*डाॅ.निशंक के जन्मदिन पर लेखक गांव में आयोजित होंगे सामाजिक व साहित्यिक कार्यक्रम

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

देहरादून

भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ.रमेश पोखरियाल निशंक के जन्मदिन दिन के अवसर पर लेखक गांव में विभिन्न सामाजिक व साहित्यिक कार्यक्रमों का समारोहपूर्वक आयोजन होगा। लेखक गांव परिवार की सदस्या पूजा पोखरियाल के बताया कि 15 जुलाई को लेखक गांव थानों में प्रातः दस बजे से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। वरिष्ठ साहित्यकारों और बाल कवियों द्वारा कवि गोष्ठी आयोजित होगी। इसके साथ ही पर्यावरण प्रहरियों द्वारा लेखक गांव परिसर में वृक्षारोपण भी किया जायेगा। लेखक गांव के सदस्य ‘साईं सृजन पटल’ के संयोजक व संपादक प्रो.के.एल.तलवाड़ ने डा.निशंक को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक वरिष्ठ राजनेता होने के साथ-साथ उनकी साहित्य सेवा का क्रम निरंतर जारी है। लेखक गांव की परिकल्पना और उसका निर्माण निशंक जी के साहित्य के प्रति सच्चे समर्पण को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *