*साईं सृजन पटल के प्रथम स्थापना दिवस पर डाॅ.जोशी व प्रो.पंवार को किया सम्मानित

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

देहरादून

 

साईं सृजन पटल के प्रथम स्थापना दिवस समारोह में जोगीवाला में पटल के सलाहकार मंडल के सदस्य दून के वरिष्ठ फिजिशियन डाॅ.एस.डी.जोशी व सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो.जानकी पंवार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साईं सृजन पटल के संस्थापक प्रो.के.एल.तलवाड़ ने इन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि एक वर्ष पूर्व पटल की स्थापना के समय से ही डाॅ.जोशी व प्रो.पंवार ने इसे स्थापित करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। ऐसे सहयोगियों का साथ मिलने से ही साईं सृजन पटल की अपनी एक पहचान बन गई है। पटल की मासिक पत्रिका में भी इनका लेखन सहयोग रेखांकित करने योग्य है। उल्लेखनीय है कि डाॅ.एस.डी.जोशी समय-समय पर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर औषधि वितरण करते रहते हैं। ‘विचार-एक नई सोच’ संस्था के तहत आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों और स्वास्थ्य संवाद में उनकी अहम भूमिका रहती है। सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो.जानकी पंवार भी सामाजिक गतिविधियों सदैव सक्रिय रहती हैं। उनके प्रयासों से ही कई प्राध्यापक लेखक के रूप में पटल से जुड़ गये हैं। उप संपादक अंकित तिवारी ने कहा कि ऐसे वरिष्ठ सदस्यों ने ‘साईं सृजन पटल’ रूपी पौधे को सींचा है और आज यह पौधा एक फलदार और छायादार वृक्ष का रूप ले रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *