Breaking news : शादी से लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत -दो घायल

उत्तराखंड Express ब्यूरो

चमोली

आज दिनांक 11.12.2025 को थाना देवाल क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर राहत एवं आवश्यक कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चौड़ से कुछ लोग मोपाटा स्थित शादी समारोह में आए थे। वाहन स्वामी नारायण सिंह पुत्र गोविन्द सिंह, निवासी चौड़, आयु 52 वर्ष द्वारा अपनी वाहन इकोस्पोर्ट फोर्ड (UP15-BF-9963), सफेद रंग को ढलान पर न्यूट्रल में खड़ा कर हेंडब्रेक लगाया गया था। प्रारंभिक जाँच में प्रतीत होता है कि किसी व्यक्ति द्वारा वाहन का हेंडब्रेक डाउन कर दिया गया, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

दुर्घटना में निम्न व्यक्तियों की मृत्यु हो गई—
1️⃣ मोहिनी देवी पत्नी मानसिंह, निवासी कोटेरी चौड़, आयु 42 वर्ष
2️⃣ बसंती देवी पत्नी कुंवर सिंह, निवासी चौड़, आयु 35 वर्ष
3️⃣ भजन सिंह पुत्र बादर सिंह, निवासी चौड़, आयु 62 वर्ष

घायल व्यक्ति—
4️⃣ ज्योति पुत्री गंगा सिंह, निवासी कोटेड़ा, आयु 23 वर्ष
5️⃣ खिलाफ सिंह पुत्र स्व. नारायण सिंह, निवासी चौड़, आयु 65 वर्ष

दोनों घायलों का उपचार पीएचसी देवाल में चल रहा है। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *