मुख्यमंत्री योगी ने किये नीलकण्ठ पर्वत के दर्शन

चमोली: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बद्रीनाथ धाम में रात्रि किया। रविवार सुबह उन्होंने बैकुण्ठ धाम के सौन्दर्य एवं मनमोहक प्राकृतिक सुन्दरता की प्रशंसा करते हुए नीलकण्ठ पर्वत के दर्शन किये। रविवार को वे सुबह केदारनाथ के लिए प्रस्थान कर गए।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने आर्मी हैलीपैड पर देश के प्रथम गांव माणा के स्थानीय निवासियों ने पारम्परिक परिधानों में उनका तिलक लगाकर अभिनंदन किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने आईटीबीपीए सेनाए प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों के साथ फोटो खिचवायीं। मुख्यमंत्री ने आर्मी हेलीपैड माणा में सैरिमोनियल ड्रेस में सजे चमोली पुलिस के जवानों की सलामी गार्द का मान प्रणाम ग्रहण किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता और पौराणिक महत्व के लिए प्रसिद्ध बद्रीनाथ के दर्शन कर मन प्रसन्न और जीवन धन्य हो गया है।

इस दौरान जिलाधिकारी हिमांशु खुरानाए पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादवए पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाहए पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी एवं पुलिस उपाधीक्षक नताशा सिंह सहित जनपद के आला अधिकारी मौजूद रहे।