्यसंस्कृति पर विश्वास करती है। सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्जागरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में उत्तराखण्ड सरकार हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के साथ-साथ केदारखंड मंदिर माला मिशन, मानसखंड मंदिर माला मिशन, शारदा कॉरिडोर, गोल्ज्यू कॉरिडोर तथा विवेकानंद कॉरिडोर जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर भी कार्य कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य केवल मंदिरों का सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करना भी है।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र, भारतीय संस्कृति की जीवंत पहचान तथा सनातन सभ्यता का आध्यात्मिक द्वार है। आगामी महाकुंभ-2027 भारत की सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का महापर्व होगा। राज्य सरकार इसे इतिहास का सबसे दिव्य, भव्य, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित महाकुंभ बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। आज जिन चार परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है, वे भी इसी व्यापक तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि महाकुंभ को दृष्टिगत रखते हुए हरिद्वार में नए घाटों एवं पुलों का निर्माण, प्रमुख संपर्क मार्गों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा यातायात व्यवस्था के आधुनिकीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। बहादराबाद-सिडकुल से शिवालिक नगर तक सड़क चौड़ीकरण, ज्वालापुर एवं शिवालिक नगर के बीच रोह नदी पर नए पुल का निर्माण तथा पतंजलि योगपीठ से फेरूपुर तक संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य प्रगति पर हैं। इन सभी परियोजनाओं का उद्देश्य महाकुंभ के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक बनाना है।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार को आस्था के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, आधुनिक आधारभूत सुविधाओं और रोजगार के क्षेत्र में भी देश के अग्रणी नगरों में विकसित किया जा रहा है। हरिद्वार मेडिकल कॉलेज निर्माण अंतिम चरण में है। लालढांग में मॉडल डिग्री कॉलेज तथा श्यामपुर में स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना से स्थानीय लोगों को बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेलीपोर्ट, पॉड टैक्सी परियोजना तथा हर की पैड़ी से माँ चंडी देवी और माँ मनसा देवी तक रोपवे परियोजना पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त लालढांग क्षेत्र में पुल एवं झूला पुल निर्माण, शंकराचार्य फ्लाईओवर के नीचे गेम जोन तथा मोतीचूर फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग, पार्क एवं कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स विकसित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कांवड़ यात्रा के दौरान केवल अस्थायी व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जाता था, लेकिन राज्य सरकार ने इस सोच को बदलते हुए कांवड़ पटरी मार्ग के स्थायी एवं आधुनिक विकास का कार्य प्रारंभ किया है, ताकि प्रत्येक वर्ष आने वाले करोड़ों कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ-साथ उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक अस्मिता और देवभूमि की मूल पहचान के संरक्षण के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। समान नागरिक संहिता, सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, नकल विरोधी कानून तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति सुशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि से 12 हजार एकड़ से अधिक अतिक्रमण हटाया गया है तथा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी गई है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के सहयोग से उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प अवश्य पूरा होगा। उन्होंने कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज के प्रशासनिक मार्ग का नाम परिवर्तन संबंधी सुझाव पर संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लेने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार में विश्वस्तरीय आधारभूत अवसंरचना के विकास से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि पूरे राज्य की पर्यटन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी दीर्घकालिक लाभ होगा।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक, विधायक श्री प्रदीप बत्रा एवं श्री राम सिंह कैड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। यूआईआईडीबी के प्रबंध निदेशक एवं प्रमुख सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम ने परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी महाकुंभ से पूर्व सभी परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

समारोह में दायित्वधारी श्री विश्वास डाबर, श्री ओम प्रकाश जमदग्नि, श्री विनय रोहिल्ला, श्री सुनील सैनी, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, श्री श्यामवीर सैनी, श्री देशराज कर्णवाल, श्री दिनेश कौशिक, श्री नितिन गौतम, श्री अजीत चौधरी, श्री शोभाराम प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी, मेयर हरिद्वार श्रीमती किरण जैसल, मेयर रुड़की श्रीमती अनीता अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक रानीपुर श्री आदेश चौहान, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, पूर्व विधायक श्री संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिद्वार श्री आशुतोष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रुड़की डॉ. मधु, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री विकास तिवारी, सचिव श्री विनय शंकर पांडेय, मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका, जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित, आईजी कुंभ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी श्री नवनीत सिंह भुल्लर, नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

The post *मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/haridwar-55/feed/ 0
*उत्तरकाशी : नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस का प्रहार लगातार जारी, पुलिस ने 15.95 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1915/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1915/#respond Tue, 21 Jul 2026 09:26:16 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=67000   जयप्रकाश बहुगुणा  नौगांव /उत्तरकाशी “ड्रग्स फ्री देवभूमि” एवं “नशामुक्त भारत अभियान” के तहत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में जनपदभर में अवैध नशे तथा मादक पदार्थों…

The post *उत्तरकाशी : नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस का प्रहार लगातार जारी, पुलिस ने 15.95 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

नौगांव /उत्तरकाशी

“ड्रग्स फ्री देवभूमि” एवं “नशामुक्त भारत अभियान” के तहत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में जनपदभर में अवैध नशे तथा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी है। उत्तरकाशी पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। *थाना पुरोला पुलिस टीम द्वारा सटीक सूचना के आधार पर दिनांक 20 जुलाई, 2026 की रात्रि को नौगांव स्थित विल्ला रुद्रेश्वर मंदिर के समीप वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी संख्या UK 10A 8168 पर अवैध स्मैक की तस्करी कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से 15.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।*

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पुरोला में *एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21/60* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है तथा अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. सूरज रावत पुत्र महिदेव सिंह रावत, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी (आयु 26 वर्ष)
2. कुलदीप रावत पुत्र श्री जगवीर सिंह रावत, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी (आयु 38 वर्ष)

*बरामद माल-* 15.95 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत करीब ₹4.80 लाख)

*पुलिस टीम-*
• उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह रावत
• हे0कानि0 राजेन्द्र कुमार
• कानि0 अरुण कुमार

अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर उत्तरकाशी पुलिस जनपद में लगातार एक्शन ले रही है। वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस अधिनियम के 24 मामलों में 30 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान लगभग ₹49 लाख मूल्य की 8 किलोग्राम से अधिक चरस जबकि 80.67 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

इसके अतिरिक्त, नशे के अवैध कारोबार में लगातार संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कठोर कार्रवाई की जा रही है। अब तक 04 नशा तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित की जा चुकी है।

नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

The post *उत्तरकाशी : नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस का प्रहार लगातार जारी, पुलिस ने 15.95 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1915/feed/ 0
Breaking news : उत्तराखंड चारधाम यात्रा दोबारा से हुई सुचारु, प्रशासन की अपील – प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतः पालन करें श्रद्धालु https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1233/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1233/#respond Tue, 21 Jul 2026 06:35:59 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66997 उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून। यात्रा मार्गों पर आवश्यक समीक्षा के उपरांत चारधाम यात्रा, जिसे 20 जुलाई 2026 को एहतियातन अस्थायी रूप से स्थगित किया गया था, पुनः सुचारु रूप से…

The post Breaking news : उत्तराखंड चारधाम यात्रा दोबारा से हुई सुचारु, प्रशासन की अपील – प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतः पालन करें श्रद्धालु appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

यात्रा मार्गों पर आवश्यक समीक्षा के उपरांत चारधाम यात्रा, जिसे 20 जुलाई 2026 को एहतियातन अस्थायी रूप से स्थगित किया गया था, पुनः सुचारु रूप से संचालित कर दी गई है।

गढ़वाल आयुक्त श्री आनंद स्वरूप ने बताया कि चारधाम यात्रा से जुड़े सभी जनपदों के जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर यात्रा का संचालन किया जा रहा है। यात्रा मार्गों की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान यदि किसी स्थान पर भारी वर्षा, भूस्खलन अथवा अन्य कारणों से यात्रा मार्ग अस्थायी रूप से बाधित होता है, तो वे प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थानों अथवा होल्डिंग एरिया में ही रुकें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ही यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा।

गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभागों को मौसम की स्थिति तथा यात्रा मार्गों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व मौसम की ताजा जानकारी प्राप्त करें तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

The post Breaking news : उत्तराखंड चारधाम यात्रा दोबारा से हुई सुचारु, प्रशासन की अपील – प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतः पालन करें श्रद्धालु appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1233/feed/ 0
*Breaking news : मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए स्वीकृत की ₹51 करोड़ की धनराशि* https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1232/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1232/#respond Mon, 20 Jul 2026 15:28:07 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66995 उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क संपर्क, आपदा…

The post *Breaking news : मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए स्वीकृत की ₹51 करोड़ की धनराशि* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क संपर्क, आपदा प्रबंधन, पुलिस आधुनिकीकरण तथा न्यायिक एवं कारागार अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए कुल ₹ 51 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क, हवाई संपर्क, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, आपदा राहत एवं बचाव कार्यों को गति मिलेगी, पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं अधिक प्रभावी होंगी तथा प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद बागेश्वर के बेड़ा-मझेड़ा (करीमपुर) हैलीपैड निर्माण हेतु ₹ 8.91 करोड़, जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड मोरी के ग्राम सुनकुण्डी (जखोल) में हैलीपैड निर्माण हेतु ₹ 1.08 करोड़ तथा विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के अन्तर्गत डौन परेवा में हैलीपैड निर्माण कार्य किए जाने के लिए 02 कि०मी० पहुंच मार्ग व हैलीपैड साईट डेवलपमेंट हेतु प्रथम चरण में ₹ 8.30 लाख के साथ ही सहस्त्रधारा हैलीपोर्ट, देहरादून पी०टी०बी० में विद्युतीकरण एवं सिविल कार्यों के निष्पादन हेतु अवशेष धनराशि ₹ 50 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद चम्पावत के विधानसभा चम्पावत मंच तामली मोटर मार्ग से मुख्य तोक कारी मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण किए जाने हेतु ₹ 2.64 करोड़, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के विकासखण्ड हवालबाग में लोधिया से चौगू (4.500 से 9.500 तक 5 किमी०) मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण हेतु ₹ 3.84 करोड़ तथा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अंतर्गत न्यू कैंट मोटर मार्ग पर सालावाला पुल से विजय कालोनी पुल तक मार्ग को दो लेन से 10.50 मी० चौड़ाई में परिवर्तित किए जाने हेतु ₹ 16.87 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल में एसडीआरएफ पोस्ट-नैनीडांडा ग्राम उठिडागांव के निर्माण कार्य हेतु प्रथम किस्त में ₹ 1.62 करोड़, जिला कारागार, टिहरी में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग हॉल (वी०सी०क्यूबिकल्स एवं आवश्यक उपकरण सहित) निर्माण हेतु ₹ 2.14 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹ 85.72 लाख के साथ ही पुलिस मुख्यालय के मशीन उपकरण, संयन्त्र एवं साज-सज्जा हेतु ₹ 25.00 करोड़ के सापेक्ष ₹ 15.00 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

The post *Breaking news : मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए स्वीकृत की ₹51 करोड़ की धनराशि* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1232/feed/ 0
*उप जिला चिकित्सालय पुरोला में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ, 327 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1914/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1914/#respond Mon, 20 Jul 2026 12:03:13 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66992     जयप्रकाश बहुगुणा  *पुरोला /उत्तरकाशी* “सेवा, सुशासन और समर्पण” के संकल्प के साथ आयोजित स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. रावत के दिशा-निर्देशन एवं…

The post *उप जिला चिकित्सालय पुरोला में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ, 327 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*पुरोला /उत्तरकाशी*

“सेवा, सुशासन और समर्पण” के संकल्प के साथ आयोजित स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. रावत के दिशा-निर्देशन एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. सी. आर्य के मार्गदर्शन में आज उप जिला चिकित्सालय पुरोला में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया तथा विभिन्न निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आर. सी. आर्य, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आस्था रावत, नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनम भंडारी सहित अन्य चिकित्सा अधिकारियों द्वारा आमजन को विशेषज्ञ परामर्श एवं निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर के दौरान कुल 327 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 31 मरीजों की उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन), 15 मरीजों की मधुमेह की जांच, 24 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व (एएनसी) जांच, 19 महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच, 75 मरीजों के अल्ट्रासाउंड, 30 मरीजों के एक्स-रे किए गए। इसके अतिरिक्त 21 पात्र व्यक्तियों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र भी बनाए गए।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. सी. आर्य ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा सप्ताह का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना है, ताकि प्रत्येक नागरिक को समय पर गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने जनपदवासियों से आगामी विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

The post *उप जिला चिकित्सालय पुरोला में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ, 327 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1914/feed/ 0
*उत्तरकाशी : जीआईसी टीकोची में आयोजित जन सेवा शिविर में 148 लोगों को किया गया विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित* https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1913/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1913/#respond Mon, 20 Jul 2026 11:54:26 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66988   जयप्रकाश बहुगुणा  *मोरी /उत्तरकाशी*   जनपद में संचालित “सेवा, सुशासन, समर्पण “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” थीम पर आधारित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को विकासखण्ड मोरी के…

The post *उत्तरकाशी : जीआईसी टीकोची में आयोजित जन सेवा शिविर में 148 लोगों को किया गया विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*मोरी /उत्तरकाशी*

 

जनपद में संचालित “सेवा, सुशासन, समर्पण “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” थीम पर आधारित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को विकासखण्ड मोरी के राजकीय इंटर कॉलेज टिकोची में जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जन शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना, लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

जन सेवा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, स्टालों में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं, आवेदन संबंधी जानकारी एवं विभागीय सेवाओं के बारे में बताया गया।

जन सेवा शिविर में ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा द्वारा ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 16 समस्याओ को सुना। प्राप्त प्रकरणों में से 05 का निस्तारण मौके पर ही किया गया। प्रमुख समस्याओं में टिकोची में बाढ़ सुरक्षा कार्य, राजस्व उपनिरीक्षक चौकी टिकोची, आराकोट–चिवां मोटर मार्ग, नेटवर्क संबंधित शिकायत, बरनाली–झोटाडी मोटर मार्ग का अधोमानक निर्माण कार्य विषयक, सिंचाई गूल कार्य, ग्राम आराकोट मध्य नकोट आंगनवाड़ी भवन के संबंध में आदि समस्याएं दर्ज हुई।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 एवं आयुष विभाग द्वारा 21लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। बाल विकास विभाग द्वारा 17 लोगों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की। पशुपालन विभाग द्वारा 10 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। राजस्व विभाग द्वारा 09 जाति प्रमाण पत्र, हिस्सा प्रमाण पत्र आदि बनाए गए। कृषि विभाग द्वारा 12 लोगों को कृषि उपकरण वितरित करते हुए 26 लोगों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की, समाज कल्याण विभाग द्वारा 04, सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 05, पंचायतीराज विभाग द्वारा 04, उद्यान विभाग द्वारा 15 लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया गया।

जनपद में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे जन सेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिससे लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ भी उपलब्ध हो रहा है।

शिविर में ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा, ज्येष्ठ प्रमुख कमलेश रावत,मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान, विपेन्द्र नेगी, सुनीला नौटियाल, खंड विकास अधिकारी शशिभूषण बिजौला, नोडल महावीर राणा सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

The post *उत्तरकाशी : जीआईसी टीकोची में आयोजित जन सेवा शिविर में 148 लोगों को किया गया विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1913/feed/ 0