उत्तराखंड Express ब्यूरो
कर्णप्रयाग/चमोली
डा. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में प्रथम बुग्याल संरक्षण दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.अखिलेश कुकरेती ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भूगोल विभाग के प्रभारी डॉ.आर.सी.भट्ट ने बुग्यालों के संरक्षण का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि हिमालय में आपदाओं को रोकने के लिए बुग्याल सहित विभिन्न परिस्थितिकीय घटकों का संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ. इंद्रेश पाण्डेय ने बुग्यालों के वैज्ञानिक, परिस्थितिकीय और सांस्कृतिक महत्व को विस्तार से बताया। कार्यक्रम में डॉ.बी.सी.एस. नेगी, डॉ. नेहा तिवारी, डॉ. नरेंद्र पंघाल सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।