पी जी कालेज कर्णप्रयाग में मनाया गया प्रथम राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस

 

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

चमोली

डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली मे एन सी सी के छात्र एंव छात्राओं ने अन्तरिक्ष दिवस पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की।प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ ) वी एन खाली ने एन सी सी के छात्र एवं छात्राओं को सम्बोधित करते बाताया कि भारत ने अन्तरिक्ष मे शिव शक्ति बिन्दु पर विक्रम लैडर की सुरक्षित और साॅपट लैंडिंग की और चन्द्र की सतह पर प्रज्ञान रोवर को तैनात किया।डॉ. एम. एल. शर्मा ने एनसीसी के छात्र एवं छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि कैसे चन्द्रयान-2 की असफलता के बाद पड़ोसी देशों ने भारत का मजाक उड़ाया फिर भी भारत ने हिम्मत न हारते हुए चन्द्रयान-3 लांच किया।
डॉ. नरेंद्र पंघाल ने भारत की आज तक प्राप्त अन्तरिक्ष की उपलब्धियों पर विस्तार से बताया। उन्होने मगंलयान,मिशन शक्ति आदित्य मिशन एव बताया की दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एंव एनसीसी के समस्त छात्र एवं छात्रायें उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *