महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में नवप्रेविशत छात्रों के लिए हुआ अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

कर्णप्रयाग/चमोली

डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग में वाणिज्य विभाग द्वारा बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-26 में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक प्रक्रिया, विभागीय कार्यप्रणाली और पाठ्यक्रम की जानकारी देना था।
कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के प्रभारी डॉ. हरीश चंद्र रतूड़ी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कॉलेज जीवन की उपयोगिता, अनुशासन एवं आत्मविकास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कॉलेज केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण की प्रयोगशाला भी है। इसके पश्चात विभाग के अन्य प्राध्यापकों ने क्रमशः विभिन्न विषयों पर छात्रों को जानकारी दी। इनमें पाठ्यक्रम संरचना, परीक्षा प्रणाली, आंतरिक मूल्यांकन, समय प्रबंधन, कक्षा संचालन, और शैक्षणिक संसाधनों का उपयोग जैसे प्रमुख विषय शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्सुकता से प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर प्राध्यापकों द्वारा विस्तारपूर्वक और सहज रूप से दिया गया। इससे छात्रों में स्पष्टता और आत्मविश्वास देखने को मिला।
इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के समस्त प्राध्यापक डॉ. रविन्द्र कुमार, डॉ. नेतराम, सुश्री हिना नौटियाल व डॉ. तरुण कुमार उपस्थित रहे l इस ओरिएंटेशन सत्र ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उनके नए शैक्षणिक सफर के लिए एक स्पष्ट दिशा और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *