
उत्तराखंड Express ब्यूरो
कर्णप्रयाग/चमोली
उत्तराखंड शासन द्वारा स्वच्छता ही सेवा – 2025 तथा भारत स्काउट एवं गाइड उत्तराखंड द्वारा परिषद में दिए गए निर्देशों के क्रम में डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली में रोवर एवं रेंजर यूनिट के द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक महाविद्यालय के प्रांगण में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया जायेगा। अभियान के तीसरे दिन कालेज परिसर में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें रोवर आदित्य, आयुष, सोनू,दिव्यांशु, प्रियांशु एवं रेंजर जिया, मलिका, अंजलि, नेहा आदि ने योगदान दिया। स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ करने से पूर्व प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं थी बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी की गई थी। हर भारतीय को अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखना अपना परम कर्तव्य समझना चाहिए। रोवर सह लीडर डॉ.तरुण कुमार आर्य, रेंजर लीडर डॉ शीतल देशवाल , रेंजर सह लीडर डॉ. पूजा भट्ट ने भी स्वच्छता पखवाड़े के बारे में जानकारी देकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।