*एस बी आई के सत्तर साल के उपलक्ष्य मे रानीखेत शाखा मे हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन, क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा के आह्वान पर 57 यूनिट रक्तदान

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

रानीखेत

 

भारतीय स्टेट बैंक के सत्तर साल पूरे होने के उपलक्ष्य मे क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा के सौजन्य से रानीखेत शाखा मे स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

मुख्य प्रबंधक रानीखेत शाखा प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबन्धक कमल छाबड़ा के निर्देशन मे अल्मोड़ा जनपद मे विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. इस क्रम मे रानीखेत शाखा मे अल्मोड़ा मेडिकल कालेज की टीम के तकनीकी सहयोग से 57 यूनिट रक्तदान किया गया.

मानव संसाधन प्रबंधक अजय कुमार मिश्र ने इस पुनीत कार्य को बैंक की सामाजिक प्रतिबद्धता बताते हुए बैंक के अधिकारियों एवम कार्मिको का आभार प्रकट किया.राजकीय मेडिकल कालेज अल्मोड़ा के रक्त केंद्र के प्रभारी पैथोलॉजिस्ट डॉ आशीष जैन ने बताया कि मेडिकल कालेज का रक्त केंद्र कुमाऊँ मण्डल के पर्वतीय क्षेत्रीय का अकेला रक्त केंद्र है जो मरीजो को कंपोनेंट सुविधा प्रदान कर रहा है,
चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता हेम बहुगुणा ने भारतीय संस्कृति मे दान परम्परा को आधुनिक युग मे रक्तदान से जोड़ने की बात कही और स्वेच्चिक रक्तदाताओं आधुनिक युग का दधीचि ऋषि बताया.
इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा के उप प्रबंधक संजीव कुमार,ए एम सी सी मुख्य प्रबन्धक निवेदिता सिंह , मेडिकल कालेज अल्मोड़ा के डॉ करण सिंह, डॉ अक्षय कुमार , नर्सिंग अधिकारी तनुजा कन्याल,नीलम रावत, लैब टेक्नीशियन भाष्कर पांडेय ने रक्त जाँच एवम डोनेशन मे सहयोग किया.

आयोजित रक्तदान शिविर मे कार्मिको द्वारा बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया गया. इस अवसर पर कुलबीर सिंह, आयुष पायल, कंचन कुमार आर्या आदि मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *