त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नया शेड्यूल जल्द किया जायेगा जारी : पंचायती राज सचिव

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

देहरादून

 

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव पर हाइकोर्ट की रोक हटने के बाद पंचायती राज सचिव चंद्रेश यादव ने दी चुनाव कराने को लेकर जानकारी। कहा कि चुनाव को लेकर नया शेड्यूल जल्द किया जायेगा जारी।

पंचायत चुनाव को लेकर आज सरकार को न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसके बाद हाईकोर्ट द्वारा पंचायत चुनाव पर लगी रोक को हटा दिया गया है। सरकार को चुनाव कराने की अनुमति मिल गई है। बता दें कि आज राज्य सरकार और याचिकाकर्ता के अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा।

 

राज्य सरकार को बड़ी राहत मिली है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। जिसमें कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर लगी रोक हटा दी है। अब चुनाव कराए जा सकेंगे। कोर्ट ने सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए तीन हफ्ते का समय दिया है।

वहीं नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख को तीन दिन से बढ़ा दिया गया है। इसी के साथ पूरा चुनावी कार्यक्रम भी तीन दिन के लिए आगे खिसका दिया गया है। आज की सुनवाई में राज्य सरकार और याचिकाकर्ता के वकीलों ने अपना पक्ष कोर्ट के समक्ष रखा। कोर्ट के फैसले के बाद अब पंचायत चुनाव की प्रक्रिया दोबारा शुरू हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *